201002
Ghaziabad - पुलिस ने लूटे गए 425 मोबाइल किए बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:तस्वीरों में रखे ये मोबाइल किसी प्रदर्शनी के नहीं है। ये मोबाइल चोर लुटेरों से लूटे गए थे, जिन्हें नगर जोन पुलिस ने बरामद किया है। लोगों ने दुबारा अपने मोबाईल पाकर पुलिस की जमकर प्रशंसा की गई है। करीब 425 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर कीर्तिमान स्थापित किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में पिता ने किए बेटे पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में दहिया टोला, नौसढ़ में घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने अपने 13 वर्षीय बेटे अमित निषाद पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. पत्नी के साथ विवाद के बाद आरोपी ने पहले उसकी ओर हमला किया, लेकिन वह सुरक्षित बच निकली. इसके बाद सामने आया बेटा अमित भी धारदार हथियार के तीन वार का शिकार बना. सिर के पिछले हिस्से, गर्दन और कमर के पास गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. गीडा पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है और परिवार के अन्य सदस्य व पड़ोसी मदद के लिए अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि हमला कैसे हुआ और हथियार कहाँ से आया, इसका सही कारण सामने आ सके.0
0
Report
गोंडा: कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह आचार संहिता उल्लंघन से दोषमुक्त
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन मामले में कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद करण भूषण सिंह को अदालत ने बड़ी राहत देते हुए सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। यह फैसला गोंडा की अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी/एमपी/एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट अंशुमान धुन्ना की अदालत ने सुनाया है। मामले की सुनवाई कल शुक्रवार को पूरी हुई थी जिसके बाद आदेश की आधिकारिक प्रति आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे सामने आई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 4 मई 2024 की है, जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी के रूप में करण भूषण सिंह अपने काफिले के साथ तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर चौराहे पर पहुंचे थे। व्यस्त चौराहे पर उनके काफिले के इर्द-गिर्द वाहनों और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई थी। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) के प्रभारी डॉ. सुमित कुमार ने अगले दिन यानी 5 मई को तरबगंज थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एमपी-एमएलए विशेष अदालत में मामले की नियमित सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। अदालत के समक्ष पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर करण भूषण सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का कोई भी अपराध सिद्ध नहीं हो सका। साक्ष्यों के अभाव को देखते हुए विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें निर्दोष करार देते हुए दोषमुक्त कर दिया।0
0
Report
सागर-दमोह स्टेट हाइवे पर बस-कार भिड़ंत; 3 की मौत, 2 घायल
Sagar, Madhya Pradesh:यात्री बस और कार की टक्कर, तीन की मौत 2 गंभीर.. दुर्घटना सागर दमोह स्टेट हाइवे पर bahariya थाना क्षेत्र में सीएनजी पंप के सामने की है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हरियाणा से आ रही मारुति अर्टिगा कार गैस भरवाने के बाद चौराहे की तरफ आ रही थी. इसी दौरान दमोह की तरफ से सागर आ रही सूत्र सेवा कंपनी की यात्री बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो घायलों सहित बस में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस ने मृतकों की पहचान शिवम मखीजा, गोलू उर्फ शुभम और विकास उर्फ विक्की मखीजा, निवासी जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में की है. हादसे की सूचना मिलते ही Sagar SP अनुराग सुजानिया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है. हादसा किस वजह से हुआ और दोनों वाहनों की गति कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
बालोद: निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नियम उल्लंघन पर नोटिस, तीन दिन में जवाब जरूरी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दीपक दुबे की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों और अनिवार्य योजनाओं की अनदेखी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईओ दीपक दुबे ने बताया कि स्कूल द्वारा शासकीय नियमों का पालन नहीं किए जाने की लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाएं और दिशा-निर्देश सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य हैं, जिनकी अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रबंधन के खिलाफ आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
राजिम महानदी किनारे अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी छापेमार कार्रवाई
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग...राजिम महानदी तट पर अवैध रेत खनन पर प्रशासन की छापामार कार्रवाई....खनिज, राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही से रेत माफियाओं में मचा हड़कंप....छापामार करने पहुंची टीम के बाद टैक्टर छोड़ भागे माफिया...दर्जनों टैक्टर और ट्राली को किया जप्त, ट्राली पलट कर भागे माफिया....राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी पर वर्षों से चल रहा था अवैध खनन....नर्सरी के हजारों पेड़ों की कटाई कर रहे थे अवैध खनन....रेत माफिया पर्यावरण नियमों को ताक में रख कर कर रहे थे अवैध रेत खनन....अवैध रेत खनन से माफिया कर रहे हैं शासन के राजस्व का नुक़सान...प्रशासन की टीम पहुंचने के बाद ट्राली छोड़ भागे माफिया。0
