icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201001
Imran KhanImran KhanFollow21 Aug 2024, 08:53 am

गाजियाबाद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने एक युवक को नाबालिग के साथ गलत काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वादी ने तहरीर में मारूफ नामक युवक पर आरोप लगाया था कि उसने नाबालिग के साथ अनुचित व्यवहार किया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। बता दें कि आरोपी और नाबालिग पहले से परिचित थे और पिछले दो महीने से बातचीत कर रहे थे। कल शाम लगभग 8 बजे आरोपी ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने चाचा के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

PHED LDC ने JEN के पर्स फेंके, विवाद थाने पहुंचा

Kota, Rajasthan:‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां फिर से दिख मत जाना’: PHED के LDC ने महिला JEN पर लेडीज पर्स फेंका, थाने पहुंचा मामला कोटा। जलदाय विभाग (PHED) में बाबू (LDC) और महिला JEN के बीच टेबल पर रखे लेडीज पर्स को हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पर्स हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। महिला JEN का आरोप है कि LDC ने उनके साथ तू-तड़ाक से बात की और गुस्से में लेडीज पर्स उठाकर उनकी तरफ फेंक दिया। विवाद के दौरान AEN भी मौके पर मौजूद थे。 घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे महावीर नगर थर्ड चौराहा स्थित AEN कार्यालय की बताई जा रही है। घटना के बाद महिला JEN ने महावीर नगर थाने पहुंचकर LDC के खिलाफ शिकायत दी। मामले को लेकर PHED विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है。 महावीर नगर थाना SHO हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला JEN और बाबू के बीच टेबल पर रखा लेडीज बैग हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। महिला JEN की ओर से शिकायत दी गई है। शिकायत की जांच की जा रही है。 PHED के XEN जीवनधर राठौर ने बताया कि AEN ऑफिस से शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。 महिला JEN ने बताया कि मंगलवार को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्होंने हॉस्पिटल में ड्रिप भी चढ़वाई थी। इसी दौरान AEN ने बिल संबंधी अर्जेंट काम के लिए फोन किया और बिल शाम तक सबमिट करने को कहा। इसके बाद वह साथी JEN के साथ सेकेंड ऑफिस में बैठकर काम पूरा करने लगीं। शाम करीब 6 बज चुके थे और ऑफिस बंद होने का समय हो गया था। AEN से बात करने के बाद वह महावीर नगर थर्ड स्थित जलदाय विभाग के फर्स्ट ऑफिस पहुंचीं। महिला JEN के अनुसार, उस समय ऑफिस में AEN, LDC और दो अन्य लोग मौजूद थे。 महिला JEN ने बताया कि उन्होंने कंप्यूटर रखी टेबल पर अपना पर्स रख दिया था। LDC ने पर्स हटाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा कि थोड़ी देर का काम है, अभी पर्स हटा लेंगी। आरोप है कि इतना कहते ही LDC ने उनके साथ बत्तमीजी शुरू कर दी और तू-तड़ाक से बात करने लगा। महिला JEN के अनुसार, LDC ने कहा— ‘तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां फिर से दिख मत जाना।’ इसके बाद आरोप है कि LDC ने लेडीज पर्स उठाकर उनकी ओर फेंक दिया। महिला JEN का कहना है कि पूरी घटना AEN की मौजूदगी में हुई। घटना के बाद उन्होंने अपने पेरेंट्स को फोन कर मौके पर बुलाया। जब तक उनके पेरेंट्स वहां पहुंचे, LDC ऑफिस से जा चुका था। पेरेंट्स ने AEN से LDC को बुलाने के लिए कहा, लेकिन LDC वापस नहीं आया。 इसके बाद महिला JEN अपने पेरेंट्स के साथ महावीर नगर थाने पहुंचीं और LDC के खिलाफ शिकायत दी। महिला JEN के अनुसार, अगले दिन बुधवार को पुलिस ने PHED कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बुधवार दोपहर वह अन्य इंजीनियरों के साथ थाने पहुंचीं और LDC के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। महिला JEN का आरोप है कि बुधवार शाम 6 बजे तक पुलिस की ओर से FIR दर्ज नहीं की गई और विभाग की ओर से भी LDC के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है और PHED विभाग ने भी मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही है।
0
0
Report

लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर के साथ MP में सियासत तेज, सवाल उठे

