245101
हापुड़ में मां-बेटी के शव घर में मिले, जान लिए जाने की आशंका
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में एक मकान के अंदर मां और बेटी के शव मिले हैं। दोनों शव लगभग चार दिन पुराने बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर जान लेने की आशंका जताई गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना से सनसनी फैल गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो अस्पताल में फिजियो थेरेपिस्ट ने आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो सदर अस्पताल के फिजियो थैरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार महतो ने सदर अस्पताल में अपने कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता तब चला जब वो रात तक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने अस्पताल से संपर्क किया जहां CCTV कैमरे को देखा गया। काफी खोजबीन के बाद जब उनके चैंबर को खोला गया तो पंखे के सहारे रस्सी से झूलता हुआ उनका शव मिला। घटना की सूचना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई जहां मौके पर सिविल सर्जन समेत सिटी थाना प्रभारी और DSP पुलिस दलबल के साथ पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक अपने गांव गोमिया गया हुआ था और वहां से सीधे काम पर अस्पताल पहुंचा था। गांव से आने के कारण उसका बैग भी उसके साथ था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस जहां अस्पताल के CCTV कैमरे को खंगाल रही है और प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है वही पूरे मामले की जांच की भी बात कह रही है। वहीं अस्पताल के उपाधीक्षक एन0 पी0 सिंह कोई भी मानसिक दवाब नहीं होने की बात कह रहे है। ऐसे में आत्महत्या किन कारणों से हुआ ये अब जांच का विषय है। वहीं पुलिस भी मृतक के मोबाइल को खंगालने में लगी हुई है। वही देर रात तक पुलिस पूरे मामले की जांच करती रही。0
0
Report
हरियाणा विधानसभा में युवा संवाद: शहीदी दिवस पर महिला नेतृत्व पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में होगा ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन देश के 14 राज्यों से करीब 90 युवा प्रतिनिधि होंगे शामिल प्रतिनिधियों में अधिकांश युवा महिलाएं लेंगी हिस्सा ‘विकसित भारत-2047 के निर्माण में महिला नेतृत्व की भूमिका’ पर होगा संवाद महिला नेतृत्व, समान अवसर और नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा और ‘राजधानी युवा संसद’ के सहयोग से हो रहा आयोजन हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान और यूपी समेत 14 राज्यों से पहुंचेंगे युवा तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर से भी होगी भागीदारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली üç प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित चार सदस्यीय निर्णायक मंडल करेगा विजेताओं का चयन पंजाब विधानसभा के पूर्व सचिव सुरेश पाल भी निर्णायक मंडल में होंगे शामिल कार्यक्रम में अधिवक्ता ईशा कपूर और जय सैनी समेत कई गणमान्य अतिथि रहेंगे मौजूद0
0
Report
जफराबाद के कल्याणपुर विद्यालय का जर्जर भवन, 40 छात्र मंदिर में पढ़ रहे
Jaunpur, Uttar Pradesh:मंदिर में लग रही शिक्षा की पाठशाला! जर्जर स्कूल भवन के कारण दो साल से भगवान के दरबार में पढ़ने को मजबूर 40 बच्चे जफराबाद के सिरकोनी क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर का मामला, भवन निर्माण की मांग वर्षों से लंबित, विभागीय उदासीनता पर उठे सवाल मंदिर के कमरे में संचालित शिक्षण व्यवस्था के बावजूद सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावों के विपरीत यहाँ विद्यार्थी चटाई पर बैठकर पढ़ते हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंदा देवी ने बताया कि लगभग 40 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, जिनकी पढ़ाई के लिए दो शिक्षक तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जर्जर भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को अनुरोध किया गया, पर अभी स्वीकृति नहीं मिली। ग्राम प्रधान ने भी बताया कि भवन पिछले दो वर्षों से बेहद खराब स्थिति में है और बरसात के दौरान जलभराव भी हो जाता है, जिससे वहां पढ़ना जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, किचन शेड आदि स्वीकृत हो चुके हैं, पर विद्यालय भवन निर्माण के लिए अभी तक आदेश नहीं आया। यदि समय रहते अनुमति मिल जाए तो उसी स्थान पर नए विद्यालय का निर्माण कराया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से जुड़ा यह मामला होने के बावजूद विभाग और प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि जर्जर भवन को हटाकर नए विद्यालय की निर्माण प्रक्रिया कब शुरू होगी।0
