201012
कौशांबी में पुलिस की मुठभेड़: बदमाश घायल, लूट का सामान बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद ट्रांस हिंडन जोन कप्तान निमिष पाटिल के आदेश पर बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कौशांबी पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ देखने को मिली है. पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ तो वहीं पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट का सम्मान और असलाह बरामद किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केशव प्रसाद मौर्य: विपक्ष दुष्प्रचार रोकें, EC का फैसला स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दल झूठ फैलाने की ऑटोमैटिक मशीन बन गए हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि SIR पर फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों ने मिलकर लिया था...राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए और देश में दुष्प्रचार बंद करना चाहिए..."0
0
Report
बरहन तिराहे पर ट्रक दुकानों पर गिरा, बड़ा हादसा टल गया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा एतमादपुर के बरहन तिराहे पर बड़ा हादसा टला। बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर दुकानों पर गिरा। ट्रक के दुकानों पर गिरते ही मौके पर मची अफरा-तफरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। ट्रक को मौके से हटाने की कार्रवाई में जुटा प्रशासन। हादसे के चलते सर्विस रोड पर लगा जाम। बरहन तिराहे पर हादसे के बाद यातायात व्यवस्था प्रभावित।0
0
Report
धर्म सिंह का मौन विरोध: तबादला न मिलने पर स्कूल के बाहर उपवास
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज भंतोला में तैनात सहायक अध्यापक धर्म सिंह पिछले दो दिनों से स्कूल के बाहर मौन व्रत पर बैठे हैं। दुर्गम क्षेत्र में वर्ष 2005 से लगातार सेवाएं दे रहे धर्म सिंह ने बच्चों और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यह विरोध शुरू किया है। विद्यालय अवधि के बाद दोपहर दो से शाम छह बजे तक वे मुंह पर पट्टी बांधकर और काले कपड़े पहनकर उपवास कर रहे हैं। शिक्षक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजे प्रत्यावेदन में बताया कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं और डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की सलाह दी है। इसके बावजूद 2026 की तबादला प्रक्रिया में उन्हें मौका नहीं मिला। धर्म सिंह पिछले तीन वर्षों से प्रभारी प्रधानाचार्य भी हैं。0
0
Report
Advertisement
ओबरा बी तापीय परियोजना: मांग घटने से पांच इकाइयां बंद, बिजली उत्पादन शून्य
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा तापीय परियोजना से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां बिजली की मांग में कमी के चलते ओबरा बी तापीय परियोजना की पांच इकाइयां बंद हो गई हैं। पांचों इकाइयों के बंद होने से परियोजना का बिजली उत्पादन पूरी तरह शून्य हो गया है। इनमें दो इकाइयां तकनीकी खराबी के चलते बंद हुई हैं, जबकि तीन उत्पादनरत इकाइयों को रिजर्व शट डाउन मोड में रखा गया है। ओबरा तापीय परियोजना में मौसम बदलने के साथ ही बिजली की मांग में कमी का असर दिखाई देने लगा है। ओबरा बी तापीय परियोजना की पांच इकाइयां बंद होने से फिलहाल परियोजना से बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप है। 200 मेगावाट क्षमता वाली 10वीं इकाई शुक्रवार रात करीब 8 बजकर 04 मिनट पर बंद हुई। कंडेंसर का वैक्यूम कम होने के कारण इस इकाई को बंद करना पड़ा। इसके बाद 200 मेगावाट क्षमता वाली 9वीं इकाई शनिवार तड़के करीब 4 बजकर 16 मिनट पर बंद हो गई। यह इकाई बॉयलर ट्यूब लीकेज के चलते बंद हुई है। वहीं परियोजना की तीन अन्य उत्पादनरत इकाइयों को शनिवार दोपहर रिजर्व शट डाउन मोड में डाल दिया गया। इस तरह ओबरा बी तापीय परियोजना की कुल पांच इकाइयां फिलहाल बंद हैं और परियोजना का उत्पादन शून्य हो गया है। बताया जा रहा है कि बिजली की मांग में कमी के साथ ही निजी और केंद्रीय क्षेत्र से बिजली खरीद के करार भी इसके पीछे बड़ी वजह हैं। सरकार और बिजली प्रबंधन की ओर से निजी और केंद्रीय क्षेत्रों से बिजली आयात के लिए किए गए करार के चलते ओबरा की तीन उत्पादनरत इकाइयों को रिजर्व मोड में रखा गया है। यानि एक तरफ तकनीकी खराबी के चलते दो इकाइयों पर ब्रेक लगा है, तो दूसरी तरफ मांग में कमी और बाहर से बिजली उपलब्ध होने के कारण तीन इकाइयों को रिजर्व शट डाउन मोड में रखा गया है। फिलहाल ओबरा तापीय परियोजना की पांच इकाइयों के बंद होने से यहां बिजली उत्पादन पूरी तरह शून्य हो गया है।0
0
Report
इटावा में भारी बारिश के बाद नवादा कला में कच्चा मकान गिरी; दिनेश रावत दबे
