icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम दुलारे राजभर पहुंचे देवरिया

SSANDEEPFollow5m ago
Deoria, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम दुलारे राजभर देवरिया पहुंचे..वह जिले के कई विधानसभा क्षेत्र में PDA की बैठक में शिरकत करेंगे वही राजभर समाज को जोड़ने का काम करेंगे एक सवाल के जवाब में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामदुलारे राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज को धोखा दिया है बड़े-बड़े वादा कर कर केवल उनको छला है इतना ही नहीं उन्होंने यह कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी बड़े पैमाने पर हुई है और मुख्य साजिश कर्ता को एसआईटी टीम ने क्लीन चिट दे दिए हैं।उत्तर प्रदेश सरकार में जल्दी समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है उसे पूरे मामले की पूरी तरह से जांच कराएगी। Byte-रामदुलारे राजभर...पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में सीसीटीवी कैद लैपटॉप चोरी, पाँच दिन बाद भी चोर की गिरफ्तारी नहीं

Jaunpur, Uttar Pradesh:सीसीटीवी में कैद हुई लैपटॉप चोरी की वारदात, पांच दिन बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर जौनपुर। रामपुर बाजार में घर के बरामदे से दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में संदिग्ध चोर साफ दिखाई दे रहा है, इसके बावजूद घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जानकारी के अनुसार रामपुर बाजार निवासी चंद्रेश दुबे के घर के बरामदे में रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप एक युवक चोरी कर ले गया। चोरी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया。 घटना के बाद जब घरवालों को लैपटॉप गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। कैमरे में एक युवक लैपटॉप लेकर जाते हुए दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि फुटेज में उसका चेहरा भी काफी स्पष्ट नजर आ रहा है। पीड़ित ने मामले की सूचना रामपुर पुलिस को दी। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा भी दिलाया था, लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पीड़ित चंद्रेश दुबे का कहना है कि पुलिस की ओर से आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। सीसीटीवी में संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी होने की बात कह रही है। वहीं, पीड़ित परिवार को चोरी हुआ लैपटॉप बरामद होने और आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार है।
0
0
Report

रावतभाटा में भाजपा की नगरीय निकाय चुनाव तैयारी बैठक मेड़तवाल भवन में सम्पन्न

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक मेड़तवाल भवन में आयोजित हुई। बैठक में नगर के सभी 40 वार्डों के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और चुनाव से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों और रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया। प्रत्याशी चयन, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, घर-घर संपर्क और मतदाता सर्वे पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जनसमस्याओं का संकलन कर उनके समाधान के प्र प्रयास करने और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही गई।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़: रिटर्निंग अधिकारी चुनाव तैयारी में एकजुट, निष्पक्षता पर बल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचन तैयारियों और आदर्श आचार संहिता की पालना की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ को निर्वाचन आयोग के नवीनतम आदेशों और दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूचियों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही समय पर पूरी करने को कहा। साथ ही मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर बिजली, पेयजल, छाया, साफ-सफाई और दिव्यांगजनों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़: आचार संहिता के कड़े निर्देश, चुनाव 9 और 11 सितम्बर, मतगणना 14 सितम्बर

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने नगरीय निकाय चुनाव-2026 के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की; आदर्श आचार संहिता से पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लाउडस्पीकर के उपयोग और आमसभा के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है। चुनाव दो चरणों में होंगे; पहला मतदान 9 सितम्बर और दूसरा 11 सितम्बर; मतगणना 14 सितम्बर। पोस्टर-बैनर लगाने और विरूपण पर कार्रवाई होगी। धर्म, जाति या संप्रदाय के आधार पर टिप्पणी, मतदाताओं को डराने-धमकाने और मतदान केंद्रों के आसपास राजनीतिक गतिविधियों पर रोक रहेगी।
0
0
Report

पुंछ में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का सिलसिला जारी, हजारों ने किया हिस्सा

