icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंबेडकरनगर में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जलालपुर सर्किल के सम्मनपुर थाना क्षेत्र स्थित मछली गांव में आबादी की जमीन पर भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हिंسक झड़प में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नगपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले में सीओ अकबरपुर ने बताया कि प्रथम पक्ष रविंद्र प्रसाद और द्वितीय पक्ष रमेश के बीच आबादी की जमीन में भैंस बांधने को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है。
0
0
Report

गाजीपुर में 700 घाटों पर छठ महापर्व शांतिपूर्ण, डीआईजी ने सुरक्षा-व्यवस्था की तारीफ

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 700 घाटों पर छठ का महापर्व, गाजीपुर में जीरो कैजुअल्टी, डीआईजी वैभव कृष्ण ने की पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी की तारीफ, सुबह के अर्घ्य को लेकर भी हाई अलर्ट! डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पूरे जनपद में छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न हुई, न कोई श्रद्धालु डूबा और न ही नाव पलटने की घटना हुई। सुरक्षा के लिए पुलिस की अतिरिक्त फोर्स तैनात रही, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी。 गंगा में तेज बहाव और अधिक गहराई को देखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग और वाटर लाइनिंग की गई थी。 सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान भी घाटों पर विशेष सतर्कता, पुलिस और प्रशासन रहेगा पूरी तरह अलर्ट。 डीआईजी वैभव कृष्ण ने जताया भरोसा, प्रशासन के पुख्ता इंतजामों के बीच सकुशल संपन्न होगा छठ महापर्व का अंतिम अर्घ्य! छठ पर्व के मद्देनजर डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण गाजीपुर पहुंचे। जहाँ छठ पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीआईजी वैभव कृष्ण के साथ, एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार, एसडीएम सदर विनोद जोशी, नगरपालिका ईओ धीरेंद्र कुमार राय, सीओ सिटी अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी नाव पर सवार होकर शहर के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। इस दौरान डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि गाजीपुर में छठ महापर्व करीब 700 घाटों पर मनाया जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच एक भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। न कोई श्रद्धालु डूबा, न नाव पलटने की घटना हुई और न ही किसी तरह की जनहानि हुई। छठ पर्व को लेकर गाजीपुर पुलिस और जिला प्रशासन की मुस्तैदी का नतीजा रहा कि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही सभी घाटों पर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। गंगा में पानी का तेज बहाव और अधिक गहराई भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और वाटर लाइनिंग की व्यवस्था की गई थी, ताकि कोई भी श्रद्धालु निर्धारित सीमा से आगे गहरे पानी में न जा सके。 डीआईजी ने साफ कहा कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सुबह स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा。 डीआईजी वैभव कृष्ण ने भरोसा जताया कि जिस तरह अब तक छठ पर्व शांतिपूर्ण रहा है, उसी तरह सुबह का अर्घ्य भी सकुशल संपन्न कराया जाएगा。 बाइट- वैभव कृष्ण- डीआईजी वाराणसी रेंज
0
0
Report
Advertisement

बृजमनगंज में आस्था का सैलाब: डूबते सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ी भीड़

Baisar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज, महराजगंज।* आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार की शाम व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की आराधना की। इस दौरान ठाकुरद्वारा पोखरा, शिव पोखरा, उसका रोड स्थित साहब पोखरा समेत विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरा घाट दुल्हन की तरह सजाया गया था। बताते चलें कि शनिवार को व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ खरना की पूजा संपन्न की थी। स्वच्छता के साथ तैयार स्थान पर चूल्हा स्थापित कर अक्षत, धूप, दीप और सिंदूर से पूजन किया गया। इसके बाद आटे की रोटी और साठी के चावल की खीर यानी रसियाव-रोटी का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया गया, जिसके साथ ही 36 घंटे का महा निर्जला व्रत शुरू हो गया। रविवार की शाम व्रती महिलाएं सूप में फल, ठेकुआ और प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचीं और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल “छठी मैया के जयकारों” से गूंजता रहा। इस मौके पर फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के साथ नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव ने अपनी टीमों के साथ घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया और छठी मैया का आशीर्वाद लिया। नगर पंचायत की तरफ से घाट पर जागरण का आयोजन और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी। घाट पर स्थापित छठी मैया की प्रतिमा पर भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। सोमवार की भोर में व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण करेंगी, जिसके साथ ही इस महापर्व का समापन होगा और छठ माता की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इस दौरान नगर पंचायत बृजमनगंज के सभी सभासद मौजूद रहे
0
0
Report

मऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक साल से लापता बालक को बिहार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow8m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ जनपद में पुलिस ने संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए लगभग एक साल से लापता एक बालक को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया है। यह सराहनीय कार्य थाना कोपागंज और थाना चिरैयाकोट की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना कोपागंज में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0- 204/2025 धारा 137(2) बीएनएस) से संबंधित गुमशुदा बालक प्रियांशु (उम्र करीब 15 वर्ष, पुत्र रामजी, निवासी ग्राम जुम्मनपुरा, थाना कोपागंज) की तलाश की जा रही थी। कोपागंज और चिरैयाकोट की संयुक्त पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आज 15 नवंबर 2026 को ग्राम अमनाबाद, थाना बिहटा, जनपद पटना (बिहार) से बालक प्रियांशु को सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों की आंखें हुईं नम अपने बिछड़े हुए बच्चे को इतने लंबे समय बाद सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने मऊ पुलिस और संयुक्त टीम के इस संवेदनशील कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। **मऊ पुलिस की अपील:** किसी भी बच्चे के गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। मऊ पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
0
0
Report

बुंदेलखंड की महिलाओं की बलिनी अब लाई पैकेज्ड मिल्क, झांसी मुख्यालय पर हुआ शुभारंभ।

ASAbdul SattarFollow13m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:Jhansi- उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड में डेयरी बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का उदघाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों से 7 दिसम्बर 2019 को झांसी में हुआ था। आज वही बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जो बुंदेलखंड की महिला दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्यरत है, आज अपने पैकेज्ड मिल्क का विधिवत शुभारंभ किया। ये तीन प्रकार के पैकेज्ड मिल्क है जिसमें फुल क्रीम मिल्क (बलिनी गोल्ड), टोंड मिल्क और डबल टोंड मिल्क बाजार में उतारा है। बलिनी के झांसी स्थित मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बलिनी के मुख्य कार्यकारी डॉ. ओपी सिंह और महिला दुग्ध उत्पादक किसानों ने संयुक्त रूप से पैकेज्ड मिल्क का शुभारंभ कर बलिनी की विकास यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत की। बुंदेलखंड की जिन महिलाओं की मेहनत, समर्पण और निरंतर योगदान से बलिनी ने अपनी पहचान बनाई है, उन्हीं महिला किसानों द्वारा अपने पैकेज्ड मिल्क का शुभारंभ होना इस पहल को विशेष महत्व प्रदान करता है। जबकि बलिनी का घी और पनीर पहले से ही बाजार में उपलब्ध है। अब 'बलिनी मिल्क' के नाम से तीन प्रकार के पैकेज्ड मिल्क है जिसमें फुल क्रीम मिल्क (बलिनी गोल्ड), टोंड मिल्क और डबल टोंड मिल्क बाजार में उतार रही है ताकि उपभोक्ताओं को ताज़ा और गुणवत्तायुक्त दूध सुलभ हो सके। शुरुआत में यह झांसी नगर और आगे ललितपुर, दतिया के अलावा ग्वालियर समेत कई शहरों में भी मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

कैथल में छठ पूजा की धूम: अस्ताचलग सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना

