icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भवानीमंडी में देह व्यापार का मामला: मकान से 3 महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालतावाड़ जिले के भवानीमंडी के नवोदय कालोनी क्षेत्र में आज मोहल्ले वासियों द्वारा एक मकान में देह व्यापार संचालित किए जाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मकान से संदिग्ध गतिविधियां कर रहे 3 महिला और एक पुरुष को पकड़ लिया और थाने ले गई। कॉलोनी वासियों ने बताया कि शांति बाई नाम की एक महिला द्वारा कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार करवाया जा रहा था। सुबह से शाम तक यहां अनजान लोगों का आना-जाना रहता है। कई बार नशे में धुत अनजान लोग देर रात पड़ोस के अन्य मकानों के दरवाजे खटखटा देते हैं, जिसकी वजह से कॉलोनी की महिलाओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। साथ ही गलत गतिविधियों का बच्चों पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज संदिग्ध महिलाओं और पुरुषों के एक मकान में घुसने कॉलोनी वासियों ने बाहर से दरवाजा लगा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और नवोदय विद्यालय के पास बनी कॉलोनी में एक कमरे से 3 महिला और एक पुरुष को पकड़ा गया है। इन्हें थाने लाया गया और पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा-गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम से तेल नुकसान रोकने की अपील

RRRaju RajJust now
Delhi, Delhi:सड़को ट्रैफिक जाम को लेकर हर साल 2 लाख करोड़ का तेल हर साल बर्बाद होता है। NCR में खास तौर पर नोएडा गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी बढ़ाई गई ताकि कम से कम ट्रैफिक जाम हो। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगर लोग कार पुल करते है तो ट्रैफिक जाम में कमी आएगी। वहीं लोग प्रधानमत्री के अपील को लेकर सजग है कह रहे है कि लाल बत्ती कर गाड़ी का इंजन बंद करना चाहिए। कुछ लोग कैमरे देख कर गाड़ी का इंजन बंद किए। कुछ लोगों का कहना है हम अलग-अलग रास्तों पर जाते है अलग-अलग जगहों से ऑफिस आते है। कार पुल कैसे कर सकते है। कुछ कह रह रहे है कि इंजन बंद करने स्टार्ट करने में भी तेल का खपत होता है। कुछ कह रहे है कि जिम्मेदार लोग भी गाड़ियों का काफिला लेकर ना चले उन्हें खुद करके दिखना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

मीरजापुर में अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार, तीन पिस्टल और मोबाइल बरामद

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जनपद पुलिस को अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना कछवां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, मैगजीन, मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई है। एक रिपोर्ट Police के अनुसार बुधवार को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यालय के पास घेराबंदी कर मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी ग्राम ढोकरी थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 बोर की तीन अवैध पिस्टल मैगजीन सहित, एक मोबाइल फोन तथा नगद रुपये बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना कछवां में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक संगठित गिरोह के माध्यम से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करता है। गिरोह मध्य प्रदेश से कम कीमत पर अवैधान शस्त्र खरीदकर आसपास के जिलों में अधिक कीमत पर बेचता था। आरोपी ने बताया कि वह प्रयागराज से ट्रेन के जरिए कछवां आया था और पिस्टल बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
0
0
Report

देपालपुर में 108 एंबुलेंस बदहाली, मरीजों की जान खतरे में

Indore, Madhya Pradesh:108 एंबुलेंस वाहन की बदहाली की तस्वीरें इंदौर जिले के देपालपुर से सामने आई हैं जिसने सिस्टम और स्वास्थ्य सेवा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। देपालपुर नगर के मुख्य चौराहे पर एक 108 एंबुलेंस अचानक बंद हो गई, जिसके बाद राहगीरों को धक्का लगाकर वाहन को सड़क किनारे करना पड़ा। इस घटना ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे पर बंद हुई एंबुलेंस काफी देर तक बीच सड़क पर खड़ी रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। जिस सेवा को मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए शुरू किया गया था, वही अब खुद सहारे की मोहताज नजर आ रही है। नगर में संचालित 108 एंबुलेंस खटारा हालत में दौड़ रही है। कई गाड़ियों में आवश्यक सुविधाओं का अभाव भी बताया जाता है। ऐसे में यदि रास्ते में कोई तकनीकी खराबी आती है तो गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
0
0
Report
Advertisement

