245101
Hapur: पिलखुवा में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण और नकदी ले उड़े
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में चोरों ने आतंक मचाया। रात में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सुबह जागने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंधविश्वास के शव पर हत्या: मंडला में जादू-टोना के शक पर दो गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:इक्कीसवीं सदी… विज्ञान और तकनीक के दौर में मंडला जिले में अंधविश्वास अभी भी गहरे हैं। जादू-टोना और टोटकों जैसे मिथकों को खत्म करने के लिए प्रशासन और पुलिस जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन कई इलाकों में लोग अंधविश्वास के जाल में फंसे हैं। मोहगांव थाना क्षेत्र के खर्राछापर गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या को बेरहमी से अंजाम दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी अपने साथी के घर में छिपाई और बाद में उसे तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और मोबाइल बरामद कर लिया।0
0
Report
फिरोज़ाबाद में निर्माणधीन ओवरब्रिज से भारी शटरिंग पाइप गिरा, साइकिल चालक घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फ़िरोज़ाबाद में जैन मंदिर चौराहे के पास निर्माणधीन ओवरब्रिज के पास एक बड़ा हादसा होने से बचा है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते निर्माणधीन फ्लाईओवर का एक भारी शटरिंग पाइप नीचे से गुज़र रहे एक साइकिल सवार के ऊपर जा गिरा। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, अचानक ऊपर से गिरे भारी लोहे के पाइप की चपेट में आने से मनीष लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि यह हादसा ठेकेदार और निर्माण कंपनी की सरासर लापरवाही का नतीजा है। फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए गए थे और न ही नीचे से गुज़रने वाले लोगों के लिए कोई चेतावनी या सुरक्षा जाली लगाई गई थी।0
0
Report
WRS कॉलोनी तालाब में अज्ञात युवती की लाश, पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच
Raipur, Chhattisgarh:WRS कॉलोनी स्थित तालाब में अज्ञात युवती की मिली लाश. युवती की उम्र करीब 24-25 साल. युवती के पास मिला मोबाइल फोन. मोबाइल फोन के आधार पर युवती की पहचान में जुटी पुलिस. ACP उरला, FSL की टीम भी मौके पर. मौत के कारणों का खुलासा नहीं. हत्या, हादसा या सुसाइड सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस. खमतराई थाना इलाके का मामला.0
0
Report
Advertisement
भोपाल: क्राइम ब्रांच के कर्मी बनकर युवक से लूट, 5 गिरफ्तार; महिला हिरासत में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बन कर युवक से लूट की वारदात एक महिला समेत 5 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम फरियादी की गाड़ी का पीछा कर पहुंचे थे आरोपी उसकी कॉलोनी फरियादी युवक को एमडी ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी दे कर की लूट सीसीटीवी की जांच के बाद की मिसरोद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और किया गिरफ्तार अभी तीन आरोपी गिरफ्तार महिला को लिया हिरासत में फरार आरोपियों की भी तलाश में जुटी मिसरोद पुलिस0
0
Report
मैहर स्वास्थ्य विभाग में बीएमओ पर वीडियो कॉल से मानसिक उत्पीड़न के आरोप, जांच
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, सिविल अस्पताल के पदस्थ तीन महिला कर्मचारी ने बीएमओ पर देर रात वीडियो कॉल कर मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया। मामले को लेकर तीनों पीड़िता ने सीएम हेल्पलाइन सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला कर्मचारी का आरोप है कि बीएमओ द्वारा देर रात वीडियो कॉल किए जाते है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रही है। पीड़िता का कहना है कि उसने पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद कार्रवाई करने के बजाय कुछ जिम्मेदार अधिकारी उस पर ही दबाव बना रहे हैं। उसका कहना है कि उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है, ताकि वह अपनी शिकायत वापस ले ले। फिलहाल मामले की शिकायत उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर आरोप की जांच किस प्रकार करता है ।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के बाबा धनेश्वर धाम में सावन में जलाभिषेक नहीं, नदी ही करती जलाभिषेक
