201015
Ghaziabad: डासना में मुर्गी के तीन पंजे मिले
Dasna, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के डासना में एक अनोखा चमत्कार देखने को मिला जब एक मुर्गी के तीन पंजे देखे गए। जैसे ही यह सूचना लोगों को मिली, वहां भीड़ लग गई। मुर्गी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, और कुछ लोग इसे खरीदने की होड़ में लग गए। लोगों का मानना है कि यह ईश्वर का चमत्कार है और कुछ लोग इसे पालकर पूजा-पाठ करने की भी बात कर रहे हैं। मुर्गी की कीमत ₹200 से लेकर ₹2000 तक लगाई जा रही है। फिलहाल डासना काठ पुलिया के पास मुर्गी को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन जिले में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी
Orai, Uttar Pradesh:जालौन/ उत्तर प्रदेश स्लग - दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी जालौन जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि महिला किसी कार्य से बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़ित महिला ने घटना को लेकर पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस चेन स्नैचिंग की घटना ने एक बार फिर नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई, राजेंद्र भारती को किया बाहर
Bhopal, Madhya Pradesh:उपचुनाव के रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई राजेंद्र भारती को किया गया पार्टी से बाहर रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई भीतरघात को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने लगाए थे आरोप0
0
Report
शोपियां के हीरपुरा में क्लाउडबर्स्ट, अधिकारी पहुँचे, स्थिति आकलन
Aram Pora, Ganderbal, Cloudburst strikes Heerpora, Shopian. Authorities have reached the area, and an assessment of the situation is underway. Further details are awaited.0
0
Report
Advertisement
कांवड़ यात्रा में डीजे के साथ घुंघरू की आवाज कायम, परंपरा बनाम आधुनिकता
Bareilly, Uttar Pradesh:कांवर ले जाने की प्रथा प्राचीन काल से ही चली आ रही है, लेकिन समय के साथ कांवर और कावरियों में बेहद तेजी से बदलाब आया है, प्राचीन काल मे कांवरिये अपने पैर में घुंगरू बांध कर चलते थे लेकिन अब पारंपरिक घुंगरू की छनक तेज बेस वाले डीजे ने ले ली है, कांवर के ऊपर देखिए बरेली से एक खास रिपोर्ट इन भीड़ के बीच हमें एक ऐसा कावरिया मिला जो आज भी घुंगरू बांध कर कांवर ले जा रहा था, बात की तो पता चला कि घुंगरू भक्ति के साथ साथ सुरक्षा के लिए भी पहने जाते थे बाइट कांवरिये बदलाav प्रकृति का नियम है और ये नियम सभी पर लागू होता है तो भला ऐसे में कावरिये इससे अछूते कैसे रह जाए, लेकिन बदलाब के साथ साथ परंपरा भी चलते रहे तो इसमें हर्ज नही है, और तेज आवाज डीजे में घुंगरू की झंकार शांत सी होती नजर आ रही है, अजय कश्यप0
0
Report
सीतापुर में शिवलिंग खंडित कर फेंकने का आरोप, दिलीप कश्यप गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर अपडेट शिवलिंग खंडित कर फेंकने का आरोप. युवक दिलीप कश्यप पर आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार. शहर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथ कॉलोनी का मामला.0
0
Report
जालंधर नार्थ हल्के के मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा की कार्यकर्ताओं में उत्साह
Jalandhar, Punjab:शुक्राना यात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प के बाद पुलिस ने शुरू की जांच में जुटी -एसीपी अशोक मीना बोले CCTV कैमरे खंगालने में जुटी, जल्द आरोपी होगे पुलिस के हिरासत में -तीन टीमें आरोपियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरों को कर रही है चेक जालंधर नार्थ हल्के की जिम्मेदारी मिलने पर मेयर विनीत धीर ने निकाली शुक्राना यात्रा जालंधर के मेयर धीर विनीत धीर को आम आदमी पार्टी द्वारा नार्थ हल्के का इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद रविवार को उनके हल्के में भव्य शुक्राना यात्रा निकाली गई। यात्रा देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होती हुई सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई। शुक्राना यात्रा में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल, शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित पार्टी की बड़ी संख्या में नेतृत्व टीम और कार्यकर्ता शामिल हुए। मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जालंधर नार्थ हल्के की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे तथा नार्थ हल्के के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद शुक्राना यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होते हुए सोढ़ल मंदिर तक पहुंची। उन्होंने कहा कि मेयर पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ नार्थ हल्के की नई जिम्मेदारी को भी वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। विनीत धीर ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर नार्थ हल्के से भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।0
