201001
गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 40 लोगों ने अपने रक्तदान से योगदान दिया। हिंदू रक्षा दल की टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और हर वर्ष रक्तदान करने का आश्वासन भी दिया है। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में एआई महासम्मेलन: बिहार के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में पहली बार एआई महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है राजधानी के ऊर्जा ऑडिटोरियम में 24 और 25 दो दिनों तक करीब 2000 से अधिक विशेषज्ञ सम्मेलन में शामिल होंगे बिहार के युवाओं के लिए, बिहार के छात्र के लिए बिहार के रोजगार के लिए बिहार के उद्योग के लिए सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष के रामलाल खेतान में बताया कि यह सम्मेलन बिहार के लिए मिल का पत्थर साबित होगा बिहार के युवाओं के लिए बिहार में उद्योगों के विकास के लिए एआई महासम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है। देश के महत्वपूर्ण ai विशेषज्ञ सम्मेलन मे शामिल होगे।सम्मेलन मे फ्री इंट्री रखी गयी है बाइट--- रामलाल खेतान अध्यक्ष0
0
Report
आरा-बक्सर एमएलसी: सोनू राय NDA प्रत्याशी को 406 मतों से हराकर धमाकेदार जीत
Mumbai, Maharashtra:आरा बक्सर एम एल।सी चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एन डी ए उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 406 मतों से करारी शिकस्त दी है।जीत के बाद महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ ढोल नगाड़ा के धुन पर जीत का जश्न भी मना रहे हैं।सोनु राय ने कहा कि ये जनता की जीत है और जनता ने मुझे स्वीकार किया है।जहां एक तरफ बिहार में राजद ने अपनी जमीन खो दी थी इस जीत ने एक बार फिर राजद की नींव मजबूत करने का काम किया है। बाइट/सोनू राय(विजई प्रत्याशी आरा बक्सर एम एल सी चुनाव) बाइट/- तनय सुलतानिया(जिलाधिकारी भोजपुर)0
0
Report
जालौन में प्रेमी से धोखे के बाद युवती बीएसएनएल टावर पर आत्महत्या की धमकी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, आत्महत्या करने के प्रयास में बीएसएनएल टावर पर चढ़ी युवती, युवती टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की दे रही धमकी, प्रेमी से मिलने जिद पर अड़ी प्रेमिका, युवती के काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामे से पुलिस रही हलकान, मौके पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की महिलाएं कर रही समझाने का प्रयास, टावर पर चढ़ी युवती के हंगामे के बाद लोगों की लगी भारी भीड़, प्रेमी के मौके पर पहुंचने और समझाने के बाद टावर से नीचे उतरी युवती, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के बीएसएनएल टावर का मामला.0
0
Report
Advertisement
आगरा में गोवंश संरक्षण और गोबर गैस से गांवों में रोशनी-खाना, सरकार ने मदद बढ़ाई
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि निराश्रित गोवंश योगी सरकार की प्राथमिकता है。 उन्होंने कहा कि गोशालाओं के माध्यम से गोबर गैस और बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा。 मंत्री ने बताया कि 50 किलो गोबर से बनने वाली गैस से गांवों में रोशनी और खाना बनाने की सुविधा मिलेगी。 उन्होंने कहा कि इससे लोगों की एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी。 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित गोवंश पालन की राशि ₹30 से बढ़ाकर ₹50 कर दी है。 मंत्री ने कहा कि छुट्टा गोवंश पालने वाले युवाओं को मनरेगा के तहत पशु शेड बनाकर दिए जाएंगे。 ऐसे युवाओं को हर महीने ₹6000 तक सहायता देने की योजना भी लागू की जाएगी。 जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को गोचर भूमि कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं。 सभी गौशालाओं में हरा चारा, स्वच्छ पानी और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी。 जनपद स्तर पर भूसा बैंक बनाए जाएंगे और भूसे के टेंडर जारी कर दिए गए हैं。 मंत्री ने भरोसा दिलाया कि आगरा की किसी भी गौशाला में चारा और पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।0
0
Report
स्कूल परिसर में आवारा कुत्ते के हमले से 9 वर्षीय छात्र घायल
