icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

48 घंटे की बारिश में ड्यूटी पर अडिग खाकी: ट्रैफिक संभालते पुलिसकर्मी

Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है... सड़कें पानी से लबालब हैं, मौसम ने रफ्तार पर ब्रेक लगाने की कोशिश की है... लेकिन इस बारिश के बीच भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी ड्यूटी मौसम देखकर नहीं रुकती। लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी बारिश में घंटों भीगते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं... खुद बारिश में खड़े हैं, लेकिन कोशिश यही है कि शहर की रफ्तार न रुके... ताकि किसी को जाम में परेशानी न हो... ताकि बारिश के बीच हर राहगीर सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। बारिश से बचने के लिए लोग घरों और दुकानों का सहारा ले रहे हैं... दूसरी तरफ ये पुलिसकर्मी खुले आसमान के नीचे खड़े हैं। वर्दी पूरी तरह भीग चुकी है... जूते पानी में डूबे हैं... लेकिन नजरें लगातार सड़क और ट्रैफिक पर हैं। क्योंकि इनके लिए बारिश सिर्फ मौसम है... ड्यूटी इनके लिए जिम्मेदारी है।
0
0
Report

रावतपुर में हाईटेंशन लाइन हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, चालक घायल

Kanpur, Uttar Pradesh:रावतपुर में दर्दनाक हादसा करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत कानपुर के रावटपुर थाना क्षेत्र स्थित केशवपुरम के बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दरअसल अपार्टमेंट में एक फ्लैट में ग्रिल लगनी थी। ग्रिल का काम करने के लिए रावतपुर के रामलला स्कूल के पास रहने वाले अभिषेक पाल, उनके चाचा मिथलेश उर्फ छोटू और मसवानपुर के रिजवान आए थे। तीनों एल्युमीनियम का काम करते हैं। नाप लेते समय लोहे की ग्रिल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। तेज करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई, रिजवान झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
0
0
Report
Advertisement

कुमाऊं में भारी बारिश के साथ रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी: 26-27 सितम्बर को सतर्क रहें

Haldwani, Uttarakhand:कुमाऊं में मौसम को लेकर एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 सितंबर को जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 27 सितंबर को भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, झोंकेदार हवाओं और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं और लोगों से नदी-नालों और गधेरों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पूरे कुमाऊं में प्रशासन ने एहतियात बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। बलियानाला, आलूखेत और किशनपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को नदी-नालों और गधेरों की ओर नहीं जाने के लिए जागरूक करने को कहा गया है। बेहद जरूरी होने पर ही मौसम की जानकारी लेकर यात्रा करें। वहीं बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग पर भी रोक रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके, प्रशासन ने आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। दीपक रावत, कमिश्नर कुमाऊं एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और एडीबी समेत सड़क से जुड़े विभागों को मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल यातायात सुचारू कराने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही आपदा की सूचना तत्काल प्रशासन को आपदा हेल्पलाइन DEOC: 05942-231178 / 231179 / 231181 टोल फ्री: 1077 मोबाइल: 8272080884 पर दें...
0
0
Report
Advertisement

जायल में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जायल में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम。 विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित。 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा सहयोगिनी का किया सम्मान。 गर्भवती महिला की गोदभराई रस्म कराई, पोषण की दी जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं व सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को कराया अवगत。 जायल में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लीलण चौक स्तिथ आंगनबाड़ी केंद्र ओर इन्दिरा कॉलोनी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा सहयोगिनी का सम्मान किया गया。 कार्यक्रम में सीडीपीओ जायल हर्षा वर्मा सहित भारत विकास परिषद के सदस्य और अन्य विभागों के कार्मिक मौजूद रहे。 इस दौरान लाभार्थियों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई और आंगनबाड़ी केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया。 वहीं, गर्भवती महिला अनिता की गोदभराई की रस्म भी कराई गई。 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया गया तथा मानदेय कार्मिकों को प्लांटर और संदेश पत्र भेंट किए गए。
0
0
Report

