245101
हापुड़ में बारिश बनी गरीब परिवार के लिए आफत, कच्चे मकान की गिरी छत
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ में जहां पिछले दो दिन से बारिश लगातार हो रही, गरीब परिवार के लिए आफत बन गई है । बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम बनखंडा में लगातार बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत भर भराकर नीचे आ गिरी। गनीमत यह रही की छत के गिरने से परिवार के लोग इसकी चपेट में नहीं आए। वहीं गरीब परिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर में एक्सिस मैक्स लाइफ कार्यालय में आग, बड़ा हादसा टला
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग तुरंत सक्रिय हुआ और दो फायर टेंडरों को मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग कार्यालय के अंदर बने सर्वर रूम में लगी थी। सर्वर रूम से धुआं निकलता देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों और बीए सेट पहनकर भवन के अंदर प्रवेश किया तथा आग पर काबू पाने के लिए प्रभावी अग्निशमन अभियान चलाया। कड़ी मशक्त के बाद फायर टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। इसके बाद भवन के अंदर फैले घने धुएं को बाहर निकालने के लिए स्मोक एग्जॉस्टर का उपयोग किया गया, जिससे स्थिति सामान्य हो सकी। अधिकारियों के अनुसार समय रहते कार्रवाई होने से आग ज्यादा नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि सर्वर रूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कार्यालय परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई।0
0
Report
जसपुर कोतवाली के बाहर व्यापार मंडल ने चालानी कार्रवाई के विरोध में धरना दिया
Jaspur, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती शाम पुलिस द्वारा बाजार में चालानी कार्रवाई की गई थी. इससे नाराज व्यापार मंडल आज सभी दुकानदारों के साथ कोतवाली जसपुर पहुँचे और घेराब किया. इस दौरान उनके समर्थन में जसपुर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहे. व्यापार मंडल ने चालानी कार्रवाई को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की और धरने पर बैठ गया. काफी देर तक हंगामा चला. बाद में व्यापारियों के साथ बातचीत के बाद पुलिस ने आगे से ऐसी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया और धरना खत्म हुआ.0
0
Report
कर्नाटक: KN राजन्ना के बयान पर बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:(KARNATAKA): SALEEM AHMED (CONGRESS) CONGRESS LEADER KN RAJANNA’S STATEMENT0
0
Report
Advertisement
हाथरस के सादाबाद में दलित युवक की हत्या, गिरफ्तारी की मांग से तनाव
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और तनावपूर्ण मामला सामने आया है... आरोप है कि यहां के पुसैनी गांव में एक दलित युवक पंकज की पर गला दबाकर हत्या कर दी गई... इस वारदात के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया... जातिगत तनाव और माहौल बिगड़ने की आशंका के बीच परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को करीब 5 घंटे तक सड़क से उठने नहीं दिया... स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स और महिला पुलिस को तैनात करना पड़ा... अधिकारियों के कड़े आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका.... पुसैनी गांव निवासी राजकुमार सागर ने सादाबाद कोतवाली में इस मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है... राजकुमार ने बताया कि वे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं... मंगलवार सुबह गांव के ही जीतू ने उनके चचेरे भाई पंकज को जान से मारने की धमकी दी थी.... इसके बाद सुबह करीब 9:00 बजे जीतू, शैलेंद्र, छोटे और शिवा पंकज को अपने साथ बुलाकर ले गए... तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इन चारों आरोपियों ने पंकज को कोई जहरीला या नशीला पदार्थ पिला दिया... जब वह अचेत हो गया, तो करीब سाढ़े 9 बजे आरोपी उसे मरा हुआ समझकर उसके घर छोड़ गए... लेकिन जब घर के अंदर राकेश आशा (पत्नी राकेश) और चित्रा (पत्नी प्रमोद) पहुंचे और उन्हें पता चला कि पंकज की सांसें अभी चल रही हैं...तो उन्होंने कथित तौर पर उसका गला दबाकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया... इस वारदात के बाद से पीड़ित दलित परिवार और पूरे इलाके में भारी दहशत और भय का माहौल बना हुआ है युवक की हत्या की खबर मिलते ही भीम आर्मी और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई... परिजनों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को उठाने से साफ इनकार कर दिया और 5 घंटे तक हंगामा चलता रहा... बाद में कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने जब परिजनों को समझाया और तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर शव को पंचनामे के लिए भेजा गया... आरोपियों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं...0
