201002
Ghaziabad - पुलिस ने चोरी के 425 मोबाइल लौटाए, लोगों ने की जमकर प्रशंसा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:डीसीपी नगर राजेश कुमार के नेतृत्व में नगर जोन पुलिस के सभी थानों व सर्विलांस, स्वाट टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 425 मोबाइल अनुमानित कीमत 01 करोड़ रूपये रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गए है. डीसीपी नगर राजेश कुमार द्वारा मोबाइल लौटाते समय लोगों से जानकारी प्राप्त की गई तो लोगों ने पुलिस की जमकर प्रशंसा की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांधला सब्जी मंडी में ट्रक आग, लाखों का नुकसान, जांच जारी
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद के कांधला थानां क्षेत्र के कस्बा कांधला की सब्जी मंडी में today दिन में प्लास्टिक की करेट से भरे एक ट्रॉले में आग लग गई। इस घटना में लाखों के माल जलकर राख हो गया है। पुलिस मौके पर पहुच कर मामले की जाच पड़ताल कर रही है। कैराना मार्ग स्थित सब्जी मंडी में खड़े ट्रक में अचानक आग लग गयी है।घटना के दौरान ट्रक में लाखों का माल जलकर राख हो गया है। आग इतनी भीषण थी कि उसने जल्द ही विकराल रूप ले लिया, जिससे मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के व्यापारियों और लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके। इस आग में कस्बा निवासी शहजाद का ट्रॉला पूरी तरह जल गया। इसके साथ ही, सभासद जावेद खान की प्लास्टिक की करेट भी आग की चपेट में आ गईं। जावेद खान ने दावा किया है कि इस आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित सभासद जावेद खान ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की ओर से भी आग बुझाने के लिए कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया। जावेद खान ने सरकार और प्रशासन से नुकसान के मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद सब्जी मंडी के व्यापारियों में चिंता का माहौल है और वे आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
राजनाथ सिंह के आवास पर NDA मंत्रिमंडल बैठक, अमित शाह पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NDA GROUP OF MINISTERS MEETING AT RAJNATH SINGH RESIDENCE AHEAD OF PARLIAMENT MONSOON SESSION /HM AMIT SHAH ARRIVES AT RAJNATH SINGH RESIDENCE RESIDENCE/ VISUALS OUTSIDE RAJNATH’S RESIDENCE0
0
Report
झुंझुनूं: जिला विकास समन्वय बैठक में योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन निर्देश
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक जिला परिषद सभागार में सांसद बृजेंद्र ओला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सांसद ओला ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम श्री विद्यालयों में बालिकाओं के शौचालय निर्माण के लिए राशि जारी होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से स्वीकृत विकास कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय राजमार्ग, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। निर्देश दिए कि सरकारी धन से निर्मित भवनों एवं परियोजनाओं के शिलान्यास तथा उद्घाटन पट्टिकाओं पर नियमानुसार जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित किए जाएं। मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने राज्यसभा सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्हें शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। मिठवास में तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र को जनहित में शीघ्र उपयोग में लेने तथा स्कूली वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने की बात कही। उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ने ओवरलोड वाहनों के संचालन और धूल प्रदूषण का मुद्दा उठाया। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने खान, परिवहन एवं पुलिस विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पिलानी विधायक पितराम काला ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण और पिलानी क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान के लिए स्वीकृत नलकूपों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी योजनाओं का पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए。0
0
Report
Advertisement
संभाल (यूपी): अवैध ईदगाह और मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई — वीडियो सामने
Noida, Uttar Pradesh:SAMBHAL (UP): BULLDOZER ACTION ON ILLEGAL EIDGAH AND MOSQUE / VISUALS0
0
Report
बांसवाड़ा में सरकारी कर्मचारियों के लिए दुपहिया पर हेलमेट अनिवार्य, ISI/BIS मानक जरूरी
Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा, विधानसभा बांसवाड़ा, लोकेशन बांसवाड़ा. प्रशासन ने अब सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है ताकि सड़क हादसों में जनहानि कम हो और यातायात सुरक्षा बढ़े. जिला कलेक्टर डॉ इंदजर यादव (यहाँ सही नाम दस्तावेज़ में था) और एसपी सुधीर जोशी ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी किया है. आदेश का उल्लंघन करने पर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. एडवाइजरी में कहा गया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी खुद हेलमेट पहनें ताकि आमजनों के लिए उदाहरण बन सकें. एडवाइजरी के अनुसार दुपहिया वाहन चलाते समय चालक के पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी ISI या BIS मानक का हेलमेट अनिवार्य होगा. हेलमेट सिर्फ सिर पर रखने से नहीं, बल्कि फीता भी ठीक तरह से बांधा जाना चाहिए. इसके अलावा कार्यालय आने-जाने, क्षेत्र भ्रमण, सरकारी या निजी यात्रा के दौरान चाहे दूरी कितनी भी कम हो, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी. जिला प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे इस एडवाइजरी की जानकारी अपने अधीनस्थों तक पहुंचाएं और इसकी शत-प्रतिशत पालना कराएं. चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी. इसके बाद कलेक्टर परिसर के तीनों gates पर यातायात पुलिस तैनात थी और बिना हेलमेट पहनने वालों को एंट्री नहीं मिली तथा उनके खिलाफ कार्रवाई हुई. जिलाही प्रशासन की इस आदेश की सराहना हो रही है.0
