201204
गाजियाबादः एसडीएम पूजा गुप्ता की खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 8 डंपर और 2 पोकलैंड मशीनें जब्त
Bhojpur, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के भोजपुर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। मोदीनगर की एसडीएम ने बताया हमें अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 8 डंपर और 2 पोकलैंड मशीनें जब्त कर ली गई हैं। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मोदीनगर ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामलला के वस्त्र सिलने की जिम्मेदारी फिर भगवत प्रसाद पहाड़ी को मिली
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: कई पीढ़ियों से रामलला की पोशाक तैयार कर रहे भगवत प्रसाद पहाड़ी को एक बार फिर रामलला के वस्त्र सिलने की जिम्मेदारी मिली है। राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति ने उन्हें प्रतिदिन रामलला की पोशाक तैयार करने का दायित्व सौंपा है। उनके पिता बाबूलाल पहाड़ी 1980 के दशक से रामलला की पोशाक सिलकर सेवा कर रहे थे, जिसके बाद भगवत प्रसाद और उनके भाई शंकर लाल ने भी यह परंपरा जारी रखी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दिल्ली के ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी रामलला की पोशाक तैयार कर रहे थे। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर भगवत प्रसाद पहाड़ी ने खुद को सौभाग्यशाली बताया और सात्विकता के साथ रामलला के रेशमी वस्त्र तैयार कर रहे हैं। अयोध्या, यूपी: रामलला की पोशाक तैयार कर रहे भगवत प्रसाद पहाड़ी ने कहा, "रामलला की पोशाक बनाते हुए 50 वर्ष से अधिक हो गए हैं। पहले हमारे पिता बनाते थे। पिता के स्वर्गवास के बाद हम दो भाई, भगवत प्रसाद और शंकर लाल, और हमारे बच्चे मिलकर पोशाक सिलते थे... प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक डिज़ाइनर ड्रेस सिलता रहा। उसके बाद बीच में ट्रस्ट के लोग बदले। अब हमें फिर से सेवा का मौका मिला है..."0
0
Report
पप्पू यादव 400 साल पुराने मजार के बचाव की घोषणा कर दी
Darbhanga, Bihar:400 साल पुराने मजार को पप्पू यादव ने बताया अपना पूर्वज, बोले— मजार को तोड़ने नहीं दूंगा, इस लड़ाई को मैं लड़ूंगा दरभंगा के चंदनपट्टी–रघुनाथपुर में करीब 400 साल पुराने पीर बाबा के मजार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। NH-527E के निर्माण के दौरान मजार के प्रभावित होने की आशंका को लेकर ग्रामीण और समर्थक विरोध कर रहे हैं। इसी बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव धरना दे रहे लोगों के बीच पहुंचे और सरकार पर जमकर हमला बोला। पप्पू यादव ने मजार को अपने पूर्वजों से जोड़ते हुए कहा कि यहां हमारे पूर्वज दफन हैं, हम उनकी पूजा करते हैं, नमाज पढ़ते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मजार को हटाने का कोई मुद्दा नहीं था, तो यह मुद्दा कौन लेकर आया और इसके पीछे किसकी साजिश है? पप्पू यादव ने तल्ख लहजे में कहा कि इसे तोड़ने के पीछे कोई न कोई गद्दार जरूर होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस लड़ाई को लड़ेंगे और मजार को टूटने नहीं देंगे। अब इस बयान के बाद मजार विवाद को लेकर सियासी सरगर्मी और तेज होने के आसार हैं。0
0
Report
Lalsot-Kota Highway Tragedy: Unidentified Vehicle Kills Two Bikers
Sawai Madhopur, Rajasthan:मलारना डूंगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। लालसोट-कोटा हाईवे पर दुब्बी बनास नदी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक हरिमोहन मीणा (निवासी भूखा) और जोहरी लाल मीणा (निवासी पीपलवाड़ा नदी) किसी काम से सवाई माधोपुर गए हुए थे। काम पूरा करने के बाद व अपनी बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गाँव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लालसोट-कोटा हाईवे पर दुब्बी बनास के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को संभालने का मौका तक नहीं मिला और दोनों ने घटनास्थल दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सूरवाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों के शवों को सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। अचानक हुए सड़क हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गाँवों में पहुँची, परिजनों में कोहराम मच गया। दिवाली और त्योहारों के इस माहौल में इस तरह की त्रासदी से दोनों पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों में हाईवे पर तेज रफ्तार और अज्ञात वाहनों की लापरवाही के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है। फिलहाल, सूरवाल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
देवीपाटन मंदिर के सूर्यकुंड पर महाआरती और लाइट शो से भक्तों की उमंग
