245101
हापुड़ में करवा चौथ की रौनक, बाजारों में खरीदारी में जुटी महिलाएं
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में करवा चौथ के पर्व को लेकर हापुड़ के बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। महिलाएं जहां एक ओर शॉपिंग करती नजर आ रही हैं वहीं दूसरी ओर वे हाथों पर मेहंदी लगवाने भी पहुंच रही हैं। हापुड़ के मुख्य बाजार गोल मार्केट में करवा चौथ की धूमधाम चारों ओर नजर आ रही है। महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ खरीददारी के लिए बाजार में उमड़ी हुई है। इस पर्व पर महिलाएं न सिर्फ सामान खरीद रही हैं बल्कि मेहंदी लगवाने के लिए भी लंबी कतार में खड़ी दिखाई दे रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजीपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर मोदी सरकार पर हमला
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, गाजीपुर में फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला, मोदी सरकार को बताया जादुई सरकार पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल गाजीपुर में डीएम-एसपी कार्यालय के पास कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध, कांग्रेसियों ने मोदी सरकार को बताया “जादुई सरकार सिर पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल के डिब्बे रखकर किया प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में निकला विरोध मार्च पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पेट्रोलियम मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कांग्रेस का आरोप— कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई की मार देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और सीएनजी की कीमतوں को लेकर अब सियासत गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम-एसपी कार्यालय के पास कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम मंत्री देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर सांकेतिक गैस सिलेंडर और पेट्रोल के डिब्बे रखकर विरोध जताया। बता दें कि गाजीपुर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में सरजू पाण्डेय पार्क से जुलूस निकला, जो डीएम-एसपी कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़साहत हुसैन बाबू, पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से गैस सिलेंडर और पेट्रोल के डिब्बे सिर पर रखकर महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पेट्रोलियम मंत्री को बर्खास्त करने और पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि तेल के दाम नहीं बढ़े हैं, फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे महंगाई और बढ़ेगी। कांग्रेस पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन कर रही है। वहीं पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मोदी सरकार को जादुई सरकार तक बता दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से पेट्रोलियम पदार्थों की कम खपत की अपील कर रही है, जबकि असली जरूरत कीमतों पर नियंत्रण की है। अगर मोदी जी झाड़ू उठा लें तो उनके अंधभक्त भी झाड़ू उठाने लगेंगे। ये जादुई सरकार है। बाइट— सुनील राम- कांग्रेस जिलाध्यक्ष, गाजीपुर बाइट — पशुपति नाथ राय- पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता बाइट- फ़साहत हुसैन बाबू- कांग्रेस प्रदेश महासचिव0
0
Report
फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति चरमराई, इलाज प्रभावित
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। मरीजों और स्टाफ का कहना है कि दो-तीन दिन से लगातार लाइट की किल्लत है; कभी रोशनी 5 मिनट आती है तो चार-छः घंटे नहीं आती। जिले के एकमात्र हॉस्पिटल की व्यवस्था बिगड़ी बिजली बचाने के चक्कर में मरीज को किया बेहाल सारी व्यवस्था कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की ओर कर रही इशारा मरीज बढ़ में पंखा हिलाते नजर आ रहे लाखों रुपए का जनरेटर बना सफेद हाथी अधिकारियों के कमरे में लगे इनवर्टर तो मरिज सरकारी अस्पताल की बदहाली पर परेशान कहीं शरीर में दर्द तो कहीं प्रशासन का दर्द आखिर कहां जाए आम जनता कौन है जिम्मेदार ओपीडी में डॉक्टर मरीज देख पाने में बाधित हैं; कई डॉक्टर अपनी ओपीडी से अनुपस्थित दिखे। पर्चा काउंटर पर लोग दुपट्टे से पंखे की हवा कर रहे हैं। बाढ़ में भर्ती मरीजों का कहना है कि उन्हें बिलकुल लाइट नहीं मिलती। अस्पताल को सप्ताह में लगभग 200 लीटर डीजल मिलता है, बावजूद इसके जनरेटर अकसर काम नहीं कर रहे या उपयोगी नहीं दिखते। मरीज और रिश्तेदार प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार की आशंका जता रहे हैं।0
0
Report
गर्मी के दौरान लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़ से लोगों की राय वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:गर्मी के दौरान लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अलीगढ़ से लोगों की राय वायरल0
0
Report
Advertisement