झाड़ोल में आरक्षण तय, तीन पंचायतों में ST महिला प्रधान की राह साफ

Udaipur, Rajasthan:झाड़ोल उपखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही गांवों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। झाड़ोल क्षेत्र में तीन पंचायत समितियां—झाड़ोल, फलासिया और ओगणा हैं। आरक्षण लॉटरी में तीनों पंचायत समितियों में ST महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। यानी इस बार तीनों पंचायत समितियों की कमान महिला प्रधान के हाथों में होगी। परिसीमन के बाद नवगठित ओगणा पंचायत समिति में पहली बार महिला प्रधान बनने जा रही है। ऐसे में ओगणा में पंचायत समिति के गठन के साथ ही महिला नेतृत्व की नई शुरुआत देखने को मिलेगी। वहीं, झाड़ोल उपखंड की 93 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण भी तय हो गया है। झाड़ोल पंचायत समिति क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायत, ओगणा की 24 ग्राम पंचायत और फलासिया की 35 ग्राम पंचायतों में ST वर्ग के महिला और पुरुष सरपंच चुने जाएंगे। आरक्षण की तस्वीर सामने आते ही गांवों में चुनावी चौपालें शुरू हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने गांवों में चुनावी समीकरण बैठाने में जुट गए हैं। कहीं पुराने दावेदार सक्रिय हो रहे हैं तो कहीं नए चेहरों ने भी अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है। सबसे बड़ा असर परिसीमन से बनी नई ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों का देखने को मिल रहा है। नए परिसीमन के चलते कई गांवों के समीकरण बदल गए हैं और पुराने चुनावी गणित पर भी असर पड़ा है। अब आरक्षण तय होने के बाद गांव-गांव में एक ही चर्चा है—कौन बनेगा सरपंच और किसके सिर सजेगा पंचायत समिति प्रधान का ताज? आने वाले दिनों में दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही गांवों की चौपालों से लेकर पंचायत स्तर तक चुनावी माहौल और गरमाने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा की छह बेटियों समेत महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता

Palwal, Haryana:हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है, जिसमें हरियाणा की 6 बेटियां भी शामिल हैं। खेल मंत्री ने कहा की बेटियां आज देश का नेतृत्व करने के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हरियाणा के खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं तो सभी की निगाहें उन पर रहती हैं। गौरव गौतम ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरियाणा के खिलाड़ी एशियन गेम्स से पदकों के साथ वापस लौटेंगे। खिलाड़ियों के हरियाणा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
0
0
Report

पानी की टंकी पर चढ़े युवक के विवाद में पुलिस ने स्थिति संभाली

Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... पावटा (कोटपूतली-बहरोड़)....पावटा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पड़ोसी की प्रताड़ना और पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामला पावटा स्थित नवोदय विद्यालय के पास का है। जानकारी के अनुसार पावटा निवासी नरेश आर्य का अपने पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। नरेश का आरोप है कि वह पड़ोसी की लगातार प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। उसने इस संबंध में प्रागपुरा थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई उचित संज्ञान नहीं लिया। पुलिस से न्याय न मिलता देख और लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर नरेश आर्य नवोदय विद्यालय के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना अधिकारी मय जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए टंकी पर चढ़े युवक नरेश आर्य से संवाद स्थापित किया और उसकी समस्याएं सुनीं। थाना अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पड़ोसी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन और लगातार की गई समझाइश के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और वह सकुशल टंकी से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है。
0
0
Report
Advertisement

तेज धार में नाव पलट; अमित और बिट्टू लापता, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र तलाश जारी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बारीडीह नदी घाट में देर रात मछली पकड़ने गए तीन युवकों की नाव अचानक पलट गई। नाव पलटते ही तीनों युवक नदी की तेज धार में बहने लगे। एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकल आया,जबकि दो युवक तेज बहाव में लापता हो गए। लापता दोनों युवकों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित और बिट्टू के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।बताया जा रहा है कि तीनों युवक रोजाना इसी तरीके से नदी में मछली पकड़ने जाया करते थे।इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और तीनों युवक नदी की तेज धार में बहने लगे।एक युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन अमित और बिट्टू तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। दोनों बारीडीह मीरा पथ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report

सरसावा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटीं: भूसे में दबे दो लोगों की मौत

Saharanpur, Uttar Pradesh:सरसावा में बड़ा हादसा: दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटीं, भूसे में दबे दो लोगों की मौत सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में रुड़की-पंचकूला मार्ग पर जगेता नजीब के पास शनिवार को भूसे से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जबकि ट्रैक्टर के नीचे दबे दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक कर रही थीं। इसी दौरान दोनों वाहनों में साइड लगने से वे अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस, क्षेत्राधिकारी नकुड़ जितेन्द्र कुमार सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। क्षेत्राधिकारी नकुड़ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल तीन व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सीओ के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्तियों को बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक राहत-बचाव कार्य चलता रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मृतकों की पहचान सहित अन्य आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top