245101
हापुड़ में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ कावड़ियों पर की पुष्पवर्षा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के एसपी ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ कावड़ियों का स्वागत करते हुए उन पर पुष्पवर्षा की। ब्रजघाट के निरीक्षण के बाद एसपी और गढ़ सीओ आशुतोष शिवम ने कावड़ियों पर गुलाब के फूलों की वर्षा की। हापुड़ पुलिस द्वारा किए गए इस स्वागत से कावड़िए प्रसन्न नजर आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AISHE 2022-23 और 2023-24: 90% से अधिक HEI ने भागीदारी की
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज साल 2022-23 और 2023-24 के लिए 'ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन' (AISHE) की रिपोर्ट जारी की। AISHE देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) से एक वेब-आधारित 'डेटा कैप्चर फॉर्मेट' (DCF) के ज़रिए विस्तृत जानकारी इकट्ठा करता है। संस्थान AISHE पोर्टल पर छात्रों के नामांकन, फैकल्टी और स्टाफ़, इंफ्रास्ट्रक्चर, परीक्षा के नतीजों आदि से जुड़ा डेटा अपलोड करते हैं। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, AISHE भारत में उच्च शिक्षा से जुड़े आधिकारिक आंकड़ों का मुख्य स्रोत है और इस सेक्टर के लिए पॉलिसी बनाने, प्लानिंग करने और मॉनिटरिंग के लिए ज़रूरी जानकारी देता है। दोनों ही सालों में AISHE में उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साल 2022-23 में रजिस्टर्ड 60,380 HEIs में से 56,180 और 2023-24 में रजिस्टर्ड 64,756 HEIs में से 59,533 संस्थानों ने इसमें भाग लिया। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दोनों सर्वे में भागीदारी की दर 90% से ज़्यादा रही है।0
0
Report
झुंझुनूं में भ्रामक लेबलिंग पर कार्रवाई: 6012 स्टिंग क्लासिक बोतलों को सीज़ किया गया
Jhunjhunu, Rajasthan:स्वास्थ्य विभाग की भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी कार्रवाई. 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत छापेमारी रीको शास्त्री नगर स्थित गोदाम पर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई. 'स्टिंग क्लासिक' पेय पदार्थ की 6,012 बोतलें नमूना लेकर सीज कर दीं. लेबल पर भ्रामक दावों के चलते की गई कार्रवाई. जांच रिपोर्ट के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी. CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि बोतलों के लेबल पर 'Stimulates Mind' और 'Energizes Body' जैसे दावे अंकित पाए गए. खाद्य सुरक्षा मानक के अनुसार ऐसे दावे भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं. फूड सेफ्टी अधिकारी महेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अनुसार पेय पदार्थ का नमूना लिया और गोदाम में रखी 200 कार्टून में पैक कुल 6,012 बोतलों को सीज कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि कैफीन युक्त पेय पदार्थों पर 'एनर्जी ड्रिंक', 'स्पोर्ट्स ड्रिंक', 'स्टिमुलेट्स माइंड' जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक माना जाता है. हालिया नोटिस के अनुसार पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अधिक कैफीन वाले ऐसे पेय गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भ्रामक दावें करने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.0
0
Report
चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की 4 लाख के आभूषण के साथ दो बाल अपचारी सहित 4 अभियुक्त
Padrauna, Uttar Pradesh:चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की 4 लाख के आभूषण के साथ दो बाल अपचारी सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार कुशीनगर, 08 जुलाई जनपद के विशुनपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चोरी गये सामान के साथ 02 बाल अपचारी सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाई गई प्रेसवार्ता में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एसपी केशव कुमार ने बताया कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे विशुनपुरा पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर उचकी पट्टी में कई घरो मे हुए चोरी का सफल अनावरण करते हुए मु0अ0सं0 177/2026 से संबंधित चोरी गये सामान के साथ 02 बाल अपचारी सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जो आस-पास के थाना क्षेत्रों में दिन मे घूमकर रेकी करते है तथा मौका मिलने पर घरो, दुकानो मे घुसकर जेवरात रुपया व वाहन आदि की चोरी करके उसको औने–पौने