201009
शामलीः ड्रग इंस्पेक्टर पर घूस मांगने के आरोप, ना देने पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने की बात
Ghaziabad, Uttar Pradesh:शामली जनपद में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। निधि पांडेय एक मेडिकल स्टोर में निरीक्षण के लिए पहुंची थी जहां उन पर घूस मांगने के आरोप लगाए जा रहे हैं। घूस न देने पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने की बात कही जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Sant Kabir Nagar में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध, पुतला फूंका गया
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला संतकबीरनगर में कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को लेकर जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जूलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।0
0
Report
हरदौई में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंकने पर भारी पुलिस बल के बीच हंगामा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया कांग्रेस के निर्देश पर जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रतीकात्मक शवयात्रा लेकर कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने अस्पताल तिराहे पर भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस के रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं नारेबाजी करने लगे। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को लेकर काफी देर तक खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। हालात को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेज दिया। हालांकि कार्रवाई के बावजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की घेराबंदी से बचकर सोल्जर बोर्ड चौराहे तक पहुंच गए। वहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक दिया और जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान 150 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने बताया कि 70 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है और जिले में शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
सीतापुर में कांग्रेस-पुलिस भिड़ंत, कलेक्ट्रेट जाने से रोकी गई प्रदर्शन
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर।ब्रेक कांग्रेसियो और पुलिस के बीच हुई मारपीट।चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट।मारपीट के दौरान NSUI के जिलाध्यक्ष शोभित को आई चोट।लालबाग चौराहे पर हुई मारपीट।पुलिस ने कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट जाने से रोका。0
0
Report
Advertisement
इरफान अंसारी के विवादित बयान पर राजनीति गरमा गई: मोदी-ज्ञानेश कुमार पर चुम्मा टिप्पणी
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: कांग्रेस मंत्री इरफान अंसारी अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर टिप्पणी की। दरअसल, पत्रकार ने भाजपा के उस आरोप को लेकर सवाल किया था कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। इसी सवाल के जवाब में इरफान अंसारी ने कहा— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विदेश से लौटते हैं तो क्या ज्ञानेश कुमार को चुम्मा लेते हैं?” इरफान अंसारी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो सेल्फी लेते हैं, लेकिन हमारे राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो विकास की बात करते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। बयान को लेकर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है。0
0
Report
हनुमानगढ़ टोल प्लाजा हत्या: एक गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) टोलकर्मी की हत्या के खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध,पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 से ज्यादा होटलों के रिकॉर्ड खंगाले,गलत लेन में आने से रोकने पर हुआ विवाद, बाइक सवार युवकों ने चाकू से किया हमला हनुमानगढ़। मुंसरी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी की हत्या के मामले में गोगामेड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। सोमवार को गोगामेड़ी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, 100 से अधिक होटलों के रिकॉर्ड जांचे और करीब 100 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। एसपी ने बताया कि 23 सितंबर की रात गोगामेड़ी की ओर से बाइक सवार तीन युवक मुंसरी टोल प्लाजा पहुंचे थे। आरोपियों ने गलत लेन में प्रवेश किया, जिस पर टोलकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर टोलकर्मी पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।0