0
Report
आजमगढ़ में खौफनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी बताएगी
Azamgarh, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में स्टंटबाज जोखिम भरे स्टंट करने से भी नहीं घबराते, आजमगढ़ में ऐसी ही खौफनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और वाहन सीज किये जाएंगे।0
0
Report
श्रीमंदिर ऐप से पूजा-हवन के नाम पर धोखाधड़ी, दतिया में FIR
Datia, Madhya Pradesh:दतिया की प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ से जुड़े नाम और धार्मिक आस्था का कथित रूप से दुरुपयोग कर ऑनलाइन पूजा-हवन कराने वाले “श्रीमंदिर ऐप” के संचालकों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों सहित ऐप संचालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को मां पीतांबरा देवी जयंती का आयोजन था, लेकिन आरोप है कि श्रीमंदिर ऐप से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करते हुए जयंती की तिथि 24 अप्रैल बताई। इसके बाद ऑनलाइन हवन और पूजा कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से संपर्क कर उनसे ऑनलाइन राशि जमा करवाई गई। शिकायत में बताया गया है कि ऐप संचालकों ने दतिया पहुंचकर मंदिर परिसर के बाहर खड़े होकर सोशल मीडिया प्रचार किया और स्थानीय गहोई वाटिका में पूर्व नियोजित तरीके से कैमरों के माध्यम से कथित फर्जी पूजा-अर्चना और हवन का प्रसारण दिखाकर श्रद्धालुओं से पैसे लिए। मंदिर ट्रस्ट का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम से मां पीतांबरा पीठ की धार्मिक गरिमा को ठेस पहुंची है तथा श्रद्धालुओं के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की गई। मामले में मंदिर प्रशासन और भक्तों ने दतिया कलेक्टर से शिकायत की थी, जिसके बाद थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में ऑनलाइन वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से प्रतिरूपण कर लोगों को भ्रमित करने, बिना अनुमति धार्मिक आयोजन दर्शाने और श्रद्धालुओं से धन एकत्रित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया लिंक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
गौरेला- पेंड्रा में सफेद भालू का हमला, ग्रामीण घायल
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में मंगलवार को एक सफेद भालू के हमले में ग्रामीण घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल ग्रामीण को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं भालू के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। आमाडाड गांव निवासी कैलाश कुमार काशीपुरी लालू ड्रावहर किसी काम से घघरा डेम की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से सफेद भालू का अचानक उससे सामना हो गया। बताया जा रहा है कि आमने-सामने होते ही भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक संघर्ष की स्थिति बनी रही। ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच भय का माहौल देखा गया। बताया जा रहा है कि पानी और भोजन की तलाश में सफेद भालू जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके की ओर पहुंचा था। हमला करने के बाद भालू घघरा क्षेत्र से आमाडाड, बसंतपुर होते हुए नवागांव की ओर बढ़ गया। भालू की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम के साथ पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने लोगों को भालू के करीब नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने और जंगलों में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। विभाग द्वारा भालू की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाएं तथा किसी भी जंगली जानवर की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।0
0
Report
US-ईरान तनाव से तेल कीमतों पर असर; आंध्र प्रदेश के वित्तीय संकट पर पल्लम राजू