Balrampur, Uttar Pradesh:देवीपाटन मंदिर में महाआरती से जगमगाया सूर्यकुंड, भजनों से गूंजा परिसर माँ पाटेश्वरी की महिमा पर दिखाई लघु फिल्म, दीपों की रोशनी और भक्ति संगीत ने बांधा समां बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में गुरुवार शाम भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला प्रशासन के सौजन्य से मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर भव्य संगीत संध्या, महाआरती और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। सूर्यकुंड के चारों ओर जलते दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। भक्ति गीतों और आरती के बीच श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी मौजूद रहे। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र, डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन, एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और सीडीओ हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजनों से गूंजा मंदिर परिसर संगीत संध्या में श्रीमती मांडवी ने मां भगवती की आराधना में भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।इसके बाद सूर्यकुंड पर भव्य महाआरती हुई। जल में झिलमिलाते दीपों और प्रकाश की मनोहारी छटा ने आयोजन को खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मां पाटेश्वरी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। लघु फिल्म में दिखाई शक्तिपीठ की महिमा कार्यक्रम में माँ पाटेश्वरी की महिमा और देवीपाटन शक्तिपीठ की धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्ता पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। आधुनिक दृश्य-श्रव्य तकनीक के माध्यम से मंदिर की गौरवशाली परंपराओं और आध्यात्मिक महत्व को प्रस्तुत किया गया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल सूर्यकुंड और मंदिर परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन के माध्यम से बलरामपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने और देवीपाटन मंदिर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। भक्ति संगीत, महाआरती और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया。0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर यूपी कांग्रेस इंचार्ज ने कहा: दबाव नहीं चलेगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर यूपी कांग्रेस इंचार्ज राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "न्यायपालिका को कौन डरा रहा है? इसका मतलब है? कि कहीं न कहीं डर का माहौल है, और कोई न्यायपालिका पर दबाव डाल रहा है। अदालतों के लिए अपने फैसलों से न्याय देना ज़रूरी है, लेकिन जनता को भी लगना चाहिए कि न्याय हुआ है। कभी-कभी अदालतों पर दबाव डालने की कोशिश की जाती है। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अदालतों को किसी के दबाव में काम नहीं करना चाहिए।"0
0
Report
लेडीबग एक दिन में 50 एपिड्स खाती हैं, स्प्रे के बिना बगीचा स्वस्थ
Noida, Uttar Pradesh:Ladybugs eat 50 aphids a day, restore natural balance, protect pollinators, and build a resilient garden that fights pests on its own—no sprays needed.0
0
Report
Advertisement
सुविख्यात समाजसेवी सरदार पतविन्दर सिंह को अंगवस्त्रम-मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज / सामाजिक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीता सोढ़ी ने शोषित पीड़ित उत्थान संस्थान की ओर से अशोक नगर स्थित आवास पर आयोजित समारोह में सुविख्यात समाजसेवी सरदार पतविन्दर सिंह को अंगवस्त्रम-मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्रीमती रीता सोढ़ी ने कहा कि सरदार पतविंदर सिंह विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्र समाजसेवा,सस्कृति, समाज कल्याण, युवा- महिला-दिव्यांग कल्याण में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान कर देश-विदेश प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी सामाजिक कार्य में तत्पर,अपनी प्रतिभा दीघॅ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धियों को प्राप्त किया है कृति द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय एकता सदभावना सौहार्द की अलख जगाने के लिए हमेशा लोगों के बीच शांति अहिंसा एकता सद्भावना का संदेश देते हैंl युवाओं को नशीले पदार्थ,गुटका नशीली दवाओं के सेवन से बचाने के लिए ज्योति जगाने का प्रयास किया। संचालन गीता प्रजापति ने किया इस अवसर पर कई सामाजिक राजनीतिक,युवा, सांस्कृतिक से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
बीकानेर: शिक्षा विभाग ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित, कक्षा 1–8 की परीक्षा बदली
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखों में फिर बदलाव प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में अब 15 नवंबर से होंगे हाफ इयरली एग्जाम पहले कक्षा 9 से 12वीं तक की परीक्षाओं की तारीखें बदली गईं अब कक्षा 1 से 8वीं तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी बदला आज सुबह से होने थे एग्जाम, शाम को जारी हुए नए आदेश परीक्षाओं की तारीखों को लेकर दिनभर बना रहा असमंजस पंचायती राज चुनाव के चलते परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव0
0
Report
