245101
हापुड़ः हत्या के प्रयास के आरोप में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:थाना देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना देहात पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो 25-25 हजार रुपए के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले थाना देहात के श्यामपुर गांव में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी जिसके बाद यह दोनों शातिर बदमाश फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक अवैध पिस्टल, कारतूस और एक कार बरामद की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति पर खौलता तेल उड़ेल दिया, अस्पताल में भर्ती
बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है... जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया... घटना में पति का चेहरा, कान के पास का हिस्सा और गला बुरी तरह झुलस गया... घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है... वहीं वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई... घटना वार्ड क्रमांक 33 गायखुरी की है... जहां 51 वर्षीय डालीराम बोपचे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं... बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था... करीब सात महीने पहले पत्नी श्यामकला घर छोड़कर चली गई थी... सितंबर में वापस लौटने के बाद दीपावली पर दोनों फिर साथ रहने लगे थे... बुधवार को डालीराम मजदूरी से घर लौटे और बिस्तर पर लेटकर मोबाइल देख रहे थे... इसी दौरान पत्नी खाना बना रही थी... आरोप है कि अचानक उसने खौलता तेल पति के ऊपर उड़ेल दिया और फरार हो गई... चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया... फिलहाल पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है...0
0
Report
मुजफ्फرनगर में पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा पर धोखाधड़ी-धमकी का मामला 75 लाख के आरोप
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग पूर्व विधायक शाहनवाज राना की फिर बढ़ी मुश्किलें, शाहनवाज सहित बेटों पर धोखाधड़ी धमकी का केस, 75 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज, कारोबारी ने भुगतान नहीं करने के लगाए गंभीर आरोप, स्क्रैप व स्पंज आयरन की सप्लाई का है पूरा प्रकरण, सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप, कारोबारी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस से की थी शिकायत, शिकायत मे धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए गए. मुकदमे में विधायक के दोनों बेटे भी आरोपी बनाए गए, अब्दुल अहद और शाहआजम राणा के नाम भी शामिल, धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने में मुकदमा दर्ज, थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज。0
0
Report
हल्द्वानी स्टोन क्रशर कारोबारी पर हनीट्रैप-रंगदारी: पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में स्टोन क्रशर कारोबारी सुभाष गुप्ता को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्योति सिंह नाम की महिला ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर कारोबारी को ब्लैकमेल किया। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे करोड़ों रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला पर पांच करोड़ रुपये नकद, करीब दो करोड़ रुपये कीमत के प्लॉट के अलावा कार और स्कूटी हड़पने के भी आरोप हैं। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी बताया जा रहा है कि संबंधित महिला पूर्व में भी ब्लैकमेलिंग के एक मामले में जेल जा चुकी है। इस मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
रोहतास के बिक्रमगंज में बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त, गोलीकांड के बीच प्रशासन
Sasaram, Bihar: खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां अनुमंडल प्रशासन ने बिक्रमगंज में बस पड़ाव के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर लेकर पहुंच गए। बुल्डोजर को देखकर अतिक्रमणकारियों भाग खड़े हुए। वही बस स्टैंड के आसपास के कई फुटपाथ की दुकानों को जेसीबी और बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति हो गई है। बता दे कि इसी इलाके में बीते रात गोली कांड भी हुई थी। बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार तथा एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने अपने मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया।0
0
Report
झारखंड स्थापना दिवस पर देवघर में भगवान बिरसा मुंडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर 19 एवं 20 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ आज केकेएन स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया.इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राजधानी रांची में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर देने की. इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे. बाइट सौरभ कुमार भुवानिया डीसी देवघर बाइट प्रवीण पुष्कर एसपी देवघर0
0
Report
गुरुर के मुक्तिधाम में 94 वर्षीय महिला की अस्थियां चोरी, गांव में दहशत