Noida, Uttar Pradesh:VIJAYAWADA (ANDHRA PRADESH): MANGAPATI PALLAM RAJU (CONGRESS) ON US-IRAN TENSIONS/ IMPACT ON FUEL PRICES/ ANDHRA PRADESH FINANCIAL CHALLENGES0
0
Report
औरंगाबाद: 4 वर्षीय अद्धीक सकुशल बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार
Gaya, Bihar:औरंगाबाद से अपहृत 4 वर्षीय अद्धीक को किया गया सकुशल बरामद,अपहरणकर्ता महिला को किया गया गिरफ्तार, अपहरणकर्ता महिला के घर से एक अन्य बच्चा को भी पुलिस ने बरामद किया है, पूरे मामले का खुलासा किया मगध रेंज IG विकास वैभव ने। औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र से अपहृत 4 वर्षीय मासूम अद्धीक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले का खुलासा करते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बच्चे को सुरक्षित वापस लाया गया। उन्होंने बताया गया कि 16 मई को वट सावित्री पूजा के दौरान आरोपी महिला ने बच्चे का अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी टीम गठित की और लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान अपहरण में शामिल एक महिला मंजू देवी को गया के डेल्हा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आईजी विकास वैभव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अपहरण के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और वह पूरी तरह सुरक्षित है।0
0
Report
Advertisement
भूपेश बघेल ने कहा, नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिला; बस्तर के विकास का दावा
Raipur, Chhattisgarh:हैदराबाद से रायपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से नक्सल उन्मूलन में भूपेश बघेल सरकार के सहयोग नहीं करने और भाजपा की प्रदेश सरकार की तारीफ के मामले पर बघेल ने कहा- हमारी नीतियों के कारण बस्तर नक्सली मुक्त हुआ है. हमने आदिवासियों का विश्वास जीता, हमने उन्हें जल, जंगल-जमीन का अधिकार दिया. सरकार के प्रति उनकी सोच बदली है, बंद स्कूलों को खोला गया, शिक्षामित्र बनाएं, सबसे ज्यादा कैंप हमने खोलें. हमने कैंप के पास आंगनबाड़ी खोला, स्कूल खोला, क्लीनिक शुरू किया, पीडीएस शॉप शुरू किया अमित शाह झूठ बोल रहे हैं कि हमने नक्सल उन्मूलन में मदद नहीं किया. हमने बस्तर में कई कैंप खोले. बस्तर में भाजपा ने जो भी किया कांग्रेस से सीखकर किया बाईट- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छात्तीसगढ़......0
0
Report
शिवानंद नीलान्नवर CID पूछताछ के लिए बेंगलुरु शिफ्ट, 4500 करोड़ धोखाधड़ी केस
Noida, Uttar Pradesh:BELAGAVI (KARNATAKA): ACCUSED SHIVANANDA NEELANNAVAR SHIFTED TO BENGALURU FOR CID PROBE IN RS 4,500 CRORE FRAUD CASE0
0
Report
दुर्ग-भिलाई में दिनदहाड़े चोरी गैंग गिरफ्तार, 60 लाख सोना-3.5 लाख नकद बरामद
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के नेहरू नगर में दिन दहाड़े हो रही चोरियों ने दुर्ग पुलिस की नाक में दम कर रखा था वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए जब आरोपियो ने भिलाई के नेहरू नगर में सुने मकान में 60 लाख रुपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया आज दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है आरोपियो के पास से चोरी की गयी 3 लाख 50 हजार नकदी और 60 लाख रुपये का सोना बरामद किया है. दरअसल भिलाई के नेहरू नगर के निवासी स्क्रैप कारोबारी विनय अग्रवाल के निवास पर लाखो रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया इस दौरान पूरा परिवार शादी में गया हुआ था अपराध दर्ज करने के बाद चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी की पता साजी के दौरान तकनीकी जांच और घटना स्थल के आस-पास लगे 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खगालने के बाद सुपेला थाना एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम मेरठ और दिल्ली पहुंची मेरठ में आरोपी हासीम खान को रिमांड में लेकर पूछताछ करने पर पूछताछ से पता चला कि हासीम अपने साथी के साथ मिलकर बिलासपुर से एक्टीवा खरीदकर दुर्ग, भिलाई में रैकी कर दिन में सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वरदात को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपीगण घटना के पूर्व कुछ दिनो से मोदहापारा रायपुर में किराये का मकान लेकर रहते थे एवं वहां से दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, नया रायपुर इत्यादि शहर में दिन में दरी, गलीचा, कारपेट बेचने के