icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पिहोवा के गऊ चरान में पेड़ पर लटका युवक, शव कब्जे में पुलिस

Kurukshetra, Haryana:पिहोवा के गऊ चरान में पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रमनदीप निवासी गऊ चरान के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। लेकिन परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report

अल्का लांबा ने भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप, JK राज्यत्व पुनःस्थापना समर्थन

Alka Lamba accuses BJP of weakening democracy, backs J&K statehood restoration demand AICC president Alka Lamba on Sunday launched a sharp attack on the Bharatiya Janata Party (BJP), accusing the ruling party of “weakening democracy” by allegedly targeting opposition parties and using central agencies to put pressure on political opponents. Speaking to the media on the sidelines of a women workers’ convention in Bandipora, Lamba alleged that the BJP had been attempting to destabilise elected governments across the country by using agencies such as the Enforcement Directorate (ED), Central Bureau of Investigation (CBI), and Income Tax Department. She referred to political developments involving parties including the Trinamool Congress, Nationalist Congress Party, Shiv Sena, and Aam Aadmi Party, claiming that similar tactics were being used against opposition formations. Responding to recent allegations by Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah that attempts were being made to weaken the National Conference, Lamba said the issue was part of a larger “attack on democratic institutions”. “This is not a personal fight between Narendra Modi and Rahul Gandhi. This is a fight to save the Constitution, democracy and constitutional institutions,” she said. Lamba said opposition parties would have to unite to counter what she described as the BJP’s “politics of fear and division”, adding that Congress leader Rahul Gandhi was leading the struggle to protect democratic values. Turning to Jammu and Kashmir, Lamba highlighted the demand for restoration of full statehood, saying Congress would continue to raise the issue both inside and outside Parliament. She said the people of Jammu and Kashmir had been waiting for the restoration of their political rights after the region was reorganised into a Union Territory in 2019. Addressing women workers in Bandipora, she said Congress was mobilising women from Jammu, Kashmir and other states to demand their rights, including the implementation of the 33 per cent reservation for women in legislatures. Lamba also raised issues including alleged NEET paper leaks, inflation, unemployment and international policy decisions of the government, accusing the BJP-led government of failing on several fronts. She said the upcoming parliamentary session would witness a strong opposition voice, with Congress leaders raising issues concerning democracy, constitutional institutions and the rights of citizens.
0
0
Report
Advertisement

फखरपुर: सौगाहना में 5000 फलदार और छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया

AbushahmaAbushahmaFollow10m ago
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:बहराइच फखरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सौगाहना में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बरगद, नीम, पीपल सहित फलदार कुल 5000 पौधे चारागाह में लगाए गए। वृक्षारोपण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह "मुन्ना, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह विशेन और ग्राम प्रधान मोहम्मद नसीम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान जरूरी हैं। चारागाह में लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद आसिफ ,सीताराम पांडे ,अंसार फखरुद्दीन, पूर्व प्रधान अज्जन अली और सरवन महाराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पौधों को पेड़ बनने तक संरक्षित रखें, तभी वृक्षारोपण का उद्देश्य पूरा होगा।
0
0
Report

नरसिंहपुर के सालीचौका में किसान भुवन वर्मा ने आत्मदाह चेतावनी दी, रास्ते पर विरोध

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के सालीचौका से बड़ी खबर सामने आई है। किसान भुवन वर्मा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उस रास्ते पर बैठ गया है, जिसे तोड़े जाने का विरोध किया जा रहा है। किसान के पास एक कुप्पी में ज्वलनशील पदार्थ भी है। उसका आरोप है कि जिस रास्ते से वह अपनी खेती तक आता-जाता है, उसे तोड़ा जा रहा है, जिससे उसकी खेती का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा। किसान का कहना है कि उसने इस मामले में कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी से नाराज़ होकर वह परिवार सहित मौके पर बैठ गया है और आत्मदाह की चेतावनी दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में इंद्रदेव की कृपा से अच्छी बारिश का आशीर्वाद, व्यापारी एकजुट

