icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201003
RBRishabh BhardwajFollow3 Feb 2025, 01:01 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वयं-गणना

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow24m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:देश में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महराजगंज में भी जनगणना के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत मास्टर ट्रेनर्स के साथ फील्ड स्तर पर तैनात सुपरवाइजर्स और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना की खास बात यह है कि इस बार लोगों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं-गणना की प्रक्रिया चलेगी, जबकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की गणना करेंगे। महराजगंज में जनगणना के दूसरे चरण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जनगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य किया गया था।अब जनगणना के दूसरे चरण में सबसे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया चलेगी। इसमें नागरिक ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे और निर्धारित प्रश्नावली के जरिए परिवार के सदस्यों से करीब 40 प्रकार के सवाल पूछकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे।जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन मीडिया, सोशल मीडिया और विभिन्न संस्थानों का सहयोग ले रहा है। डीएम ने लोगो से अपील करते हुए कहे कि नागरिक स्वयं-गणना में अधिक से अधिक भागीदारी करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। बाइट-गौरव सिंह सोगरवाल, डीएम
0
0
Report

पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर से प्रसारित "एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा

AKAshok KumarFollow2h ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा बच्चों के साथ एकता नगर (गुजरात) से प्रसारित "एकता परेड-2026" का सीधा प्रसारण पुलिस लाइन, ललितपुर में देखा गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भव्य एकता परेड का लाइव प्रसारण देखा गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।
0
0
Report

बैगा रिसोर्ट से खास रिपोर्ट,,अचानकमार टाइगर रिजर्व मुंगेली में एक नवंबर से शुरू हो रहा जंगल सफारी,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow2h ago
Parsada, Chhattisgarh:अचानकमार टाइगर रिजर्व(Achanakmar Tiger Reserve) छत्तीसगढ़ के मुंगेली और बिलासपुर जिले तथा मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित एक प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य और टाइगर रिजर्व है। इसकी स्थापना: वर्ष 1975 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में; वर्ष 2009 में इसे 'प्रोजेक्ट टाइगर' के तहत टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। • क्षेत्रफल यह लगभग 914 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। • भौगोलिक स्थिति: यह सतपुड़ा श्रेणी की मैकल पहाड़ियों में स्थित है और यह कान्हा तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण गलियारा (कॉरिडोर) है। • जीवन रेखा: मनियारी नदी इस टाइगर रिजर्व के बीच से बहती है, जिसे इस वन की जीवन रेखा कहा जाता है। • वनस्पति: यहाँ मुख्य रूप से साल, सागौन, बीजा, साजा, बांस और विभिन्न प्रकार की औषधीय वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। • प्रमुख जीव-जंतु: यहाँ बाघ, तेंदुआ, जंगली बाइसन (गौर), सांभर, चीतल, लकड़बग्घा, भालू और उड़ने वाली गिलहरी आदि पाए जाते हैं। • जनजातीय समुदाय: इस क्षेत्र में बैगा, गोंड और यादव समुदाय निवास करते हैं। • सफारी और पर्यटन: यहाँ जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकता है। पर्यटकों के ठहरने के लिए शिवतराई में बैगा रिसॉर्ट की सुविधा उपलब्ध है।
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा बस-ट्रक भिड़ंत: 10 यात्री घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में शनिवार शाम को यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना कुंडीपुरा थाना क्षेत्र की है. बस छिंदवाड़ा से चांद तहसील की ओर जा रही थी. बस में करीब 40 यात्री सवार थे. इसी दौरान अतरवाड़ा चौक के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई. हादसे में मासूम बच्चे, कॉलेज की छात्राएं, महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक घायल को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई है.
0
0
Report

फर्रुखाबाद में PET परीक्षा अभ्यर्थियों को मिला घर जैसा माहौल, निशुल्क ठहराव और भोजन

