201015
गाजियाबाद गणतंत्र दिवस पर थाने में हुई परेड
Ghaziabad, Uttar Pradesh:26 जनवरी को थाने में गणतंत्र दिवस पर भारत के तिरंगे को फहराया गया,गाजियाबाद के मसूरी थाना में झंडा फहराकर पुलिस फोर्स ने परेड की इसके साथ ही राष्ट्रीय गीत भी गया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल में विजयदशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, नेताओं व अधिकारियों की उपस्थिति
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित विधायकगण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पुलिस के शस्त्रों का विधिवत पूजन किया और प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस लाइन में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन किया जाता है। इस दौरान पुलिस के आधुनिक हथियारों के साथ पुराने शस्त्रों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों की मौजूदगी रही। विजयदशमी के मौके पर पुलिस लाइन में परंपरा, आस्था और शौर्य का संगम देखने को मिला.0
0
Report
मां ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान, एक बच्ची बची रह गई
Damoh, Madhya Pradesh:दिल दहला देने वाली वारदात, तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, 2 बच्चों और मां की मौत एक की बची जान.. एंकर/ एमपी के दमोह जिले से बड़ी खबर है यहां एक मां अपने तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई और इस घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक मासूम के साथ चमत्कार हुआ और लम्बे समय बाद भी मासूम की जान बच गई। मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है । यहां सुबह सुबह कुएं पर नहाने के लिए पहुंचे लोगों ने कुएं के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आई तो लोगों ने उसके अंदर झांक कर देखा और उसके अंदर एक बच्ची फंसी हुई थी, लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई और गांव वालों ने 5 साल की मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन जब पानी के अंदर देखा तो उसमें कुछ और लोग नजर आ रहे थे। पुलिस को सूचना दी गई और जब उन्हें बाहर निकाला गया तो दो बच्चे और एक महिला को रिकवर किया गया लेकिन तीनों की जिंदगी खत्म हो चुकी थी। इस महिला की पहचान इसी गांव जमुनिया की 28 साल की मंजू गौंड के रूप में हुई जबकि दो और मासूम बच्चे 4 साल की बेटी अन्नू और तीन साल का बेटा अनुज था जबकि सुरक्षित बची बच्ची आरुषि है। आरुषि और तीनों अन्य को पथरिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने एक बेटा एक बेटी और उससे माँ को मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में मातम फैला दिया है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह 4 बजे अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकली और माना जा रहा है कि उसने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई है। महिला के पति और बच्चों के पिता निजाम गौंड के मुताबिक घर में किसी तरह का विवाद नहीं था और न ही कुछ ऐसा हुआ जिससे उसकी पत्नी इतना बड़ा कदम उठाए। वहीं पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस वारदात की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि एक महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो साफ होगा उसके मुताबिक कार्यवाही की जायेगी। बाइट/ निजाम गौंड ( मृतिका का पति) बाइट/ डॉ अखिलेश कुमार ( चिकित्सक सिविल अस्पताल पथरिया दमोह) बाइट / महेंद्र सिंह जगेत ( थाना प्रभारी पथरिया दमोह)0
0
Report
बलिया में दशहरे की तैयारी जोर-शोर से, 50 फुट का रावण पुतला तैयार
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में विजयदशमी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दशहरा यानी विजयदशमी के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। बलिया शहर के जापलिनगंज स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन की तैयारी की जा रही है। 50 फुट लंबे रावण का पुतला खड़ा किया जा रहा है। राम रावण के युद्ध के बाद भगवान श्री राम प्रतीकात्मक रूप से रावण का दहन करेंगे। वही रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में खिलौने और खाने-पीने की दुकान भी लगाई गई हैं जहां लाखों की संख्या में लोग रामलीला और रावण दहन देखने के साथ ही मेले का आनंद उठाते हैं।0
0
Report
Advertisement
इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का शस्त्र पूजन, दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू
Indore, Madhya Pradesh:विजयादशमी के अवसर पर इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन दोपहर 12 बजे से सीएम के पहुचते ही होगी कार्यक्रम की शुरुआत इंदौर के डीआरपी लाइन में कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम0
0
Report
नौतनवा में 70 वर्ष की परंपरा, 35 फीट रावण दहन आज विजयादशमी
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- देशभर में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महराजगंज जिले के कुल 30 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम है। नौतनवा में भी रावण दहन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यहां पिछले 70 वर्षों से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। इस बार करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस आयोजन में भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वी/ओ- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और इस जीत का गवाह बनने के लिए तैयार है महराजगंज का नौतनवा कस्बा। यहां रावण दहन की करीब 70 साल पुरानी परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही है। करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ ही देर में शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5 बजकर 15 मिनट पर रावण दहन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भारत और नेपाल से कुल मिलाकर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नौतनवा के इस आयोजन की खासियत सिर्फ इसकी पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच आस्था का जुड़ाव भी है। सीमावर्ती नेपाल से महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। रामलीला देखने के लिए रामलीला मैदान में जगह कम पड़ने पर लोग आसपास की छतों से भी कार्यक्रम का आनंद लेते हैं। इस बार जनकपुर और अयोध्या से आए कलाकार भी रामलीला की प्रस्तुति में शामिल हैं।0
0
Report
बिजुरी थाने के पास बाइक हादसे में दो युवक गंभीर घायल
Anuppur, Madhya Pradesh:बिजुरी थाना अंतर्गत सडक दुर्घटना मे गंभीर रूप से दो युवक घायल स्लग दुर्घटना एंकर अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना सीमा अंतर्गत भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल खेड़िया क्रेशर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में कराया गया भर्ती, एक घायल जिला अस्पताल रेफर दोनों घायल नगाराबांध के निवासी बताए जा रहे जिसकी सूचना पर बिजुरी पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में बाइक सवार को बचाते वक्त कार पलटी, चारों लोग सुरक्षित
