हापुड़ पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट और चोरी का खुलासा किया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले की एसओजी टीम और पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश हाल ही में एक चौकीदार को बंधक बनाकर एक फैक्ट्री में लूट और एक बिजली घर में चोरी की वारदातों में शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा हुआ सामान, 20 हजार रुपये की नगदी और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों पर अन्य जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
