Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghaziabad245101

हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार किए दो शातिर चोर, लाखों के आभूषण बरामद

Aug 26, 2024 13:34:58
Hapur, Uttar Pradesh

हापुड़ के हाफिजपुर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार चोरों के पास से 4 लाख रुपये के आभूषण, 15 हजार रुपये की नगदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। ये चोर जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल थे और विभिन्न जनपदों में दो दर्जन से अधिक लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADArvind Dubey
Mar 26, 2026 13:48:27
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।हाईडील कॉलोनी में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।एक हंसते-खेलते परिवार में अचानक मातम पसर गया है और हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक युवा जिंदगी ने इस तरह खामोशी ओढ़ ली।युवक की मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले को गहरे सदमे में डाल दिया है।घटना चोपन थाना क्षेत्र के हाईडील कॉलोनी की है, जहां 28 वर्षीय अजीत चौधरी पुत्र फूलचंद चौधरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।यह सुनते ही परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।अस्पताल में देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई, हर कोई इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया।परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर इस युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।परिवार के लिए यह घटना किसी पहेली से कम नहीं है, क्योंकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर किन परिस्थितियों ने अजीत चौधरी को इस कदर मजबूर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी हुई है।स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस रहस्य से पर्दा उठ सके। फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा फैला दिया है।एक जवान बेटे की असमय मौत ने परिवार को अंदर तक तूट दिया है और पीछे छोड़ दिया है अनगिनत सवाल, जिनका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है।यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर किन हालातों में एक 28 साल का युवक जिंदगी से हार मान लेता है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 26, 2026 13:47:58
Patna, Bihar:पटना में अगम कुआं थाना क्षेत्र के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीवी टावर के पास एक कार को रोककर तलाशी ली, जहां से 2 लाख 2 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि इस सूचना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर संदिग्ध कार को चिन्हित कर रोका। तलाशी के दौरान एक काले बैग से 100-100 रुपए के 20 बंडल और 500 रुपए के 5 नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे पहले भी राज्य के बाहर से जाली नोट लाकर स्थानीय बाजार में खपाते थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Mar 26, 2026 13:46:38
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के मड़वास बफर क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम गढ़वारा बीट में आज सुबह गश्ती दल को एक नर तेंदुए का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के senior अधिकारियों को अवगत कराया गया और टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन अमले द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए डॉग स्क्वॉड की सहायता से आसपास के क्षेत्र में सघन जांच की गई। एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष के कारण होने की आशंका है। मृत तेंदुआ लगभग 3 से 4 वर्ष का बताया जा रहा है और उसके शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार senior अधिकारियों और विशेषज्ञों की मौजूदगी में शव का विधिवत भस्मीकरण कर दिया गया। फिलहाल वन विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 26, 2026 13:38:14
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के खिलाफ गल्ला मंडी के व्यापारियों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। बुधवार को हुई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार सुबह व्यापारियों ने सामूहिक रूप से अपनी दुकानें बंद कर दीं और कार्य बहिष्कार करते हुए मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापार संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी एकजुट होकर खाद्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। व्यापारিদের का कहना है कि त्योहार के समय इस तरह की कार्रवाई से कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता उर्फ बब्बी ने आरोप लगाया कि नवरात्रि के दौरान जब व्यापारी पूजा या फलाहार के लिए घर जाता है, उसी दौरान उसकी बंद दुकान पर नोटिस चस्पा कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि साबूदाना, छुहारा और काजू जैसे उत्पादों की गुणवत्ता में कमी है तो जांच बड़े स्तर पर उत्पादन इकाइयों और सप्लाई चेन पर क्यों नहीं की जाती। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही से ही संदिग्ध सामान बाजार तक पहुंचता है और बाद में छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया जाता है। वहीं जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने छापेमारी की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले समय में 8-10 अधिकारियों का एक साथ दुकान में पहुंचना और हर जगह से सैंपल लेना व्यापारियों के लिए मुश्किल खड़ी करता है। उन्होंने सबसे अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि सैंपल लेने के बाद नियम के मुताबिक दुकानदार को ‘काउंटर सैंपल’ (जांच के लिए दूसरा नमूना) नहीं दिया जा रहा है, प्रदीप जैन ने कहा कि कल को अगर सैंपल फेल हो जाए तो हम अपना पक्ष कैसे रखेंगे, सारा माल पैक आता है विभाग बड़ी मंडियों में जाकर जांच क्यों नहीं करता। प्रदीप जैन ने आरोप लगाया कि यह लोग छापेमारी कर अवैध वसूली करते हैं यदि जांच कर ली जाए तो उनके घरों में करोड़ों रुपया मिलेगा। गल्ला मंडी में व्यापारियों की एकजुटता के चलते दोपहर तक कारोबार पूरी तरह ठप रहा, जिससे लाखों रुपये के व्यापार पर असर पड़ा। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की। फिलहाल इस पूरे मामले में व्यापारी जांच के विरोध में नहीं, बल्कि उसके तरीके को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब निगाहें प्रशासन और खाद्य विभाग पर टिकी हैं कि वे व्यापारियों की शिकायतों और आरोपों पर क्या कदम उठाते हैं।
