हापुड़ थाने में शिकायत करने पहुंचे युवक से होमगार्ड ने जलेबी मांगी, जांच के बाद सस्पेंड
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक अपना मोबाइल खो जाने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा। वहां तैनात होमगार्ड ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बदले में जलेबी की मांग कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मामले की जांच की। जांच पूरी होने के बाद होमगार्ड को होमगार्ड कमांडेंट ने निलंबित कर दिया है। सीओ गढ़, आशुतोष शिवम ने इस घटना की पुष्टि की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