रामलीला मंचनों में अश्लील डांस पर रोक, कलाकारों से पाबंदी की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली की 200 साल पुरानी रामलीला से इनपुट किया है..ये रामलीला बहादुर शाह जफर के समय की है जहां संस्कृति और आस्था को ध्यान में रखते हुए सारे अभिनय किए जाते हैं विनीत कुमार (( राम जी के रोल में ) इनका कहना है की ऐसे डांस नहीं होने चाहिए.. राम जी का रोल मैं कई सालों से अभिनय कर रहा हूं.. मेरे जीवन में बहुत परिवर्तन आया है..इस तरह सोशल मीडिया परviral हो रहा है..बॉलीवुड के गाने हो रहे हैं..हमे माता-पिता का सम्मान करना चहिए.. रामलीला मंचन वालों को ध्यान देना चाहिए.. डायलॉग के साथ-रावण के दरबार में अश्लील डांस हो रहा है..दर्शक भी पसदं कर रहे हैं.. हम परिवार के साथ इनको देख नहीं सकते हैं..ऐसे मंच भी हैं जो पुरानी परम्परों पर चल रहे हैं.. भारती सिंह (( सीता जी के रोल में ) मैं 2008 से रोल कर रही हूँ..ऐसा डांस नही होना चाहिए.. अपशब्द नहीं यूज होना चाहिए.. जो आजकल ट्रेंड चल रहा है इसकी जिम्मेदारी है मंच संचालक की है..ये नहीं होना चाहिए.. प्रभु श्रीराम की डिसरिस्पेक्ट नहीं करनी चाहिए.. राजेश खन्ना, महासचिव, श्रीरामलीला कमेटी, रामलीला मैदान (( ऐसे अश्लील डांस नहीं होने चाहिये )) प्रवीण खनगवाल, जॉइंट सेकेट्री, रामलीला मैदान0
0
Report
Advertisement
पोकलेन मशीनों में आग: पांच गिरफ्तार, मजदूर नाराजगी से जुड़ी जांच
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर चेमल माइंस में तीन पोकलेन मशीनों को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में आगजनी के पीछे मजदूरों की मांगों को लेकर नाराजगी सामने आई है। आरोप है कि माइंस प्रबंधन से नाराज कुछ लोगों ने मशीनों में आग लगाने की साजिश रची और वारदात को नक्सली घटना का रूप देने के लिए मौके पर पर्चे भी रखे। हालांकि, शुरुआती तौर पर नक्सली वारदात की आशंका के बीच अब पुलिस की जांच में एक अलग ही कहानी सामने आई है. मामला लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम चेमल स्थित पुष्प स्टील एंड माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की आयरन ओर माइंस का है। बीते 5 अक्टूबर की दरमियानी रात खनन और सड़क निर्माण कार्य में लगी तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी कर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहत्तर थाना और साइबर टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मजदूरों की मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं होने से कुछ लोग नाराज थे। इसी नाराजगी के बीच 2 अक्टूबर को ग्राम बोदेली में बैठक हुई, जिसमें कथित तौर पर पोकलेन मशीनों को जलाने की योजना बनाई गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मशीनों के डीजल टैंक और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद डीजल से भीगे कपड़ों के जरिए मशीनों की केबिन में आग लगाने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, घटना को नक्सली वारदात दिखाने के उद्देश्य से मौके पर पर्चे रखे जाने की बात भी जांच में सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में ग्राम बोदेली के सहदेव तुलावी, ओमप्रकाश कचलाम और शिवलाल तुलावी, जबकि ग्राम एडगुड़ के प्रेमसिंह कोरेटी और बृजलाल सलाम को गिरफ्तार किया है। कुल पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
रीवा लोकायुक्त ने सिंचाई विभाग के बाबू को 4 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई... सिंगरौली में 4000 की रिश्वت लेते सिंचाई विभाग का बड़ा बाबू गिरफ्तार..... बीमा राशि दिलाने की एवज में मांगी थी रिश्वत..... डेढ़ साल से परेशान था शिकायतकर्ता ..... सिंगरौली जिले में भ्रष्टाचार पर रीवा लोकायुक्त पुलिस ने जोरदार प्रहार किया है। सिंचाई विभाग यानी जल संसाधन विभाग के बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव को लोकायुक्त की टीम ने 4 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि आरोपी बाबू यह रिश्वत अपने ही विभाग के एक दिवंगत कर्मचारी की बीमा राशि जारी करने के एवज में मांग रहा था। शिकायतकर्ता रंजन साकेत के पिता रामकृष्ण साकेत विभाग से रिटायर्ड हुए थे और डेढ़ साल पहले उनका निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद परिवार को विभाग से 70 हजार रुपये का बीमा मिलना था। पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, लेकिन बीमा राशि निकालने के बदले बड़े बाबू दिनेश श्रीवास्तव ने 4 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। पीड़ित रंजन साकेत ने इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त एसपी से की। शिकायत की पुष्टि होते ही लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। आज बैढ़न के बस स्टैंड तिराहे के पास एक ऑनलाइन की दुकान पर जैसे ही आरोपी बड़े बाबू ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
वैशाली में 6 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5.47 लाख बरामद