Farrukhabad, Uttar Pradesh:500 किलोमीटर दूर से आए अभ्यर्थियों को फर्रुखाबाद में मिला घर जैसा माहौल जिला - फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद विकास मंच की ओर से यहां अभ्यर्थियों के रुकने के साथ शाम के भोजन और सुबह के नाश्ते का भी इंतजाम किया गया है। धर्मशाला में बिस्तर, पंखे, पीने का पानी और बिजली की व्यवस्था है। आजमगढ़ से आए अभ्यर्थियों ने बताया कि 500 किलोमीटर दूर से आने के बाद फर्रुखाबाद में उन्हें घर जैसा माहौल मिला है। हरदोई और अन्य जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्थाओं की सराहना की। उनका कहना है कि यहां किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही और सारी सुविधाएं निशुल्क मिल रही हैं। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के मुताबिक, यह 11वीं परीक्षा है, जिसमें बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले 25 और 30 अक्टूबर को भी 300 से अधिक अभ्यर्थी यहां ठहरे थे। उन्होंने बताया कि एक बार सर्दियों में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को रात में ठहरने के लिए कमरा नहीं मिल रहा था। उन्हें परेशान देखकर ही यह पहल शुरू करने का विचार आया। अब टीम के सहयोग से लगातार यह व्यवस्था की जा रही है। महिला अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के ठहरने का भी इंतजाम किया गया है। बाइट - अमरीश यादव , अभियार्थी, आजमगढ़ बाइट - भैयन मिश्रा, जिला अध्यक्ष, विकास मंच , फर्रुखाबाद
0
0
Report
Advertisement

पूर्वांचल हथियार तस्करी नेटवर्क: बिट्टू इंदौरी समेत 16 गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:एंकर: पूर्वांचल में अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एसटीएफ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। कथित तौर पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्टाइल पर असलहा तस्करी का नेटवर्क संचालित करने के मामले में एसटीएफ ने बड़े हथियार तस्कर बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े श्रेयांश यादव उर्फ बबलू से बताया जा रहा है। एसटीएफ ने शनिवार night गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कौवाबाग अंडरपास के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से दो अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई हैं। इस पूरे नेटवर्क में अब तक 16 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 15 अन्य की तलाश जारी है। आखिर मध्य प्रदेश से पूर्वांचल तक कैसे फैलाया गया था हथियारों की तस्करी का जाल? गोरखपुर में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एसटीएफ ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। शनिवार night कैंट थाना क्षेत्र के कौवाबाग अंडरपास के पास एसटीएफ ने बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार किया। बिट्टू लंबे समय से अंतरराज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क में सक्रिय बताया जा रहा है। वह मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा से अवैध पिस्टल लाकर पूर्वांचल में सप्लाई करता था। एसटीएफ के मुताबिक, बिट्टू का संबंध श्रेयांश यादव उर्फ बबलू से था। श्रेयांश को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़ा बताया गया है। आरोप है कि श्रेयांश के माध्यम से बिट्टू पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई करता था। कैंट थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मुकदमे में बिट्टू वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बिट्टू ने बताया कि वह पहले चार पहिया वाहन चलाता था; एक सड़क हादसे में मौत के बाद उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और वह मध्य प्रदेश की सेंधवा जेल पहुंचा। यहीं उसकी मुलाकात श्रेयांश यादव से हुई, जो जेल में बंद था। जेल में हुई मुलाकात के बाद दोनों के बीच हथियारों की खरीद-बिक्री का नेटवर्क तैयार हुआ। बिट्टू ने पूछताछ में बताया कि वह मध्य प्रदेश के स्थानीय कारीगरों से पिस्टल 15 हजार से 30 हजार रुपये तक में खरीदता था। इसके बाद श्रेयांश, उसके भाई रणधीर यादव और उनके साथियों को 35 हजार से 40 हजार रुपये में बेचता था। हथियारों को गोरखपुर तक पहुंचाने के लिए वह 10 हजार रुपये अतिरिक्त लेता था। यानी हथियार की कीमत के अलावा सप्लाई के नाम पर भी मोटी रकम वसूली जाती थी। एसटीएफ के मुताबिक, श्रेयांश यादव की गिरफ्तारी के बाद पूर्वांचल में बिट्टू का हथियारों का कारोबार ठप पड़ गया था। लेकिन अब रणधीर यादव के कहने पर वह दो पिस्टल लेकर गोरखपुर पहुंचा था। इसी दौरान एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि बिट्टू पिछले चार से पांच वर्षों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। उसके खिलाफ मुंबई में भी आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। शहजाद भट्टी के स्टाइल पर नेटवर्क चलाने की जांच इस पूरे मामले में एक और अहम पहलू पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के कथित स्टाइल पर असलहा तस्करी का नेटवर्क संचालित किए जाने की चर्चा है। एसटीएफ इस एंगल की भी जांच कर रही है। हालांकि, इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि और नेटवर्क के वास्तविक स्वरूप को जांच के बाद ही स्पष्ट माना जाएगा। अब तक 16 गिरफ्तार, 15 आरोपित फरार.इस अंतरराज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत 14 सितंबर को हुई थी। विंध्यवासिनी पार्क के पास एसटीएफ और पुलिस ने श्रेयांश यादव उर्फ बबलू समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा और एक-एक कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। एक अक्टूबर तक गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 11 पहुंच गई थी। 23 अक्टूबर तक यह आंकड़ा 15 हो गया और अब बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी के बाद कुल 16 आरोपित पकड़े जा चुके हैं। 31 लोग नामजद, 15 की तलाश: जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पूरे मामले में कुल 31 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनमें से 16 गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 15 आरोपित अभी फरार हैं। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें फरार आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश से पूर्वांचल तक फैले इस हथियार तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इन अवैध हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। फिलहाल बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी को अंतरराज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। लेकिन 31 आरोपितों वाले इस नेटवर्क में अभी 15 लोग फरार हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में एसटीएफ और क्राइम ब्रanch की जांच से इस अवैध हथियार कारोबार से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है。
0
0
Report

