245101
हापुड़ में गाड़ी पार्किंग विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हिंडालपुर गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। लाठी-डंडों से भी हमले हुए। इस झगड़े में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र में फिर बदला मौसम; ओबरा समेत इलाके में तेज बारिश, ठंडक घुली
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिले के ओबरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। जिससे जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया है, वहीं उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। ओबरा क्षेत्र में तेज बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें भीग गईं और मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। तेज हवाओं के साथ बदले मौसम ने पूरे जनपद में ठंडक घोल दी है और लंबे समय से परेशान कर रही उमस से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम लगातार सुहावना बना हुआ है।0
0
Report
गर्भवती महिला से लूट: चार गिरफ्तार, 50 लाख सोना बरामद
Morena, Madhya Pradesh:गर्भवती महिला को बंधक बनाकर बंदूक की नोक पर लूटने का मामला। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार पति-पत्नी और दो दोस्तों ने मिलकर रची थी लूट की साजिश फरियादी पिंकी श्रीवास्तव ने बनाई थी अपने पति शुभम श्रीवास्तव के साथ लूट की योजना लूटा गया 50 लाख का सोना, ढाई लाख रुपए किए बरामद सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर खुली लूट की।साजिश एक दिन पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम AC ठीक करने के बहाने घुसे थे बदमाश पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी。 डबरा सिटी, क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
छतरपुर में एक्सिडेंट के बाद हिंसक वारदात: कांग्रेस नेता समेत चार गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर। एक्सिडेंट के बाद हिंसक वारदात करने वालों कांग्रेस नेता निसार खान सहित आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। दो दिन पूर्व एक्सिडेंट के बाद दंपति सहित उनकी मासूम बच्ची के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। मारपीट की घटना के बाद आरोपियों ने टौरियां मुहल्ला में पुलिस पर हमला किया। हमले के बाद कांग्रेस नेता सहित उनके परिवार के चार लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोतवाली से सड़क मार्ग से अस्पताल तक जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। घटना में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.0
0
Report
Advertisement
बस्तर के दिव्यांग महिला के पानी के लिए संघर्ष, जल संकट फिर से बना?
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर ब्लॉक के जामगुड़ा गांव की एक दिव्यांग महिला की परेशानी उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब प्यास बुझाने के लिए उसे अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर पानी लाना पड़ता था, सड़क पार करते हुए वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन जागा और विभाग ने घर तक पानी पंहुचाने का दावा किया, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिक सकी, कुछ दिनों तक पानी आने के बाद नल सूख गया और अब हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं, महिला को आज भी पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जब इस पूरे मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि खबर की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था, दिव्यांग महिला की मदद की गई थी और पानी की व्यवस्था भी कराई गई थी, उन्होंने यह भी कहा कि यदि अब पानी नहीं मिल रहा है तो वे दोबारा जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करवाएंगे। बाइट – अरुण साव, उपमुख्यमंत्री0
0
Report
शुभंकर सरकार: नकली कांग्रेस बनाने की कोशिश अस्वीकार्य, दिखावे पर नहीं चलेगी