Kaithal, Haryana:कैथल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा महोत्सव, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना कैथल शहर में छठ पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल और बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य (अर्क) अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा संतान की लंबी आयु की कामना की。 छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्पित की। पूजा के बाद छठी मैया की आरती की गई और भक्तिमय माहौल में लोकगीतों के माध्यम से पर्व की खुशियां मनाई गईं。 छठ महापर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व में डूबते और उगते, दोनों समय के सूर्य की पूजा की जाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की विशेष परंपरा है। शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालु रातभर छठी मैया के भजन और पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव मनाएंगे। इसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। सुबह के अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा और व्रती महिलाएं अपना कठिन निर्जला व्रत खोलेंगी。
0
0
Report

जोधपुर: 20 हजार इनामी अफीम तस्कर तीन साल बाद गिरफ्तार

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था。 पुलिस के अनुसार, आरोपी अम्बाराम (38) पुत्र देवाराम जाट निवासी खेतसागर, चोरड़िया जेठानियां, थाना देचू, जिला फलोदी के खिलाफ 12 February 2024 को NDPS Act की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी ने रामस्वरूप नामक व्यक्ति से 2 किलो 50 ग्राम अफीम का दूध मंगवाया था। 12 February 2024 को रामस्वरूप के पकड़े जाने के बाद से ही अम्बाराम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देचू से बस में सवार होकर जोधपुर आ रहा है। इस पर डांगियावास थाना पुलिस की टीम ने बस में दबिश देकर आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से अफीम के दूध की सप्लाई और तस्करी की पूरी चेन के संबंध में पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

गुजरात ले जा रही 215 कार्टून अवैध शराब: फरार तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त

Jodhpur, Rajasthan:गुजरात जा रही 215 कार्टून अवैध शराब का मामला: फरार तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप गाड़ी को ब्रेजा कार से एस्कॉर्ट कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की ब्रेजा कार भी जब्त कर ली है。 पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को डांगियावास थाना पुलिस ने गुजरात बिक्री के लिए ले जाई जा रही पिकअप गाड़ी नंबर RJ 01 GD 9888 को पकड़कर उसमें भरे चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 215 कार्टून जब्त किए थे। इस दौरान पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पिकअप को एस्कॉर्ट कर रहा विरेन्द्र सिंह निवासी पीह, जिला डीडवाना-कुचामन फरार हो गया था。 आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल बंद कर राजस्थान, पंजाब और गुजरात में फरारी काट रहा था। 14 नवंबर को पुलिस को उसके ब्रेजा कार से रिश्तेदारी में जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने उसे दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस आरोपी से अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बहरोड़ में छठ पूजा का उल्लास, 125 फीट गहरे गड्ढे में पानी डाला गया

