245101
हापुड़ में 10 फुट लंबे अजगर का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर गांव में वन विभाग की टीम ने 10 फुट लंबे विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किया। यह अजगर ईख के खेत में किसी जानवर को निगलने के बाद लेटा हुआ था, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा से रवि भगत का इस्तीफा, ABVP-भाजयुमो के दायित्व भी छोड़ने के संकेत
Raipur, Chhattisgarh:भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा. राजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष को भेजा अपना इस्तीफा. ABVP और भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं भगत. निजी कारण बताया इस्तीफे की वजह. डीएमएफ मद के खर्चों को लेकर लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं भगत......0
0
Report
इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी: 16 पार्षदों के साथ AAP से अलग, दिल्ली विकास पर जोर
New Delhi, Delhi:मुकेश गोयल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 16 पार्षद हैं, आम आदमी पार्टी से अलग होकर हमने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई। आम आदमी पार्टी 3 साल निगम में रहने के बावजूद कोई विकास कार्य नहीं किया। हमारी कोशिश है कि जो 16 पार्षद है उनके क्षेत्र में विकास कार्य हो सके। बीजेपी में विलय को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई ना ही हमारे जो 16 पार्षद है उनसे चर्चा हुई है बीजेपी से अगर इस तरह का ऑफर आता है तो उसे पर चर्चा की जाएगी उसके बाद जो है निर्णय लिया जाएगा। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी अभी दिल्ली के विकास कार्य पर जोर दे रही है।0
0
Report
अंबाला-साहा मार्ग पर तेपला में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, कैंटर चालक फरार
Ambala, Haryana:अंबाला-साहा मार्ग पर गांव तेपला के नजदीक सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार कैंटर ने बुरी तरह रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला के नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात कैंटर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में बड़ा बदलाव: रवि भगत ने भाजपा सदस्यता से दिया इस्तीफा, निजी कारण बताए
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा. राजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष को भेजा अपना इस्तीफा. ABVP और भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं भगत. निजी कारण बताया इस्तीफे की वजह. डीएमएफ मद के खर्चों को लेकर लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं भगत0
0
Report
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर किया वृक्षारोपण
Karaundi, Uttar Pradesh:देवरिया बरियारपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को बरियारपुर चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अखिलेश यादव के राजनीतिक जीवन और उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक गाजाला लारी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, भटनी ब्लॉक प्रमुख रामाशंकर यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, इस्माइल अंसारी, धर्मेंद्र शाही सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे0
0
Report
SBI के 71वें बैंक दिवस पर ग्राहकों का जताया आभार, सेवा और विश्वास का किया सम्मान
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 71वें बैंक दिवस के अवसर पर शाखा बहेड़ी की ओर से ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बैंक परिवार ने ग्राहकों, उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को बैंक दिवस की बधाई देते हुए बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया। शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा "Digital First, Customer First, Nation Always" की भावना के साथ कार्य करता है। ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी भरोसे के बल पर SBI देश के आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की पूरी टीम ग्राहकों को सुरक्षित, सरल और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैंक परिवार ने सभी ग्राहकों के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं देने का भरोसा दिलाया। भारतीय स्टेट बैंक की बहेड़ी शाखा ने इस अवसर पर बैंक के 71 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को ग्राहकों के विश्वास, कर्मचारियों की निष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।0
0
Report
Advertisement
सिवनी में मुख्यमंत्री ने धान रोपकर धान महोत्सव का उद्घाटन किया
