245101
Hapur - महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड थाना देहात के एटूजेड कॉलोनी के रहने वाले युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई, महिला ने थाना देहात में तहरीर दी है कि कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की थी और जब इस बात का विरोध उसके पति ने किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी,वहीं पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इलाहाबाद HC ने आज़म ख़ान को अंतरिम जमानत देकर जेल से रिहाई दे दी
Prayagraj, Uttar Pradesh:आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, हाईकोर्ट ने ED की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े किये। समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आज़म खान की अंतरिम जमानत को मंजूर करते हुए रिहा करने का आदेश पारित कर दिया है। हाईकोर्ट ने आज़म खान की गिरफ्तारी को लेकर ED की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े किए हैं। दो दिनों चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आज़म खान को अंतरिम जमानत दे दी है। वहीं आज़म खान की याचिका को लंबित रखते हुए मामले में ED को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। ED के जवाब पर आज़म खान के वकील प्रति उत्तर दाखिल करेंगे। बतादे की 31 अक्टूबर की शाम को ड्यूल पैन कार्ड मामले में todayम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म की हाईकोर्ट से जमानत के बाद रामपुर जेल से रिहाई हुई। रामपुर जेल के गेट पर ही ED की टीम ने आज़म खान को गिरफ्तार कर लिया, उन्हें गिरफ्तार करके ED की टीम गाजियाबाद लेकर गई, जहां पर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने आज़म खान को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस दौरन 12 नवंबर से 16 नवंबर तक आज़म खान की कस्टडी रिमांड में थे, इसी बीच आज़म खान ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट को निर्देशित किया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 16 नवंबर और 17 नवंबर को 2 दिनों तक लगातार आज़म खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। आज़म खान की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट इमरान उल्लाह ने बहस किया। इस दौरान आज़म खान के वकीलों का कहना था कि ED ने जो 31 अक्टूबर की शाम को आज़म ख़ान की गिरफ्तारी की है, वह कानूनी रूप से सही नहीं है, नियमों की अनदेखी करके गिरफ्तारी की गई है। ED की गिरफ्तारी को आज़म ख़ान के वकीलों की तरफ से पूरी तरीके से अवैध बताया गया। वहीं ED की टीम ने गिरफ्तारी को कानूनी रूप से सही बताया था। हालांकि हाईकोर्ट ने ED की दलीलों को तर्कपूर्ण और सही नहीं माना। आज़म खान को हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत पर रिहा करने का फिलहाल आदेश पारित कर दिया है। अब आज़म खान हाई कोर्ट के आदेश के बाद जेल से बाहर आ जाएंगे।0
0
Report
आजम खान को हाईकोर्ट से राहत: ED केस में अंतरिम जमानत, डासना जेल से रिहाई की राह साफ
Prayagraj, Uttar Pradesh:जेल में बंद आजम खान के लिए राहत की खबर... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईडी मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी है... यानी डासना जेल से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है... एक के बाद एक कानूनी मामलों में घिरे आजम खान को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत मिली है...अब सबकी नजर 10 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर है... फिलहाल डासना जेल से आजम की रिहाई का रास्ता साफ होता दिख रहा है.0
0
Report
गिद्ध कुत्ते के मरने का इंतजार कर रहा है, लेकिन कुत्ता सिर्फ धूप सेंक रहा है
Noida, Uttar Pradesh:This vulture waits for the dog to die to eat it, but the dog is just enjoying some sun.0
0
Report
Advertisement
स्टॉर्क पक्षी धूप से गर्मी लेने के लिए पंख फैलाते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:Storks can "catch the sun," or rather, use solar radiation to warm their bodies. For example, marabou storks may theatrically spread their wings to absorb sunlight for warmth.0
0
Report
Dev Uthani Ekadashi पर स्पेशल ट्रेनों से भक्तों को सुविधा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- देवउठनी एकादशी पर स्पेशल ट्रेनें उत्तर-पश्चिम रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें 18 से 21 नवंबर तक होगा संचालन रीवाड़ी, दिल्ली से रींगस, जयपुर तक चलेंगी ट्रेनें हिसार, कुरूक्षेत्र से भी होगा संचालन खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा एंकर देवउठनी एकादशी के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनें संचालित करने जा रहा है। ये ट्रेनें दिल्ली, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार आदि विभिन्न स्टेशनों से संचालित की जाएंगी। इससे खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी। एक रिपोर्ट- वीओ- 1 देवउठनी एकादशी के मौके पर खाटूश्यामजी के दर्शनार्थियों की संख्या बहुत अधिक रहने की संभावना है। 