Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghaziabad201012

गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी में मुठभेड़ के बाद राशिद गिरफ्तार, घायल

VSVaibhav Sharma
Mar 26, 2026 05:35:22
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने बाउम्मीद बरामदगी के समय मुठभेड़ में हत्या की घटना कारित करने वालें 1 अभियुक्त राशिद को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में रशीद को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसके कब्जे से आलाकत्ल 1 अदद देशी तमंचा मय , 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 98/26 धारा 103 (1) BNS में अभियुक्त 1 राशिद पुत्र उम्रदराज पता ई ब्लॉक रामपार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि वह आलाकत्ल की बरामदगी करा सकता है। उसकी बातों पर भरोसा कर बाउम्मीद बरामदगी आलाकत्ल करने की उद्देश्य से जैन कॉलोनी हरमपुर वाले जंगल में पहुंचे तो अभियुक्त द्वारा पहले से छुपाए हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में उक्त बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने बीती 23 मार्च 26 को अपने दोस्त फईम पुत्र नईम निवासी चांद मार्केट खुशहाल पार्क थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद व अपनी पत्नी शबनम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Mar 26, 2026 06:31:47
Jasa, Bihar:दिनारा विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष बोले- नीतीश जी दिल्ली रहें या बिहार, उनका मार्गदर्शन ही प्रदेश की तरक्की का आधार बनेगा, विकास की गाथा नहीं रुकेगी। वियो - राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दिनारा विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह गुरुवार को भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे, जहाँ उन्होंने बिहार की आगामी राजनीति और नेतृत्व को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए विधायक ने कहा कि NDए का शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा कि आगे की कमान किसके हाथ में होगी, लेकिन एक बात तय है कि बिहार का भविष्य नीतीश कुमार के बनाए पदचिन्हों पर ही टिके है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आलोक सिंह ने कहा, "माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने विकास की जो लंबी लकीर खींच दी है, आने वाले समय में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे उसी मार्ग पर चलना होगा। नीतीश जी ने बिहार को विकास के जिस मुकाम पर पहुँचाया है, उससे पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही नहीं उठता।" मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की संभावनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं या दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होते हैं, तब भी बिहार के प्रति उनका स्नेह और विजन कम नहीं होगा। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जी दिल्ली में रहें या कहीं और, बिहार को हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। NDए गठबंधन से जो भी नया नेतृत्व आएगा, वह नीतीश जी के अनुभव और उनकी नीतियों को साथ लेकर ही आगे बढ़ेगा." अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि बिहार में विकास की गाथा रुकने वाली नहीं है और NDए पूरी मजबूती के साथ प्रदेश की जनता की सेवा करता रहेगा। बाइट - आलोक सिंह - दिनारा विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 26, 2026 06:30:26
Jaspur, Uttarakhand:स्लग: नगर मंदिर से चलकर चैती मंदिर में विराजमान हुईं माँ बालसुंदरी स्थान: काशीपुर एंकर : उत्तर भारत के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक चैती मेले में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि काशीपुर की हर राह भक्तिमय हो गई है जहाँ पौराणिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए माँ बालसुंदरी का डोला नगर मंदिर से प्रस्थान कर अब चैती मंदिर में विधिवत विराजमान हो चुका है। इस भव्य यात्रा की शुरुआत 19 मार्च को विधि-विधान के साथ हुई थी लेकिन असली उत्साह अष्टमी की मध्य रात्रि को देखने को मिला जब हज़ारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में माँ का डोला जयकारों के साथ चैती मंदिर के लिए रवाना हुआ। आज सुबह करीब 5 बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने माँ को प्रसाद अर्पित करना शुरू कर दिया है और लगातार दर्शनों का सिलसिला जारी है जिससे पूरा मेला क्षेत्र माँ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा है। गौरतलब है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर ही माँ बालसुंदरी अपने नगर मंदिर को छोड़कर भक्तों को दर्शन देने के लिए चैती मंदिर में विराजमान होती हैं जहाँ वे आगामी 31 मार्च की मध्य रात्रि तक रहेंगी और उसके बाद पुनः डोले में सवार होकर नगर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्त सुगमता से माँ के दर्शन कर सकें और इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बन सकें।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 26, 2026 06:21:34