Jaipur, Rajasthan:पूर्वांचल का महापर्व छठ पूजा आज भृर्तहरि मंदिर के पास मेला मैदान में आस्था-श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। बहरोड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल एवं बिहारी परिवार निवास करते हैं। 4 दिनों तक चलने वाले पर्व में व्रत एवं नहाए खाए से शुरू हुआ और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। कस्बे के मेला मैदान में खाली जगह पर जेसीबी सहायता से 125 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्डा खोदकर पानी डाला गया। टैंट, लाइटिंग सहित विभिन्न प्रकार से फूलों से पंडाल को सजाया गया, जहां वृत्ति महिलाओं ने भगवान सूरज को अर्घ्य देकर पूजा की। यहां आस्था के साथ परिवार की खुशहाली की कामना की। छठ पूजा सेवा समिति के रमेश कुमार, मुन्नालाल ने बताया कि व्रत बेहद पवित्रता के साथ किया जाता है। सूरज को अर्घ्य देते समय कई तरह के नियम कायदों को बेहद सावधानी से पालन किया जाता है। भक्ति के माहौल में लोग उपवास रखकर छठ देवी की पूजा करते हैं और कमर तक पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। मंगलवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन होगा। इस दौरान छठ पूजा सेवा समिति के अधीर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, केदार राम, राजेश शाह, अर्जुन कुमार, मुन्ना कुमार, सोनू चौधरी, अर्जुन सिंह, मुन्ना व्यास सहित छठ पूजा सेवा समिति के अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने विधि विधान से की की पूजा अर्चना।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow24m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने छठ पूजा के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मानकमऊ घाट पहुंचकर छठ पूजा में सहभागिता की तथा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था, श्रद्धा एवं लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, सूर्य उपासना तथा परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि छठी मैया एवं भगवान सूर्य की कृपा से सभी जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मानकमऊ घाट पर पहुंचकर छठ पूजा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई बनाए रखने, आवागमन को सुगम रखने तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भी पर्व को पारंपरिक श्रद्धा, स्वच्छता एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: बिरसा मुंडा जयंती पर गणेशपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार 15 नवंबर को ग्राम गणेशपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) सरोज कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र द्विवेदी, सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी, सहायक निदेशक रितेश कुमार बरनवाल, सहायक प्रबंधक संजय कुमार एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के सचिव बृजभान मरावी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। सरोज कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया, जो आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प विभाग द्वारा जनजातीय शिल्प कला के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क कर लिया जा सकता है। गिरीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि जनजातीय समाज को बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे आना होगा और अपनी संस्कृति को बचाकर रखना होगा, तभी जनपद के जनजातीय समाज का विकास होगा। कार्यक्रम में उद्यमिता के महत्व, स्वरोजगार के अवसरों तथा एमएसएमई के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं और इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार अपनाने और उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी, हस्तशिल्प और शिल्प कला का प्रदर्शन भी हुआ। कई जनजातीय शिल्पकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पंकज शर्मा, बलिराम, अनिल कुमार गोंड, शिवप्रकाश गोंड, अंकित गोंड, प्रियंका गोंड, मनभावती गोंड, आकाश गोंड, प्रिया मिश्रा, काजल गोंड, आर्यन सहित सैकड़ों जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report

मरु निनाद 2026 का जोधपुर समापन: भागवत ने एकता और राष्ट्रभक्ति पर बल दिया

Jodhpur, Rajasthan:एंकर इंट्रो: जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार दिवसीय प्रांत घोष शिविर 'मरु निनाद 2026' का भव्य समापन हुआ। शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में आयोजित समापन समारोह में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को सामाजिक एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। भागवत ने कहा कि भारत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई शक्तियां समाज में विभाजन और आपसी संघर्ष पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में संगठित और शक्तिशाली समाज खड़ा करना जरूरी है। देखिए ये रिपोर्ट... वीओ-1: चार दिन तक घोष की गूंज, अनुशासन का प्रदर्शन और राष्ट्रभक्ति का संकल्प... जोधपुर के शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत घोष शिविर 'मरु निनाद 2026' का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान घोष वादकों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। वीओ-2: अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने देश की वर्तमान स्थिति और गुलामी के दौर के प्रभावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद हमें विचार करना चाहिए कि देश को कहां होना चाहिए था। अंग्रेजों ने भारत की शिक्षा और संस्कृति को प्रभावित कर समाज को मानसिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया। हमारी शिक्षा व्यवस्था को समाप्त कर अपनी व्यवस्था थोप दी गई, जिसका असर समाज पर पड़ा। भागवत ने कहा कि जाति, प्रांत और भाषा का अहंकार भी एक तरह का नशा है। इन संकीर्णताओं से ऊपर उठकर ही समाज में सुख और समरसता स्थापित की जा सकती है। भारत की पहचान परोपकार और सेवा की संस्कृति से रही है। वीओ-3: संघ प्रमुख ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य संपूर्ण समाज को संगठित करना है। समाज का आचरण उसके आसपास के वातावरण से प्रभावित होता है और लोग अपने आदर्श व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे निर्मल चरित्र वाले लोगों की आवश्यकता है, जो राष्ट्र के लिए जीने और मरने का संकल्प रखते हों। अनुशासन, अच्छी आदतें और सामूहिक प्रयास ही व्यक्ति के साथ राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करते हैं। घोष और शारीरिक कार्यक्रमों को इसी उद्देश्य का माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा कि संघ की शुरुआत में रणसंगीत के जरिए स्वयंसेवकों में स्वाभिमान और संगठन की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। वीओ-4: डॉ. भागवत ने एकता का महत्व समझाने के लिए महाभारत का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि कौरव आपस में लड़ते रहे, जबकि पांडवों ने मतभेद होने के बावजूद अपनी एकता बनाए रखी। संगठन की शक्ति ही विजयशाली होती है। उन्होंने आगाह किया कि भारत दुनिया की आशाओं का केंद्र बन रहा है, लेकिन कुछ शक्तियां अपने स्वार्थ के चलते भारत को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहतीं। समाज को बांटने और आपसी संघर्ष पैदा करने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को छोटे-छोटे अहंकार छोड़कर एकजुट रहना होगा। वीओ-5: अपने संबोधन के अंत में संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों और आमजन से राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शाखा में आकर स्वयंसेवक बनें, संघ के सेवा कार्यों में योगदान दें या ऐसे कार्य करने वालों की सहायता करें। यदि यह भी संभव नहीं है तो अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव से काम करें। उन्होंने कहा कि संघ का एक ही लक्ष्य है—भारत माता की जय। समय नाजुक है, लेकिन समाज एकजुट होकर खड़ा होगा तो हर चुनौती का सामना कर सकता है। वीओ-6: समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, मंत्री जोगाराम पटेल, ओटाराम देवासी, जोराराम कुमावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी, बाबूसिंह राठौड़, हमीर सिंह, महंत प्रताप पुरी, महापौर प्रसन्नचंद मेहता, जसवंत सिंह विश्नोई और पूर्व राजपरिवार सदस्य गज सिंह सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। चार दिवसीय 'मरु निनाद 2026' का समापन अनुशासन, सामाजिक समरसता, संगठन की शक्ति और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण के संदेश के साथ हुआ।
0
0
Report

