245101
हापुड चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कलेक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Hapur, Uttar Pradesh:मामला हापुड़ का है जहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कलेक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि गढ़ निवासी नेपाल कलेक्ट्रेट में विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है जो सुबह ड्यूटी के लिए गढ़ से हापुड़ कलेक्टर जा रहा था। जैसे ही बाबूगढ़ में NH-9 पर पहुंचा तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल कर्मचारी का उपचार जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर में सांप लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे ग्रामीण, पांच वर्षीय बच्ची का इलाज शुरू
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जिला मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण अपने साथ बोरी में एक सांप भरकर ट्रामा सेंटर पहुँचा। सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, दरअसल घर के आंगन में खेल रही एक बच्ची को इस सांप ने काट लिया था, जिसके बाद परिजनों ने सांप को पकड़कर बच्ची सहित इलाज के लिए CHC बार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज उसके बाद जिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में जब परिजन अपनी 5 वर्षीय बच्ची को लेकर पहुंचे तो उसने अपने साथ बोरी में भरकर लाये सांप को बोरी से बाहर निकालकर दिखाया, जिसको देखकर मौके पर मौजूद लोग चौंक गए। फिलहाल इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। पूरा मामला बार थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे का है।0
0
Report
वायरल शो के बारे में अभी स्पष्ट खबर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
छपरा में राष्ट्रव्यापी छात्र बंद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
Chapra, Bihar:देशभर में छात्र संगठनों के राष्ट्रव्यापी बंद का असर आज बिहार के छपरा में भी देखने को मिला। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच छात्रों ने शहर में मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छपरा के अंबेडकर भवन से जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी थाना चौक, नगरपालिका चौक होते हुए जिला समाहरणालय तक पहुंचे। पूरे मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। नगरपालिका चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे एसपी रामपुकार सिंह ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की अपील की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन के दौरान city के कई हिस्सों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे बंद का असर साफ तौर पर देखने को मिला। बाइट: छात्र नेता / एसपी रामपुकार सिंह आउट्रो: फिलहाल पूरे प्रदर्शन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस की निगरानी में छात्र संगठनों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
Advertisement
बिहार बंद के बीच छात्र नेता प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
Madanpur, Bihar:बिहार बंद के आह्वान के दौरान शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र टी.पी. कॉलेज के समीप एकत्र हुए और दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की योजना समाहरणालय का घेराव कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की थी। छात्र जुलूस की शक्ल में समाहरणालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कॉलेज चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ दर्जन छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर सदर थाना ले गई। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संतोष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवेंद्र भारती स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे थे। वहीं सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद सिंह, बेलारी थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्र नेताओं का आरोप था कि नीट पेपर लीक प्रकरण और उससे जुड़े मामलों में कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की。0
0
Report
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PM-e बस और Non A/C बसों का लोकार्पण किया
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा PM-e Bus, Deluxe A/C एवं Non A/C बसों का लोकार्पण।0
0
Report
तेज़ रफ्तार स्कूटी की टक्कर से अधेड़ घायल, CCTV में कैद