Noida, Uttar Pradesh:KOlkata (West Bengal): SUBHANKAR SARKAR (West Bengal Congress president) ON supporters OF political satire movement COCKROACH JANATA PARTY (CJP) HOLDS PROTEST AT JANTAR MANTAR. TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE STAYS TMC GENERAL SECRETARY, BUT WITH TWO JOINT SECRETARIES. NIA PRODUCES TMC LEADER SAOKAT MOLLA BEFORE NIA SPECIAL COURT. BIHAR LEGISLATIVE COUNCIL LoP & RJD LEADER RABRI DEVI, RJD NATIONAL CHIEF LALU PRASAD YADAV & BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY LoP & RJD NATIONAL WORKING PRESI. कोलकाता: पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, मैं एक बात कहना चाहता हूँ: अगर कोई पार्टी असली सिद्धांतों के बजाय दिखावे के आधार पर आगे बढ़ने की कोशिश करती है, तो ऐसा इतनी जल्दी नहीं हो सकता। 'नकली' कांग्रेस बनाने की कोशिश के बारे में सभी जानते हैं; वह तरीका गलत था... अब यह साबित हो गया है कि संगठन गलत नींव पर खड़ा किया गया था। TMC नेता साओकत मोल्ला की गिरफ्तारी पर वे कहते हैं, मैंने सुना है कि साओकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है; वे कानून के मुताबिक स्थिति का सामना करेंगे।0
0
Report
डबरा लूटकांड: घरेलू साजिश से लाखों की चोरी, 24 घंटे में खुलासा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले के डबरा में सामने आए हाई-प्रोफाइल लूटकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में ऐसा खुलासा किया है, जिसने रिश्तों की बुनियाद तक हिला दी है। जिस भाई को फरियादिया अपना सबसे करीबी और भरोसेमंद मानती थी, उसी ने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर लाखों रुपये की नकदी और जेवर हड़पने की साजिश रच डाली। राहत की बात यह रही कि पुलिस ने न सिर्फ इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया, बल्कि चोरी गया लगभग पूरा माल भी बरामद कर लिया। खास बात यह भी है कि लूट की खुशी में मुख्य आरोपी का फिल्मी गाने “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” पर डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, 4 जून को डबरा सिटी थाना क्षेत्र निवासी मोनिका उर्फ रानू श्रीवास्तव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक उनकी भाभी पिंकी घर पर अकेली थीं, तभी दो युवक AC सर्विसिंग के बहाने घर में घुसे, मारपीट की और अलमारी में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस ने तत्काल आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच आगे बढ़ी तो कहानी में ऐसा मोड़ आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस को पता चला कि यह कोई बाहरी लूट नहीं, बल्कि घर के अंदर बैठे लोगों की रची हुई साजिश थी। पुलिस जांच में सामने आया कि फरियादिया मोनिका का करीबी भाई शुभम श्रीवास्तव और उसकी पत्नी पिंकी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। दोनों पिछले कुछ महीनों से फरियादिया के घर पर ही रह रहे थे। इसी दौरान घर में रखी नकदी और कीमती जेवरों पर उनकी नजर पड़ी और उन्होंने इसे हड़पने की योजना बना ली। धर्मवीर सिंह SSP ग्वालियर योजना के मुताबिक शुभम ने अपने दोस्त सोनू कौशिक और आसिफ खान को भी साजिश में शामिल किया। घटना वाले दिन पिंकी ने खुद घर का दरवाजा खोला, ताकि दोनों आरोपी आसानी से अंदर आ सकें। इसके बाद लूट का माहौल तैयार करने के लिए अलमारी तोड़ी गई, घर में सामान बिखेरा गया और पिंकी को मामूली चोट पहुंचाकर पूरी वारदात को असली लूट जैसा दिखाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, वारदात के बाद नकदी और जेवर अलग-अलग जगहों पर छिपा दिए गए, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज खुल गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 2 लाख 50 हजार रुपये नकद, करीब 252 ग्राम सोने के जेवर, 1.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली। बरामद माल की कुल कीमत करीब 49 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। मोनिका श्रीवास्तव — फरियादिया इस पूरे मामले में सबसे दर्दनाक पहलू भरोसे के टूटने का है। फरियादिया मोनिका का कहना है कि जिस भाई पर उन्हें सबसे ज्यादा भरोसा था, उसी ने रिश्ते को दांव पर लगाकर ऐसा धोखा दिया। हालांकि, उन्हें इस बात की राहत है कि पुलिस की तत्परता से उनका लगभग पूरा माल वापस मिल गया और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए। फिलहाल डबरा में सामने आया यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि अपराध की साजिश कई बार घर की चौखट के भीतर भी पल सकती है। लेकिन पुलिस की तेजी और सतर्कता ने महज 24 घंटे में फर्जी लूटकांड का पर्दाफाश कर करीब 50 लाख रुपये का माल बरामद कर लिया। अब इलाके में चर्चा उस भाई की है, जो कभी रिश्तों का “नायक” था, लेकिन लालच में “खलनायक” बन बैठा।0
0
Report
Advertisement
सुरजेवाला ने रामलिंगा रेड्डी पर अटकलों के बीच कहा- अभी सवाल नहीं लेंगे
