245101
हापुड़ में बैंक कर्ज से परेशान परिवार ने ली खुद की जान
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़, उत्तर प्रदेश में बैंक कर्ज की मार झेलते एक दंपति और उनकी 16 वर्षीय बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान ले ली। ग्राम सपनावत के निवासी संजय, उनकी पत्नी प्रेमलता और बेटी पायल की इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी से व्यापार में क्रांतिकारी बदलाव, जोगबनी व विराटनगर पर नज़र
Katihar, Bihar:भारत-नेपाल व्यापार में नया रेल गलियारा, बिहार के सीमावर्ती कारोबार को भी उम्मीद भारत-नेपाल रेल कनेक्टिविटी से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, व्यापारियों और माल परिवहन को भी पहुँचेगा बड़ा लाभ पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अंतरराष्ट्रीय संबंधों को जोड़ने में महत्वपूर्ण कटihar रेल मंडल महत्वपूर्ण कटिहार रेल मंडल का जोगबनी स्टेशन भारत का अंतिम छोटा स्टेशन, परंतु महत्वपूर्ण जोगबनी स्टेशन का होगा कायाकल्प, पिट लाइन और सिक लाइन के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया डीपीआर नेपाल सीमा से शुरू होंगी कई नई ट्रेनें भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय व्यापार को मिलेगी नई गति: कोलकाता पोर्ट से सीधे नेपाल पहुँचेगा माल भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुगम और तीव्र बनाने के लिए रेलवे कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार किया जा रहा है। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने बताया कि सीधे रेल संपर्क स्थापित होने से दोनों देशों के बीच माल परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। वर्तमान में माल ढुलाई के दौरान होने वाले ट्रांसशिपमेंट की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इससे न केवल समय की भारी बचत होगी, बल्कि व्यापारियों का लॉजिस्टिक्स खर्च भी कम होगा। उन्होंने आगे बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से कोलकाता पोर्ट पर आने वाले आयातित सामान को अब सीधे रेल मार्ग के जरिए नेपाल पहुँचाया जा सकेगा। यह सीधी कनेक्टिविटी दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों और आपूर्ति श्रृंखला के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने जुलाई 2026 की एक महत्वपूर्ण भारत-नेपाल कनेक्टिविटी उपलब्धि हासिल किया है। भारत की पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी 40 वैगन में कैनोला की खेप लेकर कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर कस्टम्स यार्ड पहुंचा था। इस सीधी रेल सेवा के शुरू होने से दोनों देशों के बीच माल परिवहन तेज, सुगम और किफायती बनेगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी रेलवे स्टेशन को बड़े स्तर पर विकसित करने की तैयारी चल रही है। जोगबनी स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और वहाँ से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए नई ट्रेनें शुरू करने को लेकर रेलवे प्रशासन ने डीपीआर तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि जोगबनी को केवल एक छोटा सीमावर्ती स्टेशन समझना सही नहीं है। यह नेपाल के दूसरे सबसे बड़े औद्योगिक व व्यावसायिक शहर विराटनगर से सीधे जुड़ा हुआ है। इस कारण यहाँ यात्री और गुड्स दोनों ही क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।0
0
Report
जमुई में 154 लीटर शराब व बीयर के साथ स्विफ्ट कार जब्त, गिरफ्तार चालक-उपचालक
Jamui, Bihar:जमुई गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने सोनो-चकाई मुख्य मार्ग स्थित चिरैन पुल के पास से 154 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ एक मारुति स्विफ्ट कार को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कार के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को करीब 11 बजे चिरैन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। दरअसल, विभाग को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक खेप जमुई के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के बाद टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक मारुति स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार से विभिन्न ब्रांड की कुल 154 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। इसके बाद कार को जब्त कर चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर ली गई है। गिरफ्तार चालक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मिसिरबीघा गांव निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश यादव के पुत्र अजीत कुमार उर्फ रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं उपचालक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव निवासी भिखारी पासवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है。 “सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप जमुई के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर चिरैन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार से विभिन्न ब्रांड की 154 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। मौके से चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली गई है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब की खेप बंगाल से जमुई लाए जाने की जानकारी मिली है। फिलहाल दोनों से पूछताछ कर तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।” उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। लिहाजा, पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बस्तर के चितापुर पुल का अभी तक निर्माण नहीं, ग्रामीण बच्चों के लिए जानलेवा खतरा