बहाने फेरी वाला बनकर रेकी कर गेंट के बाहर ताला लगे सुने मकान को चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे घटना के समय एक आरोपी मकान के बाहर रेकी करता था तथा दूसरा मकान के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देता था चोरी का समान मेरठ के सलीम ज्वेलर्स को बेच देते थे एक आरोपी अब भी फरार है मेरठ में जेवलरी शाप संचालक सलिम खान के पास करीब 400 ग्राम सोना कीमती 60 लाख और नगद 3,50,000 बरामद कर मेरठ में गिरफ्तार कर भिलाई लाया गया आरोपियो ने पूछताछ पर तिफरा बिलासपुर, नवा रायपुर, जबलपुर मध्यप्रदेश में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया.0
0
Report
Advertisement
श्योपुर के किसानों का आक्रोश: गेहूं खरीदी समय पर शुरू नहीं, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर एंकर - गेहूं खरीदी नहीं होने से किसानों का फूटा आक्रोश, परेशान किसानों ने कलेक्ट्रेट से लेकर विभिन्न खरीदी केंद्रों तक प्रदर्शन किया। किसान गेहूं की बोरी लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे पुलिस से हुई बहस, किसना बताओ ने श्योपुर जिले के गेहूं खरीदी साइलो केंद्र सलमानियां पर भी प्रदर्शन किया किसानों की मांग है कि साइलो केंद्र सलमानियां की क्षमता बढ़ाई जाए किसानों का आरोप है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी समय पर नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं भी खराब हैं, जिसके चलते कई दिनों से किसान अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं।गुस्साए किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द खरीदी शुरू कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाइश देते हुए खरीदी केंद्रों पर खरीदी सुचारू करने की बात कही है0
0
Report
मेहगांव में तीन सड़कों के भूमि पूजन से विकास की नई गति
Bhind, Madhya Pradesh:मेहगांव को मिली विकास की रफ्तार, मंत्री राकेश शुक्ला ने तीन बहु प्रतीक्षित सात करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली तीन सड़कों का भूमि पूजन, दो दर्जन से अधिक गावों की बदलेगी तस्वीर। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र मैं विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, मेहगांव विधानसभा से विधायक और प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए तीन महत्वपूर्ण सड़कों का भूमि पूजन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है, इन सड़कों के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांव की तस्वीर बदलने वाली है, और हजारों लोगों का सफर अब आसान सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। ग्वालियर से मेंहंगाव होते हुए गोरमी पोरसा अम्बाह जाने वाले यात्रियों को खेरियाबाग़ से मोरोली तक बनने वाले मार्ग से बड़ी राहत मिलेगी, यह सड़क बाईपास का विकल्प बनकर नेशनल हाईवे 719 मेहगांव तिराहे पर लगने बाले भारी जाम से निजात दिलाएगी, वहीं मेहगांव मार्ग से देवरी तक बनने बाली सड़क से देवरी गांव के लोगों का बदहाल रास्तो की परेशानी से छुटकारा मिलेगा, और गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से मजबूत होगा, इसके अलावा जैतपुरा से पीपरपुरा तक बनने वाला मार्ग ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए विकास की नई राह खोलेगा, वर्षो से कच्चे और जर्जर रास्तों पर सफर करने को मजबूत ग्रामीणों को अब धूल कीचड़ और परेशानी से मुक्ति मिलेगी, भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला, लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार और मंत्री राकेश शुक्ला का आभार जताते हुए कहा कि यह साथिया सिर्फ रास्ते नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास व्यापार शिक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत कड़ी साबित होगी।0
0
Report
लार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब किया बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:लार थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने पिकअप वाहन से 55 पेटी (करीब 489.6 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,14,800 रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी मिशाल खान (लगभग 32 वर्ष) बताया जा रहा है, जो बिहार के मधुबनी जिले का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई है ।0
0
Report
Advertisement