Raipur, Chhattisgarh:बालोद गुरुर ब्लॉक के ग्राम खैरवाही स्थित मुक्तिधाम से 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्यावती रुखमणी शर्मा की अस्थियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने चिता स्थल पर नारियल, दीया और अगरबत्ती रखकर पूजा-पाठ की और अस्थियां उठा ले गया। गांव के इसी मुक्तिधाम से अस्थि चोरी की यह तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, विद्यावती शर्मा का 12 नवंबर को निधन हुआ था और 13 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया। अगले दिन शाम को जब उनके बड़े बेटे बालमुकुंद शर्मा और अन्य परिजन अस्थियां चुनने पहुंचे, तो चिता की राख से अस्थियां गायब थीं। दिवंगत महिला के मंझले बेटे व पूर्व एसडीओ रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मां की अंतिम इच्छा प्रयागराज स्थित गंगा में अस्थियां विसर्जित करने की थी, लेकिन इस घटना से परिवार की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। ग्रामीण इंद्रजीत सिन्हा के मुताबिक, 2025 में उनके पिता की अस्थियां भी इसी तरह गायब हुई थीं, जिसे तब गंभीरता से नहीं लिया गया था। अब तीसरी बार ऐसी वारदात होने से तंत्र-मंत्र की आशंका को लेकर गांव में तनाव है। परिजनों ने गुरुर थाने में शिकायत दर्ज कर एफआईआर करने और अस्थियां बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में गुरुर टीआई मुकेश सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, क्रियाकर्म के बाद परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बिहार में अधिकारी शिलान्यास-उद्घाटन केवल जनप्रतिनिधियों के: अधिकारी नहीं कर पाएंगे
Patna, Bihar:बिहार में सरकारी योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी ओर से विकास योजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं, अधिकारी सरकारी योजनाओं के शिलापट्ट पर अपना नाम भी नहीं लिखवा सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस संबंध में राज्य के सभी विभागों और जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी किया है इसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है जेडयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा इसके पूर्व में भी सरकार ने ऐसा कार्यादेश जारी किया है। हाल के एक जिला की घटना आई, इसके बाद इसको गंभीरता से माननीय प्रत्यय अमृत जी ने लिया है और कहा है कि भई शिलापट्ट पर कैसे नाम रहेगा किसी पदाधिकारी का? अगर नाम भी रहेगा तो एमएलए (MLA) का, एमएलसी (MLC) का, पंचायती राज का है तो पंचायती राज के जनप्रतिनिधि का। आखिर इसका तो कोई औचित्य नहीं है। और विधायिका, कार्यपालिका में अगर सामंजस्य नहीं रहेगा, तो काम कैसे होगा? इसलिए सरकार ने अपने परिपत्र को लागू कराने के लिए जो तथ्यात्मक निर्देश दिया है, वह स्वागत योग्य है। बाइट---- नीरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जेडीयू वही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अजय पासवान ने कहा की बिहार सरकार के पत्र ने यह साबित कर दिया है कि बिहार में अफसरशाही कितने चरम पर है और जनप्रतिनिधियों की किस तरह से उपेक्षा की गई है। कल के पत्र ने यह साबित किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का कैसे अपमान बिहार सरकार के पदाधिकारियों द्वारा किया गया है। अगर जनप्रतिनिधियों का यह हाल है, तो सोच लीजिए कि आम जनता के साथ अफसरशाही किस तरह से व्यवहार करती होगी। बाइट---- अजय पासवान मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस बीजेपी के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा एनडीए की सरकार है। सम्राट चौधरी जी ऐसे मामलों में गंभीर हैं। यह नियम पहले का है और कोई शिकायत मिली होगी, तो माननीय मुख्यमंत्री जी ने और सरकार ने इसको सख्त कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में जो जनप्रतिनिधि होंगे, वही योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और अधिकारियों को नहीं करना है। यह अच्छी बात है, यह जनप्रतिनिधियों के लिए सम्मान का विषय है और अधिकारी से उद्घाटन करने का कोई विषय नहीं है।" बाइट---- पवन जायसवाल पूर्व विधायक बीजेपी RJD के मक्का प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन का अधिकार सिर्फ और सिर्फ जनप्रतिनिधियों को ही है। सरकार जनप्रतिनिधियों के अधिकार का हनन लगातार पहले भी करती रही है। सरकार अगर यह निर्णय लेती है या ले रही है कि उद्घाटन और शिलान्यास का कार्यक्रम सिर्फ जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से हो, तो यह लोकतंत्र के लिए सुखद है। अधिकारियों की भूमिका क्या होती है? अधिकारी अगर शिलान्यास करने लगें, उद्घाटन करने लगें, बोर्ड पर अधिकारियों का नाम छपने लगे, तो फिर लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास होने लगता है। इसलिए जनप्रतिनिधि का जो उचित सम्मान है, वह बरकरार रहनी चाहिए और सरकार को इस तरह के फैसले लेने चाहिए जहाँ जनप्रतिनिधियों का सम्मान संरक्षित और सुरक्षित रहे।" बाइट---- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी0
0
Report
विदिशा के सिविल लाइन में थ्रेसर से साड़ी फंसने से महिला की मौत
