245101
हापुड पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड की स्वाट टीम व पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जनपद में हुई 7 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है, पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों के आभूषण हजारों की नगदी, 3 एलईडी दो चाकू व चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं, वहीं चोरों के आपराधिक इतिहास की बात करें तो इन चारों शातिर चोरों पर करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांका के अमरपुर में गैस सिलिंडर ब्लास्ट, युवक गंभीर घायल; इलाके में दहशत
Banka, Bihar:Vo-बांका के अमरपुर शहर के बंगाली टोला स्थित एक मोटर वाहन गैराज में अचानक हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि सिलेंडर के टुकड़े दूर-दूर तक जा गिरे, जिससे आसपास के लोग सहम गए।इस हादसे में भीखनपुर गांव निवासी दिलीप चौधरी के पुत्र ओम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ओम कुमार अपने ड्राइवर रोहित कुमार के साथ सोमवार को पिकअप वाहन लेकर गैस वेल्डिंग के लिए गैराज पहुंचे थे। तभी अचानक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।धमाके की चपेट में आकर ओम कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए, वहीं उड़ते मलबे से आसपास के कुछ दुकानदारों को भी हल्की चोटें आई हैं। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर पंकज कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया।स्थानीय लोगों में घटना के बाद डर और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच जारी है।0
0
Report
नवादा भारी बारिश से शहर जलमग्न, अस्पताल-कार्यालय पानी में डूबे
Nawada, Bihar:नवादा में भारी बारिश से शहर जलमग्न नगर परिषद की तैयारियों की खुली पोल, अस्पताल-कार्यालयों में पानी नवादा में सोमवार को हुई मूसलधार बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। महज कुछ घंटों की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मुख्य सड़कें, सरकारी कार्यालय, अस्पताल, मंदिर और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए। वीआईपी कॉलोनी, हरिश्चंद्र स्टेडियम, स्टेशन रोड, कदमकुआं चौक, विजय बाजार, मेन रोड, साहेब कोठी रोड, भादौनी, गोंदापुर, डोभरा पर, मिर्जापुर और शिवनगर सहित दर्जनों मोहल्लों में भारी जलजमाव देखा गया। समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालय में पानी भरने से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए। सबसे चिंताजनक स्थिति सदर अस्पताल की है, जहाँ पानी वार्डों तक पहुँच गया है। एक्स-रे रूम, रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा वितरण केंद्र भी जलमग्न हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों को गंदे पानी में खड़े होकर इलाज कराना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में गंदगी और बदबू के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है。 डॉक्टरों ने डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने आमजन को सतर्क रहने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी है।0
0
Report
JMM ने असम चुनाव में मजबूत उपस्थिति बनाई, आदिवासी-समाज के हक उठाए
Ranchi, Jharkhand:रेखा सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट लिखा ,असम की महान जनता को जोहार एवं हृदय से आभार। बहुत ही सीमित समय और संसाधन में जो कुछ भी किया जा सका, वह आप सभी के सहयोग, विश्वास और सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं था। इस संघर्ष में जिस तरह से आपने हमारा साथ दिया, वह न केवल सराहनीय है, बल्कि हमारे लिए अत्यंत हौसला बढ़ाने वाला भी है। आपका यह समर्थन हमारे लिए शक्ति, प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत है। असम में चुनाव लड़ने का फैसला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए केवल राजनीतिक विस्तार नहीं था, बल्कि यह वहां के आदिवासी-दलित-अल्पसंख्यक समाज के हक, सम्मान और पहचान की लड़ाई को मजबूत आवाज देने का एक ठोस कदम भी था। राज्य में आदिवासियों की दयनीय स्थिति - ST का दर्जा न मिलना, चाय बागान के मजदूरों को उचित मजदूरी का अभाव, और जमीन के अधिकार से वंचित रहना - इन गंभीर मुद्दों ने इस संघर्ष की नींव रखी। सीमित संसाधनों और बिना किसी बड़े गठबंधन के JMM ने 16 सीटों पर चुनाव लड़कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। पहली