201102
गाजियाबाद लोनी में ओवर लोड ट्रक पलटा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी थाना क्षेत्र के शकलपुरा गांव स्थित नहर के पुल पर एक ट्रक पलट गया. ट्रक पलटने से अंदर बैठा ट्रक का परिचालक अंदर फंस गया. ट्रक परिचालक के दोनों पैर अंदर फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. ट्रक में पास के ही एक ईट भट्टे पर कुछ सामान आया था, ट्रक ओवरलोड होने के कारण नहर के पुल पर पलट गया. चालक व परिचालक के दोनों पैर अंदर फस गए. जिन्हें कड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ANTF की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार के इनामी तस्कर ब्रह्मालाल गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन ‘माहुरंगून’ में ANTF की बड़ी कार्रवाई 2 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार भीलवाड़ा का इनामी तस्कर ब्रह्मालाल महाराष्ट्र के नंदुरबार से दबोचा डोडा चूरा, गांजा और अफीम तस्करी से जुड़ा था आरोपी 2024 में आसोप पुलिस ने ट्रक से पकड़ा था डोडा चूरा पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी हुआ था फरार गुजरात में 7-8 महीने क्रेशर पर मजदूरी की करीब एक साल से महाराष्ट्र के नंदुरबार में मजदूर और ट्रैक्टर चालक बनकर रह रहा था पुलिस से बचने के लिए मोबाइल तक का इस्तेमाल बंद कर दिया मुखबिर की सूचना पर ANTF ने आरोपी की पहचान की गिट्टी खरीदार बनकर क्रेशर प्लॉट तक पहुंची पुलिस टीम आरोपी ने पुलिस को अपना नाम ‘धर्मा’ बताया सख्ती से पूछताछ में खुला असली नाम—ब्रह्मालाल आरोपी पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम ANTF IG विकास कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई0
0
Report
दिल्ली के पालम-नारायणा में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पालम और नारायणा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीगणेश के भक्तों ने उनमें आस्था के साथ श्रद्धा व्यक्त की और सभी जगह पंडालों की सजावट भी की गई। पालम क्षेत्र में गणपति बप्पा के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं और गणपति बप्पा की आराधना में लीन रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मिठाईयों और फलों का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया, खासकर लड्डू मोदक भी वितरित किया गया।0
0
Report
पूर्वी दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का एक्शन; तीन मंजिला इमारत ध्वस्त
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का चला हथौड़ा, हैमर से तीन मंजिला इमारत ध्वस्त पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने आज बड़ी कार्रवाई की। धरमपुरा की गली नंबर-1 में निगम की टीम ने अवैध रूप से निर्मित तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान MCD की टीम ने हैमर मशीन का इस्तेमाल करते हुए इमारत की छत और स्लैब को तोड़ा। हैमर की मदद से अवैध निर्माण के हिस्सों को एक-एक कर ध्वस्त किया गया। MCD की कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ भी नजर आई। निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
बालोद देवरी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, पुल नहीं तो लोग जोखिम से पार
Raipur, Chhattisgarh:बीते दिनों हुई बारिश से बालोद जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में छोटे छोटे नदी नाले उफान पर हैं जिसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो चुकी है, उच्च स्तरीय पुल के अभाव में लोगों को जान जोखिम में लेकर पुल पार करना पड़ रहा है, तस्वीर है गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के देवरी से आधा दर्जन गांव को जोड़ने वाले उस सड़क की जहां से तीज मनाने आने जाने वाली महिलाओं को पुल पार करते देखा जा सकता है तो वहीं स्कूली बच्चों को भी, हमने स्थानीय लोगों से बात की तो पता चला लगभग 5 वर्षों से बारिश में यही स्थिति निर्मित हो जाती है और दिन में तो जैसे तैसे पार कर लेते हैं, पर रात में यहां से गुजरना काफी रिस्क होता है, नए लोग पुल पार ही नहीं कर सकते।0
0
Report
लोगों को किया धन्यवाद; मीडिया से बात नहीं करने का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:लोगों को किया धन्यवाद; मीडिया से बात नहीं करने का संकेत0
0
Report
अजमेर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस 37 सीटों के साथ आगे, निर्दलीयों ने गणित बदला
