Hapur - हिन्दू- मुस्लिम समाज के लोगों ने साथ मिलकर पुलिस के साथ खेली फूलों की होली
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में हिंदू- मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिली है. आपको बता दें होली के त्यौहार को लेकर हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर फूलों की होली खेली है. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भमेड़ा में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए और बाबूगढ़ थाना पुलिस भी इस मौके पर मौजूद थी. जहां हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर फूलों की होली खेली है और भाईचारे की मिसाल कायम की है. आपको बता दें कल होली के त्योहार पर रोजें का और होली का त्यौहार एक साथ है. होली का त्यौहार शांति पूर्ण ढंग व भाईचारे के साथ संपन्न को सके इसको लेकर हापुड़ से यह एक सुंदर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की तस्वीर सामने आई है, जिसकी सभी जगह पर प्रशंसा हो रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