Ujjain, Madhya Pradesh:तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को मारी टक्कर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बड़नगर के शिवजी चौराहे पर हुआ हादसा, घायल को उज्जैन रेफर किया गया; शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी उज्जैन जिले के बड़नगर में तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे शिवजी चौराहे पर एक अधेड़ सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधेड़ उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि स्कूटी सवार युवती भी संतुलन खोकर वाहन सहित गिर गई। हादसे में घायल अधेड़ को पहले बड़नगर में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवती जल्दबाजी में तेज रफ्तार से वाहन चला रही थी। घटना के बाद परिजनों ने बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में लेकर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना भुता पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और राशन कोटा वितरण को लेकर धमकी भरा वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा था। वीडियो में उसने राशन कोटा वितरण में लोगों से अंगूठा लगवाकर राशन न देने का आरोप लगाया और भविष्य में भी ऐसा करने संबंधी धमकी भरी बातें कही थीं। जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान थाना भुता क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी 22 वर्षीय आदिल अंसारी के रूप में हुई। मामले में थाना भुता में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मटकोटा नहर के पास, गांव भगवानपुर से करीब 200 मीटर आगे ट्यूबवेल के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसने यह भी कहा कि उसके क्षेत्र में कोटे पर लोगों से अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया जाता था, जिससे नाराज होकर उसने वीडियो बनाया। आरोपी ने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही।0
0
Report
Sant Kabir Nagar: प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आत्महत्या, शादी के सपने टूटे
Uska Khurd, Uttar Pradesh:ऐंकर: संतकबीरनगर में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हादसा कोतवाली क्षेत्र के सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है कि युवक गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था जब कि युवती जिले के बखिरा थाना क्षेत्र की निवासी थी। दोनों एक साल से दूसरे से प्रेम करते थे और जल्दी शादी करना चाहते थे। दोनों का परिवार भी शादी के लिए रजामंद था। लेकिन लड़की का परिवार आर्थिक कारणों से कुछ साल बाद शादी करना चाहता था। बताया जाता है कि दोनों शुकवार की दोपहर घर से बिना बताए निकले थे और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। परिजनों को देर रात हादसे की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।0
0
Report
कानपुर में महिला ने होमगार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बीच सड़क भिड़ंत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, होमगार्ड से बीच सड़क भिड़ंत。 गुजैनी थाना क्षेत्र में महिला ने होमगार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए वर्दी पकड़कर मारपीट की。 वायरल वीडियो में महिला होमगार्ड को थप्पड़, लात-घूंसे मारती और वर्दी खींचती दिखाई दे रही है。 घटना कारगिल पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे अंडरपास की बताई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
झांसी रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में आग, दमकल ने समय पर नियंत्रण पाया
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित फूड प्लाजा में आज सुबह अचानक आग लग गई, देखते ही देखते अंदर रखा सामान जलने लगा, अंदर से आग की लपटें और बाहर से धुआं निकलता देखकर अफरा तफरी मच गई, आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी टीम के साथ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आनन फानन में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, तब जाकर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और रेल प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि समय पर आग बुझ गई, वरना प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के लिए खतरा बढ़ सकता था。0
0
Report
Modi ने मंत्रियों से इंस्टाग्राम पर अधिक सक्रिय रहने को कहा; राहुल गांधी-भगवत बयान पर बयानबाज़ी चटकती
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Pramod Tiwari (Congress) On Rahul Gandhi, RSS chief Mohan Bhagwat's statement. Cjp-Nadda meet. 47 NTA officials sacked amid nationwide student protests. PM Narendra Modi has asked union ministers to become more active on Instagram.0
0
Report
खाटूधाम में देवशयनी एकादशी-द्वादशी मेले की भव्य शुरुआत, देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़