Ajmer, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण अजमेर में सम्पन्न हुए निर्वाचन की तस्वीर एक नए अंदाज और बदलाव के साथ उभर कर सामने आई. निगम के 80 वार्डों में अप्रत्याशित परिणामों ने जनमत का खुला संदेश प्रसारित किया. मतगणना सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई और कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच ईवीएम स्ट्रांग रूम से बाहर निकाल कर गिनती टेबल तक पहुंचाई गई. प्रत्याशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम से वोटों की गिनती सुरक्षित घेरे में की गई. लगभग 4 घंटे चली मतगणना में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 37 सीटें जीतीं, भाजपा को 32 सीटें मिलीं, जबकि 11 निर्दलीय ने दोनों दलों की मेयर सीट तक पहुंचने की चाबी अपने हाथ में ले ली. इससे उत्साह और भय दोनों के मिश्रित दृश्य दिखे. इन चुनावों में कांग्रेस के वार्ड 26 से सुनील के ने 7वीं बार पार्षद का चुनाव जीता. पहले 3 बार निर्दलीय और 1 बार कांग्रेस पैनल पर जीत दिलाने वाले सुनील के ने इस बार सिर्फ 4 वोट से जीत दर्ज करवाई. सबसे अधिक वार्ड विजेता निर्दलीय मोहन सिंह ने वार्ड 37 से 2063 वोट लेकर जीत हासिल की.0
0
Report
Advertisement
गणेश चतुर्थी के बावजूद आगर में मटन-चिकन दुकानें ध्वस्त, तीन दुकानों पर लाइसेंस रद्द
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रतिबंध के बावजूद मटन-चिकन की दुकानें खोलना दुकानदारों को भारी पड़ गया। आगर के लाल गड्ढा क्षेत्र में खुलेआम दुकानें संचालित होने की सूचना पर नगर पालिका और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गणेश चतुर्थी पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद लाल गड्ढा क्षेत्र में दुकानें खुली मिलीं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सीधी कार्रवाई शुरू कर दी। नगर पालिका की जेसीबी ने नियमों का उल्लंघन करने वाली तीन दुकानों को देखते ही देखते ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद नगर पालिका सीएमओ ने दो टूक कहा कि प्रतिबंध के बावजूद दुकान खोलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पर्व विशेष पर जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
नोहर नगर निकाय चुनाव: ईवीएम नंबर गड़बड़ी पर कांग्रेस ने निष्पक्ष जाँच की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर निकाय चुनाव में ईवीएम नंबर में विसंगति का आरोप, कांग्रेस ने मतगणना पर उठाए सवाल,वार्ड 18 बूथ संख्या 02 की ईवीएम में नंबर बदलने का आरोप,जांच की उठाई मांग,मतदान के समय MPC 49706,मतगणना में MPC 41706 मिलने का दावा,ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा पत्र,निष्पक्ष जांच होने तक वार्ड 18 बूथ संख्या 02 का मतगणना परिणाम रोकने की मांग @dmhanumangarh @kuldeepsharmap @incrajasthan @bjp4rajasthan0
0
Report
CBI ने दिशा सालियन मौत केस में FIR दर्ज; पिता के बयान से खुलासे
Noida, Uttar Pradesh:THANE(MAHARASHTRA): ADVOCATE NILESH OJHA (COUNSEL FOR SATISH SALIAN) ON CBI REGISTERS FIR IN DISHA SALIAN DEATH CASE मुंबई, महाराष्ट्र: दिशा सालियन की मौत के मामले में CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर वकील नीलेश ओझा कहते हैं, "दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। इस बयान से पता चलता है कि दिशा सालियन के साथ बहुत ही घिनौने अपराध हुए थे—उनके साथ गैंग-रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई... तथ्यों से पता चलता है कि दिशा के पास आदित्य ठाकरे और उनके साथियों की गैर-कानूनी गतिविधियों—जिनमें ड्रग्स का धंधा और बच्चों की तस्करी शामिल है—के बारे में पक्के सबूत थे। उन्होंने ये सबूत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को सौंपे थे। सुशांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे और उन्होंने रिया चक्रवर्ती को इस बारे में बताया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि रिया, आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया के साथ बिजनेस करती थीं और उनकी साथी थीं..."0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में डकैती-मारपीट: पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा गांव स्थित गोगदा ढाबा में लूटपाट और मारपीट के दौरान पुलिस पदाधिकारी को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपीयों में विजय नायक और बजरंग नायक, दोनों पतरापाली निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान तत्कालीन ओपी प्रभारी विनय कुमार के साथ मारपीट कर उनका पर्स और सरकारी मोबाइल छीन लिया गया था। मामले में अब तक 16 आरोपीयों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों आरोपीयों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
अयोध्या दर्शन के बाद कबीर दुहन सिंह ने रामलला से समृद्धि की कामना की
