245101
हापुड़ पुलिस ने चार शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आठ बाइक और स्कूटी बरामद
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में थाना देहात पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, आठ फर्जी नंबर प्लेट, चार फर्जी आरसी और एक चाकू बरामद हुआ है। ये चोर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन चारों पर विभिन्न जिलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ गढ़ वरुण मिश्रा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिरावल में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - महुआ के पेड़ पर गिरी गाज, मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत चंदेरी जनपद के ग्राम हिरावल में सोमवार शाम कुदरत का विदाई संदेश बनकर आई आकाशीय बिजली ने एक मां की जिंदगी छीन ली। तेज बारिश के दौरान घर के पास स्थित महुआ के पेड़ पर अचानक गाज गिर गई। बिजली के जोरदार झटके से पेड़ की भारी-भरकम डालियाँ टूटकर सीधे 65 वर्षीय श्याम बाई के ऊपर जा गिरीं, जो उस वक्त अपने घर के ओटले में खड़ी थीं। पेड़ की विशाल डालियों के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल श्याम बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है..।0
0
Report
मण्डला में खेलते दो बच्चों की गहरे गड्ढे में डूबकर मौत, गांव में मातम
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां खेलते-खेलते दो मासूम बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मामला मोतीनाला थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरी का है। जानकारी के मुताबिक दोनों मासूम गांव में खेल रहे थे, तभी पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिर गए। जब तक ग्रामीण बच्चों को बाहर निकाल पाते, तब तक उनकी डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
म mandla में देर रात बोलेरो हादसे से पुल टूटकर नदी गिरी, सभी सुरक्षित
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बचा लिए गए। वीओ - मामला मंडला-जबलपुर मार्ग पर एनएच-30 के बालई पुल का है, जो टिकरिया थाना क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि बोलेरो जबलपुर से मंडला आ रही थी। वाहन में चार लोग सवार थे, जिन्हें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वन विभाग के एक रेंजर का परिवार बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों, टिकरिया थाना पुलिस और बचाव दल ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
शामली डकैती: बिना नंबर स्कॉर्पियो से पेट्रोल पंप पर लूट, सुरक्षा पर सवाल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की स्कार्पियो गाड़ी सवार बदमाशों ने हथियारों के दम पर बंधक बनाकर पेट्रोल पंप दो सेल्समैन से लूट की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे बदमाश लॉकर ही उठाकर लेकर भाग गए। घटना के बाद जियो पेट्रोल पंप के मैनेजर द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पेट्रोल पंप किसी स्थानीय भाजपा नेता का बताया जा रहा है। 4 जून का है। जहां करीब 1:51 बजे कुछ अज्ञात आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश बिना नंबर की स्कार्पियो गाड़ी लेकर आते हैं और वहां मौजूद सेल्समैन गौरव और अनिल को अवैध हथियारों के बल पर बंधक बनाकर ऑफिस में रखे कैश लाकर को खोलने का प्रयास करते हैं। जब आरोपियों से कैश लाकर नहीं खुला, तो वह लोग उसी को ही लूट कर लेकर भाग गए। घटना के बाद जहां इस मामले में जियो पेट्रोल पंप के मैनेजर हेमंत संगल पुत्र स्वर्गीय सुनील संगल निवासी वी वी इंटर कॉलेज शामली द्वारा थाना भवन पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पर हाईवे पर सुरक्षा पर सवाल निशान खड़े हो रहे हैं वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक पेट्रोल पंप पर पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी तैनाती की गई थी। लेकिन कोतवाल की लापरवाही के चलते वहां स्थानीय सूत्रों की माने तो घटना के समय कोई पुलिस कर्मी नहीं था, अब पेट्रोल पंप पर डकैती के बाद सुरक्षा के अभाव दिख रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं।0
0
Report
कारगिल के शूरवीर कैप्टन विक्रम बत्रा की बलिदान स्मृति पर राष्ट्र श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:0707ZUP_LKO_CM_X_POST Yogi Adityanath0