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर अनूठी धार्मिक पहल देखने को मिली। नगरवासियों और व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान भगवान इंद्र को विधि-विधान से दाल-बाटी और चूरमे का भोग अर्पित कर अच्छी वर्षा, हरियाली और समृद्धि की प्रार्थना की गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। व्यापार मंडल ने भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। पूरे नगर में आस्था और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। मान्यता है कि इस तरह के सामूहिक धार्मिक आयोजन से इंद्रदेव प्रसन्न होकर अच्छी वर्षा का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
0
0
Report

धौलपुर में पार्वती नदी में बहे शिक्षक का शव 24 घंटे बाद बरामद

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: रांडोली रपट पर तेज बहाव में बहे शिक्षक का शव 24 घंटे बाद बरामद, बाइक-मोबाइल रपट पर मिले थे धौलपुर。 मानियां थाना क्षेत्र में पार्वती नदी की रांडोली रपट पर तेज बहाव में लापता हुए सरकारी शिक्षक का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार को ड्यूटी से घर लौटते समय रपट पार करते समय हुए हादसे के बाद से ही पुलिस, सिविल डिफेंस और स्थानीय गोताखोरों की टीम शिक्षक की तलाश में जुटी थी। जानकारी के अनुसार सहजपुर निवासी शिक्षक शंकरलाल शाहपुरा स्थित स्कूल में पढ़ाते थे। शनिवार को स्कूल से ड्यूटी पूरी कर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रांडोली स्थित पार्वती नदी की रपट पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए और नदी में बह गए। रपट पर मिली थी बाइक और मोबाइल हादसे की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रपट के किनारे लावारिस हालत में शिक्षक की बाइक, पर्स और मोबाइल फोन मिले। सामान मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल नदी में तलाश अभियान शुरू करवाया। धौलपुर से रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया。 स्थानीय गोताखोरों, सिविल डिफेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को शिक्षक के शव को नदी से बाहर निकाला। थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि शव की पहचान सहजपुर निवासी शंकरलाल के रूप में हुई है。 पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

महाअभियान के तहत लगाए गए एक पेड़ मां के नाम, ब्लाक प्रमुख ने किया पौधरोपण

Manoj KumarManoj KumarFollow18m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:पौधारोपण महाअभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। चहनिया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पार्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को पौधरोपण महाअभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम जुड़ा हरधन व चकरा गांव में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने विभिन्न प्रकार के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्राकृतिक के प्रति हमारे सम्मान व समर्पण को दर्शाता है। इस महा अभियान का उद्देश्य मां के नाम एक पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है,जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि भविष्य के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान देगा। मां और प्राकृतिक दोनों जीवन का आधार है,पेड़ पौधे के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है।स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए पौधरोपण हर व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी है । खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहां की अगर पर्यावरण बचा रहेगा तो हमलोग भी सुरक्षित रहेंगे । इसके लिए सरकार के द्वारा इस महाअभियान मे सभी लोग एक पेड़ मां के नाम से अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा साथ ही जिस तरह से हम बच्चो को पाल पोसकर बड़ा करते है ताकि वो हमारा सहारा बने वैसे ही इन पौधों को लगाने के बाद इनके थोड़ा बड़ा होने तक इनकी रक्षा करनी होगी । ये पेड़ पौधे बड़ा होकर हमलोगों का रक्षा करते हुए आने वाली पीढ़ी के भी काम आयेगा। उन्होंने बताया कि इस महाअभियान के तहत चहनिया विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में 96 हजार 595 पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी राम सवरे यादव, ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, मनोज यादव, आशुतोष सिंह, प्रेमचंद कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र कुमार,वन दरोगा फिरोज गांधी, जितेंद्र यादव, अभिषेक यादव, प्रधान प्रतिनिधि लालता यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बाबागेश्वर बोले: संतों का अपमान नहीं चलेगा, हिंदू एकता का संदेश

