245101
हापुड़ में नवजात की जान जाने पर अवैध नर्सिंग होम सील, डॉक्टर फरार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में एक अवैध नर्सिंग होम में नवजात शिशु की जान जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। मोदीनगर रोड स्थित मेरठ नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। सीएमओ सुनील त्यागी ने बताया कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण शिशु की जान गई। अस्पताल के सभी कर्मचारी फरार हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। आरोपी डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्ती में बच्चे को तंदूर में फेंकने का चौंकाने वाला मामला सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:रसगुल्ला मांगाबच्चे को तंदूर में फेंका ! (बस्ती)0
0
Report
मुंब्रा की कॉर्पोरेटर सहर शेख पर जाति प्रमाण पत्र के आरोप से राजनीति में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:मुंब्रा से MIM की कॉर्पोरेटर सहर शेख—जो अपने नारे "कैसा हाराया" (मैंने उन्हें कैसे हराया) के लिए मशहूर हैं—पिछले दो दिनों से संपर्क से बाहर थीं। उनकी गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में ज़ोरदार अटकलों को जन्म दिया, और आज, इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। मुंब्रा की कॉर्पोरेटर सहर शेख पिछले दो दिनों से संपर्क से बाहर थीं। यहाँ तक कि आज सुबह उनका दफ़्तर भी देर से खुला। इसी पृष्ठभूमि में, तरह-तरह के कयास और अफ़वाहें फैलने लगी थीं। हालाँकि, अब कई सवाल उठ रहे हैं, जब उनके सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सहर शेख—जो कथित तौर पर दो दिनों से संपर्क से बाहर थीं—उसी दौरान मुंबई में एक क्रिकेट मैच में शामिल होती दिख रही हैं। जहाँ उनके परिवार वाले दावा कर रहे थे कि किसी परेशान करने वाली स्थिति पैदा हो गई है, वहीं यह खुलासा कि वह असल में एक क्रिकेट मैच देख रही थीं, उनके राजनीतिक विरोधियों को हमलावर होने का मौका दे गया है। इस बीच, फ़राह सिद्दीकी—जिन्होंने उनके ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा था—ने यह मुद्दा उठाया था कि सहर शेख का जाति प्रमाण पत्र (caste certificate) अमान्य है। इन आरोपों के बाद, सहर शेख ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया था और ऐसा लग रहा था कि वह जान-बूझकर मीडिया से बच रही हैं। इस घटना ने मुंब्रा इलाके के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, और आने वाले दिनों में इस विवाद के और ज़ोर पकड़ने की संभावना है।0
0
Report
जोंक थेरेपी से त्वचा रोगों में चमत्कारी सुधार, आयुर्वेद संस्थान के दावे
Jaipur, Rajasthan:जयुपर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयुर्वेद से जुड़े पारंपरिक नुस्खों को अपनाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है, ऐसा ही एक नुस्खा है जोंक थेरेपी. राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का क्रिया शरीर विभाग जोंक थेरेपी से त्वचा रोगो का इलाज कर रहा है, संस्थान ने दावा किया है कि अब तक 1100 से ज्यादा मरीज इससे लाभ ले चुके हैं. क्रिया शरीर विभाग के डीन डॉ सीआर यादव का कहना है कि जोंक के लार में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कोएगुलेंट तत्व होते है जो ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं, जिससे स्किन और स्कैल्प को बेहतर पोषण मिलता है. जोंक आमतौर पर नमी वाले इलाको में पाई जाती है और इसे खून चूसने वाले कीड़े के रूप में जाना जाता है लेकिन ये सिर्फ खून नहीं चूसती बल्कि झड़ती बाल, स्किन इंफेक्शन, और कई त्वचा रोगों के इलाज में भी कारगर साबित हो रही है. जयपुर में लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोसीजर की जगह इस प्राकृतिक थेरेपी का लाभ ले रहे हैं. डॉ यादव का कहना है कि जोंक थेरेपी स्किन रोगो में काफी कारगर है, इससे स्किन इंफेक्शन, पिग्मेंटेशन, एक्ने, एक्जिमा, झाइयां, पुराने घाव और सर्जरी के निशान तक में सुधार देखा जा रहा है. बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे एलोपेसिया, हेयर फॉल से लेकर शुरुआती गंजेपन में भी ये कारगर है. इसके अलावा विटिलिगो, वेरिकोज वेन्स और सोरायासिस में जोंक थेरेपी काफी कारगर साबित हुई है. थैरेपी कैसे मदद कर सकती है - जोंक के लार (saliva) में एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं - सूजन और खुजली में राहत मिलती है - ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है - त्वचा के प्रभावित हिस्से में टॉक्सिन कम करने में सहायक - रक्त शुद्धिकरण में मदद - स्किन में माइक्रोसर्कुलेशन बढ़ाने से पिगमेंटेशन सुधार की संभावना - आयुर्वेद में इसे “रक्त दोष” से जुड़ा माना जाता है लीच थैरेपी के फायदे लीच थैरेपी में जोंक को शरीर के प्रभावित हिस्से पर लगाया जाता है, जो खून चूसते समय अपने लार (saliva) में मौजूद औषधीय तत्व शरीर में छोड़ती है. इन तत्वों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीकोएगुलेंट गुण होते हैं, जो सूजन कम करने और रक्त संचार सुधारने में मदद कर सकते हैं. लीच थैरेपी के फायदे - जोंक की लार में हिरुडिन होता है, जो खून को पतला करता है - सूजन और दर्द में राहत - ब्लड क्लॉटिंग कम करके सर्कुलेशन सुधारता है - स्किन के रंग और सूजन में सुधार0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी के अंशु का शव रूस से छह महीने बाद लौटा, अंतिम संस्कार हुआ
Rewari, Haryana:रेवाड़ी- करीबन छह माह बाद रूस से रेवाड़ी पहुँचा अंशु का शव, MBA करने रूस गया था रेवाड़ी का 22 वार्षिक अंशु, वहाँ सेना में भर्ती करके जंग में भेजा, जहां अक्टूबर 2025 में अंशु की मौत हो गई, अंशु के पिता ने बताया कि अंशु एमबीए करने रूस गया था लेकिन धोखे से उसे सेना में भर्ती कर दिया गया, उनको मौत की खबर और शव भी कई जगह गुहार लगाने के बाद मिला है, बताएं कि अंशु रेवाड़ी जिले के गांव काठुवास का रहने वाला था, बड़े बहन-भाई में वो छोटा था, जिसने बीए करने के बाद अपने अच्छे भविष्य के लिए रूस जाकर एमबीए की पढ़ाई करने की सोची, लेकिन शायद अंशु को ये नहीं पता था कि वहाँ जाकर उसे युद्ध के मैदान में उतार दिया जाएगा, अंशू के पिता राकेश कुमार जो चंडीगढ़ रोडवेज में कार्यरत हैं, उन्होंने कहा कि अंशु 30 अप्रैल 2025 को एमबीए की पढ़ाई के लिए रूस रवाना हुआ था। वहां पहुंचने के बाद उसे और उसके साथ गए अन्य 20-22 युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए बहलाया गया। उन्हें केवल 1 महीने की बुनियादी ट्रेनिंग दी गई और आश्वासन दिया गया कि उन्हें केवल पीछे (सहायक भूमिकाओं) में रखा जाएगा। हालांकि, 18 अक्टूबर 2025 (धनतेरस के दो दिन पहले) उसे फ्रंट लाइन पर भेज दिया गया। उस दौरान उसने अपने कमांडर के फोन से वीडियो कॉल कर केवल 15 सेकंड बात की थी, जिसके बाद से परिवार का संपर्क टूट गया। अंशु से सम्पर्क ना होने से परेशान परिवार ने सबंधित विभागों और राजनेताओं के चक्कर लगाए, जिसके बाद इस साल 2 अप्रैल को उन्हें भरोसा दिलाया गया कि अगले एक सप्ताह में उन्हें बताया जाएगा कि अंशु कहाँ और कैसी हालत में है, जिसके बाद 4 अप्रैल को परिवार को बताया कि अंशु की तो अक्टूबर 2025 में मौत हो चुकी है, जिसके बाद शव को भारत लाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई, और आज सुबह शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचा, जहां से काठूवास गाँव में अंशु का अंतिम संस्कार किया गया।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन से शिक्षिका की मौत, परिवार में कोहराम
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर के कांटी नगर परिषद क्षेत्र के अकुराहा खरगी मध्य विद्यालय की शिक्षिका बबीता कुमारी अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका भगवानपुर स्थित अपने आवास से विद्यालय जा रही थीं, उसी दौरान कांटी के नेता चौक के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी और वाहन मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बुरा हाल बताते हैं। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष है, पति मुन्ना कुमार रेलवे में पोस्टेड हैं। वह ढेवहा निवासी थीं और वर्तमान में मुजफ्फरपुर भगवानपुर में डेरा लेकर रहती थीं और रोज स्कूटी से उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकुराहा खरगी आती थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।0
0
Report
सिमडेगा: अवैध बालू तस्करी में दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर भी जब्त
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा से बड़ी खबर है। पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही बालू लदा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। डीएसपी रणवीर सिंह के अनुसार, कुरडेग थाना क्षेत्र में जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक वैध कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में बालू तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
