245101
हापुड़ के गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के नवादा खुर्द गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खुद अपनी सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे लेकर सतर्क हो गए हैं। तेंदुआ दिखने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग ने गांव का निरीक्षण किया। अब तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव में कुत्तों की संख्या लगातार कम हो रही है जिससे ग्रामीण और भी ज्यादा चिंतित हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सासाराम में नवरात्रि-दशहरा सुरक्षा बैठक: ड्रोन निगरानी और गुप्तचर तैनाती तय
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नवरात्रि एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर थाना के पुराने परिसर में एसडीएम प्रिया रानी के अध्यक्षता में ये बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर पूजा कमेटी के अलावा मोहर्रम कमेटी के लोग शामिल हुए। साथ ही विभिन्न पूजा पंडालो के लाइसेंसधारी भी उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से शहर की विधि व्यवस्था पर चर्चा हुई। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के मेलों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने पर चर्चा किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा इस बार ड्रोन कैमरे की नजर से निगरानी की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गुप्तचर भी लगाए गए हैं। जो सूचना संग्रह कर कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। नवरात्रि-दुर्गा पूजा एवं विसर्जन तक की रणनीति बनाई गई है। खासकर पूजा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर, यातायात संधारण, मेडिकल टीम, पेयजल आदि पर भी विचार विमर्श किया गया।0
0
Report
रणथम्भौर में टी 108 जय की टेरोटेरियल फाइट से वन विभाग सतर्क
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व में निरंतर बढ़ते बाघों के कुनबे ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है , बढ़ती बाघों की संख्या के चलते रणथंभौर के बाघों में टेरेटरी को लेकर आये दिन वर्चस्व की जंग देखने को मिल रही , ताजा मामला रणथम्भौर के जोन नम्बर 6 का है ,जहाँ टेरोटेरियल फाइट में रणथम्भौर का जय नामक मशूर बाघ टी 108 घायल हो गया है । बाघ टी -108 के चेहरे के व चहरे के आसपास चोट के निशान दिखाई दिए हैं। जिन्हें देखकर यह स्पष्ट है कि बाघ टी 108 जय की किसी अन्य नर बाघ के साथ इलाके के वर्चस्व को लेकर जमकर टेरोटेरियल फाईट हुई है । बाघ टी 108 के चेहरे पर चोट के निशान सामने आने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड़ पर है । और बाघ के मूवमेंट पर पल पल की नजर रखी जा रही है । रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह के मुताबिक विभाग की टीम बाघ टी 108 जय की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और बाघ के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है। वहीं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ हॉस्पिटल की टीम भी बाघ की स्थिति की निगरानी कर रही है और उसके स्वास्थ्य का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीमें रणथम्भौर के वन क्षेत्र में बाघ पर नियमित निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि बाघ की स्थिति में होने वाले किसी भी बदलाव का समय रहते पता लगाया जा सके। विभाग का ध्यान बाघ की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर नजर रखने पर केंद्रित है। गौरतलब है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच टेरेटरी को लेकर वर्चस्व की जंग होना कोई नई बात नही है । इलाके को लेकर बाघों के बीच आपसी संघर्ष की घटनाएं वन्यजीवों के व्यवहार का हिस्सा हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि रणथम्भौर में लगातार बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है ,जिसके चलते बाघों के बीच आपसी संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है ,जिसे लेकर वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई है । डीएफओ मानस सिंह ने कहा कि रणथम्भौर वन प्रशासन वन्यजीव संरक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है ,बाघ टी 108 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। निगराणी के दौरान मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाघ टी 108 को रणथम्भौर में 'जय' के नाम से भी जाना जाता है। बाघ टी 108 रणथम्भौर का एक प्रसिद्ध और शक्तिशाली नर बाघ है। बाघ टी 108 बड़ी टेरेटरी का मालिक है। इसकी टेरेटरी जोन 6 से 10 तक है। बाघ जय रणथम्भौर की प्रसिद्ध बाघिन टी 8 लाडली और नर बाघ टी 34 कुंभा की संतान है। बाघ टी 108 पर लगातार नजर रखी जा रही है ओर उसके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है。0