20 नवंबर को एकादशी के दिन खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भीड़ रह सकती है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न शहरों से खाटूश्यामजी के नजदीकी स्टेशन रींगस के लिए ट्रेनें संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें दिल्ली, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, कुरूक्षेत्र आदि विभिन्न शहरों से रींगस के लिए चलाई जाएंगी। Gfx In ये स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित - 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 19 व 20 नवंबर को सुबह 11 बजे चलेगी - 09638 रींगस-रेवाड़ी 19 व 20 नवंबर को दोपहर 2:55 बजे चलेगी0
0
Report
खूँटी में अज्ञात वाहन से ऑटो पलट कर सात घायल, अस्पताल में भर्ती
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के सदर अस्पताल के सामने आज शाम खूँटी चाईबासा रोड पर एक सड़क दुघर्टना में सात लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन द्वारा ऑटो को टक्कर मारने से ऑटो पलट गया । जिसमें सवार चालक समेत सात लोग घायल हो गये। लोगों के अनुसार, कोई महेन्द्रा थार वाहन था जो ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पलट गया और थार वाहन भागने में सफल रहा। इधर, घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल खूँटी में भर्ती कराया गया। जिसमें एक व्यक्ति की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है। घटना आज देर शाम को हुई है। घटना के बाद लोगों ने देखा तो सभी मदद करके अस्पताल ले गये। लेकिन चिकित्सकों ने गम्भीर रुप से पीड़ित एक व्यक्ति को रांची रेफर कर दिया है। जिसमें ऑटो चालक समेत सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है。0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: थाना कलान क्षेत्र के ग्राम सिउड़ी में सिर कटे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल थाना कलान क्षेत्र के ग्राम सिउड़ी में सिर कटे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वही घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने जानकारी दी।0
0
Report
शाहजहांपुर। सिर कटी लाश मिलने से सनसनी: कलान के सिउड़ी गांव के बाहर हुई अज्ञात युवक की हत्या
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार को थाना सिउड़ी गांव के बाहर पुराने कुएं के पास ग्रामीणों ने एक युवक का धड़ पड़ा देखा, जिसका सिर गायब था। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कलान थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। पुलिस को शव के पास से एक संदिग्ध बैग भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए है। पुलिस का कहना है कि युवक की कहीं और हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसका सिर काटकर अलग कर दिया गया और धड़ को यहां फेंका गया है। पुलिस बरामद बैग और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले के जल्द खुलासे में जुट गई है।0
0
Report
गोदड़ी में पुरानी रंजिश ने ली युवक की मौत, पिता-बेटे पर हत्या के आरोप
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:गोदड़ी गांव में खूनी वारदात, 40 वर्षीय युवक की मौत; परिजनों ने बाप-बेटे पर लगाया हत्या का आरोप हरदा जिले के ग्राम गोदड़ी में पुरानी रंजिश के चलते खूनी वारदात का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से हुए हमले में 40 वर्षीय राकेश यदुवंशी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक पिता-पुत्र पर दराती से हमला कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से घरेलू विवाद को लेकर मामला चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
ED ने रोमानिया से प्रत्यर्पित आरोपी के जरिये 177 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग पर कार्रवाई
New Delhi, Delhi:टोरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी रोमानिया से भारत लाया गया, ED ने 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई... तीन सदस्यीय ED टीम आरोपी एलेक्स को लेकर Mumbai पहुंची, UAE के रास्ते भारत लाया गया.. टोरेस ज्वेलरी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने मुख्य आरोपियों में शामिल विदेशी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको उर्फ एलेक्स को रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित करा लिया है। ED की तीन सदस्यीय टीम आरोपी को UAE के रास्ते भारत लेकर पहुंची। 17 नवंबर 2026 को शाम 4:45 बजे आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस पूरी प्रक्रिया में CBI ने भी अहम भूमिका निभाई। CBI भारत की तरफ से इंटरपोल से जुड़े मामलों की नोडल एजेंसी है। उसने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और ED के साथ मिलकर आरोपी को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में सहयोग किया। 