201009
गाजियाबाद नगर निगम की लापरवाही से स्थानीय लोगों को परेशानी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां विजयनगर के सेक्टर 11-12 में पानी के पाइप में रिसाव से स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत की, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। पाइप के फटने से लोगों में आक्रोश है, और वे नगर निगम के खिलाफ धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है जबकि नगर निगम की लापरवाही के कारण सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सवाई माधोपुर में पंचायतीराज चौथे चरण में मतदान; 456 केंद्रों पर 3.93 लाख मतदाता
Sawai Madhopur, Rajasthan:हेडलाइन-पंचायतीराज चुनाव-2026, चौथे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी, जिले की चार पंचायत समितियों के 456 मतदान केंद्रों पर जारी है मतदान, 3 लाख 93 हजार 424 मतदाता करेंगे मतदान एंकर-पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिले में चौथे और अंतिम चरण का आज मतदान जारी है । पंचायतीराज संस्थाओं के चौथे चरण के तहत सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, वजीरपुर एवं चौथ का बरवाड़ा के 456 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी है । लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले की सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, वजीरपुर एवं चौथ का बरवाडा पंचायत समिति की जिला परिषद की 15 सीटों के लिए एंव पंचायत समिति की 78 सीटों के लिए 3 लाख 93 हजार 424 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । जिनमे 2 लाख 8 हजार 715 पुरुष तथा 1 लाख 84 हजार 708 महिला मतदाता शामिल हैं। सुबह 7 बजने के साथ ही मतदान प्रकिया शुरू हो गई ।मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है ,हालांकि अभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं कि अपेक्षित भीड़ नही है ,लेकिन उम्मीद है कि जैसे जैसे दिन चढ़ेगा वैसे वैसे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ेगी , मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तंत्र पूरी तरह से मुस्तैद है और पोलिंग बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात है । सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया सांय 6 बजे तक जारी रहेगी । मतदान को लेकर पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है ,संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर पर्याप्त जाब्ता तैनात है ,65 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर एक चार का हथियार बंद पुलिस जाब्ता तैनात है ,इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट लगातार पोलिंग बूथों के दौरे पर है , रिजर्व में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी रखा गया है ,जिसे जरूरत पड़ने पर काम लिया जा सकेगा ,कुल मिलाकर फिलहाल मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है ।0
0
Report
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के चौथे चरण में रायसिंहनगर में 176 बूथ, 1.41 लाख मतदाता
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के चौथे चरण के तहत आज रायसिंहनगर क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं और ग्रामीण मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस चुनाव के अंतर्गत क्षेत्र के कुल 176 मतदान बूथों पर 1,41,011 मतदाता अपने वोट डाल रहे हैं, जिससे पंचायत समिति के 25 सदस्यों और जिला परिषद के 5 सदस्यों के भाग्य का फैसला होगा। आज हो रहे इस मतदान की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर की जाएगी, जबकि ग्राम पंचायतों में सरपंच पद को लेकर 16 नवंबर को मतदान होगा।0
0
Report
गोंडा बालपुर हादसे में कैरेट व्यापारी रिहान की मौत, दो घायल
Gonda, Uttar Pradesh:जिले गोंडा के करनैलगंज कोतवाली के बालपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर के पास शनिवार तड़के 5:00 बजे के करीब दुर्घटना हो गई। लखनऊ से कैरेट खरीदने गोंडा आ रहे 25 वर्षीय कैरेट व्यापारी रिहान और उसके दो साथी अकबर अली और मोहर्रम अली सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रिहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों साथी अकबर अली और मोहर्रम अली भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक लखनऊ से गोंडा आ रहे थे और कैरेट खरीदने के लिए निकले थे। गोंडा में बालपुर के पास उनकी बाइक की पिकअप से भिड़ंत हो गई; दुर्घटना में रिहान की मौत हो गई। मृतक रिहान बलरामपुर के सादुल्लाह नगर के मूल निवासी थे, उनके पिता मनसब अली हैं। उनके पूरे परिवार लखनऊ में रहते हैं और कैरेट कारोबार करते हैं, जिसमें वे गोंडा, बलरामपुर और अन्य जिलों में जाकर प्लास्टिक कैरेट खरीदते हैं और इनमें से सब्जी आदि भरकर अन्य कारोबारियों को बेचते थे।0
