icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन के पुखरायां ट्रेन से गिरकर घायल हुआ अज्ञात युवक, 20 दिन से हैलट में इलाज जारी

AdityaAdityaFollow1m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी ट्रेन से गिरकर घायल हुआ अज्ञात युवक, 20 दिन से हैलट में इलाज जारी पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला था युवक, पहचान बताने में असमर्थ जालौन पुखरायां रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर 8 सितंबर 2026 को एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में मिला था। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था। सूचना मिलने पर आरपीएफ उरई रेलवे थाना की पुखरायां चौकी पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के पास से किसी भी प्रकार का आईडी प्रूफ या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। चिकित्सकों के अनुसार युवक के स्वास्थ्य में अब सुधार बताया जा रहा है, लेकिन वह अभी अपने बारे में कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। करीब 20 दिनों से हैलट अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसके बेहतर उपचार को जारी रखने की सलाह दी है। आरपीएफ पुलिस द्वारा घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को यह युवक अपने किसी परिचित, रिश्तेदार या सगे-संबंधी जैसा लगे तो तत्काल आरपीएफ उरई पुलिस से संपर्क करें।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में एसपी के औचक दौरे से शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद, वाहन चेकिंग तेज

Sheohar, Bihar:बिहार में महिलाओं के साथ लगातार हो रही छेड़खानी की घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी जिलों में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया गया है।इसी के तहत शिवहर के एसपी शैलेन्द्र सिंह खुद बाइक पर सवार होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े। एसपी के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मियों ने बाइक से शहर के अलग-अलग इलाकों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी। इसके बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात और अन्य जरूरी चीजों की जांच की। वाहनों पर अनधिकृत रूप से लगाए गए बोर्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया। एसपी के इस औचक निरीक्षण और वाहन जांच अभियान से शहर में पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर दिखाई दी।
0
0
Report
Advertisement

चुनाव आयोग के निर्णय सहमति से: झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज

Ranchi, Jharkhand:एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्य आयुक्त पर उठे सवाल के बाद चुनाव आयोग ने साफ किया कि सारे निर्णय आम सहमति से लिए गए हैं तो बयानबाजी झारखंड में भी होने लगी । झामुमो और कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीईसी के इस्तेमाल इस्तीफे की मांग किया तो बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार किया।\nझारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं है, ने उसके साथ जनता न ही उसके साथ वोटर है और न ही संवेदनशीलता है। जब हारती है तो चुनाव आयोग और ईवीएम पर दोष मढ़ती है। जब चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया कि सारे निर्णय सहमति से एक मत होकर लिए गए हैं तो विवाद कहां है। अब तो।कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए और चुप रहना चाहिए। अगर अभी भी हल्ला करती है तो देश की जनता और बुरी तरह खारिज करेगी\nझामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कैसे एक मत निर्णय था, 14 आपत्तियां क्या थे , साथ में फोटो खिंचवा लेने से आरोप दूर हो जायेंगे। आरोप लगता है चुनाव आयोग पर और जवाब बीजेपी के प्रवक्तागण बैठ कर देते हैं । आरोप चुनाव आयोग के अंदर से मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगा है, कि उनके निर्णय में सहमति हमारी नहीं होती और वो निर्णय लेते हैं एकतरफा। इसके तो डॉक्यूमेंट्री प्रूफ हैं।।जो निर्णय लिए गए उस पर सवालिया निशान लगता है। नैतिकता के आधार पर इस्तीफा तुरंत देना चाहिए उसी बाद जांच हो,पर बीजेपी तो बचाने में लग जाती है। जिस राज्य में बीजेपी की सरकार बने कुकृत्य निर्भीक होकर करते हैं।\nझारखंड प्रवक्ता मनोज पांडेय ... कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कई दिनों बाद जब ज्ञानेश गुप्ता पर आरोप लगे प्रश्न खड़ा हुए, उनके दो आयुक्तों ने कहा 14 बात आपत्ति किया गया लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ उसके बाद अब मैनेजमेंट हो रहा,पर देश की जनता समझ चुकी है अब डैमेज कंट्रोल होने नहीं जा रहा है।ज्ञानेश गुप्ता ने केंद्र सरकार के इशारे पर वोटो की चोरी की है। ज्ञानेश गुप्ता को इस्तीफा देना होगा, लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सड़कों पर उतरी हुई है, हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे, वोटों की चोरी नहीं होने देंगे। चुनाव आयोग का घेराव कर ज्ञानेश गुप्ता से इस्तीफा मांगेंगे।
0
0
Report

योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले की 24 घंटे में गिरफ्तारी, मुरादाबाद पुलिस का दावा

Moradabad, Uttar Pradesh:सीएम योगी पर सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी तो 24 घंटे मे मुरादाबाद पुलिस ने लगाई अकल ठिकाने, पहले सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी कों अभद्र भाषा और गालियां बकता हुआ चैलेंज कर रहा फिर जब पुलिस ने सबक सिखाया तो लंगडाता हुआ हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए अपने गुनाह की माफ़ी मांगता रहा, सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करनी पड़ी भारी, 24 घंटे में हुआ आरोपी गिरफ्तार मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिड़िया भवन निवासी सुरजीत के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक आरोपी पर सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का पुलिस हिरासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है। थाना बिलारी क्षेत्र के गांव चिड़िया भवन का मामला।
0
0
Report
Advertisement

यूनिवर्सिटी ने अफवाहें खारिज कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की पुष्टि की

Noida, Uttar Pradesh:एलपीयू झूठी और मनगढ़ंत खबरों और अफ़वाहों का पुरज़ोर खंडन करता है यूनिवर्सिटी के ध्यान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पूरी तरह झूठी, बेबुनियाद और मनगढ़ंत अफ़वाहें फैला रहे हैं। इससे छात्रों के बीच बेवजह भ्रम पैदा हो रहा है और यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है。 जिस तरह से ऐसी झूठी और गुमराह करने वाली जानकारी व्यवस्थित रूप से फैलाई जा रही है, उससे ऐसा लगता है कि यह यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने और उसकी छवि खराब करने की एक सोची-समझी और सुनियोजित कोशिश है। यूनिवर्सिटी साफ़ तौर पर स्पष्ट करती है कि अभी फैलाई जा रही अफ़वाहों में कोई सच्चाई नहीं है। छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अनुरोध है कि वे ऐसी अफ़वाहों पर विश्वास न करें, न ही उन्हें फैलाएँ और न ही उन्हें बढ़ावा दें। उन्हें केवल यूनिवर्सिटी के आधिकारिक माध्यमों से दी गई जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर में कार-बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भाड़खा के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 जानकारी के अनुसार, गुजरात से चार युवक जैसलमेर घूमने के लिए आए थे। जैसलमेर से वापस गुजरात लौटते समय उनकी कार भाड़खा के पास पहुंची, जहां कार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हादसे में दो युवाओं की जान चली गई。 हादसे में बाइक सवार तिरसिंगड़ी निवासी तोगाराम की मौत हो गई। वहीं कार में सवार सूरत, गुजरात निवासी राहुल ने भी हादसे में दम तोड़ दिया。 घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। दोनों मृतकों के शवों को बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है。 पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ हादसे की परिस्थितियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top