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर होते ही योजना पर शुरू हुई सियासत कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान प्रदेश में सवा 2 करोड़ लाडली बहना हैं और सरकार सिर्फ सवा करोड़ को ही राशि का लाभ दे रही है बाकी बहनों को पैसा क्यों नहीं दिया जा रहा मध्यप्रदेश की सभी बहनों को कब पैसा दिया जाएगा सरकार जवाब दे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति को लेकर गरमाई सियासत कांग्रेस बोली प्रदेश में कुपोषण पर महिला बाल विकास की मंत्री को सोचना चाहिए यह क्यों हो रहा है बच्चों का भोजन कौन ठेकेदार खा रहा है यह सोचना चाहिए में बालाघाट भी गया था वहां बहुत बुरी स्थिति है, मौत तक हुई भाजपा के लोग अपने आप को पोषित करने में लगे हुए हैं सीडब्ल्यूसी की बैठक में फैसला 800 शहरों में छात्रों की गूंज का का होगा आयोजन राहुल गांधी देशभर में करेंगे संवाद, एमपी में जबलपुर में हो सकता है आयोजन उमंग सिंघार बोले - राहुल गांधी हमेशा से युवाओं से संवाद कर रहे हैं, सालों से बैठकें कर रहे हे आज भाजपा को क्यों युवाओं की याद आ रही है भाजपा जंतर मंतर के Gen_Z आंदोलन से घबराई हुई है वंदे मातरम पर सियासत, सीडब्ल्यूसी में फैसला पूरा वंदे मातरम नहीं गाएगी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले - भाजपा के कितने लोगों को पूरा वंदे मातरम आता है देश में हजारों लाखों लोगों को वंदे मातरम नहीं आता लेकिन वह भारतीय हैं इसे गाने के विवाद से हटकर हमें गर्व से कहना चाहिए हम भारतीय हैं
0
0
Report

पाँच इमली विद्यालय में शिक्षकों की कमी से छात्राएं आक्रोशित; समाधान नहीं तो आंदोलन

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत करमदीखेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांच इमली में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्राओं और ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। स्कूली छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विद्यालय की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पांच इमली विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक करीब 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कक्षा-कक्ष उपलब्ध नहीं हैं। विद्यालय में कुल सात कक्ष हैं, जिनमें से छह कक्षों में ही अध्ययन कार्य संचालित हो रहा है। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई विद्यालय परिसर के बाहर खुले में करवानी पड़ रही है। इससे बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय क्रमोन्नत हुए करीब चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आवश्यकता के अनुसार पद स्वीकृत नहीं किए गए हैं। शिक्षकों और विषय अध्यापकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नए सत्र 2026-27 में भी ग्राम पंचायत के कई विद्यार्थियों को शिक्षकों और सुविधाओं के अभाव के कारण दूसरे विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अभिभावकों ने विद्यालय में आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की है। इसके साथ ही विद्यालय को आवंटित भूमि का निरीक्षण करवाकर वहां चारदीवारी निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है, ताकि विद्यालय परिसर सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पहले भी शिक्षा विभाग और प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध जताया। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यदि सात दिवस के भीतर विद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण और अभिभावक उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द कक्षा-कक्ष, शिक्षक और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

सूरत के कामरेज शुगर चुनाव में अधिकारी और स्कूल संचालकों के बीच समन्वय कमी

Surat, Gujarat:સુરત : બ્રેકિંગ કામરેજ સુગરની ચૂંટણીમાં અધિકારી અને શાળા સંચાલકો વચ્ચે સંકલન અભાવ પાલોદ ઉચ્ચતર, પ્રાથમિક શાળામાં મતદાન પ્રક્રિયા દરમ્યાન સંકલન અભાવ જોવા મળ્યું શાળા માં એક બાજુ શિક્ષણ કાર્ય પણ શરૂ કરાયું ને મતદાન પ્રક્રિયા પણ શરૂ કરવામાં આવ્યું શાળા માં અવસ્થામાં સર્જાતા વિદ્યાર્થીઓને રજા આપવામાં આવી વાલીઓ વિદ્યાર્થીઓ અવધડ પરિસ્થિતિ માં મુકાયા હતા મતદાન પ્રક્રીયા ને શિક્ષણ નીતિ સામે ઉઠ્યા સવાલો જ્યારે મતદાન હતું તો રજા Before ઠીજ જાહેર કરવી જોઈએ વિદ્યાર્થીઓને શાળા ને બોલાવી રજા આપવી કેટલું યોગ્ય. વોક થ્રુ :- સંદીપ વસાવા (પાલોદ - સુરત)
0
0
Report