0
Report
Advertisement
जालौन में कार चालक की दबंगई: ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई वायरल वीडियो
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कार चालक की दबंगई का मामला आया सामने, मामूली स्क्रैच लगने पर ई-रिक्शा चालक की बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट, ई-रिक्शा की टक्कर से कार में मामूली स्कैच आने पर भड़का कार चालक, दबंग कार चालक खुलेआम गालियां देकर ई-रिक्शा चालक को जानवरों की तरह पीटा, कार चालक ने डंडे व पाइप से मारपीट कर ई-रिक्शा चालक का मोबाइल भी तोड़ा, रिक्शा चालक को जबरन कार में बैठाने का भी आरोप, राहगीरों ने किया बीच-बचाव, कार चालक की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड के पास का मामला।0
0
Report
ग्वालियर: ऑक्सीजन टेंकर ब्लास्ट के CCTV फुटेज सामने, नुकसान भारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में ऑक्सीजन टेंकर में ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में ब्लास्ट डरावना दिख रहा है. ब्लास्ट में टेंकर और फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल तथा आस-पास के पेड़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. ब्लास्ट की असल वजह अज्ञात है. घटना में जनहानि की खबर नहीं. शुक्रवार दोपहर बाद पिंटो पार्क स्थित इंडस्ट्रिययल एरिया में टेंकर ब्लास्ट हुआ. महाराजपुरा थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
औरंगाबाद के सूर्य मंदिर पर छठ मेले की सुरक्षा को लेकर जोरदार तैयारी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद की सूर्यनगरी देव स्थित भगवान भास्कर का प्राचीन मंदिर अपनी अद्भुत स्थापत्य कला का एक बेजोड़ उदाहरण तो है ही,लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र भी है।ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान सूर्यनारायण की पूजा आराधना करते हैं ,ईश्वर उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।यही वजह है कि छठ पर्व के मौके पर आयोजित होने वाले छठ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और छठव्रती यहां पहुंचते हैं और छठपर्व का अनुष्ठान कर खुद को धन्य समझते हैं। गौरतलब है कि भगवान सूर्य यहां अपने तीनो स्वरूपो उदयाचल , मध्याचल और अस्ताचल तीनो रूपो में साक्षात विराजमान हैं और इनके दर्शन पूजन से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। छठमेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जी-जान से जुटा है और वरीय अधिकारी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।छठव्रतियों के आवासन से लेकर तमाम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है ।और दावा किया जा रहा है कि व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। देव और आसपास के इलाके में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस बल की विभिन्न स्थानों की तैनाती की गई है और जिले के बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया है ।0
0
Report
Advertisement
मिर्चवारा में किशोर के द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतक के भाई ने दी जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:ग्राम मिर्चवारा निवासी मृतक के भाई प्रसन्न कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है। घर में आज चाचा चाची से विवाद हुआ। चाचा चाची ने हम और हमारे भाई मम्मी पापा के साथ मारपीट की थी हम लोग कार्रवाई के लिए ललितपुर आए थे। हम ललितपुर में एफआईआर करवाने लगे भाई घर चला गया और घर जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जिसको जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।घर की पारिवारिक बातों में हुआ था विवाद0
0
Report
ललितपुर में पारिवारिक विवाद के चलते किशोर ने घर पर फांसी लगाकर जान दी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक किशोर ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी , घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिर्चवारा ग्राम की है । घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है । परिजनों के अनुसार घर में 40 हजार रुपये और 2 किलो घी की चोरी होने पर चाचा चाची से विवाद हो गया । जो मारपीट में बदल गया , मारपीट की वजह से 17 वर्षीय जयदेव काफी आहत हो गया और उसने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी । घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
घरेलू पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
