245101
हापुड़ में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के आलमनगर गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक बकरी फार्म हाउस पर तेंदुए ने हमला किया जिससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ फार्म हाउस से एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया और एक बछड़े को घायल कर दिया। तेंदुए के पंजों के निशान भी बकरी फार्म पर साफ दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग की टीम अभी तक तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रही है जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DUSU चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर बड़ा सवाल: क्या होगी कार्रवाई?
New Delhi, Delhi:स्लग :- DUSU चुनाव में आचार संहिता की धज्जियां! दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आज मतदान हो रहा है, लेकिन मतदान के बीच चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप सामने आ रहे हैं। सड़कों पर चुनाव प्रचार से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री नजर आने और छात्रों से मतदान की अपील किए जाने के वीडियो सामने आए हैं। सवाल उठ रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से अनुमोदित लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइंस और अदालत के निर्देशों के बावजूद चुनाव नियमों का पालन आखिर कैसे हो रहा है? दिल्ली विश्वविद्यालय में DUSU चुनाव को लेकर मतदान जारी है। लेकिन मतदान के दिन भी चुनाव प्रचार से जुड़ी गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइंस के मुताबिक उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान printed posters और printed pamphlets के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। कैंपेनिंग के लिए handmade posters का इस्तेमाल भी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही किया जा सकता है। इसके अलावा मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में canvassing पर भी रोक है। इसके बावजूद सड़कों पर चुनाव सामग्री दिखाई देने और छात्रों से अपने पक्ष में मतदान की अपील किए जाने के आरोप हैं। ऐसे में सवाल है कि चुनाव आचार संहिता की निगरानी करने वाली चुनाव समिति इन गतिविधियों पर कितना प्रभावी नियंत्रण कर पा रही है? खास बात ये है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने भी 17 सितंबर को DUSU चुनाव के दौरान हिंसा और चुनावी नियमों के उल्लंघन के मुद्दे पर दिल्ली विश्वविद्यालय और पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। पिछले वर्षों में भी DUSU चुनाव के दौरान लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइंस और anti-defacement नियमों के उल्लंघन को लेकर अदालत में मामले पहुंचे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों में चुनाव समिति को चुनाव प्रक्रिया के दौरान लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइंस और अदालत के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी का उल्लेख है। अब मतदान के दिन सामने आए इन आरोपों के बाद बड़ा सवाल यही है—क्या चुनाव आचार संहिता सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है, या नियम तोड़ने वालों पर वास्तविक कार्रवाई भी होगी? DUSU चुनाव में निष्पक्ष और नियमबद्ध मतदान की जिम्मेदारी चुनाव प्रशासन की है। अब देखना होगा कि सामने आए उल्लंघन के आरोपों पर विश्वविद्यालय चुनाव समिति क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
सदर अस्पताल के सफाई कर्मी धरने पर, तीन महीनों का वेतन बकाया
Deoghar, Jharkhand:देवघर सदर अस्पताल में सफाई का काम करने वाले कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला था, जिसमें से हाल में एक महीने का भुगतान किया गया है, जबकि अभी भी तीन महीने का वेतन बकाया है। बकाया राशि की मांग करने पर कर्मियों को काम से हटाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है सफाई कर्मियों के मुताबिक, सदर अस्पताल में सफाई का काम सामंता कंपनी के माध्यम से कराया जाता है। उनका कहना है कि कई महीनों से काम करने के बावजूद समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया। अब एक महीने का वेतन मिलने के बाद जब कर्मियों ने बाकी बकाया राशि की मांग की तो उन्हें काम से निकालने की धमकी दी गई।धरने पर बैठे कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि काम पर रखने से पहले कंपनी से जुड़े लोगों को पैसे देने पड़े थे। कर्मियों ने पूरे मामले की जांच कराने और बकाया वेतन का भुगतान जल्द कराने की मांग की है।वहीं, सफाई कर्मियों के धरने के कारण अस्पताल परिसर में कामकाज पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है। कर्मियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
भोजपुर बाढ़ में डूबे किसान की मौत, DRF ने शव निकाला
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक शख्स की मौत हो गई है. मामला मुफस्सिल थाना के छोटकी सनदिया गांव का है, जहां कल देर रात 49 वर्षीय मथुरा यादव अपने घर से चारा लाने खेत के तरफ जा रहे थे, उसी दौरान नदी की गहराई में डूब गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. मृतक का शव कल से नहीं मिल रहा था, जिसे आज DRF टीम ने गांव के नदी से निकाला है. परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है. परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के पट्टे मामले में विधायक गणेशराज बंसल समेत 4 नामजद, FIR दर्ज