JSSC CGL नियुक्ति रोक: झारखंड के हजारों अभ्यर्थी सड़क पर विरोध

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में JSSC CGL परीक्षा पास कर नौकरी कर रहे करीब दो हजार सफल अभ्यर्थियों आज सड़क पर हैं।नियुक्ति की प्रक्रिया रद्द होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है और अब वे सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन की राह पर हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में सफल होने के बाद नियुक्ति की उम्मीद जगी थी, लेकिन सरकार के फैसले ने उनके भविष्य को अधर में डाल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए पूरी तरीके से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार को जिम्मेदार बताया है। बीजेपी ने कहा कि पहले ही हम लोगों ने यह मुद्दा उठाया था लेकिन उसे वक्त सरकार की एजेंसी ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जवाब देगी लेनी चाहिए। बाइट....प्रतुल शाह देव,बीजेपी इधर मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि बड़ी संख्या में जो छात्र आंदोलनरत थे उनकी भावना के अनुरूप सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि परीक्षा में गड़बड़ी देश भर में देखने को मिला है लेकिन कहीं पर भी भाजपा शासित राज्य में इतना बड़ा एक्शन नहीं लिया गया है परीक्षा सुधार की दिशा में हेमंत सोरेन का यह सर्जिकल स्ट्राइक है। जो चयनित अभ्यर्थी हैं उनकी पीड़ा भी हम समझते हैं इसलिए हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं वह न्यायालय की शरण में है जो फैसला आएगा वह सर्वोपरि होगा। बाइट....मनोज पांडे,जेएमएम
0
0
Report

बागपत में कुत्ते के काटने से तीन महीने बाद युवक की मौत, वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में कुत्ते के काटने के करीब तीन महीने बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक में रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे थे और इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। युवक के तड़पने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बागपत के ललियाना गांव का है, जहां करीब 35 वर्षीय अनीश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों के मुताबिक समय पर एंटी-रेबीज उपचार नहीं कराया गया। बाद में युवक में रेबीज जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की हालत बिगड़ने और तड़पने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की मौत के बाद गांव में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में लोगों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मामले की जानकारी ली और लोगों को कुत्ते के काटने के बाद तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में दो स्कूली बसों की भिड़ंत, 7 बच्चे घायल—इलाज जारी

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 2 स्कूली बसों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 7 बच्चे घायल, घायल बच्चों को इलाज के लिए CHC राठ में कराया गया भर्ती, सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्चों की जांच के बाद सभी की हालत सामान्य बताई, विंगर गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टेली फोर्स से टकराई दूसरे स्कूल की विंगर गाड़ी, टाटा फोर्स में प्रभा शिक्षा निकेतन आमगांव के बच्चे सवार थे, वहीं विंगर RPG ग्रुप राठ की बताई जा रही है, हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में मचा हड़कंप, हादसें का सीएम योगी ने भी लिया संज्ञान, बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश, राठ क्षेत्र के राठ- जराखर रोड का मामला।
0
0
Report

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर, जलस्तर खतरे के निशान से 100 सेंटिमीटर ऊपर

Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते पवित्र मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है। चित्रकूट के ऊपरी जंगलों में बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को 100 सेंटीमीटर पार कर गया है। बढ़ते जलस्तर से स्फटिक शिला, सती अनुसूया और गुप्त गोदावरी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आवागमन मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं। बीते वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ की यादें ताजा होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा मझगवां क्षेत्र में पिंडरा नदी का जलस्तर बढ़ने से पिंडरा गांव के तटीय घरों में पानी घुस गया है, वहीं बभियां गांव के पास रपटे पर पानी आने से मझगवां-मानिकपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूपी और एमपी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौके पर पुलिस, राजस्व और SDRF की टीमों के साथ नगर परिषद चित्रकूट के बाढ़ नियंत्रण अधिकारी प्रभात सिंह अपनी टीम के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। लोगो से अपील की जा रही है कि सुरक्षित स्थानों में रहे。
0
0
Report
Advertisement

नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस निलंबित, महाकाल लोक फूड जोन में सख्त कार्रवाई