राजस्थान शिक्षक संघ ने गर्मी में अवकाश कटौती के विरोध में विशाल रैली निकाली
Jaipur, Rajasthan:जयपुर रामगंजमंडी में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के बैनर तले शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह विधानसभा क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश एवं संस्था प्रधान अवकाश में की गई कटौती के विरोध में विशाल रैली आयोजित की गई। प्रदर्शन में प्रदेशभर से पहुंचे शिक्षकों ने विभाग के निर्णय के खिलाफ नाराजगी जताई। शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन लंबे समय से चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है, उन्होंने बताया कि पहले चरण में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया, दूसरे चरण में उपखंड स्तर पर ज्ञापन सौंपे गए, तीसरे चरण में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किए गए तथा 8 मई को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। प्रदेश संरक्षक सियाराम शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में शिक्षकों ने शव यात्रा निकालकर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया और अवकाश कटौती के आदेश वापस लेने की मांग उठाई। संगठन के न्याधिकरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश हाटवाल ने कहा कि राजस्थान की भीषण गर्मी को देखते हुए जून माह में विद्यालय खोलना पूरी तरह अव्यावहारिक है। उन्होंने ग्रीष्मावकाश और संस्था प्रधान अवकाश में कटौती को नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि इससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने का भी विरोध किया और शिविरा कैलेंडर में संशोधन की मांग दोहराई। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ यात्रा निवास स्थल पर निरीक्षण किया
Aram Pora, Ganderbal, Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha today, conducted on-site inspection of Shri Amarnathji Shrine Board’s Yatri Niwas at Pantha Chowk and reviewed the ongoing construction works & pilgrim facilities. Directed officials to fast-track outstanding works and secure their timely completion before the Yatra.0
0
Report
मोबाइल चोरी पर पुरंदर मिश्रा का अजीब बयान, नीयत पर चर्चा
Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक के साथ मोबाइल लूट मामले में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का अजीबोगरीब बयान.. पुरंदर मिश्रा ने कहा- कुछ लोग अपना खर्च निकालने ऐसा काम करते हैं.. नीयत खराब होती है इसलिए मोबाइल चोरी करते हैं.. रथयात्रा में भी लोग अलग अलग कामना लेकर आते हैं.. कोई कलेक्टर बनने की कामना करता है कोई चप्पल चोरी करता है.. भगवान छोटी मांग जल्दी पूरी करते हैं, मोबाइल भी छोटी चीज है.. पुलिस से निवेदन करूंगा चोर को जल्द गिरफ्तार करें..0
0
Report
Advertisement
मोदी के ऊर्जा संरक्षण आह्वान पर दिल्ली मंत्री आशीष सूद बोले—वर्क फ्रॉम होम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ऊर्जा संरक्षण का आह्वान किया है। इसे सफल बनाना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार ने आज के दिन दिल्ली के लोगों से सार्वजनिक वाहन इस्तेमाल करने की अपील की है। मैं उसी का पालन कर रहा हूं। मैं 2 दिन वर्क फ्रॉम होम करूंगा..."0
0
Report
नाली विवाद में हत्या: दो भाइयों को आजीवन कारावास और मुआवजे का आदेश
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर की अदालत ने हत्या के आरोपियों पर लगाया भारी जुर्माना, पीड़ित परिवार को लोक अदालत से मिलेगा मुआवजा。 वियो - कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में चार साल पहले हुए एक हत्याकांड में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। एडीजे तृतीय विनय प्रकाश तिवारी की अदालत ने हत्या के मामले में दोषी पाए गए दो सगे भाइयों, पंकज राय (उर्फ पवन) और दीपक राय (उर्फ नीरज राय), को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है。 क्या था मामला? यह घटना 6 अगस्त 2020 की है, जब कुदरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में घर के पानी की निकासी और नाली को लेकर दो पक्षों में मामूली विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नीरज राय के उकसाने पर पंकज राय घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और सीधे शिवजी राय के पेट में गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई विनोद कुमार राय के लिखित बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था。 अदालत का फैसला: लोक अभियोजक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल के दौरान कुल 8 गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया। मुख्य आरोपी पंकज राय पर धारा 302 के तहत उम्रकैद व ₹50,000 जुर्माना, और आर्म्स एक्ट के तहत 5 साल की सजा व ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, सह-आरोपी दीपक राय को धारा 302/114 के तहत आजीवन कारावास और ₹50,000 जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना न भरने पर 6 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। कोर्ट ने मृतक के बच्चे के भरण-पोषण के लिए लोक अदालत के माध्यम से मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। बाइट - सतीश सिंह ,अधिवक्ता(काला कोट) बाइट - विनोद राय, मृतक के भाई पीड़ित ( उजाला गमछा लिए हुए) पुलिस के साथ हथकड़ी में जाते हुए दोनों आरोपी हैं जिन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई है。0