Bhopal, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में खेत में धान रोपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सिवनी में किसान के खेत में धान रोपकर धान महोत्सव का शुभारंभ किया। मिट्टी और पानी से भरे खेत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ महिलाओं ने भी धान रोपाई की। उन्होंने रोपाई के पारंपरिक गीत "चंदन राजा को परहा गढ़ से, रानी सरुपा सकारी उठ से" गाकर पूरा वातावरण भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा धान रोपने से किसान और समस्त ग्रामीण उत्साह से भर उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरे क्षेत्र में मुख्य रूप से सोयाबीन की खेती होती है। धान रोपने का यह मेरा पहला अनुभव है, इस अनुभव ने मुझे असीम प्रसन्नता मिली। उन्होंने कहा कि अगली बार मैं अपनी धर्मपत्नी को साथ लेकर आऊंगा जिससे वह भी इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बन सकें।0
0
Report
पूर्णिया सेंट्रल जेल से बांग्लादेशी नागरिक फरार, पुलिस छापेमारी में जुटी
Purnia, Bihar:पूर्णिया के सेंट्रल जेल परिसर स्थित विशेष निगरानी केंद्र से एक बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में जेल अधीक्षक की शिकायत पर के. हाट थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फरार बांग्लादेशी नागरिक की पहचान मन्ना, पिता जामशेद जलक सिकंदर के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के अजीज नगर, थाना रूपगंज, जिला नारायणपुर का रहने वाला है। उसे सुपौल जिले की वीरपुर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में फॉरेनर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। मन्ना अपनी सजा पूरी कर चुका था। भारत सरकार की ओर से उसे वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी वजह से उसे पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष निगरानी केंद्र में रखा गया था। बिहार कारा विभाग के निर्देश पर 31 मार्च 2026 को उसे वीरपुर उपकारा से पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष निगरानी केंद्र में लाया गया था। 29 जून की दोपहर करीब 2:20 बजे वह वहां से फरार हो गया। घटना के बाद केंद्रीय कारा पूर्णिया सह विशेष निगरानी केंद्र के अधीक्षक मनोज कुमार ने के. हाट थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को आरोपी की तस्वीर और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई गई है। इसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े थानों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही जेल के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है。0
0
Report
पारिवारिक विवाद के कारण भाजपा नेता पर गोली, गंभीर हालत में अस्पताल
Katihar, Bihar:पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, भाजपा नेता गंभीर रुप से घायल आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना कटिहार जिला के सहायक थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के कारण हुई। सिर्फ पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में भाजपा नेता के भाई विकास यादव को घर में घुसकर गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास यादव और उनके भाई अखिलेश यादव की पत्नी के बीच पानी बहाने को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अखिलेश यादव के साले बिट्टू यादव और चिट्टू यादव मौके पर पहुंचा और हथियार निकालकर विकास यादव पर गोली चला दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल विकास यादव को तुरंत सदर अस्पताल कटिहार पहुंचाया गया। जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में गोलीबारी की यह घटना हुई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और कांड दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट: आर्य समाज प्रमाण से विवाह वैध नहीं, भरण-पोषण नहीं मिलेगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के सिंगल बेंच ने वैवाहिक दर्जे और भरण-पोषण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है, यदि कोई मुस्लिम महिला किसी हिंदू पुरुष से आर्य समाज मंदिर के रीति-रिवाजों से विवाह करती है, तो महज आर्य समाज द्वारा जारी विवाह और शुद्धि प्रमाण-पत्र के आधार पर उसे कानूनी रूप से विवाहित पत्नी का दर्जा नहीं दिया जा सकता। वैध वैवाहिक संबंध साबित न होने की स्थिति में महिला, पति से भरण-पोषण पाने की हकदार नहीं होगी। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट मनेंद्रगढ़ के फैसले को सही ठहराते हुए महिला की क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया है।याचिकाकर्ता महिला शायना परवीन उर्फ राधिका सुमन, वर्तमान निवासी खोंगापानी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने दायर याचिका में कहा, उसका विवाह 15 जून 2017 को रायपुर के बैजानाथपारा स्थित आर्य समाज मंदिर में घनश्याम सुमन निवासी सारंगढ़ के साथ हुआ था। विवाह से पूर्व उसने शुद्धि संस्कार के जरिए वैदिक धर्म अपनाया था। शादी के करीब तीन साल बाद उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई। महिला ने अपनी याचिका में आरोप लगाती हुई बताया, इलाज का खर्च उठाने से बचने के लिए पति ने उसे मायके में छोड़ दिया। बाद में पति ने कविता नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। महिला ने बताया कि उसका पति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैजैपुर जांजगीर-चांप में सहायक ग्रेड-III के पद पर कार्यरत है और उसकी कुल मासिक आय लगभग 80,000 रुपये है। गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए महिला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 144 के तहत ₹30,000 प्रति माह भरण-पोषण दिलाने की गुहार लगाई थी याचिकाकर्ता के पति घनश्याम सुमन ने कोर्ट में महिला को अपनी पत्नी मानने से साफ इनकार कर दिया। पति की दलील थी कि वह हिंदू है और महिला मुस्लिम है, उनके बीच कभी कोई वैध विवाह नहीं हुआ। उसने बताया कि वह महिला के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से आया था। सहानुभूति और दोस्ती के नाते उसने महिला को कैंसर और उसके पिता की बीमारी के इलाज के लिए अप्रैल 2021 से सितंबर 2025 के बीच ऑनलाइन माध्यम से ₹9,07,900 और नगद ₹3,00,000 (कुल ₹12,07,900) की भारी-भरकम वित्तीय मदद दी थी। पति का आरोप था कि महिला उसे ब्लैकमेल कर पैसे वसूल रही थी और अब रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए खुद को झूठी पत्नी बताकर कोर्ट पहुंच गई। पति ने यह भी बताया कि उसके सभी मेडिकल रिकॉर्ड में उसका नाम आज भी शायना परवीन ही दर्ज है और वह कोलियरी क्षेत्र में सुख-सुविधाओं के साथ किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी के रूप में रह रही है।मनेंद्रगढ़ फैमिली कोर्ट ने 19 मई 2026 को जारी अपने आदेश में माना था कि महिला अपनी आजीविका चलाने में असमर्थ है, लेकिन वह यह साबित करने में पूरी तरह नाकाम रही कि वह घनश्याम की कानूनी रूप से वैध पत्नी है। कोर्ट ने आशीष मौर्य बनाम अनामिका धीमान मामले के न्यायिक सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा था कि आर्य समाज द्वारा जारी प्रमाण-पत्र स्वतः ही विवाह की वैधानिकता सिद्ध नहीं करते। इस आधार पर फैमिली कोर्ट ने भरण-पोषण की अर्जी खारिज कर दी थी। फैमिली कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए महिला ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता महिला के अधिवक्ता अली अफजाल मिर्जा ने दलील दी कि दोनों 2017 से 2022 तक पति-पत्नी की तरह रहे। अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा, लंबे सहवास के आधार पर वैध विवाह की धारणा बनती है। उन्होंने दलील देते हुए कहा, भरण-पोषण के मामलों में फैमिली कोर्ट को विवाह की वैधता की इतनी सूक्ष्म जांच नहीं करनी चाहिए थी।हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है, फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के तों, दस्तावेजों और साक्ष्यों का पूरी तरह मूल्यांकन करने के बाद ही यह आदेश दिया है। भले ही महिला खुद का भरण-पोषण करने में असमर्थ पाई गई हो, लेकिन जब तक पक्षों के बीच एक वैध वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं हो जाता, तब तक वह BNSS की धारा 144 के तहत गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं हो सकती।0
0
Report
Subrat Kumar Das ने NML के CEO पद संभाला; मजबूत संचालन की उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:सुब्रत कुमार दास ने एनएमएल मुख्यालय, रांची में एनटीपीसी की कोल माइनिंग सहायक कंपनी, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाला। विद्युत इंजीनियर श्री दास 1989 में एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में शामिल हुए थे। 37 वर्षों के अनुभव के साथ, उन्होंने सिंगरौली और तालचेर कनिहा में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस और ऑपरेशन्स में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, इसके बाद वे एनटीपीसी के कॉर्पोरेट सेंटर में बिज़नेस एक्सीलेंस और बाद में फ्यूल मैनेजमेंट से जुड़े रहे। बिजली उत्पादन से खनन क्षेत्र की ओर उनका रुख 2024-25 में हुआ, जब उन्होंने एनएमएल की सबसे बड़ी कोल माइनिंग परियोजना, पकरी बरवाडीह में हेड ऑफ प्रोजेक्ट के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अपने पूरे कार्यकाल में, उन्होंने प्लांट ऑपरेशन्स, फ्यूल मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन के क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की है। उनकी सीईओ के रूप में नियुक्ति से एनएमएल को मजबूत परिचालन नेतृत्व मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी भारत के ऊर्जा सुरक्षा परिदृश्य में एक बड़ी भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रही है。0
0
Report
खंडवा: पत्नी-प्रेमी की साजिश से पति की हत्या; अदालत ने आजीवन कारावास सुनाई
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के बोर्गांव क्षेत्र में पिछले साल अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पति Amīn की गोली मारकर हत्या करने वाली पत्नी शहनाज और उसके प्रेमी अख्तर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अदालत ने दोनों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार शहनाज के चार बच्चे हैं; वह महाराष्ट्र में अख्तर से निकाह कर वापस अपने पूर्व पति अमीन के पास लौटी और उसके साथ फिर निकाह कर लिया। रात तीन बजे प्रेमी अख्तर अमीन के घर पहुंचा, शहनाज ने दरवाजा खोलकर अंदर बुलाया, आसपास के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और अमीन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 13 माह पूर्व खण्डवा के बोर्गांव थाना क्षेत्र की है। हत्या के बाद आरोपी भाग गए थे, लेकिन आज खण्डवा न्यायालय ने दोनों को आजीवन कारावास के साथ जुर्माने से दंडित किया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में SIR की शुरुआत: मुस्लिम नामों की जाँच को लेकर डर कायम