0
Report
Advertisement
भिवाड़ी में चोरी के आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, फिर पकड़ लिया गया
Bagheri Kalan, Rajasthan:बिग ब्रेकिंग भिवाड़ी भिवाड़ी से पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी फरार, फेज थर्ड थाना पुलिस भिवाड़ी कोर्ट में गई थी आरोपी के पेश करने, पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार, आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में मची अफरातफरी, पुलिस ने कई किलोमीटर पीछा कर पकड़ा आरोपी, करीब 15 किलोमीटर दूर बाजरे के खेत से पकड़ा आरोपी, आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने ली राहत, बंद फेक्ट्री में चोरी के मामले में था आरोपी नामजद0
0
Report
बाड़मेर में अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई, 15 युवक गिरफ्तार
Barmer, Rajasthan:हुक्का बार पर पुलिस कार्रवाई , 15 युवक पकड़े बाड़मेर में कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बाड़मेर पुलिस ने कैफे की आड़ में संचालित हो रहे एक अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को दस्तयाब किया है। सदर थाना क्षेत्र स्थित हाईवे डायरीज कैफे पर ASP नितेश आर्य, RPS मंजू और DST टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। कार्रवाई की भनक लगते ही हुक्का बार संचालक अमराराम राठौड़ मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कैफे में यह अवैध गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कैफे या अन्य प्रतिष्ठानों की आड़ में यदि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होती पाई गईं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट: नितेश आर्य , एडिशनल एसपी बाड़मेर0
0
Report
नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन के दौरान दर्ज 21 FIR नहीं हटेंगी; अपराधियों के खिलाफ केस जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने नीट पेपर लीक के विरोध में हुए सीजेपी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में दर्ज 21 एफआईआर वापस लेने से इनकार कर दिया है। दिल्ली सरकार ने प्रोटेस्टर के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने का लैटर LG को भेजा... लैटर में सिर्फ छात्रों को प्रोटेक्शन देने की बात कही गई है... लेकिन लैटर में साफ लिखा है आपराधिक छवि वाले लोगों को किसी तरह का प्रोटेक्शन नहीं मिलेगा... मतलब हिंसा में शामिल अपराधियो पर दर्ज केस नहीं होंगे वापस0
0
Report
Advertisement
प्रेम-प्रसंग के चलते नफीस हत्या: प्रेमिका और परिवार के चार लोग गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका व उसके दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल ब्रेजा कार कुल्हाड़ी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव चक महदूद सानी निवासी 32 वर्षीय नफीस मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से घूमने निकला था। कई घंटे तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर नफीस की मां तस्वीरन ने स्योहारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को क्षेत्र के गांव अलादीनपुर निवासी उवैश थाने पहुंचा और उसने नफीस की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने उवैश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर देर रात को मुरादाबाद के सलेमपुरगढ़ी स्थित एक आम के बाग के पास से नफीस का शव बरामद किया गया। स्योहारा थाना पुलिस ने इस मामले में उवैश पुत्र अहमद हसन, साजिद पुत्र अहमद हसन और सितारा पुत्री अहमद हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार और एक कुल्हाड़ी और खून से सनी टी शर्ट भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक नफीस का उनकी बहन सितारा से पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सितारा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और नफीस लगातार सितारा के विवाह प्रस्ताव तुड़वा रहा था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई। मृतक नफीस मुंबई में मजदूरी करता था और हाल ही में घर आया हुआ था। आरोपी उवैश स्टील और पत्थर लगाने का काम करता है。 घटना वाले दिन भी नफीस ने सितारा पर शादी करने का दबाव बनाया, जिससे परिवार के सदस्य आक्रोशित हो गए。 