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में पिछले साल आई बाढ़ के चलते ग्रामीण इलाकों में काफी ज्यादा नुकसान हुआ था, आज भी बस्तर के अंदरूनी गांवों में पिछले साल आई बाढ़ के निशान मौजूद है, दरभा ब्लॉक के चितापुर पंचायत के ग्रामीण बाढ़ से हुए नुकसान का दंश एक साल बाद भी झेल रहे, चितापुर को धुरवारास पारा से जोड़ने वाला पुल बाढ़ के चलते बह गया था जिसकी मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा टूटे पुल में जुगाड़ से बांस का पुल बनाया गया है जिसके सहारे स्कूली बच्चे एवं स्थानीय ग्रामीण नाले को पार करते है, भारी बारिश में यह जुगाड़ भी काम नहीं आता, स्थानीय सरपंच के अनुसार नया पुल निर्माण के लिए उन्होंने स्थानीय विधायक, सांसद से लेकर मंत्री तक को आवेदन दिया है लेकिन उनकी मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है, जबकि जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बस्तर में हुए नुकसान का आकलन किया जा चुका है पुल की स्वीकृति भी हो गई है बजट और अन्य प्रक्रिया के चलते कार्य में विलंब हो रहा, सरकारी प्रणाली के चलते ग्रामीणों को नाजाने और कितना इंतजार पुल के लिये करना होगा, बता दें कि दरभा ब्लॉक का एक मात्र सहकारी बैंक चितापुर में ही स्थित है ब्लॉक के 46 पंचायत के किसानों का आना जाना यहां लगा रहता है ऐसे में धुरवारास पारा को चितापुर से जोड़ने वाले पुल को छोड़कर 20 से अधिक पंचायत के किसानों को 7 किलोमीटर दूर घूमकर बैंक आना पड़ता है.0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में कलेक्टर ने निर्वाचन तैयारियों का निरीक्षण किया
Begun, Rajasthan:आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर डॉ. मंजू बेगूं पहुंचीं और चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले उपखंड परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद पीपली चौराहे स्थित पोलिंग बूथ कक्ष का निरीक्षण किया और बूथ की रेलिंग दुरुस्त करवाने तथा आसपास साफ-सफाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पहुंचकर स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान बेगूं एसडीएम अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल जीनगर और थाना अधिकारी चंपाराम मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
बीजेपी कार्यालय में टिकट पैनल पर मंथन, निकाय चुनावों को लेकर दावे
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक निकाय चुनावों के टिकटों को लेकर मंथन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी पहुंचे बीजेपी कार्यालय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा - टिकटों के लिए जो पैनल तैयार किया, उस पर प्रदेश कार्यालय में हो रहा है मंथन। निकाय चुनावों में जीत का किया दावा。 कांग्रेस को लेकर कहा - कांग्रेस के पास आरोप लगाने के अलावा कोई काम नहीं。0
0
Report
बीजेपी निकाय चुनाव टिकट को लेकर मंथन, उम्मीदवार चयन पर जोर
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक निकाय चुनावों के टिकटों को लेकर मंथन मंत्री सुरेश रावत का बयान टिकट के लिए आए आवेदनों को लेकर बोले रावत कहा - बढ़-चढ़कर कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगे, ये शुभ संकेत हैं पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल निकाय चुनावों में बीजेपी को बहुमत मिलेगा टिकट के लिए योग्य कार्यकर्ता का चयन करेंगे0
0
Report
Advertisement
युवा शक्ति से देश के विकास की राह: राजस्थान की खेल-नीति प्रगति
Jaipur, Rajasthan:युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा भारत, खेल बन रहे राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम. युवा मेहनत और लगन के साथ बढ़ें आगे, सरकार सुविधाएं उपलब्ध कराने में नहीं छोड़ेगी कोई कसर. परीक्षा कलेण्डर से बम्पर भर्तियों तक राज्य सरकार ने किया युवाओं की हर अपेक्षा को पूरा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माय भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से जुड़े और प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना. भारत के युवाओं के धैर्य, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम से विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है. खेल राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन रहे हैं. केन्द्र सरकार संशोधित खेलो इंडिया योजना में 36 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जिससे खेलों को नई दिशा मिलेगी. स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह साकार हो रहा है. माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है; राज्य सरकार ने भी सुयोग प्लेटफॉर्म शुरू किया है ताकि प्रदेश के हर गांव और हर वार्ड के युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़ें. राजस्थान में खेलों के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है: 50 खेलो इंडिया केन्द्र, सवाई मानसिंह स्टेडियम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और जयपुर में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है. 3 हजार 540 खिलाडिय़ों को 52 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि; 186 खिलाडिय़ों को सरकारी सेवाओं में भर्ती; 410 परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित की गईं, 1 लाख 89 हजार से अधिक नियुक्तियां दी गईं और 1 लाख 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है; निजी क्षेत्र में 4.5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है. राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरुंधति चौधरी और कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर सिंह की सराहना भी की गई. राज्य ने एक जिला-एक खेल के माध्यम से हर जिले में खेल को बढ़ावा देने की योजना, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम और शिक्षा, कौशल, खेल एवं नेतृत्व विकास के नए अवसर सृजित किए हैं. विभागीय अकादमियों के खिलाड़ियों के मासिक भत्ते को 2,600 से बढ़ाकर 4,000 रुपये किया गया है. यह सब राजस्थान को खेलों में अग्रणी प्रदेशों में शुमार कराने की दिशा में है.0