0
Report
ससुराल के विवाद में दामाद ने ससुर और भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला
Dungarpur, Rajasthan:ससुराल के विवाद के चलते दामाद ने ससुर पर चाकू से किया जानलेवा हमला, बीच बचाव में आए भतीजे पर भी किया वार डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रघुनाथपुरा गांव में एक कलयुगी दामाद ने अपने ही ससुर और उनके भतीजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ससुराल में चल रहे विवाद के चलते बताया जा रहा है | पुलिस मामले की जांच में जुटी है मामले के अनुसार, रघुनाथपुरा निवासी सुरेंद्र कोटड़िया अपने घर के पीछे आंगन में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान उनका दामाद अचानक वहां पहुंचा और सोते हुए सुरेंद्र पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हमले में सुरेंद्र के पीठ, हाथ-पैर, कान सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हो गए। उनके शरीर पर करीब 7 से 8 गंभीर चोटें आई हैं। जब सुरेंद्र पर हमला हुआ, तो उनकी चीख-पुकार सुनकर उनका भतीजा राहुल कोटड़िया बीच-बचाव करने दौड़ा। लेकिन सिर पर खून सवार दामाद ने राहुल को भी नहीं बख्शा और उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल के पेट और पीठ पर गंभीर घाव हो गए। चीख-पुकार और शोर-शराबा सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा होने लगे और बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े, तो आरोपी दामाद पकड़े जाने के डर से मौके से भाग खड़ा हुआ।घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही दोवड़ा थाने से एएसआई भगवत सिंह और रमणलाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की पूरी जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी दामाद की तलाश में जुट गई है | घटना के पीछे ससुराल में चल रहे विवाद को बताया जा रहा है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में 70 लाख पौधरोपण से प्रदूषण के खिलाफ बड़ा अभियान; पुलिस-सरकार एकजुट
New Delhi, Delhi:Manjinder Singh Sirsa 70 लाख पौधरोपण अभियान के तहत आज PBG Ground में दिल्ली पुलिस कमिश्नर श्री सतीश गोलचा जी और पुलिस के जवानों के साथ मिलकर पौधे लगाए。 जैसे हमारी दिल्ली पुलिस कानून के दुश्मनों से नागरिकों की सुरक्षा करती है, ठीक वैसे ही माननीय मुख्यमंत्री Gupta Rekha जी के नेतृत्व में हमारी सरकार दिल्ली को प्रदूषण से सुरक्षित रखने का काम कर रही है। प्रदूषण के खिलाफ इस युद्ध में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम एक बहुत बड़ा हथियार है।0
0
Report
झुरहा नदी के किनारे अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त, 30 लीटर शराब जब्त
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के कैलान गांव स्थित दक्षिणी जंगल में झुरहा नदी के किनारे लंबे समय से संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ग्रामीणों के सुचना पर पुलिस शराब भट्टी को किया नष्ट। कैलान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव एवं उपमुखिया सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक दल झुरहा नदी के पास पहुंचे । वहां उन्होंने देखा कि बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाने का अवैध शराब भट्टी को देखकर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव ने तत्काल भवनाथपुर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनी रंजन ने थाना के एएसआई उपेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस के पहुंचते ही शराब बनाने वाले लोग जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस ने मौके पर चल रही अवैध महुआ शराब की भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने करीब 30 लीटर महुआ शराब को जब्त किया। दो ड्राम,शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण एवं 50किलो जवा महुआ को नष्ट किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि झुरहा नदी के किनारे यह अवैध धंधा कई वर्षों से संचालित हो रहा था। आरोप है कि शराब बनाने वाले लोगों ने जंगल में बोरिंग कर चापाकल लगाया था, जिससे पानी निकालकर महुआ शराब तैयार की जाती थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। झुरहा में अवैध भट्टी किसके द्वारा संचालित की जा रही है इसकी जांच की जारी है जो भी संचालित करें उनके विरुद्ध करवाइए की जाएगी।0
0
Report
शिशिर चतुर्वेदी की हिन्दू महासभा प्रवक्ता बाइट: मौलाना पर चर्चाएं
Noida, Uttar Pradesh:शिशिर चतुर्वेदी हिन्दू महासभा प्रवक्तता बाईट on मौलाना fir0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाला-कालम्ब हाईवे वर्चुअल उद्घाटन किया; EV से पर्यावरण संदेश