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु, कर्नाटक: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कहते हैं, "बी. के. हरिप्रसाद और मुझे बहुत ही छोटा सा बयान देना है। कम से कम आज हम कोई सवाल नहीं लेंगे। आपसे मेरी यही विनम्र विनती है। कल से ही मीडिया के साथियों और बीजेपी के एक हिस्से ने हमारे सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, रामलिंगा रेड्डी के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई हैं। रामलिंगा रेड्डी ने बी. के. हरिप्रसाद के साथ बरसों तक काम किया है - NSUI के दिनों से लेकर यूथ कांग्रेस के दिनों तक..."0
0
Report
कलेक्टर की समीक्षा में खरीफ के लिए फसल विविधीकरण और अनुदान योजनाओं पर जोर
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग। खेती को लाभ का धंधा बनाने की तैयारी, खरीफ सीजन को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक。 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने अधिकारियों को गांव और खेतों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए。 फसल विविधीकरण, जैविक खेती, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को बढ़ावा देने पर जोर。 दलहन, तिलहन, रागी समेत मिलेट्स की खेती बढ़ाने के निर्देश。 खाद-बीज की समय पर उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निगरानी के आदेश。 ऑयल पाम खेती पर प्रति हेक्टेयर 1.83 लाख रुपये तक अनुदान का लाभ मिलेगा。 एग्रीस्टैक के तहत किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश。 आजीविका डबरियों में मत्स्य पालन और महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर。 पशुपालन, रेशम पालन और केज कल्चर के माध्यम से ग्रामीणों की आय बढ़ाने की बनाई गई रणनीति。 कलेक्टर ने कहा— समन्वित प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य。0
0
Report
ब्लैकमेलिंग से तंग टॉपर सृष्टि मिश्रा ने आत्महत्या कर ली
Panna, Madhya Pradesh:कॉलेज की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली, सल्फास खाकर दी जान, रोते-रोते पिता बोले- 'आरोपी को मिले फांसी की सजा' कल आये परीक्षा परिणाम में कॉलेज टॉप करने वाली छात्रा की जिंदगी ब्लैकमेलिंग ने छीन ली। पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लोढ़ापुरवा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय सृष्टि मिश्रा ने बीएससी फाइनल ईयर में टॉप करने के अगले ही दिन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के पिता का आरोप है कि ग्राम भीना निवासी बरखू ठाकुर किसी वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर उनकी लड़की सृष्टि को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। कल शुक्रवार शाम जब सृष्टि को उल्टियां हुईं, तब सल्फास खाने का खुलासा हुआ। रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में रोते-बिलखते लड़की के पिता सुरेश मिश्रा ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, कि मेरी बेटी तो चली गई, लेकिन आरोपी को फांसी की सजा मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में अनाज मंडी के सामने सीवरेज जाम, जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ाई
Bikaner, Rajasthan:अनाज मंडी के सामने लंबे समय से सीवरेज जाम की समस्या बरकरार, सीवरेज का गंदा पानी हाईवे पर जमा होने से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान, अनाज मंडी क्षेत्र से बहता पानी रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंचा, जलभराव से यातायात प्रभावित, बदबू से लोगों का जीना हुआ मुश्किल, हाईवे पर जमा गंदा पानी हादसों को दे रहा खुला न्योता, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप, कहा-अधिकारी रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन समाधान नहीं होता, अमित शाह के दौरे के दौरान दो दिन के लिए सुधरी थी व्यवस्था, दौरा समाप्त होते ही फिर लौटे पुराने हालात0
0
Report
जौनपुर की बदापुर SDM कोर्ट के पेसकार पर सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर की बदापुर तहसील के SDM कोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोर्ट में तैनात पेशकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पेशकार साहब के कोर्ट रूम में ही आराम फरमाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है0
0
Report
डिंडोरी जल संरक्षण: देशभर में तीसरा, मध्यप्रदेश में पहला स्थान