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए और देश व समाज की समृद्धि की कामना की। इस दौरान अभिनेता ने अयोध्या के संतों से भी आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में कबीर दुहन सिंह ने कहा कि वह एक मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे। लखनऊ आने के बाद हनुमानगढ़ी आए बिना लौटना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचते ही मन और हृदय को असीम शांति और खुशी मिलती है। अभिनेता ने बताया कि वह पिछले महीने भी अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या और भगवान राम से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिन्हें जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने हाल की बैठकों को भी सफल बताया। फिल्म 'हनुमान अंश', जो नीम करोली बाबा पर आधारित है, को लेकर अभिनेता ने कहा कि शुरुआत में प्रतिक्रिया धीमी रही, लेकिन अब माउथ पब्लिसिटी के चलते दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। दर्शनों के दौरान कबीर पूरी तरह भक्ति के रंग में नजर आए। संतों ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया। अंत में उन्होंने 'राम-राम, सीताराम' कहकर सभी का आभार जताया.0
0
Report
बिजनौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़। पटाखा फैक्ट्री में चल रहा था अवैध कारतूस बनाने का खेल। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फैक्ट्री पर मारा छापा। भारी मात्रा में विस्फोटक फैक्ट्री से बरामद। पुलिस ने मोहम्मद यूसुफ उर्फ़ मुल्ला बारूद और गुफरान को किया गिरफ्तार। थाना हीमपुरदीपा के चौक पूरी के बजरंग फायर वर्क्स फैक्ट्री का मामला।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल के सहायक का शराबी वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हलचल
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सरकारी स्कूल के विद्यालय सहायक सुमन कुमार झा के नशे में धुत होकर स्कूल में सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि वह सकरा प्रखंड के निवासी हैं और पिता की मौत के बाद अनुकंपा से यह नौकरी पाने वाले हैं. जुलाई 2022 से कुढ़नी प्रखंड के राजकीय क्रमिक यदुनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघी में विद्यालय सहायक पद पर कार्यरत हैं. वायरल वीडियो 8 सितंबर का बताया जा रहा है. छात्रों के बजाय वह स्कूल टाइम के भीतर बाहर गए और फिर नशे की हालत में पहुँच कर अपने कार्यालय में कुर्सी पर सो गए. किसी ने उनका वीडियो बना लिया. शिक्षकों ने परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है. इसके बाद स्कूल के मुख्याध्यापक मधुरिमा कुमारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर सुमन कुमार झा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है. अब यह देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद क्या सख्त कार्रवाई होगी या मामला مجرد खानापूर्ति तक सीमित रह जाएगा.0
0
Report
कांग्रेस के आरोप: चुनाव परिणामों पर दबाव डालने की खबर, पुलिस-प्रशासन से निष्पक्षता अपेक्षित
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur नगरीय निकाय चुनाव परिणामों क़ो लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का पोस्ट लिखा, नगर निकाय चुनावों में अधिकांश जगह कांग्रेस बढ़त में है, और भाजपा चुनाव हार रही है, इसलिए अब सत्ता और सरकारी मशीनरी का बेजा इस्तेमाल कर जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश में जगह-जगह से जानकारी मिल रही है कि कम अंतर वाली सीटों के परिणामों को दबाव के जरिए बदलने और निर्दलीय एवं कांग्रेस पार्षदों को डरा-धमका अपने पक्ष में करने का खेल किया जा रहा है। भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए गंभीर ख़तरा है, ऐसी तमाम कोशिशें तत्काल बंद होनी चाहिए। पुलिस और जिला प्रशासन को निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए। वरना जनता के जनादेश से खिलवाड़ करने वाले हर अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि डटे रहें, सतर्क रहें और हर गतिविधि पर नज़र रखें। लोकतंत्र को सत्ता के दबाव के आगे झुकने नहीं देंगे।0
0
Report
अररिया में अवैध खनन हादसे में दो बच्चों की मौत, कार्रवाई की मांग
Forbesganj, Bihar:अररिया के नरपतगंज में अवैध खनन का शिकार होकर कल दो बच्चों की मौत हो गई थी इसके बाद मामले में फुलकाहा थाना में एफआईआर भी दर्ज हुई है। अवैध खनन को लेकर हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे लोग दिन के उजाले में भी खुलेआम मिट्टी खनन करते हैं। कल भी अवैध खनन के दौरान ही मिट्टी धसने से वहां खेल रहे बच्चे मिट्टी में दब गए जिसके बाद खनन माफिया ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों की मांग है कि अवैध खनन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की जाये। घटनास्थल का जायजा लिया0
0
Report
Advertisement