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग: अलीगढ़ बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, कार सवार पांचों लोग सुरक्षित; एंकर: अलीगढ़ में गभाना टोल से पहले दौरऊ नगर के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई नहर के पास गड्ढे में पलट गई कार में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई; वीर: दिल्ली से एटा के जलेसर क्षेत्र स्थित गांव बढ़ावली जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कर गड्ढे में पलट गई, हादसे के बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ0
0
Report
देहरादून के परेड ग्राउंड पर दशहरे मेले में 181 फीट रावण पुतला मुख्य आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आज दशहरे के मौके पर मेले का आयोजन किया जा रहा है यहाँ पर 181 फीट के रावण का पुतला सबसे आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं; रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दशहरे के मेले का आयोजन किया जा रहा है।0
0
Report
दशहरा पर छतरपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन, विधायक–राज्यमंत्री समेत अधिकारी मौजूद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर हर साल की तरह इस साल भी विजयादशमी पर जिले भर में शस्त्र पूजन किया गया। छतरपुर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हथियारों की विधि-विधान से पूजा की गई और मां काली की आराधना की गई, कार्यक्रम में मप्र शासन में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक ललिता यादव, नगरपालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र पूजन सनातन और हिंदू धर्म की परंपरा है और विजयादशमी पर पूरे देश में शस्त्र पूजन होता है। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि सुरक्षा चाक-चौबंद: जिलेभर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त नजर
Vidisha, Madhya Pradesh:नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने नवरात्रि पर्व की जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग असामाजिक तत्वों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहकर निगरानी करेंगे। एसपी ने लोगों से सतर्कता बरतने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।0
0
Report
कौशांबी वैशाली सेक्टर-4 स्पा सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार पर छापेमारी, 20 महिलाएं रेस्क्यू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम और कौशांबी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 20 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें स्पा सेंटरों के संचालक और मैनेजर शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली सेक्टर-4 स्थित राजवंती प्लाजा बिल्डिंग में संचालित प्योर थेरेपी स्पा सेंटर में भोली-भाली और गरीब महिलाओं को काम दिलाने व पैसे का लालच देकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने प्योर थेरेपी, ऑल स्पा और माउंटेन स्पा सेंटर पर छापेमारी की। जांच के दौरान 20 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ग्राहकों से मोटी रकम वसूलते थे और महिलाओं को भरण-पोषण के नाम पर कुछ पैसे देते थे। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन: राज्यपाल सहित आला मेहमानों की मौजूदगी
Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रावण दहन को लेकर पुतले के निर्माण से लेकर आतिशबाजी तक की तैयारी किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ भव्य आतिशबाजी देखने को मिलेगा और फिर रावण दहन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल शामिल होगे। साथ ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, स्थानीय विधायक सी पी सिंह भी मौजे रहेगें। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
संजय सिंह ने महुआ में 750 करोड़ योजना, गंगा जल और शौचालय की घोषणा
Hajipur, Bihar:नवरात्र में अपने विधानसभा क्षेत्र में पूजा पंडालो के भ्रमण पर पहुंचे बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगो के लिए कई उपहारों की घोषणा की और कहा कि आजादी के बाद से जितना काम महुआ में नहीं हुआ उतना काम अगले पांच साल में मैं करूंगा बस आपका सहयोग और थोड़ा धैर्य रखिये।उन्होंने कहा कि महुआ अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में जिम खोला जाएगा साथ ही बाजार आने वाली महिलाओं की परेशानी को देखते हुए अनुमंडल मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक लगने वाले हाट बाजार में डीलक्स शौचालय खोले जायेंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि 750 करोड़ की योजना से गंगा नदी का पानी महुआ लाया जाएगा और हर घर के नल में गंगाजल पहुंचेगा।उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में लोगो को पानी खरीद कर पीना पड़ता है उसके लिए भी विभाग काम कर रही है और हर चौक चौराहे पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी।बता दे कि महुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में मंत्री संजय सिंह ने भ्रमण किया और साथ ही महुआ के बरहर चौक,जहांगीरपुर सलखननी पहुंचे मंत्री ने पूजा अर्चना की जहाँ लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान मंत्री ने लोगों को संबोधित किया और विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। बाइट-संजय सिंह,मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
बिसरख में दशहरा की अनोखी परंपरा: रावण की जगह पूजा
Noida, Uttar Pradesh:बिसरख गाँव में दशहरा मनाने की एक अनोखी परंपरा है यहाँ रावण का पुतला जलाने के बजाय उसकी पूजा की जाती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह गाँव रावण की जन्मस्थली है। यहाँ लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और रावण की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं。0
0
Report
मुंगेर के शंकरपुर दुर्गा स्थान पर बच्चियों के भक्ति गीतों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध
Munger, Bihar:मां दुर्गा के भक्ति गीतों पर बच्चियों ने बिखेरा जलवा, मंत्रमुग्ध हुए ग्रामीण मुंगेर। शारदीय दुर्गापूजा के अवसर पर जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शंकरपुर दुर्गा स्थान परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय बच्चियों ने मां दुर्गा के भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करने वाले भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चियों ने अपने नृत्य के माध्यम से भक्ति और श्रद्धा का सुंदर प्रदर्शन किया। वहीं, उपस्थित ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शंकरपुर दुर्गा स्थान परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मां दुर्गा के गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चियों की प्रतिभा की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