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वालों माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है जिसके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 5 लाख 47 हजार रुपया भी बरामद किया है।दरअसल पटना मद्ध निषेद से इनपुट मिली थी कि बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी आर्यन कुमार अपने घर से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने आर्यन के घर पर छापेमारी की जहाँ से पुलिस ने 356 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बुलेट बाइक,5 लाख 47 हजार रुपया और एक मोबाइल बरामद किया।एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक अपनी बुलेट बाइक से घूम घूम कर मादक बेचता था और घर मे मादक पदार्थ छुपा कर रखता था।एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर इस गिरोह के बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज का पता किया जा रहा है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
हाजीपुर दुर्गा पूजा: ड्रॉप गेट से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा मजबूत
Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर... दुर्गा पूजा को लेकर हाजीपुर में पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में है... पूजा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं... सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया... वहीं, शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर ड्रॉप गेट बनाने की तैयारी है... ताकि भीड़ नियंत्रण के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके...दुर्गा पूजा में हाजीपुर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है... ऐसे में किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आ रहा है... सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों का जायजा लिया... सुरक्षा व्यवस्था में कहां क्या इंतजाम जरूरी हैं, इसे लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए...सबसे अहम तैयारी शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों को लेकर है... दुर्गा पूजा के दौरान हाजीपुर में आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए मुख्य रास्तों पर ड्रॉप गेट बनाए जाएंगे... इसके जरिए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है... हालांकि, ट्रैफिक डायवर्जन और ड्रॉप गेट के संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है..पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और एसडीएम की नजर है... पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पूजा के दौरान सुरक्षा इंतजामों में कोई कमी नहीं रहे... अब देखना होगा कि प्रशासन की यह तैयारी दुर्गा पूजा के दौरान शहर में भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कितनी कारगर साबित होती है.0
0
Report
महनार में चार जगहों पर छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद
Hajipur, Bihar:शराब के खिलाफ वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई। महनार में एक साथ 4 जगहों पर छापेमारी से भारी मात्रा में शराब बरामद। शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ वैशाली पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिसके तहत महनार अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। सबसे खास बात यह है कि शराब, ऑटो, बोलेरो और साइकिल के साथ साथ कचड़ा अपशिष्ट केंद्र के पीछे से बरामद किया है। पहली कार्रवाई पुलिस ने देशरी थाना क्षेत्र में की जहाँ पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो से 170 लीटर देशी शराब बरामद किया। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी कार्रवाई देशरी थाना क्षेत्र में की गई जब पुलिस ने बाइक से ले जा रहे 180 लीटर देशी शराब को बरामद किया। वहीं तीसरी कार्रवाई महनार थाना क्षेत्र में की जहाँ 29 लीटर देशी और दर्जनों बोतल विदेशी शराब कचड़ा अपशिष्ट केंद्र के पीछे से पुलिस ने बरामद किया जबकि चौथी कार्रवाई भी महनार थाना क्षेत्र में ने की गई जहाँ पुलिस ने तहखाना बनाकर बोलेरो में छुपा कर रखे गए 20 कार्टन विदेशी शराब को बरामद कर लिया। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि महनार अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
NSUI के विनोद जाखर Parliament Street थाने से लौटे; FIR नहीं, धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI NSUI NATIONAL PRESIDENT VINOD JAKHAR LEAVES FROM PARLIAMENT STREET POLICE STATION POLICE VISUALS NSUI WORKERS REAX जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, हम संसद सड़क पुलिस स्टेशन में बैठक के धरना देंगे ये सवाल सिर्फ ऋतु का नहीं है सब उन लोगों का है जिनको पीटा गया है बेटा बचाओ बेटी पढो वाली सरकार बेटियों को मारती है बेटियां बच्चों की आवाज दबाती है ये सरकार हम धरने पर बैठ रहे हैं जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी हमारी बात नहीं सुनी जाएगी हम यहीं बैठेंगे हम पर केस कर रहे हैं हमारी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं पुलिस वालों का काम है बस ज्ञानेश कुमार को बचाने का काम है पुलिस अपना काम करेगी हम अपना काम करेंगे पुलिस का काम सिर्फ ज्ञानेश कुमार को बचाना है कोर्ट का दरवाजा हमेशा खुला है वो हमारा आखिरी विकल्प है0
0
Report
Advertisement