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदपुर के पास ग्राम डांगरवाड़ा में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। थ्रेसर पर काम करते समय उसकी पंखे में 28 वर्षीय महिला केशकली बाई की साड़ी फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और अन्य लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका और उनका परिवार कटनी जिला की रीठी तहसील के ग्राम लालपुरा (सलाईया चौकी क्षेत्र) से फसल कटाई के काम के लिए यहाँ आया था।0
0
Report
नगछिया के चंडी स्थान में किसान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
Naya Chak, Bihar:नगछिया के भागलपुर में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चंडी स्थान की है, जहां बुधवार देर रात अपने बासा पर सो रहे किसान फुलो मंडल को अपराधियों ने निशाना बनाया. अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फुलो मंडल अपने ससुराल में रहकर खेतीबाड़ी करते थे. रोज की तरह बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह बासा पर सोने चले गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर इस्माइलपुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हत्या की असली वजह और अपराधियों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद चंडी स्थान गांव में दहशत का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के किसानों के ज्ञापन पर DM ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन - भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौपा डीएम को ज्ञापन - अर्नव चक्रवात से बर्बाद धान की फसल के सर्वे में लेखपालों पर लापरवाही का आरोप - किसानों के धान खरीद रजिस्ट्रेशन और सत्यापन में आ रही समस्याएं दूर करने की मांग - अधिक से अधिक धान क्रय केंद्र खुलवाने और बिचौलियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग - नहरों में जमा सिल्ट की सफाई और साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की उठाई मांग - चकबंदी वाले क्षेत्रों में विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने का मुद्दा भी उठाया - पूर्व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने भी रखीं किसानों की समस्याएं - डीएम ने 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर कार्रवाई का दिया आश्वासन. बाइट : ओम प्रकाश मौर्य, जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, चंदौली. बाइट : राणा प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, व पूर्व जिलाध्यक्ष bjp चंदौली.0
0
Report
सोयाबीन और मक्का की भारी आवक से प्रतापगढ़ मंडी सड़कें 400 मीटर तक
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : सोयाबीन-मक्का की बंपर आवक से मंडी हुई फुल, सड़क पर 400 मीटर तक लगी वाहनों की कतारें एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में सोयाबीन और मक्का की बंपर आवक का सिलसिला लगातार जारी है। हालात यह रहे कि रात से ही मंडी के बाहर किसानों के वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं, जो दोपहर बाद तक भी जारी रहीं। मंडी गेट के दोनों ओर सड़क पर करीब 400 मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। मंडी खुलते ही सोयाबीन, मक्का, मेथी, अलसी, लहसुन, प्याज सहित विभिन्न जिंसों की भारी आवक हुई। इनमें सोयाबीन और मक्का की आवक सबसे ज्यादा रही। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, जिससे मंडी प्रशासन को व्यवस्थाएं संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि मंडी में लगातार जिंसों की बंपर आवक हो रही है। इसे देखते हुए व्यापारियों को नीलामी के बाद तत्काल माल उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मंडी परिसर में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं हो। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। मंडी प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में भी बड़ी मात्रा में कृषि उपज मंडी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी उपज व्यवस्थित तरीके से मंडी लेकर आएं, ताकि नीलामी और उपज की बिक्री के दौरान उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।0
0
Report
नोखा के अणखीसर गांव में दो घरों में भीषण आग, तीन झोपड़े जलकर राख
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर अणखीसर गांव में दो घरों में लगी भीषण आग आग से मचा हड़कंप आग की चपेट में आए तीन कच्चे झोपड़े जलकर हुए राख सूचना पर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के किए प्रयास फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं0
0
Report
Advertisement
जालोर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस बहुमत का दावा, भाजपा भी जीत के मूड में