काश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ से भारी बारिश-बर्फबारी, झटकेदार हवाओं से नुकसान
Chaka, कश्मीर में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। पहाड़ियों में ताज़ा बर्फबारी, कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश; पुलवामा में तेज़ हवाओं से एक की मौत। मौसम विभाग ने अधिकारियों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। कश्मीर घाटी और लद्दाख के कुछ हिस्से पिछले कई महीनों से खराब मौसम की मार झेल रहे हैं। गुरुवार night से बारिश और बर्फबारी के नए दौर ने तापमान में कई डिग्री की गिरावट ला दी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले में तेज़ हवाओं के कारण एक दुखद घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। एक नए 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) ने जम्मू-कश्मीर को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके चलते श्रीनगर जैसे मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जबकि ज़ोजिला दर्रा, गुरेज़ घाटी, साधना टॉप, राजदान टॉप और मिनिमार्ग जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। इस वजह से श्रीनगर-लेह, बांदीपोरा-गुरेज़, श्रीनगर-किश्तवाड़ और श्रीनगर-पूंछ राजमार्गों को बंद करना पड़ा है। ताज़ा बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन होने से इन राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर मौसम विभाग (MeT) ने 19 अप्रैल तक मौसम के खराब बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। ऊंचे इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, भूस्खलन और हिमस्खलन की आशंका है। साथ ही, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। यह स्थिति 19 अप्रैल तक, विशेष रूप से सुबह और देर शाम के समय बनी रहेगी। उम्मीद है कि 20 अप्रैल से मौसम में सुधार होगा और यह आम तौर पर शुष्क हो जाएगा। गुरुवार शाम से चल रही तेज़ हवाओं ने कई ज़िलों में भारी तबाही मचाई है। हवाओं के झोंकों से घरों की छतें उड़ गईं, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा, अस्थायी ढांचे उखड़ गए, बिजली की तारें टूट गईं और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। पुलवामा के लस्सीपोरा औद्योगिक क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ, जब तेज़ हवाओं के कारण एक कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई, जिसके मलबे के नीचे पांच मज़दूर दब गए। 40 वर्षीय मज़दूर सज्जाद अहमद मीर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि बचाव कार्य के बाद निकाले गए चार अन्य मज़दूरों की हालत स्थिर है। श्रीनगर में भी तेज़ हवाओं के कारण डल झील के अशांत पानी में कई शिकारा नावें फंस गईं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जनों स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद डार ने ऊपरी इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, जबकि NH-44 पर यात्रा करने वालों को ट्रैफिक अधिकारियों से जानकारी लेने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को तेज़ हवाओं के बीच बिजली आपूर्ति में हल्की-फुल्की रुकावटें बनी रहीं।0
0
Report
उपजा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश जैन का निधन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली । यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री बड़ौत निवासी 77 वर्षीय मान्यता प्राप्त पत्रकार रमेश चंद्र जैन अब पंचतत्व में विलीन हो गए। शुक्रवार को ही उन्होंने भोर में अपनी अंतिम सास ली।उनके पुत्र गौरव ने उन्हें मुखाग्नि दी। एन यू जे यू पी के प्रदेश अध्यक्ष के बख्श सिंह ने जिलाधिकारी मेरठ/बागपत को फोन किया गया जिस पर जिला प्रशासन ने उनके निवास पर आकर रमेश जैन के पार्थिव शव पर पुष्पचक्र रखकर श्रद्धाजलि दी। जो पहली बार हुआ।यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के प्रदेश महामंत्री रहे नवभारत टाइम्स आदि पत्रों से लंबे समय बड़ौत/मेरठ में मान्यता प्राप्त रहे 77 वर्षीय पत्रकार रमेश चंद्र जैन अपने पीछे पुत्र गौरव, वैभव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके पुत्र गौरव जैन के अनुसार अन्त्येष्टि बावली रोड श्मशान घाट, बड़ौत पर हुई जिसमें जैन समाज, पत्रकारों के अलावा शहर के गणमान्य लोग शामिल हुऐ। जिला प्रशासन की ओर से भी उन्हें बड़ौत में घर आकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजलि दी गई ।बरेली में यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के प्रदेश महामंत्री रहे रमेश चंद्र जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपजा प्रेस क्लब, बरेली के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, जनार्दन आचार्य, सुभाष चौधरी, आर के जोशी, संजीव गंभीर, महेश पटेल, संजय श्रीवास्तव, नीरज आनंद, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, ललित कश्यप, अनूप मिश्रा, विजय सिंह, अशोक शर्मा, गुरुवचन दास, संजीव यादव, शंकर लाल, सुरेश रोचानी, विवेक मिश्रा, रोहित अग्रवाल किशोर आदि ने शोक व्यक्त किया।0
