245101
संपत्ति के लिए बेटे ने पिता की ली जान, जानें पूरा मामला
Hapur, Uttar Pradesh:खबर हापुड़ से है जहां एक बेटे ने संपत्ति की लालसा में अपने पिता की जान ले ली। बता दें कि पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। मामला पिलखुवा के कंदोली गांव का है, जहां एक युवक का अपने पिता से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते कल देर शाम युवक ने अपने पिता संग मारपीट की और उनकी जान लेने के बाद फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने फरार हत्यारोपी बेटे की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलेरो सीखते युवक के हादसे में बुजुर्ग की मौत, चालक मौके से फरार
Jaunpur, Uttar Pradesh:बोल रहे युवक से हादसा, बुजुर्ग की मौके पर मौत चालक वाहन छोड़कर फरार जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक युवक बोलेरो चलाना सीख रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मीरजापुर: जिगना पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले तीन ठग गिरफ्तार, 16 नकली गुल्लियाँ बरामद
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर की जिगना पुलिस ने खुदाई में मिला असली सोना बताकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, एक लाख 37 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक रिपोर्ट गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खुदाई में निकला सोना बताकर उन्हें नकली सोने की गुल्ली बेच दी और उनसे बड़ी रकम ठग ली। शिकायत के आधार पर जिगना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिगना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों रामरक्षा बिन्द उर्फ छोटू, विद्यासागर बिन्द और प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द परौतीपुर गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, ठगी के एक लाख 37 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रामरक्षा बिन्द के खिलाफ धोखाधड़ी के कई पुराने मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि प्रशांत विश्वकर्मा का भी आपराधिक इतिहास है।0
0
Report
निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर चंबल एक्सप्रेस से बुजुर्ग की मौत
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में रेल्वे स्टेशन पर चंबल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मृतक बुजुर्ग चिरमुडा जिला धनबाद झारखंड का बताया जा रहा है निवासी, दरसअल चंबल एक्सप्रेस ट्रेन में चढते समय बुजुर्ग मजदूर ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी भेज दिया है, वही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है, पुलिस ने बताया की परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा, वही जानकारी अनुसार मृतक बुजुर्ग निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पर स्थित गुम्मा फैक्ट्री में काम करता था और आज वह अपने घर वापिस जा रहा था, तभी जाते समय यह हादसा हो गया।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर के बड़ामलहरा में महिला धरना देकर न्याय और सुरक्षा की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनकारी निवासी रानी रैकवार ने आज दोपहर एसपी दफ्तर के गेट पर बैठकर धरना दिया महिला का कहना था कि उसके साथ मार-पीट हुई है और उसकी तीन वर्षीय बच्ची को उसके परिजन जबरन उठाकर ले गए हैं महिला न्याय की गुहार लगाते हुए तेज धूप और भीषण गर्मी में तकरीबन आधे घंटे तक सड़क पर बैठी रही सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश देकर एसपी आफिस के अंदर ले गई जहां उसकी काउंसलिंग की गई महिला का पिछले दो वर्षों से मानसिक इलाज चल रहा है और बड़ामलहरा थाना में इनके द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई वहीं पूरे मामले में CSप अरुण कुमार सोनी का कहना है कि उक्त महिला बड़ामलहरा थाना क्षेत्र की निवासी हैं मायका वहां है और ससुराल राजनगर थाना क्षेत्र में होना बताया जा रहा है और ऐसा पता चला है कि उक्त महिला का मानसिक समस्या संबंधी इलाज चल रहा है इनकी समस्या जो पता चली है कि इनकी बच्ची की पजेशन को लेकर यह परेशान हैं और यह मामला न्यायालय में है इसमें न्यायलय से निर्णय होना हैं CSप ने कहा कि शिकायत कर्ता महिला से लिखित में शिकायत लेकर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी0
0
Report
SC नोटिस: दान चोरी मामले में केंद्र, UP सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | सुप्रीम कोर्ट ने दान में कथित चोरी के मामले में केंद्र, UP सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज कहते हैं, "हम कोर्ट के फ़ैसले का सम्मान करेंगे क्योंकि हम सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद ही ट्रस्टी बने थे।" राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा CEO की तलाश किए जाने पर वे कहते हैं, "इस पद के लिए मंदिर ट्रस्ट ने घोषणा की थी।"0
0
Report
फीड वीडियो
Karnal, Haryana:0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावे के आरोप: बेमेतरा कांग्रेस ने पारदर्शिता की मांग का विरोध किया
Bemetara, Chhattisgarh:अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे के प्रबंधन को लेकर लगाए जा रहे कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और नारे लिखे पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे तथा धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश और दुनिया भर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए आस्था के साथ चंदा दिया है, इसलिए चंदे के उपयोग में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यदि चंदे के दुरुपयोग या किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं, तो केंद्र सरकार को उनकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके अनुसार कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।0