मुजफ्फरनगर अवाम-ए-हिन्द पार्टी की सत्ता परिवर्तन महारैली में उमड़ा जनसैलाब,

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow25m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के जानसठ में ऑल इंडिया अवाम-ए-हिन्द पार्टी की सत्ता परिवर्तन महारैली में हजारों की भीड़ जुटाकर पार्टी ने अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट ने मंच से सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकते हुए मुस्लिम समाज के साथ दलितों, पिछड़ों, किसानों और मजदूरों की राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अब समाज को अपने अधिकारों के लिए खुद अपनी राजनीतिक ताकत खड़ी करनी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। साथी उन्होंने अपने पार्टी के मेनिफेस्टो का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमारे मेनिफेस्टो में गरीब मजदूर और किसानों के हितों का खास ख्याल रखा गया है। महारैली में उमड़ी भीड़ को पार्टी ने आगामी चुनाव से पहले अपने बढ़ते जनाधार और राजनीतिक सक्रियता के संकेत के रूप में पेश किया। महारैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट ने मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने देश के निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश को पहला शिक्षा मंत्री देने वाले समाज को आज अपनी राजनीतिक आवाज मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज दूसरों के भरोसे रहने के बजाय अपनी राजनीतिक ताकत तैयार करे। राव नदीम ने कहा कि अवाम-ए-हिन्द पार्टी केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि दलितों, अति पिछड़ों, किसानों और मजदूरों को भी राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने और सरकार बनाने के लक्ष्य की बात कही। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मौहम्मद अली जैदी और राष्ट्रीय सचिव शकील सैफी ने भी अपने संबोधन में राजनीतिक जागरूकता और संगठन विस्तार पर जोर दिया। सुक्रम पाल कश्यप ने अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया। महारैली में जुटी भीड़ को पार्टी नेताओं ने अपने प्रति जनसमर्थन बताया। कार्यक्रम का संचालन कारी अब्दुस्समद ने किया। इस आयोजन के जरिए अवाम-ए-हिन्द पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता और सत्ता परिवर्तन के एजेंडे को प्रमुखता से सामने रखा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top