icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow11 Sept 2024, 02:29 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

कैमूर के नौघरा में 58 करोड़ 17 लाख के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन

Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - कैमूर के नौघरा में 58 करोड़ से बने अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का हुआ उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने बच्चे और बच्चियों के लिए 560 बेड के हाईटेक भवन का किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा वियो - कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम नौघरा में नवनिर्मित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन गुरुवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान द्वारा किया गया। 58 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बने इस 560 बेड वाले हाईटेक भवन के शुरू होने से जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए पहली बार आधुनिक आवासीय शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध हुई है। इसमें आधे बच्चे रहेंगे और आधे बच्चियां के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जमा खान ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस नए परिसर में छात्रों के पठन-पाठन और रहने के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। परिसर में सुसज्जित कक्षाओं के साथ-साथ सर्वसुविधायुक्त छात्रावास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षित व अनुशासित शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित किया गया है। अब स्थानीय और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व चेनारी विधायक मुरारी गौतम, कैमूर डीडीसी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के शुभारंभ से स्थानीय अभिभावकों और विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जमालपुर लोको शेड टकराव: चार रेलकर्मियों को निलंबित, सुरक्षा नियम सख्त किए जाएंगे

Munger, Bihar:लोको शेड में लापरवाही पड़ी भारी, चार कर्मी निलंबित वित्त प्रबंधक ने किया शंटिंग यार्ड का निरीक्षण, बोले- सुरक्षा प्रोटोकॉल से नहीं होगा समझौता。 मुंगेर : जमालपुर लोको शेड में दो लोको की आमने-सामने टक्कर और एक लोको के पटरी से उतरने के मामले में मालदा रेल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना की जांच के बाद लापरवाही के आरोप में चार रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, गुरुवार को मालदा मंडल के डिवीजनल वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार ने जमालपुर लोको शेड का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया。 वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार ने सीनियर डीएमई डीजल केके दास के साथ शेड के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंटिंग यार्ड, लोको मरम्मत व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और स्टोर की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने घटना के संबंध में सीनियर डीएमई से विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वित्त प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि लोको शेड में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सितंबर को हुआ था हादसा गौरतलब है कि एक सितंबर को जमालपुर लोको शेड के अंदर शंटिंग के दौरान दो लोको आमने-सामने टकरा गए थे। टक्कर के बाद एक लोको पटरी से उतर गया था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी, लेकिन रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था。 मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी एएमई नीरज कुमार को सौंपी गई थी। जांच में चार कर्मी पाए गए दोषी जांच के दौरान हादसे के लिए चार रेलकर्मियों की लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। निलंबित कर्मियों में शंटर आदित्य राज और अमितेश तथा सीनियर टेक्नीशियन विजय कुमार और महेश दास शामिल हैं। रेल सूत्रों के अनुसार शंटिंग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। घटना के बाद रेल प्रशासन अब लोको शेड में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी में है。
0
0
Report

लखनऊ में डेसिबल मीटर से मॉडिफाइड साइलेंसर की चेकिंग, 500 यूनिट ज़ब्त

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस ने डेसिबल मीटर का इस्तेमाल करके मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच की और तय लिमिट से ज़्यादा आवाज़ वाले साइलेंसर हटा दिए। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: DCP सेंट्रल रवीना त्यागी ने कहा, "यह कैंपेन पूरे लखनऊ कमिश्नरेट में चलाया जा रहा है सभी पांच सिविल पुलिस ज़ोन में अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चल रहे हैं। इसके अलावा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) और ट्रैफिक के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) की लीडरशिप में 16 सर्कल में यह ड्राइव चलाई जा रही है। यह पहल – जिसका फोकस मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच करना और उन्हें ज़ब्त करना है – 1 सितंबर को शुरू हुई थी आज नौवां दिन है, और हमने अब तक लगभग 500 ऐसी यूनिट ज़ब्त की हैं।"
0
0
Report

AI एक दशक में दुनिया से इंसानियत खत्म कर सकता है? सुरक्षा कर्मी भौंचक

Raipur, Chhattisgarh:क्या एआई एक दशक में पूरी दुनिया से इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? हाल ही में ओपनएआई कंपनी के एआई एजेंट्स ने साइबर सिक्योरिटी को तोड़कर काम किया, इसने एक सवाल खड़ा किया था। लेकिन क्लाउड बनाने वाली एंथ्रोपिफ के एक एंप्लॉय ने खतरे के मद्देनजर अपना इस्तीफा दिया और दिग्गज AI कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने उसके खतरे को माना, तो पूरी डिजिटल दुनिया में भूचाल आ गया। 100 करोड़ से ज्यादा लोग इस खतरे पर बोलने उतर गए... और रियल वर्ल्ड में लोगों की चिंताएं इतनी बड़ी हो गईं... कि किसी को समझ नहीं आ रहा है क्या किया जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

केशवी पुलिस चौकी पर पुलिस नदारद, नेता प्रतिपक्ष ने क्षेत्र सुरक्षा पर सवाल उठाए

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने ग्राम केशवी स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण किया, जहां उनके मुताबिक चौकी प्रभारी रमेश डामोर सहित एक भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिला। ग्रामीणों ने भी चौकी पर पुलिसकर्मियों के अक्सर नदारद रहने की बात कही। विधायक ने पूरे मामले को आदिवासी अंचल की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। विधायक ने ग्रामीणों से भी पुलिस चौकी की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौकी पर पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं। ऐसे में क्षेत्र में किसी आपात स्थिति या अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस की तत्काल मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उमंग सिंघार ने कहा कि मामला सिर्फ एक पुलिस चौकी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे आदिवासी अंचल की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, कलेक्टर और एसपी से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। विधायाक ने पुलिस चौकी पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ ही क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण और लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस विभाग की ओर से क्या कार्रवाई या स्पष्टीकरण सामने आता है।
0
0
Report

जालौन में धारदार हथियार से हमले के बाद गोली, 4 नामजद समेत गिरफ्तारी मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का प्रदर्शन, तीन दिन पूर्व युवक पर धारदार हथियार चाकूओं से हुआ था जानलेवा हमला, आरोपियों ने चाकुओं से हमले के बाद युवक को गोली मारकर किया था जख्मी, पुलिस ने मामले में 4 नामजद व अज्ञात लोगों पर मामला किया था दर्ज, परिजनों ने आरोपियों पर धमकाने का भी लगाया गंभीर आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन。 बाइट:- घायल की मां बाइट:- घायल के रिश्तेदार
0
0
Report
Advertisement

बाड़ी नगर पालिका के 44 वार्डों में 11 सितम्बर को मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी के 44 वार्डों में कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया अंतिम प्रशिक्षण बाड़ी. नगर निकाय आम चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में बाड़ी नगर पालिका के 44 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निधि बी.टी. ने अंतिम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए。 इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी और बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है。 बाड़ी नगर पालिका में कुल 43,097 मतदाता हैं, जिनमें 22,696 पुरुष, 20,400 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर 23 में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 44 वार्डों में मतदान होगा। बाड़ी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित 200 से अधिक मतदान कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top