0
Report
लापता संत सूरजदास जी महाराज का शव बरखंडी बाबा मंदिर के आसपास मिला
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बड़ी खबर बरखंडी बाबा मंदिर से लापता संत सूरजदास जी महाराज का शव मिला दो दिन से ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्र में चला रहे थे लगातार सर्च ऑपरेशन काफी तलाश के बाद पहाड़ी की झाड़ियों में अटका मिला संत का शव मंदिर में तिजोरी टूटी मिली, रुपए गायब और तोड़फोड़ के निशान मिले ग्रामीणों ने लूट के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के लोहार्गल धाम स्थित बरखंडी बाबा मंदिर से लापता हुए संत सूरजदास जी महाराज का शव आज दोपहर पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में अटका हुआ मिला। संत के लापता होने के बाद पिछले दो दिनों से ग्रामीणों और पुलिस की ओर से तलाश की जा रही थी। ग्रामीणों ने बागोरिया की ढाणी के सरपंच राजेंद्र सैनी की अगुवाई में भी सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद तलाश करने पर बरखंडी बाबा मंदिर से नीचे एक बेहद दुर्गम स्थान पर झाड़ियों में संत का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पहाड़ी का यह क्षेत्र काफी ऊंचा और दुर्गम बताया जा रहा है। जहां पहुंचना भी मुश्किल है। जानकारी के अनुसार संत सूरजदास जी महाराज 26 सितंबर 2026 की शाम से बरखंडी बाबा मंदिर से लापता थे। 27 सितंबर की सुबह मंदिर पहुंचे यात्रियों ने उनके शिष्य शंकर दयाल गुर्जर को फोन कर बताया कि मंदिर में महाराज मौजूद नहीं हैं। इसके बाद संत की तलाश शुरू की गई। शिष्य की ओर से गोठड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। संत के शिष्य के अनुसार मंदिर पहाड़ी पर ऊंचाई वाले स्थान पर स्थित है और यहां आमतौर पर बहुत कम लोगों का आना-जाना रहता है। शिष्य ने बताया कि 26 सितंबर की रात मंदिर की लाइट नहीं जली। जिसके बाद संदेह हुआ। अगले दिन मंदिर पहुंचकर देखा गया तो संत वहां नहीं थे। शिष्य के अनुसार मंदिर में तिजोरी टूटी हुई मिली और उसमें रखे रुपए गायब थे। इसके अलावा स्नानघर का गेट भी टूटा हुआ मिला। मंदिर परिसर में तोड़फोड़ जैसी स्थिति दिखाई देने की बात भी सामने आई है। इन्हीं परिस्थितियों के चलते ग्रामीणों ने संत के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई और लगातार उनकी तलाश शुरू की। संत का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने 26 सितंबर की रात संत की हत्या कर शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया होगा। ग्रामीणों का कहना है कि शव गहरी खाई में नीचे झाड़ियों में जाकर अटक गया था। हालांकि, हत्या या लूट की आशंका की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। संत की मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम का पता जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में दिनदहाड़े गोलीबारी, भक्तों के जत्थे पर नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चलाईं
Nalanda, Bihar:नालंदा के रहुई थाने के क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भंडारी मोड़ के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने श्रद्धालुओं के जत्थे पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में प्रेम गोप नाम का युवक घायल हुआ है। वहीं, दो गोलियां स्कॉर्पियो में लगीं, जिससे वाहन का शीशा और पिछला गेट क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं का जत्था संत महोत्सव के मौके पर पूजा-अर्चना के लिए संत बाबा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान भंडारी मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल प्रेम गोप एक दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसी रंजिश को लेकर उस पर हमला तो नहीं किया गया। फिलहाल घटना को लेकर कोई लिखित आवेदन पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को थाने ले आई है और हमलावरों की पहचान के लिए जांच जारी है।0
0
Report
कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आगाज़, 450 खिलाड़ी मैदान में
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोचिंगनगरी में आज तैराकी के सितारों का बड़ा मुकाबला शुरू हो गया है। नयापुरा के उम्मेद सिंह स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय 17 और 19 वर्ष छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। राजस्थान के 24 जिलों से पहुंचे 450 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता की सभी तैराकी स्पर्धाएं नयापुरा तरणताल में आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन समारोह में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने अध्यक्षता की, जबकि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी 40 निर्णायक संभाल रहे हैं, जो अलग-अलग तैराकी स्पर्धाओं का नियमानुसार संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रतियोगिता समन्वयक के रूप में बलदेव सिंह गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई है। खास बात ये भी है कि तैराकी सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जीवन बचाने का हुनर भी है। एक अच्छा तैराक जरूरत पड़ने पर अपने साथ कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है।0