0
Report
नोएडा सेक्टर 88 की निजी कंपनी में आग, ढाई घंटे बाद पूरी तरह बुझी
Noida, Uttar Pradesh:रात लगभग 11:15 बजे, अधिकारियों को सेक्टर IIT, B ब्लॉक, B40 इंटरनेशनल स्थित एक कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग ग्राउंड और पहली मंज़िल, दोनों जगह लगी थी। तुरंत दमकल की गाड़ियाँ भेजी गईं। वहाँ पहुँचने पर पुष्टि हुई कि दोनों मंज़िलों पर सचमुच आग लगी हुई थी। उस समय कंपनी बंद थी, इसलिए कोई भी अंदर फँसा नहीं था और न ही कोई घायल हुआ। घटनास्थल पर दमकल की eight गाड़ियाँ भेजी गईं और लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। आग लगने का कारण एक पुराने इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट मालूम होता है; गार्ड ने पीछे की तरफ से धुआँ निकलते देखा था।0
0
Report
Advertisement
सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले युवक को भभुआ पुलिस ने दबोचा
Khajuria Khurd, Bihar:सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार भभुआ पुलिस ने फोटो वायरल होने के बाद की त्वरित कार्रवाई, देवर्जीकला गांव से आरोपी को दबोचकर भेजा जेल。 सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। भभुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार लहराने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के देवर्जीकला गांव निवासी नरेश राम के 20 वर्षीय पुत्र बल्लू राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में तकनीकी शाखा और भभुआ थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने सबसे पहले वायरल फोटो की गहनता से पहचान और सत्यापन किया। इसके बाद आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
धनरूआ अंचल में रिश्वतखोरी: अंचल कर्मी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:धनरूआ अंचल का कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार। जमीन सम्बन्धी कार्य के बदले में 50 हजार मांगी थी रिश्वत। निगरानी विभाग की करवाई। धनरूआ अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी के आरोपों के बीच निगरानी विभाग ने करवाई करते हुए एक अंचल कर्मी को गिरफ्तार किया है। अंचल कर्मी को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। करवाई सोमवार शाम को हुई। शिकायतकर्ता धनरूआ का ही रहने वाला है। उसने निगरानी विभाग में जमीन से जुड़े कुछ कार्य के लिए एक अंचल कर्मी शैलेश कुमार के द्वारा रिश्वत माँगने के आरोप लगाए थे। छानबीन के क्रम में आरोप का सच सामने आया। निगरानी पुलिस धनरूआ अंचल पहुंची और अंचल कर्मी को रंगे हाथ 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान अंचल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। निगरानी विभाग की टीम कर्मी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जिससे पूछताछ जारी है। मामले में और कौन लोग शामिल है। यह भी जांच के दायरे में है।0
0
Report
Masaurhi में बंद कमरे में पति-पत्नी की डेडबॉडी, पुलिस जांच शुरू
Masaurhi, Bihar:बंद कमरे में मिली पति और पत्नी की डेडबॉडी। फंदे से लटके मिले दोनों। छानबीन में जुटी पुलिस. मसौढ़ी ।। बांसडीह गांव स्थित एक घर के कमरे से पुलिस ने पति और पत्नी की डेडबॉडी बरामद की है। दोनों शव फंदे से लटके मिलें। मृतकों की पहचान बांसडीह निवासी टोनी कुमार (25 वर्ष) और उनकी पत्नी सलोनी कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर लहसुना ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्यवश बाजार गए थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है। लहसुना थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
Masaurhi के समकुड़ा गांव: एक घर से 30 से अधिक जहरीले सांप निकले, हड़कंप
