245101
हापुड के सेहल गांव में दो शावको के साथ घर में घुसा तेंदुआ
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के सेहल गांव में एक तेंदुआ और उसके दो शावक रात में एक मकान में घुस गए, जिससे ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। तेंदुआ जल्दी ही अपने शावकों के साथ बाहर निकलकर जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं, और उन्होंने वन विभाग पर तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही का आरोप लगाया, जिससे संभावित जनहानि का खतरा बढ़ गया है। बहादुरगढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर रात में गांव का दौरा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना मेट्रो से आयकर गोलंबर के फल विक्रेताओं की रोज़ी-रोटी संकट
Patna, Bihar:पटना में मेट्रो का निर्माण कार्य इन दिनों काफी तेजी से चल रहा है, लेकिन विकास की इस रफ्तार ने अब कुछ लोगों की रोजी-रोटी पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सरकार ने आयकर गोलंबर से पटेल भवन तक की सड़क को वन-वे करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से आयकर गोलंबर के पास दशकों से दुकान लगा रहे फल दुकानदारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जिसे लेकर दुकानदारों का कहना है हम लोग यहाँ बरसों से फल बेच रहे हैं। मेट्रो बने, हमें इससे कोई दिक़त नहीं है। लेकिन अचानक हम लोगों को दुकान हटानी पड रही हैं हम लोग कहा जायेंगे। सरकार से हमारी यही गुजारिश है, कि या तो हमें कोई दूसरी जगह वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए, जहाँ हम अपना व्यापार कर सकें, या फिर सड़क को दूसरी तरफ से वन-वे किया जाए ताकि हमारी रोजी-रोटी न छिने。0
0
Report
गाजियाबाद: जीडीए की मिलीभगत से बेसमेंट निर्माण, पड़ोस का मकान खतरे में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में जीडीए अधिकारियों की नाक के नीचे नियमों को ताख पर रखते हुए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। ऐसे निर्माण कार्य जीडीए अधिकारियों की लापरवाही और मिली भगत पर सीधा सवाल खड़ा कर रहे हैं। इसके अलावा नाबालिक बच्चों से भी मौके पर कार्य करवाया जा रहा है। पूरा मामला थाना विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर 9 का है। जहां पर बेसमेंट निर्माण का कार्य किया जा रहा था। बेसमेंट निर्माण के कारण बगल के मकान की मिट्टी पूरी तरह से खिसक गई और मकान गिरने की कगार पर आकर खड़ा हो गया। मकान गिरने की हालत में आते ही परिवार रोड पर आकर खड़ा हो गया और पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस व जीडीए अधिकारी मौके पर पहुंचे और खाना पूर्ति करने में लग गए। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य शुरू होते ही जीडीए में शिकायत की थी लेकिन किसी भी जीडीए के अधिकारी ने उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया। अगर उनकी शिकायत का समय पर संज्ञान लिया गया होता तो उनका मकान गिरने की कगार पर नहीं आता और उनकी जान खतरे में नहीं आती। उन्हें अपनी और परिवार वालों की जान का खतरा अभी बना हुआ है। अब देखना है कि जीडीए के भ्रष्ट अधिकारी इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर मिली भगत करके पूरे प्रकरण को हवा हवाई कर देंगे।0
0
Report
प्रतापगढ़ के जलोदा जागीर स्टेशन पर पहली बार ट्रेन का स्पीड ट्रायल सफल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी तहसील स्थित जलोदा जागीर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब जलोदा जागीर–बड़ी सादड़ी रेलखंड पर प्रतापगढ़ जिले में पहली बार ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। इस अवसर को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग रेलवे स्टेशन और ट्रैक के आसपास पहुंचे। ट्रेन के पहुंचते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया। ट्रेन ट्रायल को लेकर जलोदा, बBombori, करजू, हड़मतिया, चैनपुरिया, दूधीतलाई, चांदोली, छोटीसादड़ी सहित आसपास के अनेक गांवों के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई। इस दौरान पश्चिम रेलवे सर्किल के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) ई. श्रीनिवास ने जलोदा जागीर से बड़ी सादड़ी रेलवे स्टेशन के मध्य रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद रेलखंड पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। अधिकारियों ने ट्रैक की गुणवत्ता, संरक्षा व्यवस्थाओं और तकनीकी मानकों का बारीकी से परीक्षण किया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अजमेर राजू भूतड़ा, आरपीएफ डीएससी अजमेर योगेंद्र सिंह, एएससी उदयपुर सी.एस. राजपूत सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलखंड के उन्नयन, संरक्षा और गति वृद्धि की दिशा में यह निरीक्षण और स्पीड ट्रायल महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर समन्वय तथा सुरक्षित रेल संचालन के प्रति प्रतिबद्धता के चलते यह कार्य सफलतापरक पूरा किया गया। क्षेत्रवासियों का मानना है कि रेलखंड पर यात्री सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
राणकपुर एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच
Pali, Rajasthan:राणकपुर एक्सप्रेस से गिरने पर यात्री की मौत, जीआरपी पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। रानी रेलवे स्टेशन के निकट एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरने पर एक यात्री की मौत हो गई। मुंबई से सोमेसर की ओर राणकपुर एक्सप्रेस से यात्रा कर यात्री ओगड़राम जणवा चौधरी, निवासी रामाजी गुडा के साथ ट्रेन गिरने से हादसा हुआ, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी फालना की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान जीआरपी के सुरेन्द्र सिंह चारण एवं बाबूलाल जाट मौजूद रहे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को रानी के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।0
0
Report
झुंझुनूं में बदला मौसम: तेज बारिश-ओले, जलभराव और तापमान गिरा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में दोपहर बाद अचानक बदला मौसम, तेज बारिश के साथ गिरे ओले झुंझुनूं, नवलगढ़ और सुलताना समेत कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश तेज हवाओं और बारिश से कई जगह हुआ जलभराव, पेड़ गिरने की भी सूचना दिनभर गर्मी से बेहाल लोगों को बदले मौसम ने दी बड़ी राहत येलो अलर्ट के बीच जिले में दिखा मौसम का असर, तापमान में आई गिरावट झुंझुनूं जिले में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। जिला मुख्यालय झुंझुनूं सहित नवलगढ़ और आसपास के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तथा कई जगह ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर तक मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ था और तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट में भी दिन के समय मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई थी। दोपहर बाद बदले मौसम पर अपडेट्स देते हुए मौसम विभाग ने झुंझुनूं जिले के लिए येलो अलर्ट तथा पड़ोसी जिले चूरू और सीकर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इसी क्रम में दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। झुंझुनूं और नवलगढ़ में अच्छी बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं सुलताना सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने की सूचना मिली है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। तेज हवाओं के चलते कुछ इलाकों में पेड़ गिरने की भी खबरें सामने आई हैं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से बड़ी राहत मिली।0
0
Report
सिरौली क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मीरगंज, अजय कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
राजसमंद के सेवा शिविरों की प्रगति निरीक्षण, 22 विभाग एक स्थान पर सेवाएं
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद -प्रभारी सचिव आरती डोगरा ने राजसमंद जिले के घोड़च, कोठारिया, राजसमंद व नाथद्वारा के सेवा शिविरों का किया निरीक्षणविभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति जानी, आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश घोड़च में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नवजात बेटियों को दिया आशीर्वाद 12 जून से 15 जुलाई तक चल रहे सेवा शिविरों में 22 विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं。0
0
Report
डीजल की कमी पर किसान आक्रोश, सांडिया रोड पर चक्का जाम
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- पिपरिया में डीजल की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। डीजल नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सांडिया रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास चक्का जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसों सहित निजी वाहन जाम में फंसे रहे और लोग गर्मी में परेशान होते नजर आए। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें डीजल नहीं दिया जा रहा है। इससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चक्का जाम की सूचना मिलते ही मंगलवारा थाना पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक उन्हें डीजल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, तब तक वे प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन से मांग की कि यदि पेट्रोल पंपों पर वास्तव में डीजल उपलब्ध नहीं है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। वहीं यदि डीजल मौजूद है, तो किसानों को तत्काल उपलब्ध कराया जाए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों।0
0
Report
परिवारवाद के फायदे और नुकसान पर राजनीतिक विश्लेषक की टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:सभी दलों में परिवारवाद है... बीजेपी हो या सपा, कोई भी इससे अछूत नहीं है परिवारवार के फायदे और नुकसान0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी के रायपुर दौरे से सियासत गरम, ट्रेनिंग और शराब-आफीम चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:राहुल गांधी का रायपुर दौरा 21 जून को, कांग्रेस जिला अध्यक्षों को देंगे ट्रेनिंग, सियासत गरमाई, शराब और अफीम पर बात आई.0
0
Report
रायगढ़ में टीपाखोल डैम पर सार्थक वैष्णव मौत मामले की पुलिस जांच तेज, पिता ने विकल्प बताए