630
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Mar 26, 2026 13:37:52
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा जिले में विद्युत कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ा है। खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग से उठी चिंगारी से फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर चार बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। खेत में आग लगने के बाद इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चार बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की माँग की है।
747
comment0
Report
Mar 26, 2026 13:37:51
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के सिद्धपीठ हथियाराम मठ के माह मंडलेश्वर भवानी नंदन यति ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को लेकर कहा कि इसका असर पूरी दुनिया और भारत पर भी पड़ रहा है। गैस, पेट्रोल-डीजल और अन्य मूलभूत संसाधनों पर दबाव बना है, लेकिन भारत सरकार और विदेश नीति की भूमिका की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि विश्व समन्वय की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है और उम्मीद है कि यह संकट जल्द समाप्त होगा। वहीं भाषा और संस्कृति के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को पूरी तरह स्वदेशी बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अंग्रेजों की दी हुई कई परंपराएं आज भी हमारे जीवन में मौजूद हैं। उनका मानना है कि भारत में संस्कृत और हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए, हालांकि अन्य भाषाओं का ज्ञान भी विद्वता का प्रतीक है।
765
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 26, 2026 13:37:22
Noida, Uttar Pradesh:'धर्मांतरण करने के बाद अगर कोई पुराने धर्म मे लौटे तो क्या SC का दर्जा मिलेगा', कोर्ट ने दिया जवाब सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों दिए अपने फैसले में साफ किया है कि अगर कोई दलित धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू, सिख, बौद्ध के अलावा किसी दूसरे धर्म को अपनाता है तो धर्मांतरण के साथ ही उसका अनुसूचित जाति का दर्जा खत्म हो जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति धर्मांतरण के बाद अपने पुराने धर्म ( हिंदू, सिख या बौद्ध) में लौटता है तो क्या उसका अनुसूचित जाति का दर्ज़ा बहाल हो सकता है। अगर हाँ तो उसके लिए क्या प्रावधान है तीन शर्तों का पूरा करना ज़रूरी सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस पहलू को भी स्पष्ट किया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति धर्मांतरण के बाद पुराने धर्म ( हिंदू, सिख या बौद्ध) में लौटता है तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए इन तीन शर्तों का पालन करना होगा:- उसे यह साबित करना होगा कि वो शुरू से उस जाति में था जो संविधान के अनुसूचित जाति आदेश, 1950 में अनुसूचित जाति के रूप में दर्ज है उसके पास यह विश्वसनीय सबूत होने चाहिए कि उसने हक़ीक़त में अपने पुराने धर्म को अपना लिया है और वो अपनी मूल जाति के रीतिरिवाज, धार्मिक कर्तव्य और परंपराएं निभा रहा है। साथ ही उसे यह साबित करना होगा कि जिस धर्म में उसने पहले धर्म परिवर्तन किया था उसे पूरी तरह छोड़ दिया है, अब उससे पूरी तरह संबंध तोड़ लिया है。 सिर्फ उसकी ओर से पुराने धर्म मे लौटने का दावा करना पर्याप्त नहीं होगा, उसे यह भी साबित करना होगा कि उसके मूल जाति के लोगों ने उसे स्वीकार कर लिया है और वो भी उसे अब अपने समुदाय का सदस्य मानते है तब SC का दर्जा नहीं मिलेगा सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के लिए उपरोक्त तीनों शर्त ज़रूरी है। इन बातों को साबित करने की ज़िम्मेदारी भी उसी व्यक्ति की होगी। अगर इनमे से एक भी शर्त पूरी नहीं हुई तो वो दावा नहीं माना जाएगा。 *कोर्ट के सामने मामला क्या था* सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले और हिंदू से ईसाई बने एक शख्स चिंथडा आनंद की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया है।10 साल से ईसाई धर्म की प्रैक्टिस कर रहे चिंथडा ने कुछ लोगों पर हमला करने और जातिसूचक गालियों के आरोप लगाते हुए SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसके खिलाफ आरोपियों ने आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट का रूख किया था। उन्होंने दलील दी कि चिंथडा ईसाई धर्म अपना चुके है और 10 साल से पादरी के तौर पर काम कर रहे है। लिहाजा संविधान में दी गई व्यवस्था मुताबिक वो अनुसूचित जाति के नहीं माने जा सकते। हाई कोर्ट ने आरोपियों की दलील से सहमति जताते हुए इस केस को रद्द कर दिया था। आनंद ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी और सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा था कि धर्मांतरण के बाद उनका अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं रहेगा.
706
comment0
Report
Advertisement
Back to top