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर का एक ऐसा शिवालय,जहाँ सावन में शिव भक्त नहीं कर पाते हैं जलाभिषेक, बागमती नदी ही करती बाबा का करती हैं जलाभिषेक और शिवलिंग के ऊपर आठ फीट तक रहता है बागमती नदी का पानी श्रावण मास भगवान शिव का सबसे प्रिय है.ऐसे मान्यता है कि इस मास में भगवान केवल जल अर्पण करने से ही भक्तों की मनोकमना पुरा कर देते है और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में भक्त पूरे सावन अपने नजदीक शिवालयों में हर रोज पहुंच कर शिव को जल अर्पित करते हैं.लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मुजफ्फरपुर में भगवान शिव का एक ऐसा शिवालय है,जहां पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है.लेकिन वहां सावन के महीने में ही शिव भक्त जलाभिषेक नही कर पाते हैं.बाबा धनेश्वर नाथ के नाम से प्रचलित भगवान शिव का ये अद्भुत मंदिर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के धनोर गांव में स्थित बागमती नदी के किनारे अवस्थित है और इस मंदिर में पूरे सावन केवल बागमती नदी ही बाबा का जलाभिषेक करती है.बाबा धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर अपने आप में एक बेहद प्राचीन और भक्तो की मनोकामन पूर्ण करने वाले शिव धाम है.यह मंदिर ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से पूरे बिहार में अपनी एक अनोखी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है.बाबा धनेश्वर स्थान के इतिहास और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहाँ स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन और स्वयंभू (अपने आप प्रकट हुआ) माना जाता है.मंदिर के बुजुर्ग और पुजारी शंकर कुमार सिंह उर्फ दानी बाबा बताते हैं कि एक बार प्राचीन काल में इस शिवलिंग को नदी के किनारे से हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने का प्रयास किया गया था और इसके लिए खुदाई भी कराई गई,लेकिन खुदाई के दौरान शिवलिंग के अंतिम छोर (जड़) का पता ही नहीं चला,जिसके बाद लोगों ने थकहार कर इसे उसी मूल स्थान पर छोड़ दिया गया.दानी कटरा गढ़ और दानी बाबा ने कहा की इस मंदिर का शक्तिपीठ से जुड़ाव है और यह मंदिर ऐतिहासिक 'कटरा गढ़' और प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा देवी धाम से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर बागमती नदी के दूसरे पार उत्तर-पश्चिम कोने में स्थित है,यह पूरा क्षेत्र मौर्यकालीन और गुप्तकालीन ऐतिहासिक अवशेषों के लिए भी जाना जाता है,जहां यह मंदिर है वहा का इलाका दैत्य गाछी भी कहा जाता है.इस मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता है कि यहां भगवान शिव क़रीब 6 महीने तक 'जल शयन' में रहते हैं. वहीं इस जगह पर नेपाल से आने वाली बागमती और लखनदेई नदियों का संगम है.बाबा धनेश्वर नाथ का मंदिर बागमती और लखनदेई (लक्ष्मणा) नदी के संगम के बिल्कुल बीच स्थित है. यहां पूरे सावन में इंसानी पूजा वर्जित है. जहाँ देश के अन्य सभी शिवालयों में सावन भर शिव भक्त शिव को जलाभिषेक करते हैं,वहीं बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में सावन में आम भक्तों द्वारा सीधे पूजा नहीं की जाती है,सिर्फ मंदिर के बाहर से पुजारी पूजा अर्चना करते हैं.सावन के महीने में बागमती नदी का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि पूरा मंदिर का आधा हिस्सा और शिवलिंग पानी में पूरी तरह डूब जाता है.इस दौरान बागमती नदी स्वयं बाबा का निरंतर जलाभिषेक करती हैं. कहा जाता है कि बाबा धनेश्वर साल के लगभग 6 महीने जल शयन करते हैं और इस दौरान जो भी भक्त पूजा करना चाहते हैं, वे नाव के सहारे नदी के बीच जाते हैं और बागमती की जलधारा में ही बाबा के नाम पर जल और फूल अर्पित कर देते हैं.बाढ़ का पानी जैसे ही उतरता है वैसे ही यहाँ भव्य पूजा-अर्चना सुरु हो जाती है.महाशिवरात्रि और विशेष अवसरों पर यहाँ विशाल महायज्ञ और कथाओं का आयोजन किया जाता है.स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी जिलों और नेपाल से भी श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर बाबा धनेश्वर धाम पहुँचते हैं.0
0
Report
Advertisement
सांसद राजेश सजन पप्पू यादव के कथित विवादित बयान पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने किया हवन पूजन