दामो पर बेचकर अवैध लाभ कमा लेते है। जिसको अपने ऐशो आराम मे खर्च कर देते है तथा फिर रुपया खर्च होने के पश्चात दूसरी घटना की योजना बनाकर अन्जाम देते है। हम अपने गिरोह में दो नाबालिग लडके रखते है। जिससे घर मे घुसते समय पकडे जाने पर कोई न कोई बहाना बनाकर निकल जाते है और लोगो को शक भी नही होता है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रुस्तम अंसारी पुत्र समीउल्लाह अंसारी सा0 जंगल शंकरपुर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, जुल्फकार अंसारी पुत्र एनुल अंसारी सा0- जंगल शंकरपुर थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर व दो बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। अभियुक्तों के पास से चोरी के कुल 30,810 रुपया नकद, अंगूठी एक अदद पीली धातु, हार एक अदद पीली धातु, मांग टीका एक अदद पीली धातु, झुमकी एक जोडी पीली धातु, पाजेब चार जोड़ी सफेद धातु, बिछिया एक जोडी सफेद धातु, एन्ड्रायड मोबाइल फोन तीन अदद चोरी का, सिगरेट 5 पैकेट चोरी का, एक अदद मोटर साइकिल प्लेटिना नं0 UP57Y9843 चोरी की, एक अदद साइकिल चोरी की बरामद किया गया है।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: निवेश-कर सुधार से बनेगा आसान बिजनेस राज्य
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले\n\nबिजली भुगतान के लिए डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) व्यवस्था को मंजूरी।\n\nबस्तर फाइटर्स भर्ती एवं सेवा नियम-2026 में संशोधन को स्वीकृति।\n\nनिजी विश्वविद्यालय कानून में संशोधन, गुणवत्ता और अधोसंरचना पर जोर।\n\nवैट संशोधित विधेयक को मंजूरी, वाणिज्यिक कर अधिकरण समाप्त होगा।\n\nजीएसटी संशोधन विधेयक मंजूर, रिफंड प्रक्रिया होगी आसान और तेज।\n\nऔद्योगिक निवेश प्रोत्साहन कानून में संशोधन, निवेशकों को मिलेगी अधिक सुविधा।\n\nईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026 को मंजूरी, ऐसा कानून लाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बनेगा।\n\nनवा रायपुर में भूखंड आवंटियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS)-2026 योजना मंजूर।\n\nजल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम-2024 को राज्य में लागू करने का प्रस्ताव मंजूर।\n\nभाड़ा नियंत्रण अधिनियम में संशोधन, किरायेदारी विवादों के त्वरित समाधान का रास्ता साफ।\n\nराजनांदगांव में 2000 सीट क्षमता वाले आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण के लिए सरकारी भूमि आवंटन को मंजूरी।0
0
Report
बिहार हज कमेटी: 2027 हज पंजीकरण 22 जून से शुरू, 22 जुलाई तक जारी
Patna, Bihar:बिहार से हज-2027 के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 22 जून से शुरू हो चुका है और यह 22 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान इच्छुक जायरीन से वक़्त रहते आवेदन करने की अपील की गई है। उधर, बिहार हज कमेटी पूरी तरह ऐक्टिव हो गई है। रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ हज यात्रियों को यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी और मजहबी तौर तरीका की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे मुकम्मल तैयारी के साथ हज यात्रा पर रवाना हो सकें। हज कमेटी ने सभी इच्छुक लोगों से अपील की है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने की भी अपील की है।0
0
Report
सहारनपुर के मायके में पत्नी पर चाकू से हत्या: प्रेम विवाह के सालों बाद बना भयावह मामला
Saharanpur, Uttar Pradesh:मायके में घुसकर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, 14 साल पहले किया था प्रेम विवाह चार बच्चों की मां थी महिला, घरेलू विवाद के चलते कई दिनों से मायके में रह रही थी महिला, आरोपी पति हत्या कर मोके से फरार। पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट चाकू से किए कई वार, पति से झगड़ कर मायके रह रही थी पत्नी, मायके पहुंच पति ने चाकू गोद कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, 14 साल पहले प्रेम विवाह में हुई थी शादी महिला के थे चार बच्चे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी पति की तलाश और हत्या की जांच में जुटी। आप को बता दें सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी में आज एक युवक ने अपनी पत्नी की मायके में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब घर के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मीनू (35) पुत्री बालकिशन, निवासी हरिजन कॉलोनी गली नंबर-2, छुटमलपुर के रूप में हुई है। करीब 14 वर्ष पहले उसने