177.12 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप... ED की जांच के मुताबिक, M/s Platinum Hern Private Limited टोरेस ज्वेलरी ब्रांड के नाम से शोरूम चलाती थी। कंपनी पर आरोप है कि उसने छोटे निवेशकों को मोटे मुनाफे और रेफरल बोनस का लालच देकर निवेश कराया। इसके साथ ही कम कीमत की ज्वेलरी को कई गुना ज्यादा कीमत पर बेचने का आरोप भी है। जांच में सामने आया कि कंपनी ने बड़ी मात्रा में नकदी इकट्ठा की और इस रकम को वैध कारोबार में लगाने के बजाय हवाला ऑपरेटरों के जरिए दूसरी जगह भेजा। बाद में इस पैसे को USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का भी आरोप है। ED ने अब तक इस मामले में अपराध से अर्जित रकम यानी Proceeds of Crime की कीमत 177.12 करोड़ रुपये आंकी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ओलेक्सांद्र जापिचेंको इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था और पैसे की वसूली तथा उसे दूसरी जगह भेजने के निर्देश देता था। मार्च 2025 में हुई थी एक आरोपी की गिरफ्तारी ED ने इस मामले में 26 मार्च 2025 को अल्पेश प्रवीणचंद्र खारा को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि वह ओलेक्सांद्र जापिचेंको के निर्देश पर काम कर रहा था. इस मामले में ED ने 22 मई 2025 को मुंबई की विशेष PMLA अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। अदालत ने 29 जुलाई 2025 को इसका संज्ञान लिया। इंटरपोल रेड नोटिस के बाद रोमानिया में पकड़ा गया था आरोपी ओलेक्सांद्र जापिचेंको भारत में जांच से बचकर विदेश में रह रहा था। मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने 3 नवंबर 2025 को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। इसके बाद ED के अनुरोध पर इंटरपोल ने आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश के दौरान 23 मई 2026 को उसे रोमानिया में अस्थायी रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रोमानिया की अदालतों में प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया चली। ED ने रोमानियाई अधिकारियों को जरूरी जवाब और दस्तावेज उपलब्ध कराए। बुखारेस्ट की अदालत ने भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया, जिसे बुखारेस्ट कोर्ट ऑफ अपील्स ने भी बरकारार रखा। रोमानिया और UAE का ED ने जताया आभार आरोपी को भारत लाने के लिए ED ने रोमानिया सरकार और बुखारेस्ट स्थित नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) का आभार जताया है। इसके अलावा UAE के अधिकारियों, CBI (NCB इंडिया), विदेश मंत्रालय और दूसरे संबंधित विभागों के सहयोग की भी सराहना की है। ED का कहना है कि इस प्रत्यर्पण से यह संदेश जाता है कि आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में विदेश भागने वाले आरोपियों को भी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए भारत लाकर कानून का सामना कराया जा सकता है।0
0
Report
गडचिरोली में माओवादी हथियार और विस्फोटक जंगल से बरामद, पुलिस ने बड़ी सफलता पाई
Pakhanjur, Chhattisgarh:माओवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो अग्निशस्त्र, 31 जिंदा कारतूस, तीन ग्रेनेड और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई है। दरअसल, गडचिरोली पुलिस को गार्डेवाड़ा थाना क्षेत्र के हिक्केर जंगल में माओवादियों द्वारा हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 17 नवंबर को पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में विशेष अभियान दल की पांच टुकड़ियों और बीडीडीएस की दो टीमों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जंगल में सघन तलाशी के दौरान बीडीडीएस की टीम ने जमीन में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की। इसमें एक 12 बोर रायफल, एक एयर गन, 303 के 13 और 8 एमएम के 18 जिंदा कारतूस, तीन ग्रेनेड, 18 बीजीएल सेल, दो बीजीएल लॉन्चर और 10 डेटोनेटर शामिल हैं। इसके अलावा 21 सुराका सेल, होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक जनरेटर, 22 वायर बंडल और अन्य माओवादी सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, माओवादी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से इस तरह के हथियार और विस्फोटक जंगलों में छिपाकर रखते थे। बरामद सामग्री को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई को गडचिरोली पुलिस के विशेष अभियान दल, प्राणहिता यूनिट, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना की है。0
0
Report
खूँटी में इनोवा कार पेड़ से टकराई, पाँच घायल—ओडिशा से देवघर जा रहे थे
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी। स्लग – इनोवा कार पेड़ से टकराई, पांच लोग गंभीर रूप से घायल। खूँटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। कर्रा-राँची मुख्य मार्ग पर छाता नदी के निकट बगडेगा के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग ओडिशा से देवघर बाबा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवकों और कर्रा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा से पाँच लोग इनोवा कार संख्या ओडी-35-डी-7395 से देवघर बाबा धाम जा रहे थे। इसी दौरान कर्रा-रांची मार्ग पर छाता नदी और मसमानो गांव के बीच बगडेगा के समीप लगभग तीन बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सुजीत कुमार बेहरा, सच्चिदानंद समल, सरोज कुमार साहू, सत्यजीत बेहरा और सूर्यकांत महाभोय घायल हो गए। सभी घायल ओडिशा के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक और कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल खूँटी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दे दी है।0