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में कई घंटे हुई बारिश के बाद महेवा विकासखंड के नवादा खुर्द कला गांव में एक कच्चा मकान गिर गया, बताया जा रहा है कि मकान मालिक दिनेश रावत कमरे में सामान लेने गया था तभी मकान की गिरने से दब गया जिसको मौके पर मौजूद परिवार के अन्य लोगों ने समय रहते निकला है और एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर उसका इलाज जारी है इस दौरान मलबे से निकालने का 11 सेकेंड का वीडियो सामने आया है वही इस घटना में दिनेश की घर में रखा गृहस्थी का नुकसान बताया जा रहा है।0
0
Report
बाजपुर डिग्री कॉलेज में गुटों के विवाद पर कोतवाली में हंगामा
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर। नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए, जिससे वहां जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निजी सचिव अभिषेक तिवारी की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। कॉलेज में विवाद तब बढ़ा जब छात्र नेता रोशन पटेल द्वारा कला संकाय प्रत्याशी महेंद्र सिंह बोरा को थप्पड़ मार दिया गया। सूचना मिलने पर एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी फटकारते हुए चार-पांच युवकों को हिरासत में लिया, तब जाकर कॉलेज में मामला शांत हुआ। इसके कुछ ही देर बाद जब अधिवक्ताओं को पता चला कि रोशन पटेल को कोतवाली में बैठाया गया है, तो वे कोतवाली पहुंचे गए। उन्होंने कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता कर रोशन पटेल को अधिवक्ता बताते हुए छोड़ने का अनुरोध किया। वहीं, राजकीय महाविद्यालय के दोनों पक्षों के छात्र अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में डटे रहे और एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। कोतवाली परिसर और गेट पर भारी भीड़ एकत्र होते देख कोतवाल नरेश चौहान ने लोगों को खदेड़ा और सख्त चेतावनी दी कि यदि भीड़ नहीं हटी, तो मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कोतवाल ने अलग-अलग वार्ता कर शांतिपूर्ण चुनाव लड़ने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति कॉलेज के अंदर प्रवेश करता है, तो छात्र उसकी शिकायत करें और उसे अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा, लेकिन कॉलेज के छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ें। अंततः दोनों गुटों की आपस में कोई कार्रवाई न करने की सहमति बनने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ा।0
0
Report
Advertisement
मोदीनगर में जहरीले सांप के घुसने से हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आबादी क्षेत्र में जहरीला सांप घुस आया। सांप को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने काफी सावधानी के साथ सांप को तलाशना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और कई लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को देखते नजर आए। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील कि घर या आबादी वाले क्षेत्र में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। सांप के जहरीले होने की स्थिति में उसके करीब जाना जानलेवा हो सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग या संबंधित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। वन विभाग के मुताबिक बरसात और मौसम में बदलाव के दौरान सांप अक्सर सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।0
0
Report
अमेठी में बड़ा हादसा टला: दुकान के ऊपर उतरा करंट, बिजली विभाग ने नहीं उठाया फोन
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी शहर में पीएनबी बैंक के सामने किराने की दुकान के ऊपर करंट उतरने से हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार अचानक करंट उतरने से बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया। सूचना के लिए बिजली विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
यमुनानगर में राशन कार्ड से फर्जी फर्म पंजीकरण, GST नोटिस पर खुला बड़ा घोटाला
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में पुलिस अधिकारी के राशन कार्ड और पहचान संबंधी दस्तावेजों का कथित तौर पर दुरुपयोग कर फर्जी फर्म रजिस्टर कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि साल 2008 में अज्ञात लोगों ने अधिकारी के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एमएस यमुना सेल्स कॉरपोरेशन के नाम से फर्म का पंजीकरण कराया और उसके नाम पर वैट नंबर भी हासिल कर लिया। करीब 18 साल बाद पुराने टैक्स मामले में कार्रवाई शुरू हुई, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उसके राशन कार्ड और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर वर्ष 2008 में उसके नाम पर फर्म खड़ी कर दी गई। आरोप है कि फर्म के नाम पर वैट नंबर भी लिया गया, लेकिन अधिकारी को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। करीब 18 साल बाद जब फर्म से जुड़े पुराने टैक्स मामले में कार्रवाई शुरू हुई तो अधिकारी के बैंक खाते फ्रीज करने और वेतन अटैच करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद उसे अपने नाम पर चल रही फर्म की जानकारी मिली। मामले की शिकायत थाना शहर यमुनानगर में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत मिलते ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह सामने आया है कि करीब 18 साल पहले दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्म का पंजीकरण कराया गया था। जीएसटी से नोटिस मिलने के बाद मामले की जानकारी हुई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि अधिकारी के दस्तावेज आरोपियों तक कैसे पहुंचे और उसके नाम पर फर्जी फर्म का पंजीकरण किसने कराया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