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में तीसरा स्थान और मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए गए सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। इस उपलब्धि का श्रेय जिला कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया तथा उनकी पूरी टीम को दिया जा रहा है, जिन्होंने जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संरचनाओं के निर्माण एवं जनभागीदारी आधारित अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया। जिले में जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों से भूजल स्तर में सुधार, जल उपलब्धता में वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई एवं पेयजल सुविधाओं को मजबूती मिली है। इस उपलब्धि से न सिर्फ डिंडोरी जिले का गौरव बढ़ा है, बल्कि यह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है। जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर और उनकी टीम को बधाई दी है। जल संरक्षण के क्षेत्र में डिंडोरी का यह प्रदर्शन सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
झांसी में मंत्री मनोज पांडे ने बैठक कर जागरूकता वाहन रवाना किया
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे शनिवार को झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अफसरों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। और जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। सीएम योगी को करप्ट माउथ कहे जाने के अखिलेश यादव के बयान पर पांडेय ने कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। कभी कभी लगातार पराजय लगातार विफलता कहीं न कहीं व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। ये तो उस समय 12 से 17 में विचार करना चाहिए था। जब आप सत्ता में रहते हैं तो कोई दिखाई नहीं देता है। अपना परिवार दिखाई देता है। अपना घर दिखाई देता है।0
0
Report
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी डीजे हॉस्टल आवास में बमबाजी, एफआईआर दर्ज
Prayagraj, Uttar Pradesh:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डीजे छात्रावास के अधीक्षक के आवास पर बमबाजी, अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के आवास पर अज्ञात व्यक्तियों ने की बमबाजी, अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज। एंकर -- इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीजे छात्रावास के अधीक्षक के आवास पर बमबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि उन्हें जान से मारने की नियत से आवास को निशाना बनाकर बमबाजी की गई है। तहरीर के अनुसार बमबाजी की घटना के बाद उनका परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है। शैलेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बमबाजी की घटना हालैंड हॉल हॉस्टल की तरफ से की जाती है। उन्होंने कहा है कि हालैंड हॉल हॉस्टल की तरफ से आरोपी आकर हर दिन रात में बमबाजी की घटना कारित करके दहशत फैलाते हैं। कर्नलगंज थाने की पुलिस ने डीजे हॉस्टल के अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि इसके पहले भी इलाहाबाद केंद्रीय विश्विद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर बमबाजी के आरोप लग चुके हैं। कई बार विश्विद्यालय प्रशासन बमबाजी के आरोप में चिन्हित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुका है, लेकिन इन सबके बावजूद बमबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीते महीने 16 मई को विश्विद्यालय प्रशासन 13 छात्रों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर चुका है। जिसमें 7 छात्र पीसीबी छात्रावास से जुड़े हैं, बाकी छात्र एसएसएल हॉस्टल के थे। जिनके खिलाफ न सिर्फ विश्विद्यालय प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराया गया। दिसंबर 2023 में पीसीबी छात्रावास के कमरा नंबर 68 में बम बनाते समय एक छात्र का हाथ भी उड़ गया था। जिसके बाद विश्विद्यालय प्रशासन ने हॉस्टलों में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ वॉशआउट अभियान भी चलाया था। हालांकि वॉशआउट कार्रवाई के बाद कुछ दिनों जरूर छात्रावासों में शांति रही, लेकिन एक बार फिर से इलाहाबाद केंद्रीय विश्विद्यालय के छात्रावासों में बमबाजी की घटनाएं सामने आने लगीं हैं। जिसके बाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
संबलपुर में 5 से 11 जून तक आम मेले में घरेलू-विदेशी आमों की बिक्री
Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଜୁନ ୫ ରୁ ୧୧ ତାରିଖ ଗାଁ ଆମ୍ବ ପସରା ଜେଲ ଖାନା ଛକ ଆହାର କେନ୍ଦ୍ର ପରିସରରେ ଓରମାସ ତରଫରୁ ଆୟୋଜିତ ଗାଁ ଆମ୍ବ ପସରା ର ଦେଶୀ ବିଦେଶୀ ଆମ୍ବ ର ସମ୍ଭାର ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି କିଏ ଜୈବିକ ଚାଷୀ ତ କିଏ ସାଧାରଣ ଚାଷୀ ସମସ୍ତେ ନିଜ ଉପାର୍ଜିତ ଆମ୍ବ ଗୁଡିକୁ ଆଣି ଏହି ପସରାରେ ବିକ୍ରି କରୁଛନ୍ତି ବଜାର ଠାରୁ ସୁଲଭ ମୂଲ୍ୟ ରେ ଆମ୍ବ ପାଇ ଗ୍ରାହକ ମଧ୍ୟ ଖୁସି ହେଉଛନ୍ତି ଆଉ ଆମ୍ବ ଚାଷୀ ମଧ୍ୟ ଭଲ ଲାଭ_pାଇ ଉତ୍ସାହି ଅhach୍ତନ୍ତି0
0
Report
Advertisement