0
Report
हिण्डौन में शारदीय नवरात्र स्थापना पर दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्य कलश यात्रा
Karauli, Rajasthan:शारदीय नवरात्र स्थापना पर शुरू हुए दुर्गा पूजा महोत्सव, निकाली भव्य कलश यात्रा, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - शारदीय नवरात्रा स्थापना के अवसर पर हिण्डौन में रविवार को विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली एवं मंदिरों में पूजन आदि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिण्डौन के टीकाकुंड हनुमान मंदिर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से 25वाँ मां दुर्गा महोत्सव शीश महल से बैंडबाजे व डीजे की ध्वनि से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा के साथ महिलाओं की कलश यात्रा निकाली गई। दुर्गा पूजा महोत्सव के संयोजक शिवप्रकाश पटवा एवं अध्यक्ष अशोक पाठक ने बताया कि शारदीय नवरात्रा के पर्व अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव के तत्वावधान में मैया के भक्तों की ओर से टीकाकुंड हनुमान मंदिर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा 25वें मां दुर्गा महोत्सव पर मोहन नगर शीश महल से मैया की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बैंडबाजे व डीजे के साथ दुर्गा मां की शोभायात्रा के आगे सैकड़ों महिलाओं की विशाल कलश यात्रा शुरू हुई। महिलाओं ने डीजे की धुन पर नाचती-गाती हुई टीकाकुंड हनुमानजी मंदिर स्थित मां दुर्गा स्थापना स्थल पर पहुँचीं। सैकड़ों भक्तों ने टीकाकुंड हनुमानजी मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा मैया की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर स्थापना की।0
0
Report
Advertisement
CPR से बुजुर्ग की जान बचाने वाले लखनऊ के सिपाही की तारीफ
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सिपाही संदीप यादव ने CPR देकर बचाई बुजुर्ग की जान लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र का मामला。 रहीमनगर चौकी पर तैनात हैं सिपाही संदीप यादव。 सब्जी लेने आए बुजुर्ग अनिल की अचानक तबीयत बिगड़ी。 सिपाही ने तत्काल CPR देकर मदद की。 सिपाही की तत्परता से बुजुर्ग को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी。 खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल。0
0
Report
खेत में गिरे बिजली तार से किसान धनसाय पटेल की मौत; FIR JE समेत तीन
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार ने किसान की जान ले ली, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए करीब तीन महीने इंतजार करना पड़ा। पिपलाकछार में किसान धनसाय पटेल की करंट से मौत के मामले में आखिरकार पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता (JE) समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब बिजली विभाग की जिम्मेदारी और लापरवाही की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। 10 जुलाई को खेत में काम करने के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया था। इसकी चपेट में आने से किसान धनसाय पटेल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। बताया गया कि हादसे से पहले ही टूटे तार को लेकर विभाग में शिकायत की गई थी। इसके बावजूद हादसा कैसे हुआ, यह जांच का अहम पहलू है。 मामले पर खैरागढ़ थाने में JE अतुल सिंह गहरवार, लाइनमैन परिचारक तिलेंद्र कुमार ठाकुर और बाह्य कर्मचारी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ BNS की धारा 106(1), 125(ए) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है。 अब बड़ा सवाल यह है कि क्या समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती, तो किसान की जान बच सकती थी? फिलहाल जांच के बाद ही लापरवाही की वास्तविक जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।0
0
Report
रायगढ़ में बीमार जंगली सूअर की मौत, रेस्क्यू टीम पोस्टमार्टम की तैयारी में
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, बीमार जंगली सूअर लड़खड़ाते हुए गांव पहुंचा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय ले जाने की कोशिश की, रास्ते में हुई मौत छोटे गुमड़ा गांव में बीमार जंगली सूअर की हालत देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाने के दौरान जंगली सूअर ने तोड़ा दम, जंगली सूअर की मौत के कारणों ka पता लगाने के लिए किया जा रहा है पोस्टमार्टम, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत छोटे गुमड़ा गांव का मामला, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के SDO आशुतोष मंडावा ने दी घटना की पूरी जानकारी。0
0
Report
Advertisement
सतना में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया
Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर के चांदमोरे road धवारी में रविवार सुबह धर्मांतरण के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। रामनरेश चौधरी के मकान में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस को मकान के अंदर करीब 50 लोगों के मौजूद होने की जानकारी मिली। मामले में पुलिस ने लगभग 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन शुक्ला ने आरोप लगाया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मकान में महिलाओं और पुरुषों को पैसे व नौकरी का लालच देकर और डराकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की! हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मकान के अंदर मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई। इसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मनीष त्रिपाठी, सीएसपी सतना0
0
Report
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडिज टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज शाम 7 बजे
Indore, Madhya Pradesh:भारत-वेस्टइंडेज के बीच T20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा जिसे लेकर इंदौर के होलकर स्टेडियम पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वही स्टेडियम के बाहर पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाएं हैं। खासकर इंदौर शहर में ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखना होता है जिसे लेकर ट्रैफिक ओर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे होगी लेकिन उसके पहले ही फैंस और दर्शक पहुंचने लगे हैं।0
0
Report
गोबरी नदी में अवैध रेत उत्खनन, दो खाली ट्रैक्टर मिले, जांच शुरू
कोरिया जिले के डुमरिया क्षेत्र की गोबरी नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही नदी से रेत निकालने और उसके परिवहन का सिलसिला शुरू हो जाता है। वहीं, रेत से लदे वाहन ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आते हैं। कुछ वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं होने की बात भी सामने आई है। शिकायत के बाद खनिज विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिक, मौके पर दो खाली ट्रैक्टर मिले, जबकि चालक फरार हो गए। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है। अब सवाल यह है कि गोबरी नदी में रेत उत्खनन के लिए जरूरी अनुमति और परिवहन संबंधी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं? कोरिया जिले के डुमरिया क्षेत्र की गोबरी नदी में रेत उत्खनन को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, लंबे समय से नदी से रेत निकाले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि सुबह से ही रेत उत्खनन और वाहनों के जरिए परिवहन का सिलसिला शुरू हो जाता है। रेत लदे वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। मामले में रेत परिवहन में लगे कुछ वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थी या नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे थे। शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर उत्तम कुमार मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर दो खाली ट्रैक्टर मिले, जबकि उनके चालक फरार हो गए। कार्रवाई की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। गोबरी नदी में रेत उत्खनन को लेकर अब जांच और विभागीय कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। संबंधित क्षेत्र में उत्खनन की अनुमति, निर्धारित मात्रा और रेत परिवहन में लगे वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना जरूरी है। साथ ही, यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि नदी से रेत का उत्खनन नियमों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग क्या कार्रवाई करता है। बाइट - उत्तम कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर, कोरिया।0
0
Report
Advertisement
राज्य स्तरीय कक्षा 9-12 परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक रोकथाम के कड़े निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की राज्य स्तरीय समान अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने या परीक्षा सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होने की स्थिति में संबंधित संभागीय संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। शिक्षा विभाग के एसीएस राजेश यादव ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित होंगी। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दोनों पारियों में परीक्षाएं संपन्न होंगी। परीक्षा के सुचारू संचालन और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए है,, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पुलिस थानों में सुरक्षित रखा जाएगा। निजी स्कूलों में प्रश्नपत्र रखने पर रोक रहेगी। इसके विकल्प के तौर पर पीईईओ और यूसीईईओ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाएगी। विभाग का उद्देश्य परीक्षा सामग्री को अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच से दूर रखना और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रश्नपत्र लीक होते हैं या परीक्षा सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होती है, तो संबंधित संभागीय संयुक्त निदेशक जिम्मेदार होंगे। ऐसे में अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों, प्रश्नपत्रों के वितरण और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी करनी होगी.0
0
Report
यवतमाळ के दुर्गोत्सव में देवी की स्थापना और पारंपारिक वाद्यों से नौ दिवसीय आराधना
Yavatmal, Maharashtra:दीडशे वर्षाची परंपरा असलेल्या यवतमाळच्या दुर्गोत्सवाला भक्तीमय वातावरणात प्रारंभ झाला असून पुढचे ९ दिवस देवीचा जागर होणार आहे. यंदा डीजे च्या कर्णकर्कश आवाजाला फाटा देत पारंपारिक वाद्य वाजवून देवीची स्थापना करण्यात आली. साक्षात देवीच भूतलावर उतरली आहे इतका जिवंतपणा असलेल्या मुर्त्या, भव्य दिव्य मंडप, मनोहारी देखावे, रोषणाई, संपूर्ण नवरात्रात अन्नदान, आणि माताभक्तांचा उदंड उत्साह हे यवतमाळच्या दुर्गोत्सवाचे वैशिष्ट्य असून यंदाही हा वैभवी वारसा जपला जात आहे. तमाम यवतमाळवासियांसाठी श्रद्धास्थान असलेल्या हिंदुस्तानी दुर्गोत्सव मंडळाने घटस्थापने सोबतच दुर्गादेवीची स्थापना केली. भजनी मंडळ आणि फुलांची उधळण करीत मिरवणुकींद्वारे आई दुर्गेची सार्वजनिक मंडळांनी स्थापना केली. यवतमाळ मधील मूर्तिकारांनी साकारलेल्या देखण्या मुर्त्या विदर्भ व तेलंगणा मध्येही नेण्यात आल्या.0
0
Report
चीन के शख्स ने बाइक में लंबी छड़ी लगाकर कुत्तों से बचाने का जुगाड़ वायरल
Noida, Uttar Pradesh:बाइक के पीछे दौड़ते आवारा कुत्तों से बचने के लिए चीन के एक शख्स ने बाइक में लंबी छड़ी लगा दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. दावा है कि बाइक चलते ही यह छड़ी घूमती है और पीछा कर रहे कुत्तों को दूर कर देती है. वीडियो देख कुछ लोगों ने इसे अनोखा जुगाड़ बताया, तो पशु प्रेमियों ने इसे लेकर नाराजगी जताई स्ट्रीट डॉग्स से बचने का गजब जुगाड़ जुगाड़ देख लोग रह गए हैरान!0
0
Report
Advertisement
जंतर-मंतर की अनुमति नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने बापू वाटिका में धरना किया
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में CJP और AISA झारखंड के कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में धरने पर बैठे हैं। उन्हें बापू वाटिका के अंदर अंदर प्रदर्शन नहीं करने दिया गया जिसके बाद गेट के बाहर बैठ कर प्रोटेस्ट कर रहे है, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। उनका आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के अधिकारों को प्रभावित किया गया है, इसी मुद्दे को लेकर वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते थे। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, दिल्ली में उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। इसके विरोध में वे झारखंड में धरने पर बैठे हैं। हालांकि, यहां भी जिला प्रशासन ने उन्हें बापू वाटिका से बाहर जाने को कहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी बापू वाटिका के गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए।0
0
Report
गार्ड पति के साथ बैंक शटर के बाहर डिनर डेट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में एक पत्नी अपने पति को स्पेशल फील कराने के लिए रात के वक्त उसकी ड्यूटी स्पॉट पर पहुंच गई...पति एक बैंक में नाइट गार्ड की नौकरी करता है...पत्नी अपने साथ टिफिन में घर का बना खाना लेकर आई और दोनों ने बैंक के बंद शटर के बाहर बनी सीढ़ियों पर बैठकर एक-दूसरे के साथ सादगी भरा 'डिनर डेट' एंजॉय किया...इस सादगी भरे प्यार और केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट ! बैंक शटर के बाहर डिनर डेट !0
0
Report
सड़क पर साइकिलिंग कर करतब दिखाने वाला युवक लोगों को दंग कर गया
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं...जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है..कोई बाइक पर खतरनाक स्टंट करता है तो कोई अपनी साइकिल से ऐसे करतब दिखाता है कि देखने वालों का कलेजा मुंह में आ जाता है...इन दिनों साइकिलिंग का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है...इसमें एक युवक सड़क पर साइकिल चलाते हुए ऐसे हैरतअंगेज करतब करता नजर आता है कि उसकी बैलेंसिंग देखकर कोई भी दंग रह जाए बंदे की साइकिलिंग देख लोग हैरान हलक में आ जाएगा कलेजा !0
0
Report
Advertisement