Jalore, Rajasthan:जालोर की सियासी बिसात पर कल खुलेंगे पत्ते: बाड़ाबंदी के बीच बोर्ड बनाने की होड़, कांग्रेस नेता बोले पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाएंगे जिला परिषद की 43 और 14 पंचायत समितियों की 262 सीटों पर हुई थी वोटिंग; अति-उत्साह में दिख रही कांग्रेस ने किया जिला प्रमुख बनाने का दावा जालोर एंकर- जालोर ज़िले में ग्रामीण सत्ता की तस्वीर कल यानी 20 नवंबर को साफ होने जा रही है। जिला परिषद और 14 पंचायत समितियों के चुनाव की मतगणना से ठीक पहले जिले में सियासी हलचल तेज है। एक तरफ कांग्रेस अति-उत्साह के साथ जिला प्रमुख और बोर्ड बनाने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। जोड़-तोड़ की आशंका के बीच दोनों ही दलों ने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर दी है। वीओ 01- भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, बाड़ाबंदी तेज- चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का है। राज्य निर्वाचन आयोग की अंतिम सूची के मुताबिक, 14 पंचायत समितियों के 262 वार्डों में भाजपा ने 261 और कांग्रेस ने 260 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। महज एक सीट के अंतर से दोनों प्रमुख दलों ने लगभग हर वार्ड में सीधी टक्कर दी है। वहीं, 105 निर्दलीय उम्मीदवारों के अलावा बसपा के 34, आरएलपी के 30, भारत आदिवासी पार्टी के 3 और आप के 2 प्रत्याशियों ने कई सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। परिणामों से पहले ही किसी भी तरह की सेंधमारी से बचने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर रखी है। वीओ 02- कांग्रेस खेमे में अति-उत्साह, प्रमुख पद पर नजर- मतगणना से एक दिन पहले सियासी गलियारों में कांग्रेस खेमा खासा उत्साहित नजर आ रहा है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि ग्रामीण मतदाताओं का रुझान उनके पक्ष में रहा है और इस बार न केवल अधिकांश पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा, बल्कि जिला परिषद में भी बहुमत हासिल कर पार्टी अपना जिला प्रमुख बनाएगी। दूसरी ओर, भाजपा भी अपने संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन के दम पर जिला परिषद और पंचायत समितियों में फिर से अपना बोर्ड बनाने को लेकर आश्वस्त दिख रही है। हाइलाइट्स - जालोर में कल 824 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा - जालोर जिला परिषद की 43 सीटों पर 129 प्रत्याशी मैदान में - 14 पंचायत समितियों के 262 वार्डों में 695 उम्मीदवार भाजपा के 261, कांग्रेस के 260 प्रत्याशी 174 अन्य - सेंधमारी की आशंका के बीच दोनों दलों की कड़ी बाड़ाबंदी, बोर्ड बनाने के दावों के साथ सियासी पारा हाई -जालौर जिला प्रमुख बनाने को लेकर कांग्रेस में अति-उत्साह, नेता बोले कांग्रेस का बोर्ड बनेगा बाइट 1- मालाराम बिश्नोई कांग्रेस प्रत्याशी 2- मोहन सिंह राव कांग्रेस नेता 3- श्रवण सिंह राव बोरली, प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा0
0
Report
आबूराज के विकास के लिए मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रचार योजना की घोषणा
Sirohi, Rajasthan:एंकर - राजस्थान के संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार को आबूराज पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की तथा उनकी माता श्रीमती कांता देवी की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार आबूराज के चौमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखेगी। उन्होंने आबूराज को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से विशेष प्रचार योजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग और नगर पालिका के संयुक्त प्रयासों से शहर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। बाइट - जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री0
0
Report
रामगढ़ में सूने मकान पर चोरों ने 8-9 तोला सोना और 20 हजार नकद चुराए
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:**रामगढ़ में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 8-9 तोला सोना और 20 हजार की नकदी चोरी** **दिल्ली गया हुआ था परिवार, छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने तोड़े कमरों के ताले; सुबह लौटने पर बिखरा मिला सामान** रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ कस्बे के जोशी मोहल्ले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। परिवार रिश्तेदार से मिलने दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 8 से 9 तोला सोने के आभूषण और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के घर लौटने पर वारदात का खुलासा हुआ। टूटे ताले और कमरों में बिखरा सामान देखकर परिवार के होश उड़ गए। **छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए चोर** पीड़ित के अनुसार, आसपास जांच करने पर पड़ोसी के मकान में लकड़ी की सीढ़ी लगी हुई मिली। आशंका है कि चोर इसी सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे और वहां से मकान में प्रवेश किया। चोर एक तोले की सोने की चेन, करीब ढाई तोले का सोने का हाथ का कड़ा, सोने के झुमके, एक-एक तोले की दो पुरुषों की अंगूठियां और पांच-पांच ग्राम की दो महिलाओं की अंगूठियां सहित करीब 8 से 9 तोला सोना चोरी कर ले गए। इसके अलावा अलमारी में रखे 20 हजार रुपए भी समेट ले गए। **पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल टीम जुटाएगी साक्ष्य** वारदात की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के मकानों और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीँ, अलवर से एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पीड़ित परिवार ने दोपहर बाद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की स्पेशल टीम भी चोरों की पहचान और तलाश में जुट गई है। सूने मकान में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले के लोगों में भी दहशत और चिंता का माहौल है। **बाइट – हरदीप सिंह, मकान मालिक**0
0
Report
Advertisement