Hanumangarh, Rajasthan:विधायक गणेशराज बंसल समेत 4 नामजद, हनुमानगढ़ में नगर परिषद के पुराने पट्टों पर FIR, सेक्टर 9 एल में सरकारी जमीन के पट्टे जारी करने का मामला, RTI कार्यकर्ता संदीप सोनी की रिपोर्ट पर जंक्शन थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश की धाराओं में दो अलग अलग मामले दर्ज, 2003 में जारी दो आवासीय पट्टों को लेकर शिकायत, FIR में विधायक के भूमाफिया होने का भी जिक्र!, विधायक का नाम आने पर अनुसंधान CID-CB को जाएगा सौंपा0
0
Report
बांसवाड़ा में सितंबर में तेज वर्षा, शहर-घाटोल में तीन फीट पानी भर गया
Banswara, Rajasthan:राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले बांसवाड़ा जिले में सितंबर माह में इंद्रदेव मेहरबान हुए, आज सुबह से ही जिले में तेज बरसात का दौर जारी है जो करीब 3 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, बांसवाड़ा शहर की कई सड़कों में बरसात का पानी भर गया जिससे आवागमन भी बाधित रहा, वही बात अगर घाटोल कस्बे की करें तो घाटोल में भी सुबह से तेज बारिश देखने को मिली, जिस कारण से घाटोल मुख्य मार्ग और कस्बे के भीतरी मार्गों में सड़कों पर तीन-तीन फीट पानी भर गया, पानी भरने से कस्बे में आवागमन भी पूरी तरह से बाधित रहा, पिछले लंबे समय से जिले के लोगों को बरसात का इंतजार था अब जाकर सितंबर माह में आज के दिन तेज बरसात हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है, वहीं जिले के लोगों को अभी और बरसात का इंतजार है क्योंकि जिले के अधिकतर बांध अभी भी खाली है।0
0
Report
बांसवाड़ा के ग्रामीणों को सड़क निर्माण की उम्मीद अभी बाकी
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा आखिर कब बनेगी सड़क ग्रामीणों का इंतजार अभी भी जारी पिछले 5 साल से ग्रामीण कर रहे सड़क का इंतजार सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता रोजाना इन गड्ढों में वाहन चालक गिर रहे कई वाहन चालक हो चुके है घायल टूटी सड़क पर बरसात से बना स्वीमिंग पुल सड़क पर पानी भरने से नहीं दिखाई दे रहे गड्ढे जिले की सुंदनपुर पंचायत के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से गामड़ी मार्ग का मामला ना पंचायत दे रही ध्यान ना विभाग ग्रामीणों ने कई बार कराया अवगत पर अबतक नहीं बनी यहां सड़क0
0
Report
Advertisement
बदायूं में मसाला डोसा दुकान पर टैंक गिरा, मजदूर की मौत
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग जनपद बदायूं में मसाला डोसा की दुकान पर पानी का टैंक गिरने से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत मौत होते ही अफरा तफरी का माहौल बना हुई भीड़ इकट्ठी पुलिस चौकी बराबर में होने की वजह से तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजो और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी मृतक मजदूर 25 वर्षीय राकेश पुत्र राजेश माल गोदाम रोड सिविल लाइन थाना सिविल लाइन का रहने वाला था मजदूर डोसा की दुकान पर लगभग एक डेढ़ महीने से बर्तन साफ करने का कार्य करता था दुकान के बराबर में नगर पालिका परिषद की ओर से लगवाई गई प्याऊ के ऊपर पानी का टैंक रखा था तेज हवा चलने के कारण पानी से भरा हुआ टैंक मजदूर के ऊपर अचानक गिरा पानी का टैंक गिरने से मौके पर मजदूर की तत्काल मौत हो गई साउथ इंडियन तमिलनाडु के नाम से डोसा की मुख्यालय पर फेमस दुकान है काफी समय से दुकान का संचालन माल गोदाम रोड पर हो रहा था जगह के विवाद में लगभग 2 महीने पहले दुकान को ओवर ब्रिज के नीचे मैकूलाल पुलिस चौकी के पास शिफ्ट किया गया था तमिलनाडु के रहने वाले लोगों ने मसाला डोसा का काम काफी समय से संचालित कर रखा है पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मैकूलाल चौकी के बराबर का है0
0
Report
जांजगीर-चांपा के सरकारी MBBS कॉलेज का पहला सत्र शुरू, 42 दाखिले
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा,,, जांजगीर मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र शुरू, MBBS की पढ़ाई हुई प्रारंभ,,, पहले ही सत्र में 42 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला,,, 50 MBBS सीटों के साथ शुरू हुआ जिले का पहला शासकीय मेडिकल कॉलेज,,, अब 8 सीटें अभी भी रिक्त, पुनः काउंसलिंग के बाद होगा प्रवेश,,, जिला अस्पताल जांजगीर से संचालित हो रहा मेडिकल कॉलेज,,, 2026-27 सत्र के लिए NMC ने दी 50 सीटों की मंजूरी,,, मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले में चिकित्सा शिक्षा को मिली नई दिशा,,, डीन राकेश नारेल ने दी पहले सत्र की शुरुआत और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी,,, जांजगीर मेडिकल कॉलेज में अब डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा,,,0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में छह लाख दीयों से जगमगा, पीएम मोदी जन्मदिन पर दीपोत्सव
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ में छह लाख दीयों से जगमगा, पीएम मोदी जन्मदिन पर दीपोत्सव। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कलेक्टर संतना देवी जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ अंकिता शोम, एसपी रत्ना सिंह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर जिला अस्पताल में वृद्धा की मौत पर परिजनों का हंगामा