Pali, Rajasthan:सरकारी स्कूल ग्राउंड में स्टूडेंट पर आवारा कुत्ते ने किया हमला मारवाड़ क्षेत्र के बड़ी गांव में एक आवारा कुत्ते ने सरकारी स्कूल में घुसकर पानी पीने जा रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया और अनेक जगह से काट दिया, बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन शिक्षक दौड़े और कुत्ते को भगाया, इस कुत्ते ने गांव में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर भी हमला कर दिया, स्कूल में कुत्ते के काटने से 9 वर्षीय छात्र घायल हो गया, परिजन उसे राजकीय अस्पताल मारवाड़ लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों को ने पाली रेफर किया, पाली बांगड़ अस्पताल में घायल छात्र का उपचार शुरू किया गया0
0
Report
बीकानेर से शुरू हुई राजस्थान की पहली निःशुल्क करियर वैन; ग्रामीण बच्चों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन
Bikaner, Rajasthan:राजस्थान की पहली “निःशुल्क करियर वैन परियोजना” की बीकानेर से शुरुआत हुई है। यह पायलट प्रोजेक्ट शिक्षा विभाग और राजस्थान शिक्षा परिषद की पहल पर शुरू किया गया है ताकि ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के बच्चों को करियर काउंसलिंग और सही मार्गदर्शन मिल सके। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह परियोजना बीकानेर जिले के 36 स्कूलों में तीन महीनों तक संचालित होगी और निर्विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से इसे निपटाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
NEET-2026 पेपर लीक: जयपुर के बिंवाल परिवार पर गहन जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:NEET-2026 पेपर लीक मामला: जयपुर के बिंवाल परिवार पर जांच एजेंसियों की नजर, परिवार के कई सदस्यों का मेडिकल कॉलेजों में हुआ डॉक्टर की पढ़ाई के लिए चयन NEET-2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को सीबीआई टीम दिल्ली लेकर गई है। दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में चारों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इनमें जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार दोनों भाई मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल, मांगीलाल का बेटा विकास बिंवाल तथा हरियाणा का यश यादव शामिल हैं। चारों आरोपियों को बुधवार रात जयपुर के दुर्गापुरा स्थित एसीजेएम-4 जयपुर महानगर प्रथम के न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर पेश किया गया था, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली भेज दिया गया।इस पूरे मामले में अब बिंवाल परिवार भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। जानकारी के अनुसार, परिवार के कई सदस्यों का पिछले वर्षों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है। ऐसे में जांच एजेंसियां NEET-2025 परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और चयन प्रक्रिया की भी पड़ताल कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल NEET-2025 में आरोपी मांगीलाल बिंवाल के एक बेटे और एक बेटी सहित परिवार के अन्य बच्चों का भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ था। आरोपी के बड़े भाई घनश्याम की बेटी सानिया का चयन सरकारी मेडिकल कॉलेज SMS जयपुर में हुआ, जबकि दूसरी बेटी पलक मुंबई के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। वहीं आरोपी मांगीलाल की बेटी प्रगति का चयन सरकारी मेडिकल कॉलेज दौसा में हुआ था, जबकि उसका बेटा विकास सरकारी मेडिकल कॉलेज सवाईमाधोपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए चयनित हुआ। दूसरी ओर आरोपी दिनेश बिंवाल के बेटे ऋषि ने इस वर्ष NEET-2026 परीक्षा दी थी। परिवार के अन्य बच्चे भी सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर रहे हैं। जांच एजेंसियों को आरोपी दिनेश बिंवाल के फेसबुक अकाउंट से भी अहम जानकारी मिली है। दिनेश ने 6 नवंबर 2025 को एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था— “मेरे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है, हमारे पांच बच्चों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (एमबीबीएस) में चयन हुआ। सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।” अब सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परिवार के कई सदस्यों के मेडिकल कॉलेजों में चयन के पीछे केवल शैक्षणिक उपलब्धि थी या फिर किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका भी रही। मामले को लेकर पूछताछ लगातार जारी है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