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस सस्पेंड श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती, नेमा कुल्फी सेंटर पर खाद्य विभाग की कार्रवाई उज्जैन सावन पवित्र मास में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महाकाल लोक स्थित फूड जोन में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख खान-पान प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। टीम ने नेमा कुल्फी सेंटर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान के स्टोरेज एरिया में अत्यधिक गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। लाइसेंस की शर्तों की अवहेलना और अनियमितताएं सामने आने पर खाद्य विभाग ने फालूदा व कुल्फी के सैंपल जब्त करते हुए प्रतिष्ठान के लाइसेंस सस्पेंशन की सख्त कार्रवाई की गई खाद्य अधिकारियों ने बताया कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरी और अमानक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

नशिराबाद, जळगांव में हथियारबंद डकैती; कार समेत दो डकैदे फरार

Jalgaon, Maharashtra:जळगांव, नशिराबाद ANC -जळगांव च्या नशिराबाद येथील मुक्तेश्वर नगर परिसरातील भादली रोडवर रात्री सुमारास पोलीस नाईक गणेश साहेबराव कोळी यांच्या घरात दोन दरोडेखोरांनी प्रवेश करून सशस्त्र दरोडा टाकला. गणेश कोळी हे विष्णूनगर पोलीस ठाणे, डोंबिवली येथे कार्यरत आहेत. दरोडेखोरांनी गणेश कोळी यांच्या पत्नी सुनीता गणेश कोळी यांच्या गळ्याला सुरी लावत दागिने व रोख रक्कम मागितली, तर एकाकडे रिव्हॉल्वर असल्याचे सांगण्यात आले. गणेश कोळी यांच्या अंगावर सोन्याचे दागिने व हातात अंगठ्या असल्याने ते बाथरूममध्ये लपले; मात्र दरोडेखोरांनी दरवाजा तोडण्यास सुरुवात केली. परिस्ठिती नियंत्रणाबाहेर जात असल्याचे लक्षात येताच दरोडेखोरांनी समोर पडली कारची चावी घेतली आणि कार घेऊन भादली रोडने पसार झाले. माहिती मिळताच नशिराबाद व जळगाव एमआयडीसी पोलिसांनी शोध घेत कार ताब्यात घेतली; मात्र दोन्ही दरोडेखोर फरार झाले आहेत.
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में MD ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तीन गिरफ्तार, सप्लायर की पूछताछ जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलौदा क्षेत्र में पुलिस ने MD ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सुखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने जावरा-पिपलौदा रोड स्थित पंचेवा फंटे पर नाकाबंदी कर काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक से आ रहे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में फैजान उर्फ जादू के कब्जे से करीब 20 ग्राम MD ड्रग्स की कीमत 2 लाख बरामद हुई। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर दोनों आरोपियों मोईन अब्बासी और फैजान उर्फ जादू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ड्रग्स के स्रोत और सप्लायर की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने बाराखेड़ा निवासी 27 वर्षीय परवेज रईस खान को भी गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित खरीदारों की तलाश में जुटी है。
0
0
Report

रायपुर के नकटी गांव की ब्लू वाटर खदान में मौतों का सिलसिला जारी, SDRF तलाश में

Begun, Rajasthan:रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान एक बार फिर मौत का ब्लैक स्पॉट बन गई है... यहाँ दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान की गहरे पानी में डूबने के बाद तलाश जारी है.. बताया जा रहा है कि पानी को एक छोर से दूसरे छोर तक पार करने की शर्त लगी थी... इसी दौरान आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूदे, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद आदिल बाहर नहीं आ सका.. सुबह से SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी है.. सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ब्लू वाटर खदान में हादसों का सिलसिला कब थमेगा? आंकड़े बताते हैं कि साल 2017 से अब तक यहां डूबने से 9 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है... और आदिल के मामले में अगर मौत की पुष्टि होती है तो यह करीब 9 साल में 10वीं मौत होगी.. अक्टूबर 2025 में भी दो छात्र जयेश साहू और मृदुल इसी खदान के गहरे पानी में डूब गए थे, जबकि दिसंबर 2025 में भी यहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था.. करीब 350 से 400 फीट गहरी इस जलभराव वाली खदान में लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं.. माना थाना क्षेत्र की इस खदान में आखिर कब तक लोग अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे... और कब प्रशासन यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा? वॉक थ्रू
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top