Jaspur, Uttarakhand:एंकर -काशीपुर में आज हर वर्ष की भांति इस बार भी चैत्र मास में आयोजित होने वाला उत्तर भारत का प्रसिद्ध चैती मेला श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। मेले के प्रमुख आकर्षण मां बाल सुंदरी देवी का भव्य डोला आज तड़के नगर मंदिर से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकाला गया। डोला यात्रा पूरे शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय कर चैती मंदिर पहुंची। आपको बताते चलें कि डोला यात्रा के दौरान भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु डीजे, ढोल और बैंड-बाजों की धुन पर झूमते-नाचते मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम दिखाई दिया। मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री के नेतृत्व में मां बाल सुंदरी की स्वर्ण प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर मोहल्ला पक्काकोट स्थित नगर मंदिर से यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा मां मनसा देवी रोड, मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, महाराणा प्रताप चौक और द्रोणा सागर के पीछे टीले वाली सड़क से होते हुए चैती मंदिर भवन पहुंची। मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़ पड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने भी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्टमी और नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। डोला प्रस्थान से पूर्व मां की स्वर्ण प्रतिमा को नगर मंदिर, पक्काकोट में पूरे दिन और देर रात तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया था। रात्रि 12 बजे विधिवत कलश स्थापना, हवन-पूजन और सांकेतिक बलि की गई। इसके पश्चात तड़के लगभग साढ़े 3 बजे डोला नगर मंदिर से रवाना हुआ और साढ़े 4 बजे चैती मंदिर पहुंचा। मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मां बाल सुंदरी देवी पांच दिनों तक चैती मंदिर में विराजमान रहेंगी। इसके बाद 31 मार्च और 1 अप्रैल की मध्यरात्रि में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां का डोला पुनः नगर मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डोला यात्रा के दौरान काशीपुर और आसपास के थाना क्षेत्रों से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से मां के दर्शन कर सकें। चैती मेले के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर काशीपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जीवंत कर दिया है, जहां आस्था, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
262
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 26, 2026 06:21:18
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा अगर एंकर - बांसवाड़ा शहर के एमजी हॉस्पिटल के सेकेंड गेट के बाहर एक बार फिर जलदाय विभाग की लापरवाही सामने आई,पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। पाइपलाइन टूटने के बाद सड़क पर पानी भर गया और हालात ऐसे बन गए मानो सड़क पर छोटी नदी बह रही हो। करीब 40 मिनट तक लगातार पानी बहता रहा, जिससे आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत जलदाय विभाग को सूचना दी,जिसके बाद कार्मिक मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने के बाद भी काफी देर तक पानी यूं ही बहता रहा। गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व भी इसी स्थान पर पाइपलाइन टूटने की घटना हो चुकी है, बावजूद इसके विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया। बार-बार टूट रही पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है जिससे लोगों में भी आक्रोश है वीओ - टूटी पाइप लाइन
295
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:20:54
411
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:19:48
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन उपखण्ड के बबराना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोलिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संतोष नायक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रशासक रतन नाथ योगी मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय की 35 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में ग्रामवासियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक हरलाल जाट ने किया। अंत में अतिथियों ने बालिकाओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
364
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 26, 2026 06:19:36
Chittorgarh, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने चित्तौड़गढ़ जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्याय शाखा, विधि शाखा, सामान्य शाखा, निर्वाचन शाखा एवं लेखा शाखा सहित उपखंड कार्यालय का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, रामचंद्र खटीक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त ने गंगरार उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।
320
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 26, 2026 06:18:33
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंआ गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजे पर नाचने जैसी मामूली बात को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह बहस एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प के दौरान न केवल मारपीट हुई, बल्कि आक्रोशित लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस गंभीर विवाद में दो युवकों को काफी गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
