icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow2 Feb 2025, 08:15 am

Hapur - डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Hapur, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का दिल्ली से हापुड़ की तरफ जाते हुए छिजारसी टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एक समारोह में शामिल होने के लिए गुलावटी एक गांव में जा रहे थे. भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अनेक भाजपाइयों ने टोल प्लाजा पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का स्वागत किया. इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लोकसभा में जो बजट पेश हुआ है वह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में भारत दुनिया में विकसित राष्ट्र के रूप में शीघ्र ही स्थापित होने वाला है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धामी ने आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य-समृद्धि की कामना, मोदी के नेतृत्व से वैश्विक पहचान

Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की。 मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर मारपीट; दो छात्र अस्पताल में भर्ती

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर छात्रों में मारपीट, दो हाईस्कूल के छात्र घायल। एंकर: गोरखपुर के बांसगांव में आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर छात्रों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खजनी-माल्हनपार मुख्य मार्ग पर स्कूल के पीछे दो हाईस्कूल छात्रों के बीच धारदार हथियारों से हमला करने की घटना सामने आई है। हमले में दोनों छात्र घायल हो गए। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बांसगांव सीएचसी से गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, मंगलवार को हुई मारपीट की इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मामला बांसगांव थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के बाहर का है। स्कूल के पीछे मुख्य मार्ग के पास छात्र शिवम और विनय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और तभी किसी छात्र के द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में विनय के सीने में गहरा घाव लगा, जबकि शिवम के बाएं अंडकोष, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों छात्रों को खून से लथपथ देखकर आसपास मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्रों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर कई छात्र वहां से दूर चले गए। घटना की सूचना 112 पुलिस सेवा और 108 एंबुलेंस को दी गई। गंभीर रूप से घायल शिवम को पहले बढ़नी चौराहे स्थित राजेश मेडिकल स्टोर ले जाया गया, जहां खून रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसे बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं विनय का प्राथमिक उपचार हरनहीं सीएचसी में कराया गया। बताया गया कि घायल छात्र शिवम अपने ननिहाल में नाना रामसजन, नानी सरस्वती और मामा दिनेश के साथ रहकर पढ़ाई करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद बांसगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि घटना के समय स्कूल में सातवी घंटी की पढ़ाई चल रही थी। उन्हें विद्यालय के बाहर मारपीट की जानकारी मिली। कुछ लोगों ने बाहरी बच्चों के बीच विवाद होने की बात बताई है। स्कूल के विद्यार्थियों की संलिप्तता सामने आने पर अभिभावकों को बुलाकर विद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। मारपीट की वजह क्या थी और हमले में कौन-कौन शामिल था, इसकी जांच के बाद तस्वीर साफ होगी।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा गेस्ट टीचर्स ने 2026 नियमों के खिलाफ बड़ा विरोध शुरू किया

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा गेस्ट टीचर्स ने राज्य सरकार द्वारा 22 सितंबर 2026 को नोटिफ़ाई किए गए हरियाणा गेस्ट टीचर्स सर्विस रूल्स, 2026 का विरोध किया है। गेस्ट टीचर्स ने कहा है कि वे अपनी सर्विस के रेगुलराइज़ेशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। नोटिफ़ाई किए गए नियमों के अनुसार, गेस्ट टीचर्स 58 साल की उम्र में रिटायर होंगे। नियमों में बिना सैलरी के 730 दिनों तक की चाइल्ड केयर लीव (CCL) के साथ-साथ सर्विस से जुड़ी दूसरी शर्तें भी शामिल हैं। हरियाणा गेस्ट टीचर्स के मीडिया इंचार्ज डॉ. अजय लोहान ने कहा कि कोर्ट के फ़ैसले को लागू करने के बजाय, सरकार ने ऐसे सर्विस रूल्स बनाए हैं जो उनकी मांग का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा कि लगभग 12,000 गेस्ट टीचर्स की एकमात्र मांग कोर्ट के फ़ैसले को लागू करना और उन्हें रेगुलराइज़ करना है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

रामपुर नाले में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम जारी

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में नाले में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, इलाके में फैली सनसनी, 11 सितंबर से लापता था रिंकू, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस, मामलाएक मिलक थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ बिलासपुर रोड बाईपास पर जिंदल गार्डन के पास पुलिया के नीचे नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला, नाले में शव दिखाई देने के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला, मृतक की पहचान 32 वर्षीय रिंकू पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है, जो बिलासपुर रोड स्थित साहू जी नगर का रहने वाला था, बताया जा रहा है कि रिंकू 11 सितंबर से लापता था, काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी, अब कई दिन बाद नाले में उसका शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, युवक नाले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, रिपोर्ट सामने आने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report

बीकानेर में पीएम मोदी लाभार्थी संवाद: 500 से सीधी बातचीत

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर प्रवास पर रहेंगे रिद्धि-सिद्धि रिजॉर्ट में 500 लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सीधा संवाद टू-वे संवाद के जरिए लाभार्थियों को पीएम मोदी से बातचीत का मिलेगा मौका सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी साझा करेंगे अनुभव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए दिशा-निर्देश सेवा संकल्प यात्रा भी आज बीकानेर पहुंचेगी, रात में बीकानेर में रहेगा यात्रा का प्रवास उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा नोखा के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री के दौरे और पीएम संवाद कार्यक्रम को लेकर बीजेपी ने तैयारियां पूरी कीं आयोजन के प्रभारी जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा जुटे तैयारियों में पीएम नरेंद्र मोदी के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां, प्रदेश के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों की लगातार कर रहे मॉनिटरिंग वही प्रदेश के पदाधिकारियों से लगातार बातचीत और समन्वय में जुटे कूकणा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पल-पल का लिया जा रहा फीडबैक रिद्धि-सिद्धि भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा बीजेपी संगठन बीजेपी जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर,जिला महामंत्री तोलाराम कूकना मौजूद, जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे और निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी भी पहुंचे मौके पर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी और पदाधिकारी कर रहे निरीक्षण सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top