icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरनौत में युवक की चाकू गोदकर हत्या: NH-20 जमकर जाम, पुलिस ने आश्वासन दिया

Nalanda, Bihar:हरनौत में युवक की चाकू गोदकर हत्या नालंदा बिहारशरीफ-बख्तियारपुर एनएच-20 को करीब दो घंटे तक जाम कर जमकर हंगामा किया गया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के चेरण गांव निवासी 37 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू एक पैथोलॉजी में कार्यरत था। शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे उसके कॉल आया, जिसके बाद वह शिवाजी मोहल्ला जाने की बात कहकर घर से निकला। कुछ देर बाद परिवार की एक महिला के कॉल आया कि सोनू सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा है और उसका एक्सीडेंट हो गया है। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने भी घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सोनू गंभीर रूप से घायल था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। आनन-फानन में उसे कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बिहारशरीफ-बख्तियारपुर एनएच-20 को जाम कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही हरनौत थाना, चेरो ओपी और बेना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी लोग नहीं माने। बाद में मुख्यालय डीएसपी तारकेश्वर प्रसाद सिंह और हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।
0
0
Report

समस्तीपुर के गंगा सेतु निर्माण में पिलर 58 के पास स्लैब टूटकर छह मजदूर घायल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा सेतु पर बड़ा हादसा हुआ। पुल के पिलर संख्या-58 के पास स्लैब टूटकर गिर गया। छह मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच भेजा गया है और एक मजदूर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घायल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना मोहनपुर प्रखंड के राजपुर-जौनापुर गंगा घाट पर ताजपुर बख्तियारपुर गंगा सेतु के पिलर संख्या-58 के पास शनिवार को घटी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुँचाया। कारणों की जांच जारी है, प्रशासन निगरानी कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट: बुजुर्ग माता-पिता प्रताड़ना पर बेटे-बधुओं को घर से बेदखल का अधिकार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने कहा कि यदि बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, तो उन्हें घर से बेदखल किया जा सकता है। हाई कोर्ट ने बिलासपुर के एक बेटा-बहू की याचिका को खारिज करते हुए मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल और अपीलीय ट्रिब्यूनल के बेदखली के आदेश को सही ठहराया है। फैसले में कहा कि वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 केवल भरण-पोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बुजुर्गों को उनके जीवन के अंतिम पड़ाव में सम्मान, शांति और सुरक्षा देना भी है। बिलासपुर के मुंगेली रोड स्थित मिनोचा कॉलोनी में रहने वाली 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष खन्ना ने मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल (एसडीओ कोर्ट) में एक आवेदन पेश किया था। वृद्धा का आरोप था कि उनके मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले बड़े बेटे देवेंद्र खन्ना और बहू नीरजा खन्ना उन्हें लगातार प्रताड़ित और परेशान कर रहे हैं। बुजुर्ग मां ने आशंका जताई थी कि उनके जीवन को बेटा-बहू से खतरा है, जिसके बाद उन्होंने उन्हें घर से बेदखल करने की गुहार लगाई थी। मां की शिकायत और पेश किए गए दस्तावेजों यानी बिजली बिल, राजस्व रिकॉर्ड आदि के आधार पर मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल ने 12 सितंबर 2024 को बेटा-बहू को घर खाली करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ बेटा-बहू ने कलेक्टर (अपीलीय ट्रिब्यूनल) के पास अपील की, लेकिन 25 नवंबर 2024 को अपील खारिज हो गई। इसके बाद बेटा-बहू ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई और ट्रिब्यूनल के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने फैसले में कहा कि ट्रिब्यूनल ने मालिकाना हक की घोषणा नहीं की है, बल्कि एक बुजुर्ग मां की शांतिपूर्ण जिंदगी और सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं। संपत्ति का कोई भी आंतरिक विवाद सिविल कोर्ट में चलता रह सकता है, लेकिन इसके आधार पर बुजुर्ग मां को उनके कानूनी संरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता। इस आधार पर हाई कोर्ट ने बेटे- बहू की याचिका खारिज कर दी है। बेटा-बहू ने याचिका में तर्क दिया कि ट्रिब्यूनल को किसी को घर से बेदखל करने का अधिकार नहीं है। मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद है, जिसे केवल सिविल कोर्ट ही तय कर सकता है। बुजुर्ग मां को पेंशन मिलती है और उन्होंने किसी भरण-पोषण राशि की मांग नहीं की थी, इसलिए यह मामला इस अधिनियम के तहत नहीं आता। वे खुद भी वरिष्ठ नागरिक हैं, इसलिए उन्हें बेदखल नहीं किया जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा कि भरण-पोषण शब्द का अर्थ बेहद व्यापक है। इसमें केवल भोजन या पैसा देना ही शामिल नहीं है, बल्कि बुजुर्गों को गरिमा और शांति के साथ रहने का माहौल देना भी शामिल है। अगर कोई बुजुर्ग आर्थिक रूप से सक्षम है, लेकिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है, तो ट्रिब्यूनल को उसे संरक्षण देने का पूरा अधिकार है।
0
0
Report