0
Report
प्रतापगढ़ में बावड़ी खेड़ा के पास बस-बाइक भिड़ंत, बाइक_sवार की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : बावड़ी खेड़ा में रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार की मौत एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में बावड़ी खेड़ा के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। चित्तौड़गढ़ से प्रतापगढ़ की ओर आ रही रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही धमोत्तर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। धमोत्तर थाना प्रभारी घीसूलाल ने बताया कि रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक मदनलाल ने घायल बाइक सवार को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने घायल की जांच की, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
रक्षाबंधन के मौके पर बस स्टैंड पर महिला से गला कंठी चोरी
Didwana, Rajasthan:एंकर मौलासर रक्षाबंधन के चलते रोडवेज बसों में बढ़ रही भीड़ के बीच मौलासर बस स्टैंड पर चोरी की वारदात सामने आई है। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों नेकीचक निवासी एक महिला के गले से कंठी तोड़ ली। महिला के अनुसार वह मौलासर बस स्टैंड से सरकारी रोडवेज बस में सवार हुई थी। बस में चढ़ते समय भीड़ के बीच चोरों ने पलक झपकते ही उसके गले से कंठी तोड़ ली। कुछ ही पल बाद महिला को चोरी का पता चला तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया महिला के शोर मचाने पर बस चालक ने उसे नीचे उतार दिया और बस को लेकर रवाना हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया। police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस का पीछा किया रक्षाबंधन के चलते बस स्टैंड और रोडवेज बसों में बढ़ रही भीड़ के बीच हुई इस घटना से यात्रियों में भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
फागी में ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत कर्मचारियों के बीच बिगड़ती जांच-झड़प
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) ग्राम विकास अधिकारी संघ और पंचायतीराज कर्मचारी संगठन के बीच बिग कंट्रोवर्सी। दोनों संगठन एक दूसरे के खिलाफ जांच की मांग को लेकर उतरे मैदान में। दो दिन पूर्व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने पंचायतीराज कर्मचारी संगठन के खिलाफ 2013 में हुई कनिष्ठ लिपिक भर्ती प्रकिया की जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और जिला परिषद सीईओ को दिया था ज्ञापन। इसके बाद मामला गर्मा गया और आज फागी में पंचायतीराज कर्मचारी संगठन ने ग्राम विकास अधिकारी चरण सिंह चौधरी को जिला कलेक्टर और जिला परिषद सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।0
0
Report
हनुमानगढ़ के मेघा हाईवे पर Car-ट्रक भिड़ंत, चालक निरंजन की मौत
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : रावतसर हनुमानगढ़ मेघा हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, टक्कर इतनी तेज की कार के उड़े परखच्चे, कार में सवार चालक निरंजन की हुई दर्दनाक मौत, हादसे के बाद मौके पर सड़क पर दोनों तरफ़ वाहनों की लगी कतार, राहगीरों ने कार चालक को बाहर निकाल एंबुलेंस से भेजा अस्पताल, डाक्टरों ने चालक को किया मृत घोषित, सूचना पर शेरगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुँची0
0
Report
कोटा के बाजार में रक्षाबंधन पर चहल-पहल, राखी-गिफ्ट की मांग तेज
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर रक्षाबंधन पर कोटा के बाजार गुलजार, राखी और मिठाइयों की बढ़ी मांग ; कारोबार बढ़ने की उम्मीद कोटा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कोटा शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। राखी, मिठाई और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों को इस बार त्योहारी सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में अलग-अलग तरह की आकर्षक राखियाँ उपलब्ध हैं। खासकर बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां दुकानों पर सजाई गई हैं, जिन्हें बच्चे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं युवाओं और महिलाओं के लिए भी पारंपरिक से लेकर डिजाइनर राखियों की कई वैरायटी देखकर मिल रही है। राखियों के साथ-साथ मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। रक्षाबंधन को देखते हुए दुकानदारों ने अलग-अलग तरह की मिठाइयां और गिफ्ट पैक तैयार किए हैं। त्योहार के चलते मिठाइयों की मांग में उछाल देखा जा रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, चीनी सहित मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी का असर मिठाइयों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में त्योहार को लेकर विशेष सजावट की गई है। बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीद रही हैं, वहीं भाई भी बहनों के लिए उपहार और मिठाई की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन के नजदीक आते ही बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। त्योहारी खरीदारी से व्यापारियों को कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी की आस है।