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... सांसद पप्पू यादव के विरोध में हवन पूजन बुद्धि शुद्धिकरण के लेकर कराया यज्ञ शामली जनपद के थानाभवन थानां क्षेत्र राम मंदिर और सनातन आस्था को लेकर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कथित विवादित कृत्य के विरोध में मंगलवार को थानाभवन स्थित आश्रम पंचतीर्थ मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनूठा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ' कर सांसद की सद्बुद्धि के लिए आहुति दी और उनके खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। आप को बता दे कि जनपद के थानां भवन थानां क्षेत्र में हवन पूजन का आयोजन किया । जहा इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने संसद मार्ग के समीप भगवा वस्त्र पहनकर, माथे पर तिलक लगाकर पुजारी का स्वरूप धारण किया तथा कथित रूप से राम मंदिर के चढ़ावे में गबन का नाटक प्रस्तुत कर करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद साधु-संतों और हिंदू संगठनों में व्यापक रोष है और पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला मठ-मंदिर प्रमुख संजय कश्यप ने कहा कि सनातन धर्म और भगवान श्रीराम की आस्था पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी या उपहास समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।यज्ञ के दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां देकर सांसद की सद्बुद्धि और राष्ट्र तथा सनातन धर्म के प्रति सम्मान की भावना जागृत होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर किरण, पंकज, अजीत, संजय कश्यप, हिमांशु राणा सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
दिनेश शर्मा ने NDA बैठक के जरिये भारत की तेज प्रगति का दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। NDA संसदीय दल की बैठक पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, \"बैठक में क्या होता है, वो तो मेरा विषय नहीं है मगर जिस तरह से जानकारी सभी लोगों के बीच में है कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। रोजगार का जो अनुपात है, वो अन्य देशों की तुलना में भारत का बढ़ा है। बेरोजगारी का अनुपात भी कम हुआ है, बेरोजगार लोगों की संख्या कम हुई है...कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत एक संतुलित और विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ने वाला एक मजबूत इच्छाशक्ति का देश बन चुका है और यह प्रगति आगे चले इसके लिए NDA काम कर रहा है...\"0
0
Report
गुरुग्राम वीडियो वायरल: युवक माफ़ी मांगते दिखे; संगत-निहंगों की चेतावनी के साथ मामला
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को गुरुद्वारे में संगत के सामने माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि उसने श्री गुरु नानक देव जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सिख संगत और निहंगों में नाराजगी फैल गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक लाइव स्ट्रीम का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती के पीछे श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर लगी दिखाई देती है। लाइव के दौरान जुड़े एक युवक ने तस्वीर को लेकर सवाल किए, जिसके बाद हुई बातचीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद निहंगों ने वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले एक युवक को गुरुग्राम स्थित उसके घर से पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के अनुसार, पुलिस भी मौके पर पहुँचि थी। इसके बाद युवक को गुरुद्वारे ले जाया गया, जहाँ संगत के सामने उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा। वीडियो में युवक के माता-पिता भी नजर आते हैं। उन्होंने बेटे की हरकत पर नाराजगी जताई और सार्वजनिक रूप से उसे फटकार लगाई। निहंगों ने भी युवक को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराई गई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह युवक पहले भी गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने के मामले में विवादों में रहा है। उस मामले में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।0
0
Report
Advertisement
त्राल के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से वटल अर नल्लाह में बाढ़; बांध मांग
Aram Pora, Ganderbal, A cloudburst in the upper reaches of Tral on Tuesday evening triggered a sudden flash flood in the Watal Ara Nallah, causing partial damage to the Burn Pathri–Nagahbal road and nearby agricultural land. The sudden surge of water created panic among local residents. Locals said that whenever there is heavy rainfall, the water level in the nallah rises to dangerous levels, posing a serious threat to nearby villages and infrastructure. Residents have appealed to the government and the concerned departments to construct protective embankments along both sides of the Watal Ara Nallah to prevent such incidents in the future. They also urged the authorities to remove trees growing inside the nallah, saying they obstruct the natural flow of water and increase the risk of flooding.0