सरदार पटेल की 151वीं जयंती के उद्घाटन पर भव्य आयोजन; सुशील महतो मुख्य अतिथि

Dhanbad, Jharkhand:अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ के तत्वावधान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किए। कार्यक्रम में सुदेश महतो ने संविधानिक संस्थाओं के बारे में स्पष्टता की बात की और गिरिडीह उपचुनाव के संबंध में अपने क्षेत्र के हित को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि 15 नवंबर को राज्य सरकार झारखंड स्थापना दिवस मनाएगी; मुख्यमंत्री मोहरे बादी मैदान से राज्य की प्रगति और पिछले दो साल के विकास कार्यों को लोगों के बीच रखेंगे।
0
0
Report

एमजीएम अस्पताल में हॉस्टल पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, अवैध रेजिडेंट कमरे ताले

Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम अस्पताल में हॉस्टल पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे जूनियर रेजिडेंट के कमरों में जड़ा ताला जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के छात्रावास को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हॉस्टल नंबर-1 और 2 में अवैध रूप से रह रहे नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट को निर्धारित समय सीमा के भीतर कमरे खाली करने का निर्देश दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में 31 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक कमरा खाली करने की समय-सीमा तय की गई थी। निर्धारित समय समाप्त होने के बावजूद कमरे खाली नहीं किए जाने पर शनिवार को जिला प्रशासन ने साकची थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए हॉस्टल के कमरों में ताला जड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में हलचल तेज हो गई। वहीं, पूरे मामले को लेकर डॉ. बलराम झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और प्रशासनिक कार्रवाई पर अपना पक्ष रखा। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को हॉस्टल में अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को हटाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

खाद की कालाबाजारी के खिलाफ मनिहारी पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया

Katihar, Bihar:रात के अंधेरे में खाद का काला खेल पर मनिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन रात के अंधेरे में खाद से लदा ट्रैक्टर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप कटिहार जिला के मनिहारी प्रखंड में खाद की कालाबाजारी और संदिग्ध तरीके से खाद की ढुलाई का मामला सामने आया है। इस मामले में मनिहारी पुलिस ने खाद से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत अंतर्गत सोहराडांगी गांव में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मनिहारी थानाधिकारी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए खाद से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया । पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मनिहारी थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। जब्त ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR39GA0558 बताया जा रहा है। फिलहाल मनिहारी पुलिस ने खाद से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है । आखिर रात के अंधेरे में खाद कहां से लाई जा रही थी? खाद किसकी थी? इसे कहां सप्लाई किया जाना था? और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं?
0
0
Report
Advertisement

नोएडा सेक्टर 126 एनकाउंटर: आरोपी अमन त्यागी की मौत, इनाम घोषित

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सेक्टर 126 के पास एनकाउंटर पर, DCP नोएडा, प्रीति यादव ने कहा, "... 31 अक्टूबर की शाम को, पुलिस को जानकारी मिली कि SOG टीम और सेक्टर 126 पुलिस सर्च कर रही है। एक संदिग्ध बाइकर को चेकिंग के लिए रोका गया, लेकिन उसने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिस ने सेल्फ-डिफेंस में जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया। उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले अमन त्यागी के तौर पर हुई, जिसके खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वह बादलपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में फायरिंग की घटना में भी शामिल था। कानूनी कार्रवाई चल रही है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top