Chhatarpur, Madhya Pradesh:बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों दक्षिण भारत के पवित्र तीर्थस्थल तिरुपति बालाजी में आयोजित तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के पुत्र युवा कथा व्यास देवांश को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने हिंदू समाज से आपसी मतभेद छोड़कर एकजुट रहने का आह्वान किया। आशीर्वचन के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हिंदू ही हिंदुओं का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, किसान का बेटा किसान, पुलिसकर्मी का बेटा पुलिसकर्मी, नेता का बेटा नेता और अभिनेता का बेटा अभिनेता बन सकता है, तो कथा वाचक का पुत्र कथा वाचक बने, इसमें आपत्ति कैसी। उन्होंने कहा कि वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के बड़े पुत्र देवांश ने कथा वाचन प्रारंभ किया है और उनकी वाणी की सराहना भी हो रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका उपहास उड़ाते हुए मीम्स और टिप्पणियां कर रहे हैं। बाबा बागेश्वर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि किसी की कथा पसंद नहीं है तो उसे सुनने मत जाइए, लेकिन सनातन परंपरा, संतों और कथा वाचकों का सार्वजनिक उपहास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को यह समझना होगा कि अपने ही संतों, मंदिरों और मठों पर लगातार आक्षेप करना अंततः सनातन समाज को ही कमजोर करता है। उन्होंने हिंदुओं से आग्रह किया कि वे आपसी खींचतान छोड़कर एक-दूसरे का सम्मान करें और सनातन के सम्मान के लिए एकजुट रहें। अपने संबोधन के अंत में बाबा बागेश्वर ने हिंदू एकता का संदेश देते हुए कहा, जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई। हम सब एक परमपिता परमात्मा की संतान हैं। उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज संगठित होगा, तभी सनातन परंपरा और राष्ट्र दोनों सशक्त होंगे。
0
0
Report

रतलाम में अपराध बढ़ रहा है: दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटनाएं

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। कभी दिनदहाड़े फायरिंग तो कभी खुलेआम चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक मामले में पुलिस की मौजूदगी में चाकू से हमला किए जाने के आरोप भी लगे हैं। रविवार को घायल पक्ष के लोग बड़ी संख्या में स्टेशन रोड थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, जुलूस निकालने, मकान पर बुलडोजर कार्रवाई तथा 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर रतलाम बंद की चेतावनी दी। बड़ी गंभीर लापरवाही पूलिस कि दिखाई दी कि 2 दिन से आरोपि पक्ष कि एक बायक शराब दूकान के बाहर ही ख़डी थी जिसके फरियादि पक्ष ने लेकर थाने पर सुपुर्त कि, जबकि पूलिस क़ो इसे घटना वाले दिन ही जाटी मे मौक़े से लेना था मामला हरमला रोड स्थित एक शराब दुकान के बाहर का है। जानकारी के अनुसार, रात में अवैध अहाते में शराब पी रहे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष बाहर घात लगाकर बैठ गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने सुरक्षा के लिए डायल-112 को सूचना दी। पुलिस जवान जब अंकित को बाहर लेकर आए, तभी आरोप है कि आरोपी पक्ष के साथ खड़ी बुर्का पहने एक महिला ने अंकित पर मिर्च पाउडर फेंका और मुख्य आरोपी आज़म ने पुलिसकर्मी के सामने ही अंकित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिला की भूमिका और पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुई वारदात की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद शहर में अवैध शराब अहातों के संचालन और उन पर कार्रवाई को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जम्मू में एंटी इंडिया किताबों के केस: काउंटर इंटेलिजेंस ने तीन प्रकाशकों को गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:एंटी इंडिया बुक्स केस काउंटर इंटेलिजेंस जम्मू की बड़ी कार्रवाई एंटी इंडिया और अलगाववादी विचारधारा से जुड़ी किताबों के मामले में काउंटर इंटेलिजेंस जम्मू ने तीन प्रकाशकों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि स्कूल लाइब्रेरियों में ऐसी किताबें पहुंचाई गईं, जिनमें कथित तौर पर अलगाववादियों का महिमामंडन किया गया था और भारत की संप्रभुता व अखंडता के खिलाफ सामग्री मौजूद थी। मामले में पहले ही BNS और UAPA की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, डॉमिनेंट पब्लिशर और ओबेरॉय बुक सर्विस, जिन्हें जम्मू-कश्मीर सरकार पहले ही ब्लैकलिस्ट कर चुकी थी, इस मामले से जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि ब्लैकलिस्ट किए गए प्रकाशकों की किताबें सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरियों तक कैसे पहुंचीं। इससे पहले जम्मू, नोएडा और समग्र शिक्षा मुख्यालय में तलाशी अभियान चलाया गया था। शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। काउंटर इंटेलिजेंस अब पूरी खरीद प्रक्रिया, जिम्मेदार लोगों की भूमिका और किसी बड़ी साजिश की संभावना की जांच कर रही है.
0
0
Report