0
Report
Advertisement
मेहरमा अस्पताल में 15 दिन के नवजात की लावारिस स्थिति, मां फरार
Godda, Jharkhand:गोड्डा में ममता को शर्मसार करते हुए एक मां अपने पंद्रह दिनों के नवजात बच्चे को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गई। उसके साथ बतौर केयर टेकर एक और महिला थी, वह भी गायब हो गई है। घटना मेहरमा सीएचसी की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा के महिला वार्ड के सफाई के दौरान करीब 15 दिन की एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में मिलने की खबर से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। वाकया सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच का है। इस संबंध में सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. प्रणव राज ने बताया कि अस्पताल की सफाई कर्मी जब अस्पताल के महिला वार्ड की साफ-सफाई कर रही थी, तब उसकी नजर लावारिस अवस्था में पड़ी नवजात बच्ची पर पड़ी। इसके बाद सफाई कर्मी ने इसकी जानकारी उन्हें दी। सूचना मिलते ही उन्होंने बच्ची को अस्पताल में कार्यरत नर्स की देखरेख में सौंप दिया। चिकित्सक के अनुसार बच्ची स्वस्थ है।घटना की जानकारी तत्काल मेहरमा थाना को दी गई।मेहरमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सन्मुख राम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं चिकित्सक डॉ. प्रणव राज ने बाल कल्याण समिति को भी घटना से अवगत करा दिया है। फिलहाल नवजात बच्ची अस्पताल में चिकित्सकीय देखरेख में है।पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
बारसोई जीआरपी वाहन से छह साल के बच्चे घायल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के बस्तौल -सोनैली मुख्य मार्ग पर बौंरा चौक के समीप पुलिस वाहन की चपेट में आने से लगभग छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने जीआरपी पुलिस वाहन को घेर लिया. लोगों का आरोप था कि बच्चे को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर निकलने की कोशिश कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे में बौंरा गांव का बच्चा घायल हुआ. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. स्थिति को देखते हुए सालमारी के अलावा कदवा, डंडखोरा सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई. इधर, बारसोई जीआरपी ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन बारसोई रेल पुलिस का था. वाहन कैदी को न्यायिक हिरासत में सौंपने के लिए बारसोई से कटिहार ले जा रहा था. इसी दौरान बस्तौल सड़क के समीप बच्चा बारसोई जीआरपी वाहन की चपेट में आ गया. मौके पर पहुंचे कदवा थाना इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि बच्चे के सिर के पिछले हिस्से में हल्की सूजन है. बच्चे को बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं, बारसोई जीआरपी की ओर से बच्चे को गंभीर चोट नहीं आने की बात कही गई है. वाहन में सवार कैदी भी सुरक्षित बताया गया है. घटना के बाद बारसोई जीआरपी पुलिस टीम कटिहार सुरक्षित लौट गई और मौके पर स्थिति सामान्य है.0
0
Report
800 मीटर लैंडस्लाइड लेक में दिखा रहस्यमयी जीव; विभाग ने मगरमच्छ न माना
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट तहसील के कुंवारी क्षेत्र में शम्भू नदी पर बनी करीब 800 मीटर लंबी लैंडस्लाइड लेक एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह झील से संभावित आपदा का खतरा नहीं, बल्कि पानी के भीतर दिखाई देने वाला एक रहस्यमयी जीव है। ग्रामीणों का दावा है कि झील में मगरमच्छ जैसा बड़ा जीव तैरता दिखाई दे रहा है। उसके पानी में हलचल पैदा करने से झील की सतह पर कंपन जैसी स्थिति बन रही है। इस दृश्य ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार, झील में दिखाई देने वाला जीव आकार में काफी बड़ा है और उसकी गतिविधियां सामान्य जलीय जीवों से अलग नजर आती हैं। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के बीच इस जीव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सवाल यह भी है कि ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस झील में आखिर इतना बड़ा जीव कौन सा हो सकता है। इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने झील में मगरमच्छ होने की संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि ग्लेशियर क्षेत्र की इस झील में मगरमच्छ का पाया जाना सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, यह किसी सांप की प्रजाति या अन्य जलीय जीव की गतिविधि भी हो सकती है। वास्तविक स्थिति मौके पर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। विभाग की टीम क्षेत्र में जाकर जांच करेगी।0
0
Report
Advertisement