0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन के साथ प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू बगरू (जयपुर) रात्रिया गांव से पर्यावरण संरक्षण की अनूठी तस्वीर पौधों की कलाई पर बांधी गई राखी, रक्षासूत्र बांध लिया हरियाली बचाने का संकल्प 51 पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया सामूहिक रक्षाबंधन समारोह भाई-बहन के पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल ग्रामीणों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया कार्यक्रम में हिस्सा खेजड़ी बलिदान के शहीद मां अमृता देवी विश्नोई सहित 363 शहीदों को दी श्रद्धांजलि बगरू (जयपुर) रातल्या गांव से पर्यावरण संरक्षण की अनूठी तस्वीर सामने आई है जहां रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते के साथ प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया गया। विधानसभा के रातल्या गांव में गुरूमहाज मंदिर परिसर में सामूहिक रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान 51 पौधों को सजाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधे गए। मंत्रोच्चारण और पुष्प अर्पित कर पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया गया। पर्यावरण प्रेमी दिनेश बागड़ा और कृष्ण बागड़ा ने बताया कि जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्तों की डोर को मजबूती प्रदान करता है और भाई बहन को रक्षा का वचन लेते हैं, उसी तरह पेड़-पौधों से स्नेह बढ़ाना ओर उनकी रक्षा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान हरियाली बचाने, पेड़ों को नुकसान से बचाने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान खेजड़ी आंदोलन की शहीद मां अमृता देवी विश्नोई सहित सभी 363 शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। रातल्या में रक्षाबंधन का यह आयोजन महज एक पर्व नहीं रहा, बल्कि प्रकृति की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा वातावरण तैयार करने का संदेश भी दे गया。 दिनेश बागड़ा पर्यावरण प्रेमी。0
0
Report
मुंगाणा-धरियावद मार्ग पर कार ने बाइक टक्कर दी, दंपती गंभीर घायल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के मुंगाणा-धरियावद मार्ग स्थित SH-91 पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। खूंता से मुंगाणा की ओर आ रहे बाइक सवार दंपती की सड़क किनारे खड़ी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और पुरुष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को मुंगाणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के त्योहार के चलते दंपती खूंता से मुंगाणा की ओर आ रहा था। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान धरियावद की ओर जा रही एक सफेद रंग की निजी कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के आगे के हिस्से के दो टुकड़े हो गए और अगला पहिया भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल मुंगाणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। कार ने मुख्य सड़क पर बाइक को टक्कर मारी और शुरुआत में चालक मौके पर नहीं रुका। लोगों ने रास्ते में हाथ देकर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार आगे निकल गई। इसके बाद लोगों ने वाहन से पीछा कर कार को रुकवाया। वाहन रुकने के बाद उसमें मौजूद महिला ने घायलों का इलाज करवाने और इलाज में होने वाले खर्च की जिम्मेदारी लेने की बात कही। हादसे के बारे में दावा किया गया कि महिला ने खुद को तहसीलदार बताते हुए घायलों को इलाज करवाने तथा बाद में धरियावद तहसील पहुंचने की बात कही। हालांकि महिला की पहचान और पद की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। घायल दंपती का उदयपुर में उपचार जारी है।0
0
Report
कोटपूतली बाजारों में रक्षाबंधन की خریدारी तेज, बहन-भाई का उल्लास
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। राखी की दुकानों से मिठाई और उपहार की दुकानों तक खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिल रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियाँ पसंद कर रही हैं, वहीं भाई भी बाजार में रक्षा बंधन के उपहार लेने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। पारंपरिक राखियों के साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, मॉडर्न डिज़ाइन, धार्मिक प्रतीकों और आकर्षक रंगों वाली राखियाँ उपलब्ध हैं। महिलाएं और युवतियाँ Designer राखियों को लेकर खासा उत्साहित हैं। दुकानदारों के अनुसार पर्व नजदीक आने पर राखियों की बिक्री बढ़ी है और अगले एक-दो दिन बाजार में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। मिठाई की दुकानों पर भी विशेष पैकिंग और गिफ्ट पैक तैयार हो रहे हैं। कोटपूतली के बाजारों में राखी, मिठाइयाँ, चॉकलेट और गिफ्ट पैक की मांग बढ़ी है। बहनें भाइयों की कलाई सजाने के लिए राखियाँ खरीदना शुरू कर चुकी हैं और दूर रहने वाले भाइयों के लिए ऑनलाइन और डाक से राखी भेजने का चलन भी बढ़ रहा है। डाक विभाग ने भी राखी कवर और बॉक्स की व्यवस्था की है। त्योहार के कारण कपड़े, कॉस्मेटिक्स और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या बढ़ी है, और पर्व के मौके पर खरीदारी और तेज रहने की उम्मीद है। परंपरागत राखियों के साथ बच्चों, महिलाओं, युवतियों के लिए विभिन्न डिज़ाइनों की राखियाँ बाजार में उपलब्ध हैं और बाजार रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों से सज चुका है।0
0
Report
Advertisement