ही कोशिश में 2 सीटों पर दूसरे स्थान पर रहना, 7 सीटों पर 15 हजार से अधिक मत प्राप्त करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पार्टी ने जनता के बीच अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है । यह प्रदर्शन दर्शाता है कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में संगठन और भी मजबूत होकर उभरेगा। यह परिणाम एवं लोगों का भरोसा इस बात को और स्पष्ट करती है कि आदिवासी समाज के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। यह केवल एक चुनावी प्रयास नहीं, बल्कि अस्तित्व, पहचान और अधिकारों की लड़ाई है, और आपके साथ, आपके विश्वास के साथ, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। सभी को जोहार।0
0
Report
Advertisement
जीत लिया पश्चिम बंगाल, विपक्ष हुआ कंगाल- गजरौला में जमकर झूमे भाजपाई
Gajraula, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद से पार्टी में जश्न का माहौल है। भाजपाई फूले नहीं समा रहे हैं। गजरौला में ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी एवं भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने बंगाल में कमल खिलने पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया।0
0
Report
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपाइयों ने झाल मुड़ी बाँट कर मनाया जीत का जश्न,
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपाइयों ने झाल मुड़ी बाँट कर मनाया जीत का जश्न, राठ तहसील कस्बे में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता ने जीत के जश्न में सड़कों जनता पर बाटी झाल मुड़ी, बीजेपी के कार्यकर्ता बोले झालमुढ़ी राजनीति के चलते बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, राठ कस्बे में जीत के जश्न में झाल मुड़ी के साथ - साथ जश्न में भाजपाई कार्यकता जमकर नाचें और झूमे ।0
0
Report
हावड़ा मैदान में प्रदर्शन, पुलिस ने तृणमूल समर्थकों पर लाठीचार्ज किया
Howrah, West Bengal:হাওড়া ময়দান চত্তরে তুমুল উত্তেজনা।পুলিশ ও কেন্দ্রীয় বাহিনীর লাঠিচার্জ তৃনমূল কর্মী সমর্থকদের ওপর।ময়দান চত্তরে প্রচুর তৃণমূল কর্মী জড়ো হয়ে স্লোগান দিছিলো।তাদের পুলিশ সরতে বললেও সরেনি.এরপর লাঠিচার্জ করে তাদের ছত্রভঙ্গ করে দেয়।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में बीजेपी आगे, बिप्लब कुमार देब ने दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:BIPLAB KUMAR DEB (BJP) ON BJP LEADS IN TRENDS FOR WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 20260
0
Report
पुडुचेरी चुनाव: AINRC आगे, NDA की सरकार बनते संकेत
Noida, Uttar Pradesh:पुडुचेरी: चुनाव नतीजों पर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेता और Puducherry CM एन. रंगास्वामी ने कहा, 'AINRC ने 12 सीटें जीती हैं, BJP ने 4 और AIADMK ने 1। पुडुचेरी में NDA की सरकार बनेगी।'0
0
Report
फिरोजाबाद की गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग: सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया… जब एक गत्ते की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई… आग पर काबू पा लिया गया है… लेकिन इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं…0
0
Report
Advertisement
तेज अंधड़ के बाद बालेसर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर (जोधपुर) तेज अंधड़ के साथ बदला मौसम का मिजाज। बालेसर कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में हुई बारिश, आंधी के बाद हो रही है तेज बारिश। कस्बे में आंधी की वजह से कई स्थानों पर बिजली गुल, तो कई जगह विद्युत पोल धराशाई। अंधड़ के बाद बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना, दिनभर की तपिश के बाद अब बगर्मी से मिली निजात।0
0
Report
गोविंदपुरी में डीटीसी बस की चपेट में एक व्यक्ति की मौत, ड्राइवर- कंडक्टर फरार
Delhi, Delhi:गोविंदपुरी थाना इलाके में आज एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पहुंच गईं। डीटीसी बस को कब्जे में लेकर मृतक के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भिजवा दिया गया। इस घटना के बाद दिल्ली ट्रैफिक के द्वारा सड़क को सुचारू रूप से ट्रेफिक क्लियर कराया गया। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में डीटीसी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके से ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। राहगीर ने बताया कि बहुत अजीब हादसा हुआ है; दोनों चक्का के बीच में व्यक्ति चपेट में आया। पुलिस मौके पर मौजूद है, बॉडी को ढकने के बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया और अब एंबुलेंस भी पहुंची है। यह हादसा बेहद दुखद है; ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर मौजूद है और ट्रैफिक सुचारू करने में लगी हुई है।0