सनी पुत्र रमेश, निवासी रजापुर, छुटमलपुर से प्रेम विवाह किया था। मीनू अनुसूचित जाति (एससी) समाज से थी, जबकि सनी सैनी समाज से है। शुरुआत में दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन बाद में उन्होंने विवाह को स्वीकार कर लिया था। दंपती के चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी कारण मीनू कई दिनों से अपने मायके में रह रही थी। बताया गया कि दो दिन पहले भी सनी मायके पहुंचा था और मीनू से झगड़ा कर लौट गया था। बुधवार को जब मीनू के परिजन काम-धंधे के लिए घर से बाहर गए हुए थे, तभी सनी दोबारा ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने मीनू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से खून सहित अन्य साक्ष्य और नमूने एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से हरिजन कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में पति का मोबाइल टावर चढ़ना, मायके रहने से नाराज़गी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में एक मामला: पत्नी से नाराज पति मोबाइल टावर पर चढ़ गया. पत्नी के ससुराल न चलने से नाराज है पति. पत्नी ने महीनों से मायके में रहने का आरोप लगाया. पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा था पति. टावर चढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया. मछरेहटा थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
मोदी मेलबर्न पहुँचे: ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड की तीन-देश यात्रा
Noida, Uttar Pradesh:मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर मेलबर्न एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तीन देशों की यात्रा पर हैं。0
0
Report
हनुमानगढ़- पुणे पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:हनुमानगढ़ और पुणे पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन,लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गो को किया गिरफ्तार,पुणे में हवाला कारोबारी की फैक्ट्री पर की थी फायरिंग,पुणे में अमूल चमड़िया और सन्नी चमड़िया की फैक्ट्री पर की थी फायरिंग,50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने को लेकर की थी फायरिंग,मुख्य आरोपी पवन भाट को 2 जुलाई को जंक्शन से किया था गिरफ्तार,पवन से पूछताछ के बाद जंक्शन से रवि सुथार को किया गिरफ्तार,दोनों का सहयोग करने पर एक नाबालिग को भी किया निरुद्ध,तीनों से 3 विदेशी पिस्टल, 3 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद,तीनों को पुणे लेकर गई पुणे पुलिस,आरजू बिश्नोई और शुभम लोंकर ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी0
0
Report
Advertisement
मुरैना में कुख्यात कटप्पा की गोली से हत्या, परिवार ने साडू-ससुर पर संदेह जताया
Noida, Uttar Pradesh:आगरा के फतेहाबाद के कुख्यात रामरतन उर्फ कटप्पा की मध्य प्रदेश के मुरैना में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी,परिवार ने मृतक के साडू और ससुर पर हत्या की आशंका जाहिर की है0
0
Report
इंदौर के अस्पतालों में मशीनों के मेंटिनेंस घोटाला: 49 महीनों में 85 लाख की लूट
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के सरकारी अस्पतालों में मशीनों के मेंटेनेंस में भ्रष्टाचार; IRL लैब की जांच से पता चला कि चार साल एक माह के भीतर 49 महीनों में दो- दो कंपनियों ने अलग-अलग दरों पर मेंटेनेंस किया, साथ ही आठ अस्पतालों की बंद मशीनों का भी मेंटेनेंस हुआ; कुल मिलाकर 85 लाख कीGRESS के रूप में फर्जीवाड़ा सामने आया. promod sharma की रिपोर्ट में अस्पतालों में मेंटिनेंस के खेल का खुलासा किया गया. MGM मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 8 अस्पतालों की बंद मशीनों का भी 42 लाख खर्च बताए गए. CCTV/QR कोड से जुड़ी वास्तविकताओं, PPE किट पहनकर लैब देखने के प्रयासों, और MRTB अस्पताल में बरसाती छत के नीचे मरीजों का इलाज जैसी स्थितियाँ रिपोर्ट में दर्ज.0
0
Report
भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल
Nainital, Uttarakhand:दुष्कर्म मामले में भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को जिला न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए, इस दौरान कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि हिरासत के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सकती है। आज मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब एक अन्य युवती भी सामने आई और उसने भी शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसे पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश कर उसके न्यायिक बयान दर्ज कराए। पुलिस जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी के खिलाफ अन्य युवतियों की ओर से भी शिकायतें मिलने की बात सामने आ रही है; पुलिस इन सभी तथ्यों का सत्यापन कर रही है और यदि पर्याप्त साक्ष्य मिले तो उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैैक्ट्री का भंडाफोड़, दंपति गिरफ्तार