हवा में उड़ते वीडियो के पीछे सच: नन्हे को फ्रैक्चर, वीडियो एडिटिंग पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, UP | DSP नितिन कुमार कहते हैं, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है। इस बारे में, यह साफ़ किया जाता है कि यह वीडियो भमोरा पुलिस स्टेशन के इलाके के बबियाना गाँव के रहने वाले वाहिद हसन के बेटे नन्हे का है। कल, तेज़ आंधी के दौरान, उस आदमी के घर से लगी टिन की चादर उखड़ गई। हवा की तेज़ रफ़्तार और उसके कारण मोमेंटम के कारण, चादर उल्टी दिशा में पलट गई। क्योंकि वह आदमी उसी पोल से टिककर खड़ा था जिस पर टिन की चादर टिकी थी, इसलिए उसकी दिशा उसी दिशा में गई जिस दिशा में चादर उड़ी थी। कुछ लोगों ने बाद में फुटेज में हेरफेर किया है—ड्रामा दिखाने के लिए इसे विज़ुअली एडिट किया है—और अब इसे बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं। इस घटना के बारे में, इसमें शामिल आदमी—नन्हे—के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके लिए डॉक्टरों ने प्लास्टर कास्ट लगाया है। इस चोट के अलावा, वह पूरी तरह ठीक है।0
0
Report
मंडावा में शिक्षकों ने ज्ञापन देकर पारदर्शिता और वेतन विसंगतियाँ माँगीं
Jhunjhunu, Rajasthan:अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान की मंडावा ब्लॉक इकाई के बैनर तले शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों में विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है। ज्ञापन में शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, रिक्त पदों को शीघ्र भरने, वेतन विसंगियों का समाधान करने, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने तथा शिक्षकों को मिलने वाले अवकाश यथावत रखने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर के शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
नीट घोटाले पर CBI जांच, NSUI का बड़ा प्रदर्शन घोषित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नीट परीक्षा 2026 में हुई गड़बड़ी के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इस पूरे मामले की जांच अब CBI कर रही है। नीट को लेकर अब प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। नीट मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है, साथ ही कांग्रेस अब नीट मामले की जांच के लिए JPC की मांग भी कर रही है। नीट को लेकर कांग्रेस जिला स्तर पर आंदोलन कर चुकी है, वहीं अब NSUI प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। नीट मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है… NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी होंगे शामिल।0
0
Report
झुंझुनूं के प्रभारी सचिव की समीक्षा बैठक से प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन का झुंझुनूं दौरा कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक। फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा की गई। पेयजल और बिजली व्यवस्था पर विशेष फोकस रहा। राजस्थान संपर्क पोर्टल के लंबित मामलों पर चर्चा हुई। गर्मी और मानसून को लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए। कुसुम योजना और गेहूं-चना खरीद व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और वर्ष 2025-26 में जिले की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ 2026-27 के लिए प्राथमिकताएं निर्धारित की गईं। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और जिले में परियोजनाओं की प्रगति पर फीडबैक लिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को मौसम के अनुरूप अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए। भ्रूण जांच पर रोक लगाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से PCPNDT एक्ट के तहत “मुखबिर योजना” के पोस्टर का विमोचन किया गया। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कुसुम योजना, किसानों से गेहूं और चने की खरीद व्यवस्था तथा अन्य कृषि योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। प्रभारी सचिव ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई और राज्य स्तर पर समन्वय की आवश्यकता होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मई महीने में बढ़ती गर्मी और उससे जुड़ी चुनौतियों के समाधान पर विशेष फोकस रखा गया।0