आक्रोशित होकर उवेश, साजिद, सितारा और उनके भाइयों ने मिलकर नफीस को अपने घर बुलाया। वहाँ उन्होंने नफीस के हाथ रस्सी से बांध दिए और उसके मुंह व आंखों पर कपड़ा बांधकर उसे काबू कर लिया। जिस समय नफीस ने विरोध किया, तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी के बेंट से उसके मुंह पर वार कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद, आरोपियों और उनके भाइयों ने आपस में विचार-विमर्श कर नफीस की हत्या करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने एक परिचित की ब्रेजा कार मंगाई और नफीस को बैठाकर थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गढ़ी के जंगल में रामगंगा नदी के किनारे ले गए। वहां आरोपियों ने चाकू से नफीस का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक खंदक में फेंक दिया। लौटते समय उन्होंने मृतक का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। वंही इस मामले में स्योहारा पुलिस का कहना है की तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं पूरे मामले की जांच की जा रही है0
0
Report
अमरौहा कोर्ट ने एफआर रद्द कर दी, 7 आरोपियों की फिर से जांच के आदेश
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में न्यायालय ने बीएसए समेत 7 आरोपियों के मामले में पुलिस की फाइनल रिपोर्ट की खारिज, कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश अमरौहा जनपद में शिक्षा विभाग से जुड़े चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने बीएसए, तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी (जोया), एक शिक्षिका समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी धन के गबन के मुकदमे में शहर कोतवाली पुलिस द्वारा दाखिल अंतिम आख्या (एफआर) को निरस्त कर दिया है। अदालत ने विवेचना को निष्पक्ष नहीं मानते हुए पूरे मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। मामला वर्ष 2016 में एक शिक्षिका को आवश्यक चिकित्सीय अभिलेखों के बिना 42 दिन का गर्भपात अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान किए जाने से जुड़ा है। शिकायतकर्ता एवं आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मनु शर्मा की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस ने एफआर लगा दी थी , शिकायतकर्ता की आपत्ति पर सुनवाई के बाद अदालत ने एफआर खारिज करते हुए पुनर्विवेचना कराने का निर्देश दिया है। बाइट मनु शर्मा शिकायतकर्ता0
0
Report
राजस्थान में ड्रग माफिया पर फुल नेटवर्क अटैक: 10 केस, 5 माफिया
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में ड्रग माफिया के खिलाफ अब सरकार ने ‘फुल नेटवर्क अटैक’ की रणनीति तैयार की है। नशे के सौदागरों पर सिर्फ केस दर्ज नहीं होगा, बल्कि उनकी पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने की तैयारी है। हर जिले में एसपी को चिन्हित करने होंगे 10 बड़े ड्रग केस और 5 कुख्यात ड्रग माफिया। इसके बाद शुरू होगा विशेष अभियान... और जरूरत पड़ी तो माफिया की संपत्ति भी जब्त होगी। खास बात यह कि प्रदेश के सभी थानों में एक ही दिन जब्त ड्रग्स को नष्ट करने का अभियान चलेगा। राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ड्रग माफिया के खिलाफ ऐसा एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें माफिया से लेकर उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन तक पर वार किया जाएगा। उनका कहना है, ‘डिटेक्ट... डिसरप्ट... डिस्ट्रॉय’—पहले नेटवर्क पहचानिए, फिर सप्लाई चेन तोड़िए, और अंत में पूरे नेटवर्क को खत्म कीजिए। छोटे पैडलर से लेकर बड़े सप्लायर तक कार्रवाई की कड़ी ऊपर तक जाएगी। अब ड्रग नेटवर्क पर सरकार का फोकस चार स्तरों पर है: पहचान, संपत्ति और आर्थिक नेटवर्क पर कार्रवाई, मजबूत चार्जशीट और कोर्ट में प्रभावी पैरवी, तथा नशा मुक्ति व जागरूकता अभियान। अंततः यह कहा गया है कि ड्रग माफिया पर एक्शन, साथ ही नशे के मामलों में फंसे युवाओं को बाहर निकालना भी जरूरी है। अभी, केस-दर-केस नहीं, नेटवर्क-के नेटवर्क एक्शन की तैयारी है: हर जिले के 10 बड़े केस, 5 माफिया, संपत्ति पर कार्रवाई, जब्त ड्रग्स निस्तारण, और सजा तक पहुंचाने के लिए मजबूत चार्जशीट। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
परिवर्तन संकल्प यात्रा: कांग्रेस का दूसरा चरण अगस्त से देहरादून में शुरू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' पर कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह कहती हैं, "'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' का दूसरा चरण 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए देहरादून ज़िले को चुना गया है... 3 तारीख को यह अभियान सहसपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा। इसी तरह, 4 तारीख को भी दो विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा... जिस तरह पहले चरण में—जब पहाड़ी इलाकों के विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया था—जनता ने कांग्रेस पार्टी को ज़बरदस्त समर्थन दिया था, उसी तरह आप देखेंगे कि इस दूसरे चरण में भी आम जनता बीजेपी के ख़िलाफ़ सामने आएगी।0