321
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 26, 2026 06:18:25
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाअष्टमी पर हुआ नगर पूजन, चौबीस खंबा माता मंदिर पर माता महामाया और महालया को लगाया गया मदिरा का भोग। परंपरा अनुसार चैत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष द्वारा किया जाता है पूजन। चेत्र नवरात्री की महाष्टमी पर उज्जैन में आज नगर पूजन किया गया। परंपरा अनुसार माता मंदिर में की गई महाआरती में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष शामिल हुए। उज्जैन के चोबीस खंबा माता मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहाँ माता की पूजा राजा विक्रमादित्य करते थे इसी परंपरा का निर्वाह चैत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। यहाँ अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने माता को मदिरा का भोग लगाया तथा महा आरती की। माता की आरती के साथ शहर प्रदेश वह देश में सुख शांति व खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान पूजन में महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि जी जूना अखाड़ा एवं अन्य साधु संत भी मौजूद रहे। दरअसल उज्जैन में राजा विक्रमादित्य के समय से नगर पूजा की परम्परा चली आ रही है। आज इस परम्परा का निर्वाह चौत्र नवरात्रि में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष करते हैं। इस पूजा में लगभग 27 किलोमीटर तक मदिरा की धार लगाई जाती है जो शहर के कई देवी मंदिरों में जाती है। इस महापूजा में अखाड़ा परिषद के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन के सदस्य व कई श्रद्धालु पैदल चलते हैं और सुबह प्रारंभ होकर यह यात्रा शाम तक खत्म होती है। यह यात्रा उज्जैन के प्रसिद्ध चोबीस खंबा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर पर शिखर ध्वज चढ़ाकर समाप्त होती है। इस यात्रा की खास बात यह होती है कि एक घड़े में मदिरा को भरा जाता है जिसमें नीचे छेद होता है ताकि पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग व देवी मंदिरों में मदिरा की धार बहाई जाती है। इसी परंपरा को निभाने के लिए महाअष्टमी के दिन आज सुबह अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज एवं अन्य साधु संत कर्मचारी चोबीस खम्बा माता मंदिर पर पहुंचे और देवी महालया और महामाया की पूजा कर देवी को मदिरा चढ़ाई गई। यह महाष्टमी की महापूजा सुबह 8 बजे से ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुई। बाद में प्रशासनिक अमला तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पूजा पर निकल पड़ा। महापूजा की यात्रा में कोटवार के हाथ में एक कलश रहता है जिसके पैंदे में छेद किया हुआ होता है ताकि मदिरा की धार लगातार बहती रहे। देवी शक्तियों को चढ़ाई जाने वाली इस मदिरा को प्रसाद के रूप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रहण भी करते हैं.
249
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 26, 2026 06:18:05
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट में राजकीय प्राथमिक शिक्षा विद्यालय में तैनात एक शिक्षक के साथ कथित अन्याय, उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर शासन, प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिंडकी ब्लॉक नौगांव में तैनात शिक्षक देवकुमार जैन लंबे समय से विभागीय और स्थानीय स्तर पर प्रताड़ना का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार स्कूल में छात्रों के दाखिले में अनियमितताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को रोकने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा शिक्षक और उनकी पत्नी शोभा जैन को सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में बड़कोट पुलिस ने केवल औपचारिकता निभाते हुए उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि एक व्यक्ति जो फेसबुक के माध्यम से स्वयं को पत्रकार बताता है पत्रकारिता की आड़ में शिक्षक की साफ-सुथरी छवि को बदनाम करने का प्रयास किया है, जिसकी यूकेडी कड़ी निंदा करती है। शांति प्रसाद भट्ट ने उक्त प्रकरण में पुलिस प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई मांग की है।
211
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 26, 2026 06:17:50
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जलालपुर, चंदवक, केराकत, जाफराबाद थानों और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान घटना स्थल के पास घेराबंदी की और बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर चौहान (26) और धनंजय चौहान उर्फ नन्दू (20), निवासी संघईपुर, थाना जलालपुर के रूप में पहचाने गए। इनके पास से 2 तमंचा (.315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पहले से हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के अनुसार 25 मार्च 2026 को जलालपुर थाने में भी मामला दर्ज था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पहचान की गई। फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
380
comment0
Report
Advertisement
Back to top