Chikri Ban, एंकर: सरहदी जिला पुंछ में ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा के सिलसिले में धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पुंछ शहर में रात का जुलूस-ए-मोहम्मदी बेहद अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में आशिकाने रसूल ने हिस्सा लिया। वीओ: हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर ईद मिलादुनबी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है 12 रबी अल आवल के इस मोके पर पुंछ में मस्जिद और मदरसों में कई तरह के प्रोग्रामो का सिलसिला जारी है वही मिलान चौक पारेड ग्राउंड पुंछ से रात को जुलूस निकला गया जो पुंछ की विभिन्न जगहों से होता हुआ मरकजी जामा मस्जिद पुंछ में आ कर खतम हुआ, जुलूस में बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान नात-ए-रसूल पेश की गईं। वहीं पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत-ए-तैयबा, मुबारक जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए नारे भी लगाए गए। इस दौरान पूरा इलाका दरूद-ओ-सलाम और धार्मिक नारों से गूंज उठा। इस मौके पर जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम मोहब्बत-ए-रसूल के साथ-साथ भाईचारे, अमन और आपसी एकता का संदेश देते हैं। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ अनुशासन का भी प्रदर्शन किया। वहीं पुंछ शहर में ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है。
0
0
Report

बिहार के श्रद्धालु की बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान पुंछ में मौत

Chikri Ban, बिहार से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए पुंछ पहुंचे एक 68 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश प्रसाद, पुत्र राम बृज प्रसाद, उम्र 68 वर्ष, निवासी बेलागंज, गया, बिहार के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। पुंछ में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए एक 68 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, जानकारी के अनुसार, बीती रात दिनेश प्रसाद, पुत्र राम बृज प्रसाद, उम्र 68 वर्ष, निवासी बेलागंज, गया, बिहार को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार दिनेश प्रसाद की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। दिनेश प्रसाद बिहार से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुंछ पहुंचे थे। घटना की खबर मिलते ही उनके साथ आए साथी श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report
Advertisement

CCTV में कैद चोर: अमरोहा के सैद नगंली में साइकिल चोरी पर हड़कंप

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सैद नगंली थाना क्षेत्र में घर के बाहर से साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के सैद नगंली क्षेत्र के गांव हरयाना में घर के बाहर से साइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक घर के बाहर पहुंचता है और मौका मिलते ही साइकिल चोरी कर वहां से फरार हो जाता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। आरोप है कि इससे पहले भी चोर चार घरों को निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
0
0
Report

दिल्ली करोल बाग में बिज़नेसमैन की कार से 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी चोरी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: करोल बाग इलाके में एक बिज़नेसमैन की कार से 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ज्वेलरी चोरी करोल बाग में एक बिज़नेसमैन की कार से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ज्वेलरी चोरी हो गई। SKG कुंदन क्राफ्ट्स के कन्हैया लाल ने 19 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे अपनी गाड़ी आर्य समाज रोड पर पार्क की थी。 जब वे शाम करीब 7:15 बजे अपने बेटे और एक कर्मचारी के साथ लौटे, तो उन्होंने देखा कि कार की खिड़की टूटी हुई थी और सोने-हीरे की ज्वेलरी, एक लैपटॉप और कागज़ात वाले तीन बैग गायब थे。 पुलिस दोषियों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और दूसरी जानकारियों की जांच कर रही है।
0
0
Report

कांग्रेस ओबीसी कॉलम जाति जनगणना के लिए अभियान तेज, कानपुर-जालौन में सम्मेलन तय

Noida, Uttar Pradesh:मनोज यादव ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस यूपी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने के लिए अभियान शुरू करेगा अभियान की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए आज प्रदेश मुख्यालय में आज बैठक इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों एवं शहर अध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 को जालौन में जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय सम्मेलन होगा जाति जनगणना के मुद्दे को एक बार फिर से जिंदा करेगी कांग्रेस, 22 अगस्त से पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान बैठक में प्रदेश में शुरू होने वाली सम्मेलनों ,पदयात्रा, ज्ञापन, प्रदर्शन, गोष्ठी आदि पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 को जालौन में जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय सम्मेलन होगा।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top