Fatehpur, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत बाहर से मंगा कर इंजेक्शन लगाने का आरोप, परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है. मौत के बाद परिजनों ने इमरजेंसी में हंगामा शुरू कर दिया. मुख्य चिकित्साधिकारी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को बक्सा नहीं जायेगा. पीड़ित असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशुम्भी गाँव के फतेहपुर जिला चिकित्सालय का मामला.0
0
Report
दिल्ली के शिवाजी कॉलेज के बाहर बीजेपी कांग्रेस की भिड़ंत, नारेबाजी तेज
Delhi, Delhi:दिल्ली के शिवाजी कॉलेज के बाहर बीजेपी और कांग्रेस हुई आमने सामने आपस में भिड़ते भिड़ते बचे नेता सड़को पर जमकर की नारेबाजी छात्र संघ का आज चुनाव चल रहा है और चुनाव के लिए वोटिंग वेस्ट दिल्ली के राजधानी और शिवाजी कॉलेज में चल रही है। उसबीच कांग्रेस बीजेपी और आप पार्टी के विधायक पार्षद और अन्य बड़े नेता भी वोटिंग सेंटर के बाहर पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आप देख सकते हैं abvp के सपोर्ट में भाजपा नेताओं के साथ-साथ एनएसयूआई के सपोर्ट में कांग्रेस के नेता किस तरह से नारेबाजी कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है की चुनाव में सत्य निकेतन पीजी हादसा मामला भी निश्चित तौर पर चुनाव परिणाम पर असर डालेगा इसके अलावा छात्रों के वेलफेयर के कई मुद्दों की भी बात की गई। लेकिन असल में चुनाव को लेकर जब वोटो की गिनती होगी तभी पता लगेगा कि परिणाम किसके पक्ष में आता है और किसकी जीत और किसकी हार होती है यह तो रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा। चुनाव के समय दावे तो हमेशा बड़े बड़े होते है लेकिन धरातल में कुछ और ही होता है.0
0
Report
नोएडा सेक्टर-63 की गारमेंट फैक्ट्री में आग, दमकल ने किया करीब 90 मिनट में नियंत्रित
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री की चौथी मंजिल پر लगी تھی। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर विभाग की करीब 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली फायर फाइटिंग के बाद दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों और फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन फायर विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल फायर विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामला थाना सेक्टर-63 क्षेत्र का है।0
0
Report
Advertisement
कल्याण ग्रामीण भाग में आज सुबह से तेज बारिश, जलजमाव और यातायात बाधित
Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात आज सकाळपासून पावसाने जोरदार हजेरी लावली आहे. गेल्या एक तासापासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे जनजीवन विस्कळीत झाले असून सर्वांची तारांबळ उडाली आहे. कल्याण ग्रामीण भागात सकाळपासूनच काळे ढग दाटून आले होते. त्यानंतर पावसाने जोरदार हजेरी लावली. कोसळणारा मुसळधार पाऊस आणि सोसाट्याचा वारा यामुळे परिसरात धुक्यासारखी परिस्थिती निर्माण झाली आहे. गेली एक तासापासून हा पाऊस अविरत सुरू असल्याने शेतात काम करणाऱ्या शेतकऱ्यांची आणि कामावर जाणाऱ्या नागरिकांची मोठी त्रेधातिरपीट उडाली आहे. तसेच गोरी-गणपती सणावर देखील या पावसामुळे विसर्जन पडत आहे. सखल भागात पाणी साचण्यास सुरुवात झाली असून वाहतुकीवरही परिणाम झाला आहे. हवामान खात्यानेही या भागात पुढील काही तास मुसळधार पावसाचा इशारा दिला असल्याने नागरिकांनी सतर्क राहण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.0
0
Report
अमरोहा के मुकरामपुर में युवक की पिटाई वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवक की पिटाई किस वजह से की गई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
दिवाली-छठ के लिए रेलवे 3000 स्पेशल ट्रेन फेरों की तैयारी कर रहा है
Patna, Bihar:दिवाली और छठ के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी तैयारी कर रहा है,त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे करीब 3000 फेरों की स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे की ओर से इसका खाका तैयार किया जा रहा है और त्योहार से पहले चरणबद्ध तरीके से स्पेशल ट्रेनों और उनके फेरों की घोषणा की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक दिवाली और छठ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे अब तक 832 स्पेशल ट्रेन फेरों का ऐलान कर चुका है इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के हैं जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी। इस तरह अब तक कुल 1987 स्पेशल ट्रेन फेरों की तैयारी हो चुकी है, पिछले साल दिवाली और छठ के दौरान करीब 5000 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया था। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 16 सितंबर को भी कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, इनमें नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल के 9 फेरे, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल के 47 फेरे और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल के 6 फेरे शामिल हैं इसके अलावा अमृतसर-कोलकाता स्पेशल के 8 और अमृतसर-बरौनी स्पेशल के 9 फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल के भी 8 अतिरिक्त फेरे किए गए हैं, रेलवे की इस तैयारी से दिल्ली और बिहार समेत अलग-अलग राज्यों के बीच त्योहारों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