0
Report
BJP ने बिरसा मुंडा जेल के अधिकारीयों पर कस्टोडियल रेप के आरोप जताए
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज बीजेपी प्रवक्ता अजय शाह ने प्रेस वार्ता कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार में कथित महिला कैदी यौन शोषण मामले को लेकर हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अजय शाह ने दावा किया कि होटवार जेल में एक मुस्लिम महिला कैदी के साथ कथित तौर पर यौन शोषण हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के गर्भवती होने के बाद उसका गुप्त रूप से गर्भपात कराया गया और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश की गई। प्रेस वार्ता के दौरान अजय शाह ने कहा कि यह मामला सिर्फ जेल सुपरिटेंडेंट कुमार चंद्रशेखर तक सीमित नहीं है, बल्कि जेल आईजी सुदर्शन मंडल की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जानकारी मिलने के बावजूद उचित कार्रवाई करने के बजाय पूरे प्रकरण को दबाने की कोशिश की गई। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले को सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाया था और इसे “कस्टोडियल रेप” का मामला बताया था। अजय शाह ने जेल सुपरिटेंडेंट कुमार चंद्रशेखर पर पूर्व में भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देवघर और हजारीबाग में पदस्थापन के दौरान भी उन पर महिलाओं के यौन शोषण और अनियमितताओं के आरोप लगे थे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2026 को संबंधित महिला कैदी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई थी, जबकि बाद में दोबारा कराए गए टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आई। बीजेपी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान महिला का गुप्त रूप से गर्भपात कराया गया। हालांकिं, इन आरोपों पर अब तक जेल प्रशासन की ओर से अलग पक्ष सामने आया है और मामले की जांच जारी है।बीजेपी ने इस मामले को लेकर मांग की है कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल सुपरिटेंडेंट कुमार चंद्रशेखर और जेल आईजी सुदर्शन मंडल को तत्काल पद से हटाया जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। पार्टी ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और मानवाधिकार आयोग तक ले जाया जाएगा और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, बीजेपी इस मामले को लगातार उठाती रहेगी। बाइट:अजय शाह (प्रवक्ता भाजपा झारखंड)0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में गेहूं खरीदी संकट: परिवहन-तुलाई व्यवस्था फेल, किसान परेशान
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। सालीचौका के जनक वेयरहाउस स्थित खरीदी केंद्र पर परिवहन व्यवस्था ठप होने से तुलाई प्रभावित हो रही है और किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। केंद्र पर हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। किसानों और समिति संचालकों का कहना है कि समय पर परिवहन नहीं होने से तुलाई की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। कई किसान पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी में अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्रों पर डटे हुए हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी ने भी माना कि परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से तुलाई कार्य बाधित हो रहा है। अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है। वहीं किसानों का कहना है कि यदि अचानक बारिश हो गई तो खुले में रखा करोड़ों रुपए का गेहूं खराब हो सकता है, जिससे शासन को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि बारदाना, परिवहन और तुलाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके。0
0
Report
खनियाधाना गैस एजेंसी पर विवाद: युवक ने स्टाफ पर मारपीट का आरोप