Lalitpur, Uttar Pradesh:ग्राम मिर्चवारा में घरेलू पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद किशोर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर दी जान, 108 एंबुलेंस के माध्यम से परिजनों ने किशोर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया जहां डाक्टरी परीक्षण के बाद किया मृतक घोषित सुबह घरेलू सामान को लेकर हुए विवाद में चाचा चाची द्वारा मारपीट करने का लगाया आरोप सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा की घटना0
0
Report
Advertisement
धनबाद में छठ महापर्व की धूम: आम की लकड़ी की बिक्री तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में पवित्रता शुद्धता के प्रतीक महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। लोग में श्रद्धा है। धनबाद शहर में आम की लकड़ी सड़क किनारे बेचा जा रहा है। टुंडी से लोग आम की लकड़ी बेचने पहुंचे हैं। लगभग 35 से 40 किलोमीटर दूर से दर्जनों लोग आम की लकड़ी को बेचने आये हैं। इस बार आम की लकड़ी का भाव 20 रुपये किलो है। छठ महापर्व में आम की लकड़ी का बड़ा महत्व है। महाप्रसाद को बनाने में आम की लकड़ी का उपयोग होता है। माना जाता है कि आम की लकड़ी पवित्र होती है। वही आम की लकड़ी बेचने वाले दुकानदारों ने कहा कि टुंडी से धनबाद बचने आते हैं। 20 रुपये किलो बेच रहे हैं। इससे कुछ कमाई हो जाती है। वही ग्राहकों ने कहा कि आसानी से आम की लकड़ी मिल जाता है। ये बड़ी बात है। अगर ये लोग नहीं आते तो जंगल जाना पड़ता। खुद से पेड़ में चढ़ते काटते। समय की बचत होती है। भाव भी आम की लकड़ी का सही है।0
0
Report
योगी की पूर्व सैनिकों के सम्मान रैली पर धर्मपाल सिंह का देश-सेवा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: मेरठ में पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्व सैनिकों का सम्मान इसलिए कर रहे हैं कि पूर्व सैनिकों ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में देने का लक्ष्य हासिल किया। अब समाज की जिम्मेदारी है कि उनको सम्मान मिले, राज्य की जिम्मेदारी है कि उनको स्थान मिले... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कदम उठाया है वो सराहनीय है।"0
0
Report
जयपुर हरमाड़ा ट्रेलर हादसे की जांच जारी; पांच वाहन चपेट में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuहादसे के कारणों की जांच करने निकले अफसर हरमाड़ा इलाके में ट्रेलर से हुए हादसे की जगह पहुंचे NHAI, पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का दौरा वीकेआई रोड नम्बर 14 के पास रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा था ट्रेलर。 एक कार, पिकअप, बाइक और स्कूटी सहित पांच वाहन आए थे चपेट तीन जनों की मौत और आधा दर्जन लोग हो गए थे घायल हादसे बाद चेते अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा दुर्घटना स्थल सहित बने हादसे वाले कटों का किया निरीक्षण इन कटों को बंद करने पर किया जा रहा है विचार0
0
Report
Advertisement
कल्याण सिंह के पुत्र संदीप और गौरव सिंह की सगाई आज सुरक्षा घेरे में
Aligarh, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पुत्र और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व उनके भाई गौरव सिंह की सगाई समारोह आज होने जा रहा है रामघाट रोड स्थित ताला नगरी 100 बीघा मैदान पर होने जा रहा है समारोह 2:40 पर सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह स्थल पर पहुंचेंगे तकरीबन 40 मिनट रुकेंगे वीवीआईपी लोगों का पहुंचना शुरू भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में होगा सगाई समारोह वॉकथ्रू... मनीष शर्मा0
0
Report
सीतापुर में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र क
Bamhnawa, Uttar Pradesh:सीतापुर में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र के अम्लोरा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी युगल के शव घर के हाते में बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। मृतकों की पहचान रुचि भार्गव और दिलीप मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। वह करवाचौथ के अवसर पर अपने मायके अम्लोरा आई हुई थी। शनिवार सुबह दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
बागपत के दोघट में दर्दनाक हादसा: चालक समेत दो की मौत, हाईवे पर बेमिसाल टक्कर
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दोघट क्षेत्र में सड़क हादसे में चालक समेत दो की मौत।खड़े कैंटर में पीछे से घुसी बोलेरो पिकअप।जोरदार टक्कर होने के कारण कैंटर चालक और एक अन्य युवक की मौके पर मौत।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया।दोघट थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर हादसा。0
0
Report
Advertisement