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; अर्ध निर्मित पिस्टल, मैगज़ीन-9, एक स्कूटी समेत दंपति गिरफ्तार। रामगढ़ पुलिस ने बताया कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। दत्तो दत्तत्तो इलाके में संचालित इस फैक्ट्री के परिसर से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए। पुलिस ने दंपति दिनेश विश्वकर्मा और नूतन देवी को गिरफ्तार किया है; आगे की जांच जारी है। आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।0
0
Report
बिजली करंट से 12 वर्षीय छात्र की मौत, घर में कोहराम
Munger, Bihar:बिजली का करंट लगने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम।घर में बिजली का काम करने के दौरान हुआ हादसा, अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित मुंगेर: हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत अंतर्गत खंडबिहारी गांव के वार्ड संख्या-9 में बुधवार शाम को बिजली का करंट लगने से 12 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, खंडबिहारी गांव निवासी बुल्लु राम का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार अपने घर में बिजली से संबंधित कुछ कार्य कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई भी बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था. परिवार के सदस्य बाजार गए हुए थे, जबकि उसके छोटे भाई-बहन घर के आसपास खेल रहे थे. करंट लगने की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.मृतक के पिता हरियाणा में मजदूरी का कार्य करते हैं और दो-चार दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आए थे. अभिषेक तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था. वह स्थानीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था और एक होनहार छात्र था. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बेटे की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.0
0
Report
समस्तीपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान से जाम मुक्त यातायात सुनिश्चित
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में शहर के ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की तैयारी तेज कर दी है। आज अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य वैकल्पिक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बाधा रहित बनाना था। अभियानों के दौरान सड़क किनारे वर्षों से लगी अस्थायी दुकानों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से अस्थायी ढांचों को हटाया गया, साथ ही दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गई। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शहर में यातायात का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ा है। बस स्टैंड रोड के किनारे बड़ी संख्या में अतिक्रमण होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। यदि समय रहते इन अतिक्रमणों को नहीं हटाया जाता तो मरम्मत कार्य के दौरान शहर में गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन का उद्देश्य किसी की आजीविका को प्रभावित करना नहीं है, बल्कि आम लोगों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और सार्वजनिक सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण न करने की अपील की। प्रशासन के अनुसार ओवरब्रिज की मरम्मत के कार्य के दौरान भारी और छोटे वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्ग से कराया जा रहा है। इसलिए इस मार्ग को चौड़ा, सुरक्षित और जाममुक्त बनाना आवश्यक है। अभियान के बाद सड़क पर पहले की अपेक्षा अधिक जगह उपलब्ध हो गई है, जिससे यातायात संचालन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती थी। अब अतिक्रमण हटने से आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस, स्कूल बसों और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी राहत मिलेगी। हालांकि कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई से अपनी रोजी-रोटी प्रभावित होने की बात कही, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