योगी की प्रेस वार्ता: विपक्ष-EVM-EC सवालों से लोकतंत्र पर नई बहस
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आयोजित सीएम योगी की प्रेस वार्ता योगी कांग्रेस और विपक्षी दलों का सदैव से नजरिया भारत के संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने अपने स्वास्थ्य को लाभ पहुंचने लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश में हिस्सा रहे हैं देश का मुख्य विपक्षी दल और upa गठबंधन की हरकतें और बयानबाजी गैर जिम्मेदाराना है Sir को लेकर भ्रम फैलाया है पहली पर sir नहीं हुआ पहले भी हो चुका है वो कांग्रेस की सरकार ज्यादातर देश में रही है sir की कार्यवाही पहले भी हो चुकी है इसके बावजूद sir को लेकर जो हाय तौबा किया जा रहा है दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस सपा लगातार इलेक्शन कमीशन को कटघरे में खड़ा कर रही है इलेक्शन जीत जाए तो इनका पुरुषार्थ है जनता जनार्दन इन्हें खारिज करती है तो evm और ec को दोषी ठहराना। कितना जायज़ है राहुल गांधी ने कैंब्रिज में न्याय पालिका को कटघरे में खड़ा किया Evm मशीन से खुद कांग्रेस की सरकारें बनी हैं us evm को ब्लैक बॉक्स कह करके सवाल खड़ा करना दुर्भागपूर्ण है 1975 में जब कांग्रेस ने देश के संविधान का गला घोंटने का काम किया था चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया गया था बालाकोट airstrike पर शौर्यता पर सवाल खड़ा करना ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल करना ये कहां की देश भक्ति है तीन चुनाव आयुक्तों के प्रेस के सामने स्थिति स्पष्ट की फॉर्म 6 को लेकर न्यायालय ने ec की कार्यवाही को उचित ठहराया भारत की बदनामी कराना कांग्रेस का कृत्य हैरान करने वाला है प्रदर्शन तोड़ फोड़ करेंगे लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए तीनों चुनाव आयुक्तों ने कार्यप्रणाली स्पष्ट की है अब कोई प्रश्न नहीं खड़े होते लेकिन बाल की खाल निकालने के काम विपक्ष कर रहा है ये दुर्भाग्यपूर्ण है देश की जनता से मांगी मांगनी चाहिए बिना किसी भेद भाव के मतदान करने की स्वतंत्रता है0
0
Report
बागमती नदी उफान पर, सीतामढ़ी-शिवहर में बाढ़ का खतरा बना
Sitamarhi, Bihar:नेपाल के जलग्रहण वाले इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से सीतामढ़ी और शिवहर से गुजरने वाली बागमती नदी पूरे उफान पर है बागमती नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है बाढ़ के खतरे को लेकर स्थानीय लोग में चिंता का माहौल बना हुआ है हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी और जल संसाधन विभाग लगातार नदियों के जलस्तर और तटबंधों की निगरानी कर रहे हैं।0
0
Report
CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा जवाब: वोट चोरी इल्जाम बेबुनियाद
New Delhi, Delhi:सीएम रेखा गुप्ता देश में ऐसी परस्थिति उत्पन्न करने की कोशिश विपक्ष कर रहा है जिसका कोई आधार नहीं है विपक्ष की कोशिश की विकास कार्य से देश की नजर हटकर इधर उधर चली जाए चुनाव आयोग के काम पर विपक्ष प्रश्न चिन्ह लगा रहा है चुनाव आयोग ने सर्वसम्मति से सभी निर्णय लिए गए है जिनकी डेथ हो गई है उनके ऊपर वोट करवा रहे थे प्रतिशत कम आ रहा था 2014 में बीजेपी को सबसे ज़्यादा सीट आई थी उस समय चुनाव आयोग कौन था वोट गलत तरीके से नहीं काटा जा रहा है बेबुनियाद आरोप है चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम किया है इनके ऊपर देश द्रोह का केस लगना चाहिए वोट चोरी के आरोपों पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर हमला, बोलीं- देश को गुमराह करने की कोशिश चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के लगातार सवालों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। CM ने कहा कि देश में ऐसी परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश हो रही है, जिनका मकसद सिर्फ जनता को गुमराह करना है। रेखा गुप्ता ने कहा कि आज विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें रही हैं, क्या वहां चुनावी प्रक्रिया में इस तरह की पारदर्शिता और जवाबदेही देखने को मिली थी। CM ने कहा कि केवल एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना कितना उचित है, इस पर भी सवाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है और अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि Form 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, SIR के तहत Form 6 के साथ एक अलग घोषणा-पत्र यानी Annexure-D की व्यवस्था की गई है। वोट कटने के आरोपों पर जवाब CM ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें बड़ी संख्या में वोट काटे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम हटाए जाते हैं जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुके है। रेखा गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को ही वोट चोरी बताकर पेश करना सही नहीं है। ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार CM ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखा है। 2014 चुनाव में सबसे जायदा वोट बीजेपी को मिले थे तब कौन था इलेक्शन कमीशन में वो कहते हैं इतने वोट कट गए, वो लोग जो शिफ्ट हो गए, जो नहीं रहे आप उनके आधार पर वोट कराते थे, तभी वोटिंग प्रतिशत कम आता था। ऐसे ही वोट कटे। इलेक्शन कमीशन शानदार काम कर रहा है। राहुल गांधी जैसे लोग जो कह रहे हैं, वो देशद्रोह है।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी में त्योहार से पहले 550 किलो मिलावटी पनीर पकड़, भारी कार्रवाई
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में त्योहार से पहले मिलावटखोरी पर बड़ी कारवाई. फूड सेफ्टी विभाग ने पकड़ी 550 किलो मिलावटी पनीर की खेप. मेवात से गाड़ी में भरकर सप्लाई के लिए लाया जा रहा था नकली पनीर. टीम ने पीछा कर दबोचा; FSO संदीप कुमार बोले— लगातार जारी रहेगा अभियान.0
0
Report
लूट के मुकदमे से दो वांछित पुलिस ने किए लगड़े।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बाद पुलिस मुठभेड़ लूट के मुकदमें में वांछित 01 घायल लुटेरे सहित कुल 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा / 01 खोखा कारतूस .315 बोर, लुटे गये 01 जोड़ी (पीली धातू के कुंडल) एवं 01 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद। सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम कि घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। 26.09.2026 की देर रात्रि को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवला से ग्राम सूमली जाने वाली रोड सूमली चौराह के पास गस्त के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी निर्माणाधीन हाईवे के पास एक मोटरसाइकिल के साथ खड़ा हुआ दिखायी दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ हेतु आगे बढ़ी तो पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर हड़बड़ी में मोटरसाइकिल मोड़कर तेज गति से आम के बाग की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया। अत्यधिक वर्षा होने के कारण कुछ दुरी पर जाकर मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार/घायल अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया की मैं अपने एक अन्य साथी का इंतजार कर रहा था। कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध व्यक्ति निर्माणाधीन हाईवे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को घेर घोटकर गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश /अभियुक्त की पहचान 1.अर्जुन उर्फ कपिल पुत्र पप्पू निवासी लखनौती कलां थाना कोतवाली देहात एवं 01 अन्य अभियुक्त की पहचान मौ0 जकी पुत्र महताब निवासी आली की चुंगी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर के रुप में हुई।0
0
Report
औरंगाबाद में सीएसपी संचालक से लूट: आरोपी गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:सीएसपी संचालक से तीन लाख लूट का आरोपित मोहनिया से गिरफ्तार औरंगाबाद में वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश को पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद। औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक आरोपित को कैमूर जिले के मोहनिया स्थित पटना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान औरंगाबाद जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र स्थित अकोढ़ी मेला गांव निवासी मदन कुमार के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेसर थाना क्षेत्र के बढ़ई बिगहा और पिरोता गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया था। अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और गोली मारकर लगभग तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर मोहनिया थाना, कुदरा थाना और डीआईयू की एक संयुक्त टीम गठित की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पटना मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपित को धर दबोचा। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद औरंगाबाद पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