0
Report
रांची ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की भव्या रंजन ने 12वीं आर्ट में नेशनल टॉप किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने इस बार सीबीएसई के 12वीं के आर्ट स्ट्रीम में इतिहास रचने का काम किया है इसी स्कूल की छात्रा भव्या रंजन ने नेशनल टॉप किया है रिजल्ट आने के बाद और आर्ट स्ट्रीम की भव्या रंजन के नेशनल टॉपर होने पर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया इस दौरान भव्या के साथ अन्य छात्र छात्राओं को सम्मानिति किया गया । इस सामान समारोह की एक खास बात यह थी कि यहां सिर्फ स्टूडेंट्स को नहीं बल्कि उनके पेरेंट्स को भी सम्मानित किया गया। वही इस मौके पर ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष डॉक्टर एसबीपी मेहता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय में विकसित सहयोगात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत अनुशासन और शिक्षकों द्वारा प्रदान किए गए प्रेरणादायक वातावरण का परिणाम है और हमें उम्मीद है की भव्या आने वाले समय में ऐसे ही टॉप करती रहेगी और अपने आईएएस बनने का सपना पूरा करेगी इसके अलावा अन्य छात्रों को भी चेयमैन ने शुभकामनाएं दी वही अकादमी निदेशक डॉक्टर सेमी मेहता ने कहा कि यह सफलता विद्यालय की शैक्षणिक मजबूती और समग्र विकास की सोच को दर्शाता है यह परिणाम विद्यार्थियों में अनुशासन और कठिन परिश्रम का रिजल्ट है बाइट.... भाव्या रंजन,नेशनल टॉपर बाइट.... डॉ एसबीपी मेहता चेयरमैन ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ़ INSTिट्यूशन बाइट....डॉ सिमी मेहता एकेडमिक निदेशक ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ़ INSTिट्यूशन0
0
Report
Advertisement
हमीरगढ़ में गर्भवती पत्नी की हत्या: पति ने सिर पर मारकर दी मौत
Noida, Uttar Pradesh:पति ने की पत्नी की हत्या, गर्भवती पत्नी का गर्भपात हुआ। जिले के हमीरगढ़ थाना सर्किल में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई। बीएसएल कॉलोनी में फेक्ट्री मजदूर एमपी के हरदाई के रहने वाले गोपी सिंह ने अपनी पत्नी रोली देवी के चरित्र पर शक किया। आपसी कहासुनी के बाद गोपी सिंह ने अपनी पत्नी को दीवार पर बार-बार सिर मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त गर्भवती होने से उनका मौके पर ही गर्भपात हो गया। मासूम की साँसें दुनिया में आने से पहले ही रुक गईं। घटना के बाद हमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, शव को जिला मोर्चरी में रखवाया गया। परिजन आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने हत्यारे पति को हिरासत में लिया है, जल्द पुलिस मामले का खुलासा करेगी।0
0
Report
उत्तराखंड के गवर्नर ने AI रूम से शासन में नई क्रांति की शुरुआत की
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने लोक भवन में ‘गवर्नर एआई रूम’ का उद्घाटन किया।0
0
Report
असम राइफल्स सूबेदार मेजर हत्या मामले में छह दोषियों को उम्रकैद, जुर्माना व क्षतिपूर्ति तय
Khajuria Khurd, Bihar:साथ: असम राइफल्स के सूबेदार मेजर शशि भूषण तिवारी की हत्या के मामले में छह दोषियों को उम्रकैद सुनाई गई. भभुआ कोर्ट ने दोषियों पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और पीड़ित पत्नी को क्षतिपूर्ति दिलाने का आदेश दिया. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के एडीजे द्वितीय अजीत कुमार मिश्रा की अदालत ने तिवारी की हत्या के ऐतिहासिक फैसले में छह दोषियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी. सजा पाने वालों में सरवन गौड़, राकेश गौड़, सुभाष सिंह, अर्जुन कुमार, अनिल गौड़ और राजेश कुमार उर्फ राजेश राम शामिल हैं. अदालत ने प्रत्येक दोषी पर धारा 302/34 और 120B के तहत कुल दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माने का भुगतान न करने पर उन्हें अतिरिक्त छह माह की जेल भी होगी.0
0
Report
Advertisement