सरमथुरा में बाघ ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा लवकुश वाटिका में 'टाइगर ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग' कार्यशाला हुई आयोजित सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा वन क्षेत्र में आज लव कुश वाटिका में एक दिवसीय 'टाइगर ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग' कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उपवन संरक्षक धौलपुर चेतन कुमार और सहायक वन संरक्षक चेतराम मीणा के निर्देशन में संपन्न हुई।टाइगर वॉच के प्रसिद्ध ट्रैकर हरिमोहन गुर्जर कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता रहे। कार्यशाला के दौरान वन कर्मियों और बाघ मित्रों को बाघों की वैज्ञानिक ट्रैकिंग, उनके पगमार्क (पदचिह्न) पहचानने और प्रभावी मॉनिटरिंग के व्यावहारिक तरीके सिखाए। उन्होंने इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। वनपाल नीलेंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने हाल ही में बाघिन द्वारा बाघ मित्र पर हुए हमले का भी जिक्र किया और क्षेत्र में सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। इस मौके पर नवाब सिंह, गंगाराम और आशा मीणा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र के स्कूल में नाबालिग से अशोभनीय व्यवहार: शिक्षक गिरफ्तार-निलंबित

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के एक प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से कथित अशोभनीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। नाबालिग छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटे हैं। मामला कोन थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का है, जहां छुट्टी के बाद आरोपी शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से कथित अभद्रता करने का आरोप लगा। बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उधर सूत्रों की मानें तो बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शिक्षा विभाग भी अलग से विभागीय कार्रवाई कर रहा है।
0
0
Report

सुल्तानपुर लोधी-लोडिया मार्ग पर रोड रेज में खून बहा, तीन घायल

Kapurthala, Punjab:ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ 'ਚ ਰੋਡ ਰੇਜ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਖੂਨੀ ਰੂਪ, ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹਿੰਸਕ ਝੜਪ ਪਿੰਡ ਦੀਪੇਵਾਲ ਨੇੜੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲੇ ਦੇ ਦੋਸ਼; ਤਿੰਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ 'ਚ ਦਾਖ਼ਲ, ਦੋਵੇਂ ਧਿਰਾਂ ਨੇ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ 'ਤੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਇਲਜ਼ਾਮ ਕਪੂਰਥਲਾ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ–ਲੋਹੀਆਂ ਖਾਸ ਮਾਰਗ 'ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੀਪੇਵਾਲ ਨੇੜੇ ਕਥਿਤ ਰੋਡ ਰੇਜ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਖੂਨੀ ਰੂਪ ਧਾਰ ਲਿਆ ਜਦੋਂ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਤਿੱਖੀ ਤਕਰਾਰ ਹਿੰਸਕ ਝੜਪ ਵਿੱਚ ਬਦਲ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਦੌਰਾਨ ਦੋਵੇਂ ਪਾਸਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ "ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਖੂਨੀ ਟਕਰਾਅ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਸਣੇ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ。 ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸੜਕ 'ਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲੰਘਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਵਿਵਾਦ ਕੁਝ ਹੀ ਪਲਾਂ ਵਿੱਚ ਇੰਨਾ ਵੱਧ ਗਿਆ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਧਿਰਾਂ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਭਿੜ ਗਈਆਂ। ਦੋਵੇਂ ਪਾਸਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ 'ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ 'ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥੀਆਂ ਨਾਲ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ。 ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਰੋਡ ਰੇਜ ਦੀ ਇਹ ਘਟਨਾ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਯਾਦ ਦਿਵਾਉਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਸੜਕਾਂ 'ਤੇ ਮਾਮੂਲੀ ਤਕਰਾਰ ਵੀ ਪਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹਿੰਸਕ ਰੂਪ ਧਾਰ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚਰਚਾ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਚਿੰਤਾ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。
0
0
Report

आकाशीय बिजली गिरने से दो साल की मासूम मौत, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक

Damoh, Madhya Pradesh:आकाशीय बिजली गिरने से दो साल की मासूम की मौत, 58 साल की महिला की हालत नाजुक.. दमोह जिले के मानसून के आगमन के साथ बारिश जानलेवा साबित हो रही है. जिले के पथरिया थाना अंतर्गत नन्दरई गांव में बरسात जानलेवा साबित हुई जहां आकाशीय बिजली गिरने से 2 साल की मासूम की मौत हो गई जबकि मासूम की नानी जिंदगी की जंग लड़ रही है. दरअसल तेज बारिश के बीच आदिवासी परिवार अपने घर के अंदर था इसी बीच तेज गरज के साथ आसमान से बिजली गिरी और इसकी चपेट में 2 साल की देवांशी और उसकी नानी केशरानी आदिवासी आ गई. दोनों बुरी तरह से झुलस गई और परिजन उन्हें लेकर पथरिया सिविल अस्पताल पहुंचे जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बुजुर्ग महिला को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसे इलाज दिया जा रहा है फिलहाल महिला की हालत भी नाजुक है । इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया .है।
0
0
Report
Advertisement

सहकार से समृद्धि सप्ताह: रविंद्र इंद्राज सिंह ने 1008 पौधे लगाकर धूलसिरस में हरियाली का संदेश दिया

New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने धूलसिरस गांव में 'सहकार से समृद्धि – सहकारी सप्ताह 2026' के तहत मेगा पौधारोपण अभियान चलाया। बिजवासन विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1008 पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया गया। दिल्ली सरकार हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने की दिशा में यह अहम पहल है। 'सहकार से समृद्धि – सहकारी सप्ताह 2026' के तहत धूलसिरस गांव में रविंद्र इंद्राज सिंह की मौजूदगी में 1008 पौधों का पौधारोपण किया गया। अभियान भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
0
0
Report

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने IGRS रैंकिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आईजीआरएस रैंकिंग में रचा नया कीर्तिमान। जून 2026 की मुख्यमंत्री कार्यालय की मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल। कमिश्नरेट के सभी 27 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता। त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण का मिला पुरस्कार। शिकायतकर्ताओं से संपर्क और फीडबैक लेने में भी प्रदेश में सर्वोच्च प्रदर्शन। नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग से लगातार बेहतर हो रहा प्रदर्शन। आमजन को बेहतर पुलिस सेवा और समयबद्ध न्याय देने की दिशा में बड़ी उपलब्धि।
0
0
Report
Advertisement

रामगंजमंडी के सरकारी क्वार्टर विवाद में तीन घायल, जांच जारी

Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी के जिला अस्पताल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्ष रामगंजमंडी थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला कर्मचारी अनीता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा था और इसी को लेकर विवाद हुआ। वहीं दूसरे पक्ष ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट करने और वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रमोद ने बताया कि इस मामले में उन्हें महिला कर्मचारी की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी का तबादला हो चुका है, उसे सरकारी क्वार्टर खाली करने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

गया में हत्या का मामला: बगाही पहाड़ से युवक का शव, तीन हिरासत में

Gaya, Bihar:गया में बड़ी वारदात: बगाही पहाड़ से युवक का शव बरामद, हत्या के आरोप में 3 युवकों को लिया गया हिरासत में,मामले की जांच में जुटी पुलिस गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लापता चारपहिया वाहन चालक रौशन कुमार उर्फ रॉकेट का शव पूनावां गांव के पास बगाही पहाड़ के पीछे से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है और पहले से हिरासत में लिए गए तीन युवकों से गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई की देर रात कुर्किहार गांव के ग्रामीणों ने एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस तीनों को वाहन समेत थाने ले गई। अगले दिन सुबह रौशन के परिजनों ने थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई कि पकड़े गए युवाओं का उसके गायब होने से संबंध हो सकता है। इसी दौरान बगाही पहाड़ के पीछे रौशन का शव मिलने से परिजनों की आशंका और गहरा गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या के कारण और संभावित अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच में जुटी है।
0
0
Report

खंडवा के किल्लौद में बारिश से नाले में बाढ़, किसान परेशान

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में देर रात से शुरू हुई बारिश आज सुबह तक जारी रही। बारिश का असर किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गरबड़ी में नाले में बाढ़ के रूप में दिखा, जिससे खिरकिया मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। उफनते नाले के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खंडवा जिले में रात से ही कहीं तेज तो कहीं रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश का ज्यादा असर मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किल्लौद ब्लॉकमें देखने को मिला। यहाँ छोटे-नदियों में भरपूर पानी आया। लगातार बारिश से खेतों में जल जमाव की स्थिति बनी और कुछ गांवों में मिट्टी भी बह गई। सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो सोयाबीन की फसल को बड़ा नुकसान देखा। जिले प्रशासन ने लोगों से पानी के बहाव कम होने तक नाले को पार न करने की अपील की है और सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा है। बारिश के चलते क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव बना हुआ है। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि स्थिति के अनुसार तैयारी पूरी है; इमरजेंसी स्थिति होने पर होमगार्ड के जवान, SDRF और पुलिस पूरी तरह से तैयार हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top