Masaurhi, Bihar:घर से निकले सांप ही सांप..बाल बाल बचे लोग। तीन दर्जन से ऊपर सांप। ।। मसौढ़ी।। समकुडा गांव में एक खपरैल और मिट्टी से बने घर से अनगिनत जहरीले सांप निकलने का मामला सामने आया है। हालांकि सांप से घर से किसी भी सदस्य को कोई क्षति नहीं पहुंची है लेकिन इतनी संख्या में सांप के निकलने से घर के सदस्यों के साथ पूरे गांव में कौतूहल और भय का माहौल है। घर शंभु प्रसाद का है। घर में शंभु की पत्नी के अलावा उनके दो पुत्र बंटी, धनन्जय और एक 6 साल का भांजा तरुण रहता है। बंटी पटना में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। सुबह में पटना जाने के बाद वह शाम में घर लौटता है। तीन दिन पूर्व रात में वह अपने कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान एक सांप पर नजर पड़ी। किसी तरह उसे भगाया गया। देखते ही देखते तीन चार सांप और दिखे। घर के सदस्य भयवश रात में सो नहीं सके। किसी तरह रात गुजरी। शंभु प्रसाद के पुत्र बंटी कुमार ने बताया कि दूसरे दिन ग्रामीणों के सहयोग से कुछ सांप को मार दिया गया। फिर भी संशय बना रहा। दो दिन बाद एक ग्रामीण सपेरे को बुलाया गया। उसके द्वारा घर में खोजबीन की गई तो एक एक करके तीन दर्जन से ऊपर जहरीले सांप को पकड़ा गया। फिलहाल घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भय तो है लेकिन सभी सतर्कता बरत रहे हैं।0
0
Report
जहानाबाद में शराब तस्करी के बड़े गैंग का पर्दाफाश, 240 बोतल बियर जब्त
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मामला नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित भागीरथ विगहा छिलका के समीप का है। जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक से छुपाकर रखी गई 240 बोतल बियर जप्त की है। साथ ही ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। जप्त बियर की कुल मात्रा 10 कार्टूनों में 123 लीटर बताई जा रही है। दरअसल, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जहानाबाद-अरवल रोड में बाजार समिति मोड़ से आगे भागीरथ विगहा छिलका के पास एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की अधिकारी रंजीता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की। जब टीम वहां पहुंची तो ट्रक से स्टोन चिप्स यानी गिट्टी उतारी जा रही थी। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन जब गहराई से जांच की गई तो गिट्टी के नीचे बोरों में बंद कर रखी गई 240 बोतलें बियर बरामद हुईं। उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर के मुताबिक, गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। यह शराब की खेप झारखंड के हंटरगंज से लोड की गई थी और इसे जहानाबाद शहर में ही किसी बड़े तस्कर को डिलीवर किया जाना था। फिलहाल उत्पाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मुख्य धंधेबाज का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
राजापार्क में चाकूबाजी: दो भाइयों पर हमला, एक की मौत और घायल
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग राजापार्क थाना इलाके में चाकूबाजी दो भाइयों पर चाकू से हमला एक की मौत, एक घायल जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश घटना की वजह पहले भी दो बार आरोपी पक्ष कर चुका है चाकू से हमला पड़ोस के रहने वाले है आरोपी मामले की तफ्तीश में जुटी स्थानीय थाना पुलिस0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur के 47 पंचायतों में सहयोग शिविर आज, आमजन को होगी त्वरित मदद
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के 47 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके और उनकी समस्याओं ऑन-द-स्पॉट निपटारा हो सके. इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों और आवेदनों का निष्पादन करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे. कार्यक्रम के अनुसार बंदरा प्रखंड के सिमराचक श्रीकंठ एवं तेपरी, गायघाट के बोआरीडीह, लोमा एवं कनरथू, कुढ़नी की छजन हरिशंकर पूर्वी, किशुनपुर मोहिनी एवं बलौरडीह, मीनापुर के हरशेर, अली नेवउरा एवं कोईली, मोतीपुर की जाटौलिया, पकड़ी एवं जसौली, मुरौल की सादिकपुर मुरौल एवं बिशनपुर बखरी, मुसहरी की पताही मधुबनी, मझौली खेतल, कांटी की मणिफुलकहां, हरचंदा एवं गोदाई फुलकहां, पारू की कटारू, ग्यासपुर एवं फतेहाबाद, साहेबगंज की बिशुनपुर पट्टी, बिशनपुर कल्याण एवं गौंडा, सरैया की कोल्हुआ, चकइब्राहिम एवं सरैया, औराई की भदई, बसंत एवं सरहंचिया, बोचहां की झपहा, रामपुर जयपाल एवं पटियासा, मड़वन की जियन खुर्द, गवसरा एवं महम्मदपुर खाजे, कटरा की शिवदासपुर, धनौर एवं कटरा तथा सकरा की भरथीपुर, डिहुली इशहाक एवं रामपुर मणी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. आयोजित शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, आपूर्ति, श्रम, बाल विकास, पशुपालन, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे. शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं एवं आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा, जबकि जटिल मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की भी कार्रवाई की जाएगी. सहयोग शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर प्रत्येक शिविर के लिए वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने तथा आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा है कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना तथा उनकी समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित करना है. इसलिए सभी विभागीय अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें. किसी भी लाभुक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े तथा सभी प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीकरण एवं त्वरित निष्पादन किया जाए. उन्होंने सभी शिविर स्थलों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पंखा, छाया, साफ-सफाई तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. साथ ही महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों से कहा है कि वे शिविर का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ करें तथा अधिकाधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि सहयोग शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा भी की जाएगी. जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान कराएं तथा उपलब्ध सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं.0
0
Report
यमराज के भेष में फर्रुखाबाद पुलिस ने यातायात नियम पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में आज सड़क पर ऐसा नज़ारा दिखा जिसे देखकर लोग कुछ पल के लिए ठिठक गए। सड़कों पर खुद यमराज उतर आए... लेकिन किसी की जान लेने नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने। मकसद था—यातायात नियमों का पालन कराने का संदेश देना।फर्रुखाबाद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। सेंट्रल जेल चौराहा, लालगेट और बड़े चौराहे पर पुलिस अधिकारियों के साथ यमराज के वेश में एक कलाकार लोगों के बीच पहुंचे। यमराज बने कलाकार ने राहगीरों और वाहन चालकों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा—"नज़र हटी, दुर्घटना घटी... फिर सीधे मेरे पास।" इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह और सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिवकुमार ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यमराज का यह रूप लोगों को डराने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें जिंदगी की कीमत समझाने के लिए सड़क पर उतरा था। पुलिस का मानना है कि अगर लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें, तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। फिलहाल, फर्रुखाबाद पुलिस का यह अनोखा अभियान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
बहराइच में सांप काटने से 4 घायल: चारों का मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीले सांप के काटने से 4 लोग घायल, 2 महिलाएं और 2 पुरुष, सभी का मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा इलाज. बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीले सांप के काटने की 4 घटनाएं सामने आई हैं. हादसे में 2 महिलाएं और 2 पुरुष घायल हुए हैं. सभी का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 1. थाना फखरपुर - कुंडासर गांव निवासी रिंकू गुप्ता तखत पर बैठे थे और नीचे से सामान उठा रहे थे. इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया. 2. थाना पयागपुर - सोनी कलवा निवासी नूरजहां खेत में बकरी चरा रही थीं. तभी सांप ने काट लिया. परिजन आशिक ने इसकी जानकारी दी. 3. थाना बौंडी - मजगांवा डीहा मजगांवा डीहा के बबलू शर्मा खेत में घास काट रहे थे. वहां जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया. 4. थाना फखरपुर - तिंगाई गांव की रजनी नहाने के लिए बाथरूम गईं; इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया. घटना की सूचना परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है. बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और खेतों व घरों में विशेष सतर्कता रखने की अपील की है.0
0
Report
Advertisement