मंडला जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर हाईकोर्ट नोटिस; जवाब चार हफ्तों में

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है… हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और मंडला सीएमएचओ को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है… याचिकाकर्ता पंकज कुमार सोनी ने हाईकोर्ट में बताया कि आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की करीब 10 लाख आबादी जिला अस्पताल पर निर्भर है… लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है… कोर्ट में बताया गया कि अस्पताल में 42 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, जबकि सिर्फ 17 डॉक्टर ही पदस्थ हैं । याचिका में कहा गया है कि कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद वर्षों से खाली पड़े हैं… रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से सोनोग्राफी मशीनें बंद पड़ी हैं और मरीजों को निजी सेंटरों में महंगे टेस्ट कराने पड़ रहे हैं…प्रसूति वार्ड की हालत को भी बेहद चिंताजनक बताया गया है… आरोप है कि बिस्तरों की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को फर्श पर लेटना पड़ रहा है… जिससे संक्रमण और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं… पंकज सोनी - याचिकाकर्ता शिशु भलावी - मरीज के परिजन याचिका में प्रशासनिक चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए हैं… याचिकाकर्ता का कहना है कि ज्ञापन और प्रदर्शन के बावजूद सुधार नहीं हुआ… पीआईएल में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है… मामले की अगली सुनवाई जून में होगी… डॉ विजय धुर्वे - अस्पताल अधीक्षक - मण्डला। राहुल नामदेव धोटे - कलेक्टर - मण्डला。 फिलहाल हाईकोर्ट के नोटिस के बाद अब सबकी नजर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के जवाब पर टिकी हुई है… देखना होगा कि आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं…
0
0
Report

UCC पर आदिवासियों की परंपराओं का अध्ययन शुरू, क्या होगा बड़ा फैसला?

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल UCC को लेकर आदिवासियों की परंपरा के अध्ययन पर बोले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा कांग्रेस पार्टी ने ना आदिवासियों का भला किया ना अनुसूचित का कांग्रेस के नेता सिर्फ खुद के लिए और गांधी परिवार के लिए जी रहे हैं आदिवासियों का हित कांग्रेस ने नहीं किया बीजेपी ने किया आदिवासी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया कांग्रेसी ने आदिवासियों को कभी भला नहीं किया Ucc को लेकर बनाई गई कमेटी में हर वर्ग के लोग शामिल आदिवासी समाज का भी प्रतिनिधित्व शामिल प्रतिनिधित्व बारीकी से आदिवासियों की परंपराओं का अध्ययन करेगा अध्ययन करने के बाद फैसला होगा अभी फिलहाल किसी तरह का कोई फैसला नहीं हो रहा अभी प्रारंभिक तौर पर चर्चा चल रही है
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री रामकृपाल यादव ने तेल बचाने के लिए एक गाड़ी तक सीमित किया

Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा खड़ी में युद्ध हो रहा है प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से अपील किया है आप कम से कम गाड़ी का इस्तेमाल करें ताकि तेल की खपत कम हो हो सभी लोगों का दायित्व बनता है PM के अपील को माने और तेल की खपत को कम करें हमने निर्णय लिया है कि मेरे साथ जो गाड़ी चलती है उसकी संख्या कम करेंगे और आज से ही मैं कम कर दूंगा एक गाड़ी से ही मैं चलूंगा और एक गाड़ी एस्कॉर्ट के रूप में रहेगा मुख्यमंत्री जी ने भी अपील किया है कि एक दिन हम लोग बिना सरकारी वाहन के चलें और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था है सरकार का या प्राइवेट उससे मैं एक दिन जरूर कार्यालय आऊंगा ताकि कम तेल का इस्तेमाल हो विभाग के लोगों से भी अपील करूंगा की कम से कम तेल का इस्तेमाल करें कितने बच सके और राष्ट्र मजबूत हो मंत्री रामकृपाल यादव से
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top