Ambala, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से अंबाला-काला अम्ब हाईवे का उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अंबाला शहर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल, मेयर अक्षिता सैनी, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का उपयोग करके कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, जो पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश देता है। वहीं कार्यक्रम में नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी डीजल वाहन से कार्यक्रम स्थल पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री असीम गोयल और मेयर अक्षिता सैनी ने दीप प्रज्वलित करके किया।0
0
Report
दिल्ली हाई कोर्ट जंतर मंतर विरोध पर पुलिस सर्विलांस मामले की सुनवाई करेगा
Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर पुलिस सर्विलांस का आरोप लगाने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा JNU स्टूडेंट्स यूनियन की पूर्व प्रेसिडेंट आइशी घोष ने यह याचिका दायर की है। आज कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई थी। इस पर हाई कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई का भरोसा दिया。 याचिका में दिल्ली पुलिस पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों की लगातार निगरानी का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पुलिस का यह सर्विलांस निजता, गरिमा, अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।0
0
Report
रायपुर विधानसभा: चावल वितरण पर सवाल, केंद्र-राज्य पूल से आपूर्ति स्पष्ट
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- विधानसभा में प्रश्नकाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल वितरण का मुद्दा उठा कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने राज्य में चावल की जरूरत, केंद्र और राज्य पूल से आपूर्ति और पात्रता से अधिक चावल वितरण को लेकर सवाल पूछा. इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विस्तृत जवाब दिया शेषराज हरवंश ने पूछा कि राज्य में किन-किन योजनाओं के तहत चावल वितरित किया जा रहा है, कितने परिवार इससे लाभान्वित हो रहे हैं और साल 2024-25 और 2025-26 में चावल की आवश्यकता के मुकाबले केंद्र और राज्य पूल से कितनी आपूर्ति हुई? जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन और सामान्य राशन कार्डधारकों को चावल दिया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 57.25 लाख अंत्योदय और प्राथमिकता राशन कार्ड केंद्र की योजना में शामिल हैं, जबकि 25.76 लाख राशन कार्ड राज्य योजना के अंतर्गत संचालित हैं. मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 15.73 लाख अंत्योदय, 58.34 लाख प्राथमिकता, 29 हजार 408 निराश्रित, 17 हजार 792 निःशक्तजन और 8.46 लाख सामान्य राशन कार्ड प्रचलन में हैं. साथ ही प्राथमिकता राशन कार्डधारकों को केंद्र की निर्धारित 5 किलो प्रति सदस्य पात्रता से अधिक मात्रा में राज्य सरकार अतिरिक्त चावल उपलब्ध करा रही है. एक सदस्य वाले परिवार को 10 किलो, दो सदस्य वाले को 20 किलो, तीन से पांच सदस्य वाले परिवार को 35 किलो, जबकि पांच से अधिक सदस्यों वाले परिवार को 7 किलो प्रति सदस्य प्रतिमाह चावल दिया जा रहा है हालांकि, खाद्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र से पात्रता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में चावल मिल रहा है और आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है......0
0
Report
Advertisement
टिहरी में डोबरा-चांठी-लंबगांव रोड बदहाल, बारिश ने दुर्घटना का खतरा बढ़ा दिया
New Tehri, Uttarakhand:Tehri टिहरी में डोबरा चांठी - लंबगांव प्रताप नगर रोड की बदहाल स्थिति बनी हुई है और कई बार शिकायत के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,वही बारिश में रोड और खस्ताहाल हो चुकी है तो कई जगहों पर स्लाइडिंग और सुरक्षा वॉल,क्रेश बैरियर भी टूट चुके है जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है वही मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान दिया जाएगा,मामले में डीएम नीतिका खंडेलवाल का कहना है कि स्टीमेट शासन स्तर पर है और बरसात के बाद काम शुरू किया जाएगा वही जहां पर ज्यादा दिक्कत है वहा पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।0
0
Report
रीता सिंह के विरोध के बीच गौरीगंज 132 केवी पर विद्युतकर्मी से मारपीट वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- किसान नेत्री रीता सिंह द्वारा गौरीगंज 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पहले विद्युत कर्मचारी के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों की नोकझोंक दिखाई देती है, फिर रीता सिंह द्वारा विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। जिले में विद्युत अघोषित कटौती और लो ब्लूटेज से परेशान उपभोक्ताओं ने देर रात गौरीगंज 132 केवी विद्युत उपकेंद्र को घेर लिया।0
0
Report
लखनऊ के एएलएस एकेडमी में नर्सरी छात्र पर मॉनिटर की पिटाई, CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:नर्सरी छात्र को मॉनिटर ने 12 मिनट तक थप्पड़ मारे सीसीटीवी में कैद हुई घटना, लखनऊ के स्कूल से छात्रा निष्कासित लखनऊ पीजीआई वृंदावन योजना में स्थित एएलएस एकेडमी में नर्सरी के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीते बुधवार की हैं। आरोप है कि कक्षा की मॉनिटर ने 5 वर्षीय बच्चे की करीब 12 मिनट तक पिटाई की, जिससे उसके चेहरे और गाल पर चोटें आईं। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया गया हैं।0
0
Report
Advertisement