0
Report
आगरा की लोहा मंडी में तंदूरी रोटी बनाने के वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा की लोहा मंडी में तंदूरी रोटी बनाने के वीडियो वायरल0
0
Report
Advertisement
बस्ती में शादी के दौरान बच्चे को तंदूर में फेंके जाने का दर्दनाक मामला
Noida, Uttar Pradesh:बस्ती से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है...यहां शादी के दौरान मामूली विवाद में मासूम बच्चे को तंदूर में फेंक दिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है...वहीं आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है0
0
Report
नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड सरकारी आवास देखने पहुंचे
Patna, Bihar:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद नीतीश कुमार एक अन्य मार्ग सीएम हाउस से निकलकर अपने सरकारी आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे 7 सर्कुलर रोड में ही पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार का नया ठिकाना होगा आवास को देखने के लिए नीतीश कुमार पहुंचे हैं नीतीश कुमार के साथ निशांत कुमार भी पहुंचे हैं 7 सर्कुलर रोड सरकारी आवास0
0
Report
जालौन में संदिग्ध मौत: 32 वर्षीय अभिलाषा उर्फ रिंकी की मौत मामले की जांच
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ईटो नवादा गांव में रहने वाली 32 वर्षीय अभिलाषा उर्फ रिंकी की अचानक तबीयत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिलाषा गुरुवार को अपनी मौसी के घर चुरखी गई हुई थी। वहां अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके से आए उसके चाचा राम लखन ने बताया कि भतीजी अभिलाषा की शादी जालौन जिले के गोविंद थाना क्षेत्र के नवादा निवासी दीपक से हुई थी। उन्होंने बताया कि अभिलाषा करीब 15 दिन पहले अपनी मौसी के घर चुरखी गई थी, जहां गुरुवार को उसकी मौत हुई। मृतका का पति दीपक वर्तमान में पुणे में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो बेटियों और एक बेटे की मां थी। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण, MSP बढ़ोतरी से किसान खुश
Gonda, Uttar Pradesh:गेहूं खरीद को लेकर गोंडा जिले के गेहूं क्रय केंद्रों का गोंडा गल्ला मंडी में निरीक्षण किया गया और तेज गति से किसानों के गेहूं खरीद के निर्देश दिए गए हैं। गोंडा सर्किट हाउस पर मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष तथा सभी पदाधिकारियों से मुलाकात कर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर की किल्लतों के बारे में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के कारण क्राइसिस है, पर भारत में स्टॉक बढ़कर 60 दिन हो गया है और गैस सिलेंडर के लिए ओटीपी प्रक्रिया से पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराई जा रही है। शादी-वधू आदि कार्यक्रमों के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीजल की उपलब्धता पर पूछे गए सवाल पर अधिकारियों से बात करने को कहा गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में कहा गया कि यह प्रमुख मांग रही है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण और खरीद के संदर्भ में कहा गया कि देवीपाटन मंडल की बैठक के लिए गोंडा मंडी में 11 गेहूं क्रय केंद्र चल रहे हैं और सरकार ने MSP बढ़ाकर 160 रुपए प्रति कुंतल वृद्धि की है, जिससे किसान सीधे लाभान्वित होंगे। पूरे प्रदेश में लगभग 6000 क्रय केंद्र चल रहे हैं ताकि किसान मार्केट रेट के बजाय MSP पर गेहूं बेचे। अगर किसी समस्या आएगी तो उसका निदान किया जाएगा।0
0
Report