0
Report
Advertisement
बारां के सोरसन एनिकट में युवक डूबा, SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता क्षेत्र के प्रसिद्ध सोरसन ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर स्थित एनिकट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक 20 वर्षीय युवक पिकनिक मनाने आए थे, पानी में डूबने से हड़कंप मच गया। युवक अपने दोस्तों के साथ सोरसन माता जी मंदिर दर्शन के लिए आया था। बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद वह दोस्तों के साथ एनिकट में नहाने लगा, तभी गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही अंता पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। SDRF की टीम को बुलाया गया है, जिसने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुक्रवार के कारण सोरसन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पिकनिक मनाने वाले लोग आते हैं। एनिकट पर अक्सर गहराई अधिक होने से हादसे का अंदेशा बना रहता है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
Hanumangarh: टिब्बी बाजार में दुकानदार पर हमला, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टिब्बी के मुख्य बाजार में दुकानदार पर हमला, कथित व्यापारिक रंजिश के चलते पड़ोसी दुकानदारों पर हमले का आरोप, श्रवण फ्रिज सर्विस की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप, हमले की पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में हुई कैद, पीड़ित श्रवण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, पुलिस ने रूबल, गौरव, गौतम, अनू और सेम छाबड़ा के खिलाफ दर्ज किया नामजद मुकदमा, टिब्बी थाना एएसआई शिवनारायण ने शुरू की जांच कार्रवाई0
0
Report
रेवाड़ी कांग्रेस में आंतरिक कलह सामने, पोस्टरों से नेताओं की तस्वीरें गायब
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर..... होर्डिंग्स से पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक गायब, अध्यक्ष बोले– भविष्य में नहीं होगी ऐसी चूक... प्रदेश अध्यक्ष, सचिव और जिलाध्यक्षों की मौजूदगी के बावजूद नहीं भर सकीं 50 कुर्सियां... भाजपा पर वादाखिलाफी और पेपर लीक को लेकर साघा निशाना.... गुटबाजी पर बोले प्रदेश अध्यक्ष: परिवार बड़ा है, जो समस्या है हल कर लेंगे.... कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई... रेवाड़ी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर सरेआम सामने आ गई। शहर में लगाए गए बड़े-बड़े वेलकम होर्डिंग बोर्ड्स और पोस्टरों से क्षेत्र के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव की फोटो गायब होने से कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में काफी चर्चा देखने को मिली। पोस्टरों से वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें गायब होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी, लेकिन भविष्य में इस तरह की चूक नहीं दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा, पार्टी के तय प्रोटोकॉल के हिसाब से हर वरिष्ठ नेता को उचित सम्मान मिलना चाहिए। कांग्रेस एक बहुत बड़ा परिवार है और परिवार में यदि छोटी-मोटी बातें या समस्याएं होती हैं, तो उन्हें मिल-बैठकर हल कर लिया जाएगा। पार्टी के भीतर चल रही खींचतान का असर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर भी साफ दिखाई दिया। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव और जिले के दोनों अध्यक्षों जैसे बड़े दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष कार्यालय पर 50 कुर्सियां भी नहीं भर सकीं। हालांकि, इस स्थिति के बीच भी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की और दावा किया कि कांग्रेस में सभी एकजुट हैं और सभी का एकमात्र लक्ष्य पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता से वादाखिलाफी करती आ रही है और जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस न लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा देश में डर और दबाव का माहौल क्रिएट करना चाहती है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश में अब तक 152 बार पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। राजनीतिक बयानों के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने देश और प्रदेश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं。0
0
Report
Advertisement
चेहलुम जुलूस के चलते लखनऊ में यातायात डायवर्जन लागू, 11:00 से