सिरसा में पानी-सीवरेज संकट पर सेतिया ने भाजपा प्रशासन फेल कहा

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने एक बार फिर हरियाणा की भाजपा सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में यदि किसी विधानसभा क्षेत्र की सबसे अधिक अनदेखी हुई है तो वह सिरसा विधानसभा है। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल, सीवरेज, सड़कों और पार्कों जैसी मूलभूत सुविधाओं का बुरा हाल है, जिससे आम जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वोल 1 मीडिया से अपने निवास पर बातचीत करते हुए विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ) की कार्यप्रणाली पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल 10 से 15 दिनों तक खराब पड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें समय पर ठीक नहीं किया जाता। इसके कारण लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में ट्यूबवेल खराब होने पर तुरंत मरम्मत कर दी जाती है, लेकिन सिरसा में अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग लंबे समय तक परेशानी झेलने को मजबूर हैं। वोल 2 उन्होंने हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग पूरी तरह फेल साबित हुआ है। सेतिया ने आरोप लगाया कि मंत्री का अपने विभाग की कार्यप्रणाली पर कोई नियंत्रण नहीं है और न ही सिरसा की समस्याओं की ओर उनका ध्यान है। उन्होंने कहा कि शहर में पीने के पानी और सीवरेज व्यवस्था चरमरा चुकी है, जिसके कारण नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। वोल 3 कांग्रेस विधायक ने बताया कि वह सिरसा के विकास और जनता की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे, लेकिन उन आदेशों का धरातल पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। उनके अनुसार, अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं और वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत नहीं कराया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सिरसा के अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं, जिसके कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। वोल 4 गोकुल सेतिया ने नगर परिषद द्वारा शहर में बिछाई जा रही पाइपलाइन परियोजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद कई स्थानों पर नीचे से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। इसके अलावा जिन सड़कों की खुदाई की गई, उन्हें महीनों बाद भी दोबारा नहीं बनाया गया। इससे लोगों को धूल, गड्ढों और यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और निगरानी का पूरी तरह अभाव है। वोल 5 गोकुल सेतिया ने शहर के पार्कों की बदहाल स्थिति का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि हॉर्टिकल्चर विभाग में पार्कों की देखरेख के लिए पर्याप्त अधिकारी तक तैनात नहीं हैं, जिसके कारण पार्कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के सार्वजनिक पार्क उपेक्षा का शिकार हैं और उनका रखरखाव नहीं किया जा रहा। वोल 6 गोकुल सेतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सिरसा कष्ट निवारण समिति का चेयरमैन बनाए जाने से लोगों को उम्मीद जगी थी कि जिले की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। मुख्यमंत्री स्वयं समिति की बैठक के लिए सिरसा भी आए, लेकिन इसके बावजूद शहर के हालात में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सिरसा में अधिकारी और सरकार के मंत्री काम करने की इच्छा ही नहीं रखते, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सिरसा का कोई रखवाला नहीं है। यदि समय रहते पेयजल, सीवरेज, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनता का आक्रोश और बढ़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि सिरसा की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बाइट गोकुल सेतिया , विधायक , कांग्रेस।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top