11वीं में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मुजफ्फरनगर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:छात्र ने किया सुसाईड ( सुसाइड नोट में लिखा अब कोई गलती नहीं होगी सबको अलविदा, कक्षा 11 में फैल होने के चलते छात्र ने कि अपने जीवन लीला समाप्त। 11वी कक्षा के छात्र ने फेल होने के चलते फांसी के फंदे पर लटक कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दौरान मृतक छात्र एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गया है जिसमें उसने लिखा है कि अब कोई गलती नहीं होगी गुड बाय एवरीवन।दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी में गुरुवार को एक छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली थी बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा के नतीजो में फेल होने के चलते निराश होकर छात्र अपने घर लौटा था। जिसके बाद उसने खुद को कमरे में कैद कर ये आत्मघाती कदम उठाया था। जानकारी होने परिजनों ने किसी तरह कमरे में प्रवेश कर फांसी के फंदे पर लटके छात्र को फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान छात्र एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गया है जिसमें उसने सबको अलविदा कहते हुए लिखा है कि अगर कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना अब से कोई गलती नहीं होगी गुढ़ बाय एवरीवन। आपको बता दे कि इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों पर जहां गमों का पहाड़ टूट गया तो वहीं पुलिस का कहना है कि छात्र के परिजनों ने इस मामले में कोई भी कानून कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि ग्रीन चैंबर स्कूल के छात्र ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर पर कोई नहीं था जानकारी के मुताबिक छात्र के दोस्तों ने जब मर्तक छात्र को फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया जिसके चलते जब वह घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए सिविल लाइन थाना के अंदर एक मामला संज्ञान में आया है। एक 11 का छात्र था। फैल होने की वजह से जैसा संज्ञान में बताया गया है। के उसने आत्महत्या कर लिया है। निश्चित तौर से खेद का विषय है. दुख का विषय है। नई मंडी थाना के अंदर कोई ग्रीन चैंबर स्कूल का स्टूडेंट बताया जाता है। 11वीं क्लास का यह बहुत खेद का विषय है। लेकिन मीडिया के माध्यम से अपील करना चाहूंगा। कि गारजन से भी और बच्चों से भी जिंदगी बहुत महत्वपूर्ण है। और इस प्रकार की असफलता मिल जाती है। चाहे वह एग्जाम में हो या जिंदगी में हो कोई प्रकार का प्रयास कर रहे हो संघर्ष कर रहे हो। और किसी सफलता की तरफ अपना प्रयास कर रहे हो। तो कई बार ऐसा होता है। की सफलता पहली बार में नहीं दूसरी बार दूसरी बार में मिलती है। हमेशा उम्मीद और आशा बनाए रखना चाहिए। क्योंकि उम्मीद और आशा पर ही व्यक्ति की तो मैं इस बात का अपील करना चाहूंगा। गार्जन से भी और स्टूडेंट से भी दोबारा यह अपने बच्चों का जरूर ध्यान रखें अगर कोई ऐसी बात दुर्घटना पूर्ण दुर्घटना हो गई कोई असफलता मिल गई। तो उसे बहुत ज्यादा उसे पर कमेंट ना करें टीज ना करें। कोई ऐसी बात ना करें जो कि उसके दिल और दिमाग में बात छा जाए। जिससे वह फ्रस्ट्रेटेड होकर कोई ऐसा स्टेप ले ले। साथ ही साथ बच्चों से भी यह कहना चाहूंगा। बहुत बार सफलता प्रयास करने से नहीं मिलती है। दूसरी बार तीसरी बार प्रयास करें सफलता जरूर मिलेगी। बहुत लड़के थर्ड विजन पास होकर के से या बहुत खराब मार्क्स से पास होकर के आईएस , पीसीएस बन जाते है। इंजीनियर और डॉक्टर बन जाते है। निश्चित तौर से प्रयास करें सफलता आपको जरूर मिलेगी। और फ्रेसस्टेट हो करके कोई ऐसा स्टेप नॉलेज से जीवन समाप्त हो जाए। हां तो बस फेल होने का ही कारण बताया गया है। स्कूल में सारे बच्चे जैसा कि पास हो गए और एक बच्चा वह अनुकूलन हो गया था वजह बताई जाती है। जो अपनी गार्जन है। मैं दोबारा कहना चाहूंगा। निश्चित तौर से जिंदगी बहुत महत्वपूर्ण है का सम्मान करें गार्डन भी और बच्चे भी और कोई ऐसा स्टेप नॉलेज से जीवन समाप्त हो जाए। बाइट - संजय कुमार वर्मा ( एसएसपी - मुजफ्फरनगर )0
0
Report
चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। इस क्रम में श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा की तैयारियाँ की नियमित समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ में यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। यात्रा की ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चार धाम यात्रा 2026 की थीम क्लीन एंड ग्रीन यात्रा रखा गया। उन्होंने बताया की यात्रा स्वच्छ, सम और सुरक्षित हो सरकार ने इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। अंतिम व्यवस्था कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वह इस यात्रा को स्वच्छ बनाने में सरकार का सहयोग करे।0
0
Report
Advertisement