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-रायगढ़ शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के टीपाखोल डैम में 25अप्रैल को सार्थक वैष्णो के डेम में लाश मिला था लाश मिलने के बाद से ही सार्थक के पिता दिलीप वैष्णव हत्या की आशंका जाता रहे हैं 2 महीने बीत जाने के बाद भी सार्थक के मौत के कारणों का जांच पूरा नहीं हो पाया है, आज सार्थक वैष्णव के मौत मामले में पिता दिलीप वैष्णव एसपी कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी अनिल सोनी से मुलाकात की और जांच करने की मांग की, सार्थक के पिता का कहना है कि 25 अप्रैल को सार्थक तमनार के सावित्री जिंदल कॉलोनी से निकला था और उसके बाद दूसरे दिन कोतरारोड थाना क्षेत्र के टीपाखोल डेम में मिला था उन्हें अभी शक है कि उनके बेटे की हत्या हुई है क्योंकि उनका बेटा बिना चश्मे के देख नहीं सकता उस दिन वह अपना चश्मा पहनकर भी नहीं गया था,जिसकी वजह से उन्होंने विश्वास नहीं है कि उनका बेटा तमनार क्षेत्र से होते हुए 40 से 45 किलोमीटर बाइक से सफर कर कैसे टीपाखोल डेम जा सकता है उन्हें इसलिए शक हो रहा है क्योंकि उनका बेटा 8:10 में घर से निकलता है वापस वह घर आता है लेकिन कोलनी के सिक्योरिटी कैमरे में उसका वापस आना नहीं दिख रहा है लेकिन जब वह अपने मां को बताकर लगभग 10 बजे के 40 मिनट में निकलता है तो उसका जाने का भी कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं आता है इसके बाद दूसरे दिन दूसरे बेटे का बाइक टीपाखोल डैम में मिलता है इस वजह से पिता को पूरे घटना में किसी और के द्वारा हत्या किए जाने की आशंका लग रहा है,फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और तकनीकी साक्षी जुटाने का भी प्रयास कर रही है पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी अनिल सोनी का कहना है कि सार्थक वैष्णव के मौत मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है परिजिन को हत्या की आशंका है उस एंगल से भी जांच किया जा रहा है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुका है और लोगों से भी पूछताछ करना बाकी है जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा की मौत किस कारण से हुआ है।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट: आरक्षण का लाभ केवल उसी राज्य में जहां जन्म या मूल निवासी हो
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ उसी राज्य में मिल सकता है, अभ्यर्थी जहां का मूल निवास है। कोर्ट ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए निकली भर्ती प्रक्रिया के मामले में महिला की याचिका खारिज करते हुए कलेक्टर कोरिया के आदेश को सही ठहराया है। मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडे के सिंगल बेंच में हुई।दरअसल, कोरिया जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के लिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हुई थी। आवेदिका रामवती ने भृत्य पद के लिए आवेदन किया था। चयन के बाद उसे 8 अगस्त 2022 को नियुक्ति भी दे दी गई। हालांकि बाद में दस्तावेजों की जांच हुई, तो पता चला कि महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की रहने वाली है और उसका जाति प्रमाण पत्र भी वहीं के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया है।इसे आधार बनाकर कलेक्टर कोरिया ने 27 अक्टूबर 2022 को उसकी नियुक्ति रद्द कर दी थी। कोरिया कलेक्टर के आदेश को चुनौती देते हुए रामवती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर लगाई। जिसमें कलेक्टर की कार्रवाई और आदेश पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा गया कि आदेश जारी करने से पहले कलेक्टर ने उसे सुनवाई का अवसर नहीं दिया है। यह प्राकृतिक न्याय सिद्धांत का सीधेतौर पर उल्लंघन है। याचिकाकर्ता का कहना था कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही उसकी नियुक्ति हुई थी, इसलिए उसे बहाल किया जाए।सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आवेदिका एक जनजातीय समूह से ताल्लुक रखती है, लेकिन उसका जाति प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश का है, जिसे छत्तीसगढ़ में मान्य नहीं किया जा सकता। आरक्षण का लाभ केवल उसी राज्य में लिया जा सकता है, जहां संबंधित व्यक्ति का जन्म हुआ हो या वह मूल निवासी हो।0
0
Report
कल्याणी स्टील संयंत्र में मजदूर की संदिग्ध मौत, मुआवजे व नौकरी की मांग तेज
Rajnandgaon, Chhattisgarh:कल्याणी स्टील संयंत्र में एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद संयंत्र परिसर में कार्यरत मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़ गए। मृतक झारखंड का निवासी था और संयंत्र में बिजली के करंट से हुई मौत के आरोप लगाए जा चुके हैं। मजदूरों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और प्रबंधन की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। भारी संख्या में मजदूर प्रदर्शन के लिए एकत्र हो गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया गया। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच कर बातचीत कर रहा है और समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कुछ माह पहले भी इसी संयंत्र में ऐसी ही मौत का मामला सामने आ चुका है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। राजनादगांव के ASP के अनुसार मामले की जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखीमपुर खीरी श्री बालाजी क्रिकेट महोत्सव 2026 का फाइनल मैच जारी
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी।श्री बालाजी क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 टॉस जीतकर मछरेहटा टीम बल्लेबाजी कर धुरंधर टीम के सामने बड़ा लक्ष्य रखा है, धुरंधर 11 टीम का मछरेहटा टीम से मुकाबला जारी0
0
Report
Advertisement