Noida, Uttar Pradesh:सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है, कि दिनांक 04.08.2026 को चेहल्लुम का जुलूस समय लगभग 12.00 बजे इमामबाड़ा नाजिम साहब से प्रारम्भ होकर थानाक्षेत्र तालकटोरा पहुचकर समाप्त होगा। जिसके दृष्टिगत भारी एवं हल्के वाहनों का डायवर्जन आवश्यकतानुसार समय 11:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा- 1. टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज, सआदतगंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 2. कमला नेहरू क्रांसिंग (मेडिकल क्रास) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 3. रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 4. नक्खास तिराहा से टूड़ियागंज की ओर कोई भी यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 5. हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 6. बुलाकी अड्डा तिराहा से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 7. मिल एरिया तिराहा से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 8. एवरेडी तिराहा से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भूसामण्डी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 9. रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहा से कोई भी यातायात एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा। 10. आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 11. विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर कोई भी यातायात नही सकेगा, बल्कि यह यातायात लगडा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 12. ए-ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर कोई भी यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर अपने गन्ंतव्य को जा सकेगा। 13. भूसामंडी तिराहा से एवररेडी तिराहे की ओर कोई भी यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 14. मवैया तिराहा से मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवररेڈی तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 15. हैदरगंज तिराहा से फलाईओवर नीबू park की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकें, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर आपने गन्तव्य को जा सकेगा। 16. हैदरगंज तिराहा से फलाईओवर मिल एरिया तिराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सके, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 17. मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज फलाईओवर से हैदरगंज तिराहे की ओर जाने वाला यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मीना बेकरी चौराहे से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। 18. फूलमन्डी से हैदरगंज तिराहे जो फलाईओवर से सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट (कमला नेूहरु) चौराहे से मेडिकल चौराहा से होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा। नोटः- जूलूस कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा जुलूस के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है。 यातायात पुलिस, लखनऊ ।0
0
Report
अगोन मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री से भरा टेम्पो पकड़ा; तीन गिरफ्तार
Nuh, Haryana:अगोन मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री से भरा टेम्पो पकड़ा; तीन गिरफ्तार नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अगोन से फिरोजपुर झिरका जाने वाले रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक टेम्पो को पकड़कर उसमें से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार एक अगस्त की रात को थाना सदर फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में दिल्ली-अलवर रोड अगोन मोड़ पर रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बिसरू निवासी इमरान पुत्र दीन मोहम्मद, मुकीम पुत्र इसराईल और अजीम पुत्र वहीद अवैध विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करते हैं,जो एक टेम्पो में विस्फोटक सामग्री भरकर अगोन से फिरोजपुर झिरका की तरफ आएंगे। सूचना के आधार पर पुलिस ने अगोन-फिरोजपुर झिरका रोड पर नाकाबंदी शुरू की। करीब 20-25 मिनट बाद अगोन की तरफ से आ रहे टेम्पो को रुकने का इशारा किया गया। तलाशी के दौरान टेम्पो में सवार तीनों युवकों को काबू किया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुकीम पुत्र इसराईल और साथ बैठे युवकों ने इमरान पुत्र दीन मोहम्मद व अजीम पुत्र वहीद निवासी बिसरू थाना बिछौर बताया। टेम्पो की जांच में पुलिस को 4 कट्टों में कुल 72.220 किलोग्राम पिसा हुआ कोयला, 7.400 किलोग्राम गंधक, 35.480 किलोग्राम पोटैशियम, 18.680 किलोग्राम मिक्स बारूद और 120 किलोग्राम पुट्टी मिली। इसके अलावा 2 डिब्बे पीला पेंट, 4 प्लास्टिक तसले, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 150 खाली गत्ता कार्टून, 3 टेप मशीन, 15 पैकेट तैयार पटाखे जिनमें 150 छोटी डिब्बियां थीं, 10 पेटियों में 1080 पेपर ट्यूब चकली, 13 पेटियों में 1456 चकली और 23 पैकेट माचिस बॉक्स बरामद हुए। जब आरोपियों से बरामद सामग्री का लाइसेंस मांगा तो वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया इस मामले में फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस में केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी और पटाखा निर्माण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पकड़ी गई सामग्री का इस्तेमाल अवैध पटाखे बनाने में किया जाना था। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।0
0
Report
नालंदा में हाईटेंशन तार की चपेट में पांच झुलसे, एक की मौत
Pariaunna, Bihar:नालंदा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। इलाज के दौरान 22 वर्षीय मो. फिरोज की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर हैं। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ले में यह हादसा हुआ। परिवार नए घर में एक सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुआ था। घर की रेलिंग के पास मो. फिरोज करंट की चपेट में आ गया और उसे बचाने में चार अन्य सदस्य भी झुलस गए। सभी घायलों को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां फिरोज को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार लोगों का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में करीब दो घंटे हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। सदर डीएसपी अमरनाथ खुद घटना पर नजर बनाए हुए है। सदर अस्पताल में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है。0
0
Report
Advertisement
पटना के बख्तियारपुर में चाय विक्रेता पर पुलिस की पिटाई, वीडियो वायरल
Barh, Bihar:पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के पास स्थित चाय दुकानदार को चाय पिलाने का रुपया पुलिस वालों से मांगना महंगा पड़ गया। खाकी के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। चाय विक्रेता ने पुलिस कर्मियों से जब चाय पिलाने के बाद पैसा मांगा, तब पुलिसकर्मी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसपर एक के बाद एक कई थप्पड़ भी जड़ दिए। वहां बैठे लोग इस घटना को देखकर दंग रह गए। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, गाड़ी में बैठे उक्त सिपाही के अन्य पुलिसकर्मी साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर चाय विक्रेता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। दबंगई दिखाते हुए वे पीड़ित दुकानदार को गालियां देते और घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। बख्तियारपुर थाना में तैनात जमादार और दो होमगार्ड मारपीट में शामिल थे। दुकानदार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहा है कि उसके साथ मार पीटकर सिर फोड़ दिया गया। चाय का पैसा मांगने पर क्या उनके साथ मारपीट की जाएगी। वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बाइट पीड़ित दुकानदार शिवेश मिश्रा, भोजपुरी गायक और प्रत्यक्षदर्शी0
0
Report
Z के शेयरहोल्डर्स ने फंड रेजिंग और ESOP को मंजूरी दे दी
Noida, Uttar Pradesh:Zee के शेयरहोल्डर्स ने फंड रेजिंग और ESOP से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। प्रमोटर शेयर होल्डिंग 23.79% तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी ने SEBI के आदेश पर कानूनी सलाह ली जा रही है। कंपनी ने साफ किया कि स्टॉक एक्सचेंजों और 31 जुलाई 2026 को हुई EGM में शेयर धारकों से मिली मंजूरी के बाद फंड रेजिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फंड रेजिंग का मकसद वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है और सभी शेयर होल्डर के हितों की रक्षा करना है।0
0
Report
Zee शेयरधारकों ने फंड रेजिंग और ESOP को मंजूरी दी; प्रमोटर होल्डिंग 23.79% तक
Noida, Uttar Pradesh:ANCHOR LINK 'ज़ी' के शेयरधारकों ने फंड रेज़िंग और ESOP से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रमोटर शेयर होल्डिंग बढ़कर 23.79 फीसदी तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है....इस बीच कंपनी ने कहा है कि उसे SEBI का आदेश मिला है और इस पर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। कंपनी ने ये भी साफ किया कि स्टॉक एक्सचेंजों और 31 जुलाई 2026 को हुई EGM में शेयर धारकों से मिली मंजूरी के बाद फंड रेजिंग की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.....कंपनी के मुताबिक, इस फंड रेजिंग का मकसद वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना है, साथ ही सभी शेयर होल्डर के हितों की रक्षा करना है....0
0
Report
Advertisement