0
Report
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, असम-पांडिचेरी में भगवा लहराने से भाजपा में जश्न
Bareilly, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत पाने पर साथ ही असम और पांडिचेरी में भी भाजपा का भगवा लहराने पर बरेली भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया गया इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई ढोल नगाड़े के बीच कार्यकर्ता झूमते हुए नजर आए सरकारें? यह स्पष्ट बयान नहीं शामिल किया गया है; पार्टी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की सरकार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से बना रही है तो इसमें पूरा सरे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता0
0
Report
Advertisement
आजمगढ़: मां-बेटे को हत्या के मामले में आजीवन कारावास, तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना
Azamgarh, Uttar Pradesh:युवक का अपहरण कर हत्या किए जाने के मामले में अदालत ने आरोपी मां-बेटे को आजीवन कारावास तथा दोनों को 3-3 लाख रुपये अर्थदंड की दी सजा। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा ओम प्रकाश राजभर मूल रूप से बांसडीह बलिया के निवासी जो आजमगढ़ जिले के मेंहनगर कस्बा में किराए के मकान में रह रहे थे। ओम प्रकाश राजभर का 18 वर्षीय पुत्र ओजस कुमार 24 जनवरी 2022 की शाम 5 बजे घर से कुछ सामान लेने निकला, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह ओम प्रकाश राजभर के फोन पर मैसेज आया कि तुम्हारे बेटे का अपहरण कर दिया गया है, पैंतीस लाख रुपए हमें दे दो अन्यथा उसकी हत्या कर दी जाएगी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और वादी के संदेह जताने पर वतन सिंह उर्फ राजा सिंह निवासी ग्राम गौरा थाना मेंहनगर को हिरासत में लिया। वतन सिंह उर्फ राजा की निशानदेही पर 25 जनवरी 2022 की रात पुलिस ने ओजस कुमार की लाश बरामद किया। वतन सिंह ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसने किसी को गोली मारी थी जिसका विडियो ओजस कुमार ने बना लिया था। उसी वीडियो के कारण ओजस कुमार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण वतन सिंह उर्फ राजा और उसकी मां सत्यभामा सिंह ने ओजस की हत्या कर अपने ही खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने कुल छह गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी वतन सिंह उर्फ राजा सिंह और उसकी मां सत्यभामा सिंह को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 3-3 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
डूंगरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, नतीजों से पार्टी में उत्साह
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों पर जमकर हुई आतिशबाजी. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर डूंगरपुर शहर में जश्न का माहौल रहा. प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी जतायी. बाबूलाल खराड़ी ने मीडिया से कहा, बंगाल में अहंकारी, अत्याचारी और निरंकुश शासन का अंत हो गया है।0
0
Report
भाजपा की बंगाल, आसाम और पुण्डीचेरी जीत पर सोलन में जश्न
Solan, Himachal Pradesh:बंगाल, आसाम , पुण्डीचेरी विधानसभा चुनावो में भाजपा की जीत का जश्न प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता मंे सोलन में मनाया गया । इस दौरान भाजपा ने सोलन शहर में रैली निकाल कर जीत का जश्न मनाया व इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 वर्शो की नीतियों की जीत बताया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि बंगाल , आसाम व पुण्डीचेरी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण , महिला उत्थान , किसान उत्थान सहित उन सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है जो उन्हें हर वर्ग के लिए बनाई है जिसका सीधा लाभ देश की 140 करोड़ देशवासी ले रहे है। बिंदल ने कहा कि बंगाल आज सही मायनों में भ्रष्ट तंत्र से आजाद हुआ है।0
0
Report
Advertisement