0
Report
कश्मीर में गोल्फ टूरिज्म चमका, ओमर अब्दुल्ला ने कहा मजबूत इंतजाम
Srinagar, Uttarakhand:Srinagar, August 4: Chief Minister Omar Abdullah on Tuesday said golf tourism has emerged as an important component of the Jammu and Kashmir government's broader tourism promotion strategy, with focused efforts underway to strengthen golf infrastructure across the Union Territory. Speaking after inaugurating the J&K Open 2026, the Chief Minister said the government is concentrating on promoting the Valley's three premier golf courses at Srinagar, Pahalgam and Gulmarg, while simultaneously working to upgrade golf facilities in Jammu, including plans to improve another golf course later this year. Omar Abdullah said the government is already witnessing encouraging signs of growth in golf tourism, noting that visitors are flying directly to Srinagar for long weekend golf holidays even without extensive promotional campaigns. He said the increasing interest from golfers reflects Jammu and Kashmir's growing appeal as a premium golf destination and expressed confidence that continued investment in golf infrastructure and tourism promotion would further boost visitor arrivals and strengthen the region's tourism sector.0
0
Report
नासरीगंज घाट से मुख्यमंत्री ने स्टीमर उद्घाटन कर दियारा के लिए यातायात आसान किया
Patna, Bihar:दियारा के लोगों के लिए सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के नासरीगंज घाट से स्टीमर का उद्घाटन किया। दियारा क्षेत्र से पटना और दानापुर रोजगार और शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आम दिनों में पीपा पुल की व्यवस्था होती है, लेकिन बरसात के समय सुरक्षा के लिए पीपा पुल हाथ से खोल दिया जाता है, साथ ही पानी बढ़ने पर छोटे नावों के परिचालन में समस्याएं आ जाती हैं। राज्य सरकार ने सुगम और सुरक्षित व्यवस्था की गई है ताकि दियारा में रहने वाले लाखों लोगों को पटना आना-जाना आसान हो।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड सीएम धामी ने देहरादून पुरुकुल में मेमोरियल हॉल उद्घाटन, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुरुकुल गांव में बने नए स्वर्गीय दीपक पुंडीर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल के उद्घाटन और कई दूसरे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।0
0
Report
खड्डे पर होती मौत: टीडीआरएफ जवान विकास गोरे के परिवार में आक्रोष
Thane, Maharashtra:शहापूर - खड्ड्याने हिरावला घराचा आधार" TDRF जवान विकास गोरे यांच्या मृत्यूनंतर कुटुंबाचा आक्रोश... खड्ड्याने घराचा आधार हिरावला. मुंबई-नाशिक महामार्गावरील खड्ड्यात बुलेट आदळून ठाणे अग्निशामक दलातील TDRF जवान विकास गोरे यांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला. अपघातानंतर कुटुंबीय ठेकेदारांवर कारवाईसाठी शहापूर पोलीस ठाण्यात गेले असता पोलिसांनी उलट त्यांनाच सुनावल्याचा गंभीर आरोप नातेवाईकांनी केला आहे. 'तुमच्या मुलालाच खड्डा दिसला नाही का?' असे पोलिस म्हणाल्याचा दावा कुटुंबीय करत आहेत. व्हॉईस ओव्हर - मुंबई-नाशिक महामार्गावर खड्ड्यांचे साम्राज्य पुन्हा एका कुटुंबाला पोरके करून गेले. ठाणे अग्निशामक दलातील TDRF जवान विकास गोरे हे बुलेटवरून जात असताना महामार्गावरील मोठ्या खड्ड्यात गाडी आदळली आणि त्यात त्यांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला. घराचा कर्ता मुलगा गेल्याने कुटुंबावर दुःखाचा डोंगर कोसळला आहे. अपघाताला जबाबदार असलेल्या ठेकेदारांवर गुन्हा दाखल करावा या मागणीसाठी कुटुंबीय शहापूर पोलीस ठाण्यात धाव घेतली. मात्र पोलिसांनी तक्रार नोंदवून घेण्याऐवजी उलट कुटुंबालाच सुनावले असा आरोप नातेवाईकांनी केला आहे. तुमच्या मुलालाच खड्डा दिसला नाही का?' असे पोलिसांनी विचारल्याचा गंभीर आरोप कुटुंबीय करत आहेत. ठेकेदारांवर कारवाई व्हावी म्हणून आम्ही गेलो होतो, पण पोलिस मृत जवानावरच गुन्हा दाखल करण्याची भाषा करत असल्याचा दावा त्यांनी केला आहे. एका कर्तव्यदक्ष जवानाचा बळी गेल्यानंतरही प्रशासन आणि पोलीस यंत्रणा संवेदनशील नाही का? कुटुंबीयांनी ठेकेदारांवर तात्काळ गुन्हा दाखल करण्याची मागणी केली आहे. अन्यथा तीव्र आंदोलनाचा इशारा दिला आहे. शहापूरमधून, उमेश जाधव, झी २४ तास.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Lucknow, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