0
Report
कपिल मिश्रा की ताहिर हुसैन की सजा पर प्रतिक्रिया वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Kapil mishra reaction on conviction of tahir husain0
0
Report
बूंदी में स्मार्ट मीटर के विरोध पर किसान-कांग्रेस प्रदर्शन, अशोक चांदना हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसानों और कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, हिंडोली विधायक अशोक चांदना सहित कई कांग्रेस जनों को पुलिस ने हिरासत में लिया; प्रदर्शनकारियों को खदेडने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। बूंदी में स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस और किसानों का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब हिंडोली विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी अहिंसा सर्किल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठियां फटकारकर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। बाद में पुलिस ने विधायक अशोक चांदना सहित कई कांग्रेस नेताओं और किसानों को हिरासत में ले लिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान अहिंसा सर्किल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर बस स्टैंड पर कंडक्टर के कथित मारपीट के विरोध में ABVP ने ज्ञापन दिया
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान एक युवक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में सोमवार को पीड़ित युवक, उसके परिजन, ग्रामीणों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पहले महावीर पार्क में एकत्र हुए, जहां से रैली के रूप में कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परिवहन मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी रोडवेज कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन देकर मारपीट और कथित दुर्व्यवहार करने वाले कंडक्टर पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित सोहनलाल का आरोप है कि वह अपनी बहन प्रमिला के साथ ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा देने के लिए जोधपुर जाने हेतु केंद्रीय बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान बस में चढ़ने को लेकर विवाद हुआ और कंडक्टर ने कथित रूप से उसका कॉलर पकड़ लिया, गला दबाया और टिकट खिड़की तक घसीटते हुए ले गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। बाद में युवक दूसरी बस से जोधपुर परीक्षा देने रवाना हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी परीक्षार्थी या यात्री के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं इस घटना को लेकर शहर में रोडवेज यात्रियों की सुरक्षा और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
डीजे गाइडलाइन पर डीजे संचालकों की मांग: ऊंचाई 12 फीट तक बढ़ाई जाए
Baghpat, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई और तेज आवाज को लेकर योगी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने डीजे का साउंड नियंत्रित रखने और निर्धारित ऊंचाई का पालन करने के निर्देश दिए हैं। बागपत के उत्सव डीजे संचालक चीकू चौधरी ने सरकार के फैसले का स्वागत किया, लेकिन डीजे की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट से बढ़ाकर 12 फीट किए जाने की मांग भी रखी।0
0
Report
मैनपुरी-मामूली विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल
Barnahal, Uttar Pradesh:मामूली विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल दिहुली रोड स्थित चौधरी नथू सिंह महाविद्यालय के पास एक दबंग द्वारा युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंग युवक पर लगातार लाठी-डंडों से हमला कर रहा है, जबकि मौके पर मौजूद एक और युवक पूरी घटना का वीडियो बना रहा है बीच सड़क पर हुई इस मारपीट से आसपास के लोगों लोगों में दहशत का माहौल घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है पूरा मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के दिहुली रोड, चौधरी नथू सिंह महाविद्यालय के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
अजमेर दरगाह शरीफ के पूर्व दीवान सैय्यद ख्वाजा ग्यासुद्दीन चिश्ती का जीवन चर्चा में
Ajmer, Rajasthan:सैय्यद ख्वाजा ग्यासुद्दीन चिश्ती, साबिक दरगाह दीवान के बेटे, दरगाह शरीफ, अजमेर0
0
Report
मैनपाट में विवाहिता की फांसी, दहेज प्रताड़ना के आरोपों में पोस्टमार्टम शुरू
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के मैनपाट में विवाहिता की फांसी से लटका हुआ शव घर मे मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि मैनपाट के ग्राम कुनिया में विवाहिता की 4 साल पहले अनुज यादव से शादी हुई थी। बीते दिन विवाहिता मिनी यादव का ससुराल के घर मे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका हुआ शव मिला था। ससुराल पक्ष फाँसी के फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कमलेश्वरपुर पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की थी, तभी मायके पक्ष ने दहेज में कार की मांग को लेकर लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। जिसको लेकर परिजनों ने मैनपाट में पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। जहाँ आज न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। कोई दूसरी ओर मायके के पक्ष ने न्याय की गुहार लगाई हैं।0
0
Report
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, शोक
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व राज्यसभा सांसद एवं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिता जी, समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!0
0
Report
Advertisement