Shivpuri, Madhya Pradesh:खनियाधाना की गैस एजेंसी पर फिर विवाद, युवक ने स्टाफ पर मारपीट के लगाए आरोप शिवपुरी जिले के खनियाधाना कस्बे में हमेशा विवादों में रहने वाली गैस एजेंसी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। शुक्रवार को एजेंसी परिसर में हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एलपीजी गैस सिलेंडर लेने पहुंचे एक युवक ने एजेंसी संचालक और स्टाफ पर थप्पड़ मारने और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में युवक और एजेंसी कर्मचारियों के बीच झूमाझटकी होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक महिला युवक का मोबाइल छीनने का प्रयास करती नजर आ रही है। युवक किसी तरह एजेंसी से बाहर निकलकर खुद को बचाता दिखाई देता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर गैस सिलेंडर बुकिंग तो कर ली जाती है, लेकिन डिलीवरी देने से पहले ही उपभोक्ताओं से डीएसी नंबर ले लिया जाता है। इसके बाद कई लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता, जिससे उपभोक्ताओं में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी पर पिछले कुछ समय से लगातार विवाद की स्थिति बन रही है। इससे पहले 16 अप्रैल को भी एजेंसी के बाहर करीब एक सैकड़ा एलपीजी गैस कनेक्शन की किताबें फेंकी मिली थीं, जिस पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई थी। उस घटना के बाद भी एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर कितने सवाल खड़े हुए थे। मामले में एजेंसी संचालिका से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं खनियाधाना थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। दोनों की बात सुनने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
BJP ने कांग्रेस पर पेपर लीक में ठोस कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भाजपा ने कॉंग्रेस पर बोला तीखा हमला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कॉंग्रेस को लिया आड़े हाथ कहा-कांग्रेस के नेता ऐसे बात कर रहे हैं जैसे उनके शासन में एक भी पेपर नहीं हुआ हो लीक अब सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कॉंग्रेस के शासन में 19 परीक्षाओ के पेपर हुए थे लीक एक भी पेपर लीक मामले में नहीं हुई ठोस कार्रवाई कॉंग्रेस के शासन में करोड़ों रुपए लेकर बनाए गए RPSC के सदस्य बीजेपी कभी भी युवाओं के भविष्य के साथ नहीं करती खिलवाड़ रामलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, लेकिन किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में करोड़ों रुपये लेकर आरपीएससी सदस्यों की नियुक्तियां की गईं, जिससे भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए। शर्मा ने कहा भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं करती और पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कन्हा टाइगर रिजर्व: घायल तेंदुए के फंदे से जुड़े सवाल, प्रबंधन पर उठते प्रश्न
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मण्डला में कान्हा टाइगर रिजर्व एक बार फिर सवालों के घेरे में है…जहां घायल तेंदुए के रेस्क्यू को लेकर प्रबंधन अपनी पीठ थपथपाता नजर आ रहा है…लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है… आखिर तेंदुआ घायल हुआ कैसे…? वीओ - बीते दिनों कान्हा टाइगर रिजर्व के भेसानघाट परिक्षेत्र में घायल तेंदुआ मिलने के बाद प्रबंधन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया… कैमरा ट्रैप और पिंजरे की मदद से तेंदुए को पकड़कर उसका उपचार किए जाने का दावा किया गया…और प्रबंधन ने वीडियो और बयान जारी कर तेंदुए के सफल उपचार और उसे वापस जंगल में छोड़ने की जानकारी दी… लेकिन पूरे मामले में एक अहम सवाल से प्रबंधन बचता नजर आया… आखिर तेंदुए के गले में चोट के निशान कैसे आए…? वीओ - विश्वस्त सूत्रों की मानें तो तेंदुआ किसी शिकारी के फंदे में फंसकर घायल हुआ था… उसके गले में फंदे जैसे गहरे निशान भी मौजूद थे… लेकिन प्रबंधन ने अपने बयान में इस पहलू का कोई जिक्र नहीं किया…. बाईट - पी के वर्मा - उप संचालक - कान्हा टाइगर रिजर्व वीओ-4 अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कान्हा में शिकारियों की सक्रियता बढ़ रही है…? और अगर तेंदुआ वास्तव में फंदे में फंसा था… तो फिर जिम्मेदारों ने इस गंभीर पहलू को छिपाने की कोशिश क्यों की…? वीओ - फिलहाल घायल तेंदुए को जंगल में छोड़े जाने की बात कही जा रही है… लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कान्हा प्रबंधन की कार्यप्रणाली और जंगल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं…0
0
Report
ED की टीम गुरुग्राम कोर्ट में पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा को पेश कर रही
Noida, Uttar Pradesh:गुरूग्राम कोर्ट में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर पहुंची ईडी कि टीम कोर्ट में जज के सामने संजीव अरोड़ा को पेश किया जा रहा है 12 बजकर 10 मीनट पर कोर्ट लेकर पहुंची ईडी टीम गुरूग्राम सेशन कोर्ट में किया जा रहा है संजीव अरोड़ा को पेश0
0
Report
अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, चौमूं में पुलिस जांच तेज
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत उदयपुरिया मोड़ पर देर रात को हुआ हादसा चौमूं थाना पुलिस पहुंची मौके पर मृतक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस एंकर-चौमूं थाना इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। हादसा उदयपुरिया मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राह चलते व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