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से शुरू हो रही है स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की शुरुआत 30 जून से 30 जुलाई तक चलने वाली प्रक्रिया में नई वोटर लिस्ट को लेकर तैयार की जा चुकी है पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश बिहार में एस ए आर की प्रक्रिया के बाद खासतौर पर मुसलमान में काफी डर देखा जा रहा है पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक बंगाल हो या फिर उत्तर प्रदेश या बिहार कई ऐसे मुस्लिम इलाके हैं जहां जाकर मुसलमानो के नाम एस ए आर प्रक्रिया में बाहर कर दिए गए ऐसे में दिल्ली में भी एस ए आर की शुरुआत हुई है जिसको लेकर जमात इस्लामी हिंद के वाइस प्रेसिडेंट मलिक मोतासीम खान ने कहा कि हमारे सामने पुराना रिकार्ड मौजूद है ऐसे में मुसलमानो को ज्यादा से ज्यादा इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए ताकि किसी का नाम ना कट सके।0
0
Report
राजस्थान HC ने RCA एडहॉक कमेटी निलंबित, IAS भास्कर सावंत प्रशासक नियुक्त
Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईएएस भास्कर ए सावंत को एसोसिएशन का प्रशासक नियुक्त किया है। अदालत ने उन्हें कहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करें कि एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव तीन माह में पूरे कर लिए जाए। अदालत ने उन्हें यह भी निर्देश दिए हैं कि वे 29 जुलाई तक अदालत को चुनाव कार्यक्रम से अवगत कराए। अदालत ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला संघ प्रशासक के प्रति जवाबदेह होंगे और नियमित समिति गठित होते तक प्रशासक के नियंत्रण में रहेंगे। अदालत ने मामले में सहकारिता रजिस्ट्रार को पेश होकर बताने को कहा है कि क्यों ना उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई आरंभ की जाए। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश राजीव प्रताप सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता पीयूष नाग ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने जून, 2024 को राजस्थान आरसीए की एडहॉक कमेटी का गठन किया था। कमेटी को तीन माह में एसोसिएशन के चुनाव कराने थे। कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के बाद समय-समय पर उसका कार्यकाल बढा दिया गया। जबकि खेल अधिनियम में किसी खेल संघ की एडहॉक का कार्यकाल बढाने या पुनर्नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं है। याचिका में कहा गया कि दो साल से अधिक का समय बीतने के बाद अभी तक एडहॉक कमेटी ने आरसीए के चुनाव नहीं कराए है। जिसके चलते आरसीए की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। याचिकााकर्ता की ओर से बताया गया कि गत सुनवाई पर अदालत ने सहकारिता रजिस्ट्रार से जवाब मांगा था कि चुनाव नहीं कराने पर एडहॉक कमेटी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, लेकिन रजिस्ट्रार की ओर से इसकी पालना नहीं की गई। दूसरी ओर भारत के लिए क्रिकेट खेल चुकी मेघा व मोहन सिंह की ओर से मामले में पक्षकार बनने के लिए दायर प्रार्थना पत्र में कहा गया कि यदि एडहॉक कमेटी चुनाव कराने का निर्णय लेगी तो भी आशंका है कि वह स्वतंत्र रूप से चुनाव नहीं कराएगी। ऐसे में पूर्व जजों के पैनल के जरिए चुनाव कराए। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने एडहॉक कमेटी को निलंबित करते हुए आईएएस भास्कर ए सावंत को प्रशासक नियुक्त किया है।0
0
Report
चमोली के गैरसैंण में PMGSY सड़क निर्माण से ग्रामीणों को नई राहें
Karnaprayag, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत सीमांत जनपद चमोली के विकासखंड गैरसैंण में 15.375 किलोमीटर लंबा खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दिया गया है। אדिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि इस मोटर मार्ग का निर्माण 15 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। सड़क निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं सर्वकालिक आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस सड़क के निर्माण से कूनीगाड़ मल्ली, कूनीगाड़ तल्ली, कूनीगाड़ बिचली, कोठा, भण्डारीखोड़ सहित आसपास के अनेक गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच पहले की अपेक्षा अधिक आसान और तेज होगी। मोटर मार्ग बनने से स्थानीय किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अपने कृषि, बागवानी एवं अन्य स्थानीय उत्पादों को गैरसैंण तथा चौखुटिया के बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इससे परिवहन लागत में कमी आएगी, समय की बचत होगी तथा ग्रामीणों की आय और आजीविका को भी नई मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निर्माण कार्य के दौरान विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि खजूरखाल – भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।0
0
Report
Advertisement