Sikar, Rajasthan:खाटूधाम में आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी-द्वादशी के दो दिवसीय मेले का शनिवार से भव्य शुभारंभ हो गया। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्याम श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। अलसुबह से ही मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा श्याम के दरबार में अपनी मनोकामना का निशान अर्पित कर परिवार, व्यापार और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की जा रही है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर श्रीश्याम मंदिर कमेटी के सुरक्षा गार्ड तथा पुलिस का भारी जाब्ता मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर तैनात है। प्रशासन भी मेले की सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।0
0
Report
Advertisement
किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नहर परियोजना से भूमि सुरक्षा मांग की
Karauli, Rajasthan:प्रस्तावित नहर परियोजना को लेकर किसानों ने उठाई आवाज, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, हिंडौन । प्रस्तावित नहर परियोजना से प्रभावित किसानों ने सूरौठ तहसील में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी कृषि भूमि और आजीविका की सुरक्षा की मांग की। किसानों ने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन परियोजना के कारण उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।0
0
Report
बेगमगंज में सेमरी नदी में डूबे बाइक सवार युवक का शव चार दिन बाद मिला
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज में उफनती सेमरी नदी में बहा बाइक सवार का शव आज तीन दिन वाद उसी जगह पर मिला जहाँ वह बहा था..... रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील में ग्राम रहटवास और नैन विलास के बीच सेमरी नदी के तेज बहाव में मोटरसाइकिल सवार युवक बह गया था ...लगभग 12 किलोमीटर एसडीआरएफ ने छानवीन की लेकिन युबक का शव मिट्टी और कचरे में दब गया 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद आज चौथे दिन में युवक का शव मिला0
0
Report
बांसवाड़ा में फर्जी आवासीय पट्टों का घोटाला: तीन महिलाएं संदिग्ध
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप अभियान के दौरान नगर परिषद के समक्ष फर्जी आवासीय फ्री होल्ड पट्टों का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 3 महिलाएं अपने आवासीय फ्री होल्ड पट्टे लेकर लीज डीड के लिए नगर परिषद पहुंची थीं। पहली बार में कर्मचारियों को पट्टा देखकर फर्जी होने का अंदाजा ही नहीं लगा पाए। बाद में पट्टों पर दर्ज रसीद क्रमांक का परिषद के रिकॉर्ड से मिलान किया तो तीनों पट्टे संदिग्ध पाए गए। जांच में सामने आया कि पट्टों पर अंकित रसीद क्रमांक नगर परिषद के रिकॉर्ड में है ही नहीं। संबंधित क्रमांकों पर परिषद में कोई आधिकारिक रिकार्ड भी नहीं है। प्राथमिक जांच में तीनों दस्तावेजों को फर्जी मानते हुए नगर परिषद ने शुक्रवार को राजतालाब थाने में परिवाद दिया है। इसमें फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका उपयोग करने की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांगे की है। परिषद के अनुसार जिन 2 महिलाओं के नाम से फर्जी पट्टे सामने आए, उनमें श्यामपुरा निवासी मंसू पत्नी गजु मईड़ा के पट्टे पर रसीद क्रमांक 38/47 तथा डागला तेजपुर निवासी संतु पत्नी रमेश चंद्र डोडियार के पट्टे पर रसीद क्रमांक 38/48 अंकित है। वही तीसरी महिला भी उनके परिवार की है,अब राजतालाब थाना पुलिस मामले की जांच करेगी। पट्टों पर सभापति सहित तीन लोगों के फर्जी साइन.. तीनों पट्टों पर सभापति, नगर नियोजक और आयुक्त के हस्ताक्षर हैं। तीनों के हस्ताक्षर ऑरिजनल स्कैन करके लगाए हुए हैं और जारी करने की तारीख वर्ष 2025 लिखी है। ऐसे में फर्जीवाड़े का पता इस बात से भी लग जाता है कि ये तीनों ही अफसर एक समय पर नगर परिषद में कभी रहे ही नहीं। जिस सभापति के हस्ताक्षर किए गए हैं, उनका कार्यकाल पूरा हुए करीब डेढ़ साल हो चुका है और वह सभापति रहे तब यह आयुक्त व नगर नियोजक नहीं थे। महिलाएं बोली, हमारी जमीन भी गई और पट्टे भी.... महिलाओं का कहना है कि हम पढ़ी-लिखी नहीं हैं। हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में हमारी जमीन के बदले हमें ये पट्टे दिए गए थे। हमारी जमीन भी ले ली और अब नगर परिषद वाले इन पट्टों को भी गलत बता रहे हैं। बांसवाड़ा में बड़ा गिरोह शामिल... बांसवाड़ा शहर में फर्जी पट्टों का मामला पहले भी कई बार सामने आया है, पर अबतक उनके खुलासे नहीं किए गए है। शहर में कई गिरोह बने है जो भोली भली जनता को बेवकूफ बनाकर फर्जी पट्टे बना रहे है.0
0
Report
Advertisement