0
Report
मायावती का EVM हटाओ दावा, बैलेट पेपर के पक्ष में कड़ा रुख
Lucknow, Uttar Pradesh:मायावती ने अब EVM हटाओ का राग छेड़ दिया है. मायावती ने बैलेट पेपर से चुनाव की वकालत की है. कहा कि बीजेपी ने सबसे पहले EVM का विरोध किया था.0
0
Report
Advertisement
पश्चिम चंपारण बाढ़ में राहत तेज, जिलाधिकारी की संवेदनशीलता दिखी
Bettiah, Bihar:पश्चिम चंपारण बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहा है लेकिन इस आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है नरकटियागंज में पहाड़ी पंडई नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है लगभग 30 घरों में पानी घुस गया है जिला प्रशासन ने तीस घर के परिवारों का सफल रेस्क्यू किया है हरदीटेडा गांव जलमग्न हो गया है दहाड़वा टोला के मुख्य सड़क पर पानी चल रहा है सीओ शमन प्रकाश आरओ अशोक कुमार गांव पहुंच प्रभावित लोगों का रेस्क्यू किया है अधिकारियों ने तीस घर के परिवारों का रेस्क्यू कर गांव से बाहर निकाला है उन्हें ऊंचे स्थानों पर लाया गया है सभी प्रभावित लोगों के लिए खाना पानी का व्यवस्था किया गया है अबकी बार बाढ़ में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के संवेदनशीलता जमीन पर दिख रही है बाढ़ पीड़ितों के बीच अधिकारी सूचना मिलते ही पहुंच रहे है वही बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि दो दिन से घर डूबा है अभी तक घर में खाना नहीं बना है0
0
Report
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; कई नेता गिरफ्तार, थाने लाए गए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी. कांग्रेस नेताओं को लाया गया विधाधर थाने. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत. PCC प्रमुख गोविंद डोटासरा सहित कई कार्यकर्ता को थाने लाया गया0
0
Report
कथारा कोलियरी स्टॉक-6 में भीषण आग, CCL प्रबंधन मूकदर्शक
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के कथारा कोलियरी में कोयला स्टॉक में लगी भीषण आग, CCL प्रबंधन बना मूकदर्शक। स्टॉक नंबर-6 में धधक रहा कोयला, राख में बदल रहा काला सोना। कोयला संकट के बीच बड़ी लापरवाही, कथारा में आग में जल रहा Thousand टन कोयला. बोकारो जिले के CCL कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी से बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है. यहां कोयला स्टॉक नंबर-6 में आग लगी हुई है. आग की वजह से कीमती कोयला धीरे-धीरे राख में तब्दील हो रहा है, लेकिन आग बुझाने को लेकर प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कथारा कोलियरी के स्टॉक नंबर-6 में कोयले के ढेर से लगातार धुआँ और लपटें उठ रही हैं. कोयले का कुछ हिस्सा अब राख बन चुका है. हैरानी की बात ये है कि ये आग कई दिनों से लगी है, लेकिन इसे बुझाने के लिए CCL प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. इस लापरवाही पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक तरफ देश में पावर प्लांट में कोयले की कमी को लेकर कोल इंडिया के चेयरमैन खुद गंभीर हैं और उनके निर्देश पर CCL मुख्यालय के अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कोयला डिस्पैच करने के लिए रेलवे साइडिंग का निरीक्षण कर रहे हैं. तो दूसरी तरफ कथारा में हजारों टन कोयला यूं ही आग में जलकर बर्बाद हो रहा है. सवाल उठता है कि जब प्रबंधन को पता है कि खुले में रखे कोयले में स्वतः आग लगती है, तो फिर पहले से आग से बचाव के इंतजाम क्यों नहीं किए जाते? जब इस संबंध में कथारा प्रबंधक की माने तो आग बुझा ली जाएगी. लेकिन सवाल अब भी वही है - आग बुझेगी कब? जब तक पूरा स्टॉक राख नहीं हो जाएगा? और आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? कोयले को काला सोना कहा जाता है, लेकिन कथारा में यही काला सोना प्रबंधन की अनदेखी से राख बन रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि CCL प्रबंधन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाता है या फिर सिर्फ मूकदर्शक बना रहता है.0
0
Report
Advertisement
सुजानगढ़ में चुनाव आयुक्त के बर्खास्तगी की मांग, मतदाता नाम कटने के आरोप