0
Report
बहुअरवा पोखरा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत।
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत स्थित रामजानकी मठ परिसर के पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई,घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,मृतक की पहचान बहुअरवा वार्ड संख्या-8 निवासी जय किशोर भगत के 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है,मुखिया देवीलाल सहनी ने बताया कि रोहित अन्य बच्चों के साथ रामजानकी मठ परिसर स्थित पोखरे में नहाने गया था,इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया,आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी,काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया,परंतु उसकी मौत हो चुकी थी,घटना की सूचना मझौलिया पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही थाना के एएसआई निलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।0
0
Report
गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों के कई मंदिर जलमग्न
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Ganga Water Level Continues To Rise, Several Small Temples Along Ghats Submerged / Visuals वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, घाटों के किनारे बने कई छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं / दृश्य0
0
Report
Advertisement
अवैध रूप से रखी गई अंबेडकर मूर्ति हटाने को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में जम कर हुई पत्थरबाजी चली लाठी
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर है। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में अंबेडकर की मूर्ति हटाने को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। सरकारी जमीन पर मूर्ति लगाए जाने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस लगातार इसे हटाने का प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से पुलिस गांव में पहुंचकर मूर्ति हटाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। इसी दौरान आज मामला अचानक गरमा गया और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी ग्रामीणों पर पथराव किया । पथराव के बाद पुलिस ने बचाव में हल्का बल प्रयोग करते हुए उपद्रव कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस ने अंबेडकर की मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आने की भी जानकारी है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बाइट—अभिजीत आर. शंकर, एसपी देवरिया0
0
Report
दीवार जोड़ों की नई तकनीक: इंजीनियरों के अनुभव से सामने आया तरीका
Noida, Uttar Pradesh:engineers teaching for wall joints0
0
Report
वाराणसी में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया: 32 हिरासत, साइबर ठगी का सिंडिकेट उजागर
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने शहर में चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी कर साइबर ठगी के सिंडिकेट को बेनकाब किया. वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर कालोनी का है मामला. छापेमारी के दौरान मौके से कुल 32 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 22 से अधिक युवतियां शामिल हैं. यह गैंग शेयर मार्केट, डिजिटल ट्रेडिंग और स्टॉक इन्वेस्टमेंट में कम समय में कई गुना रिटर्न दिलाने का लालच देकर लोगों को फंसाता था. कॉल सेंटर के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन और वॉट्सएप के जरिए संपर्क कर फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स में पैसे लगाने के लिए उकसाया जाता था. पुलिस ने इस मामले में जालसाजी धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मौके से दर्जनों स्मार्टफोन, लैपटॉप, फर्जी सिम कार्ड, कंप्यूटर सिस्टम्स, कॉलिंग स्क्रिप्ट्स और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए. ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई संदिग्ध बैंक अकाउंट्स और डिजिटल वॉलेट को चिह्नित कर फ्रीज कराया जा रहा है. कॉल सेंटर का संचालन करने वाले और इस गैंग के पीछे मौजूद मुख्य संचालकों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. जांच में सामने आया है कि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को अच्छी सैलरी और इंसेंटिव का झांसा देकर कॉलिंग का काम कराया जा रहा था. पुलिस आशंका जता रही है कि इस फर्जी ट्रेडिंग रैकेट के तार अन्य राज्यों में स्थित बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं.0
0
Report
Advertisement