Churu, Rajasthan:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग\nकिसान सभा व माकपा ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन\nमतदाता सूची से करोड़ों नाम काटने का आरोप\nवोट चोरी और राजनीतिक सांठ गांठ का आरोप\nनिष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन\nअखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष तेजपाल गोदारा और माकपा के तहसील सचिव रामनारायण रुलानिया के नेतृत्व में किया प्रदर्शन\nसुजानगढ़ की अखिल भारतीय किसान सभा और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तहसील कमेटी सुजानगढ़ की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय में देश की राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राष्ट्रीय समाचार पत्र में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि दो सहायक चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा विवादास्पद निर्णय लागू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप देशभर में लगभग 6 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। ज्ञापन में इसे लोकतंत्र के इतिहास का सबसे बड़ा धब्बा करार देते हुए कड़ा रोष जताया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए माकपा तहसील सचिव रामनारायण रूलाणियां ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अधिकार की दुहाई देती है, वहीं दूसरी तरफ करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के साथ सांठगांठ कर जनता के अधिकारों पर डाका डाला गया है। रूलाणियां ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत प्रभाव से पद से बर्खास्त कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए तथा किसी निष्पक्ष अधिकारी को चुनाव आयुक्त का जिम्मा सौंपा जाए, जिससे भविष्य में स्वतंत्र चुनाव संभव हो सकें।0
0
Report
रेवाड़ी में कांग्रेस ने वोट चोरी के विरोध में PM-गृहमंत्री-CEC का पुतला दहन
Rewari, Haryana:वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस..... रेवाड़ी में जिला सचिवालय पर फूंका पीएम, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला..... काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेसी; सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल बोले— जब तक नहीं रुकेगी लोकतंत्र की हत्या, जारी रहेगा आंदोलन.... एंकर -हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में मतदाता सूची के SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर सियासत पूरी तरह गरमा गई है।कांग्रेस ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में रेवाड़ी के जिला सचिवालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना कड़ा रोष जताया।नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सत्ताधारी दल मिलकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की आड़ में बड़े पैमाने पर वोट चोरी को अंजाम दे रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और जब तक यह धांधली बंद नहीं होती, तब तक पार्टी का यह संघर्ष इसी तरह सड़कों पर जारी रहेगा। विओ - रेवाड़ी के जिला सचिवालय परिसर में उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सचिवालय पहुंचे।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस हाई-वोल्टेज प्रदर्शन में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत यादव और कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबडी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइट - जितेंद्र बघेल, राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा सह-प्रभारी बाइट - जगदीश यादव,पूर्व मंत्री बाइट -जसवंत यादव, पूर्व मंत्री0
0
Report
कुरुक्षेत्र में कांग्रेस प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, लोकतंत्र बचाने सड़कों पर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, अशोक अरोड़ा बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस कुरुक्षेत्र: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान के तहत सोमवार को कुरुक्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहबाद विधायक रामकरण काला सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ के जरिए सरकार बनाई जा रही है, जो देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रजातंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस आज सड़कों पर उतर रही है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी और अब पार्टी लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने इन मुद्दों की स्वतंत्र समीक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया है कि आयोग के निर्णय सामूहिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं。 बाइट: अशोक अरोड़ा कांग्रेस,विधायक थानेसर0
0
Report
Advertisement