0
Report
sabla me paryushan mahaperv, chauthe din uttam shauch dharm ka bhaktipurn utsav
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- साबला में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा पर्युषण महापर्व, चौथा दिन उत्तम शौच धर्म की पूजन एवं विविध अनुष्ठानों का आयोजन डूंगरपुर जिले के साबला में पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में दस लक्षण पर्युषण का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में अत्यंत भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए जिसमे जैन धर्मावलंबीयो ने बड़ी संख्या में भाग लिया | पर्युषण के चौथे दिन की शुरुआत श्री मूलनायक पद्मप्रभु भगवान के पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। इसके साथ ही मंदिर की विभिन्न वेदियों पर अभिषेक एवं शांतिधारा श्रद्धालुओं ने की | इसके बाद मंदिर में जैन धर्मावलम्बियों की ओर से अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हुए भगवान की अर्चना की गई | इस मौके पर उत्तम शौच धर्म के मर्म पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि शौच का वास्तविक अर्थ पवित्रता है। आत्मा एवं हृदय में मद और क्रोध जैसी दुर्भावनाओं को बढ़ाने वाली कषायों में सबसे प्रबल लोभ कषाय है। इस लोभ रूपी कषाय पर विजय प्राप्त कर मन में संतोष और पवित्रता धारण करना ही उत्तम शौच धर्म है। इधर पर्युषण के चौथे दिन मन्दिर में धार्मिक के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया |0
0
Report
Advertisement
जयपुर अस्पताल में शवों की अदला-बदली: दो परिवार सदमे में, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में डेडबॉडी की अदला-बदली! जिसे अपना समझ ले ja रहे थे... वो निकली किसी और की लाश! जोरदार हंगामा-प्रदर्शन जयपुर दुर्गापुरा स्थित आंच हॉस्पिटल से सामने आई इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद स्टाफ ने शवों की पहचान में जैसी गलती की, बानसूर निवासी घेसाराम की डेडबॉडी नावां निवासी गिरधारी के परिजनों को सौंप दी गई। परिजन शव लेकर जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर नावां के लिए निकल भी गए। दूसरी ओर जब घेसाराम के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान करने लगे तो उनके होश उड़ गए。 एम्बुलेंस चालक ने जब गिरधारी के परिजनों को पूरी बात बताई, उन्हें भी पता चला कि जिसे वे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं, वो उनके अपने परिजन का शव नहीं है। इसके बाद दोनों परिवार अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। रात करीब दो बजे परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची。 परिजनों ने सिर्फ डेडबॉडी बदलने का ही आरोप नहीं लगाया, बल्कि इलाज में लापरवाही और ICU की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सिर्फ डेडबॉडी की अदला-बदली नहीं है, बल्कि अस्पताल में मृत मरीजों की पहचान प्रक्रिया क्या थी, टैग था या नहीं, और अगर टैग नहीं था, तो इतनी बड़ी लापरवाही क्यों हुई? मामला बढ़ता देख अस्पताल के मालिक डॉ. एम.के. गुप्ता मौके पर पहुंचे। निजी अस्पताल संगठन के पदाधिकारी भी अस्पताल प्रशासन के पक्ष में पहुंचे। अस्पताल की ओर से डेडबॉडी की अदला-बदली को मानवीय भूल बताते हुए माफी मांगी गई, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश पर परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने और दोनों शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। इसके बाद दोनों शव जयपुरिया अस्पताल ले जाए गए, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ। अब पुलिस अस्पताल के रिकॉर्ड, मरीजों की पहचान और डेडबॉडी हैंडओवर की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है। एक गलती... और दो परिवारों को सदमा। अब जांच से खुलेगा- डेडबॉडी बदली कैसे और जिम्मेदार कौन?0
0
Report
जयपुर ग्रामीण SP की जनसुनवाई: जमीन विवाद समेत शिकायतों का त्वरित निस्तारण निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा की जनसुनवाई गोविन्दगढ़ पुलिस थाने में लोगों की सुनी समस्याएं कालाडेरा, सामोद, गोविन्दगढ़ के फरियादी पहुंचे पुलिस थाने एक- एक फरियादी से SP हुए रूबरू फरियादों की फरियाद सुनकर तत्काल समाधान करने के दिये निर्देश एक दर्जन से ज्यादा फरियादी पहुंचे पुलिस थाने सबसे ज्यादा जमीन से जुड़े हुए मामले आये सामने फरियादियों ने जमीन विवाद, कब्जे और अन्य मामलों को लेकर अपनी समस्याएं SP के समक्ष रखीं SP हनुमान प्रसाद मीणा ने अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और फरियादियों को समय पर राहत दिलाने के निर्देश दिए।0
0
Report
शाहजहांपुर में मुठभेड़: चाकू मारने वाला गिरफ्तार, बदमाश पैर में गोली
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी में अपराध किया तो पुलिस की गोली तैयार है। शाहजहांपुर में युवक को चाकू मार कर घायल करने वाले बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाशों को पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई हैं। घायल बदमाश ने कल रात एक व्यापारी को चाकू मार कर घायल कर दिया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। फिलहाल घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। दरअसल थाना रामचन्द्र पुलिस आज दिन वाहनों की चेकिंग के रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चाकू मार कर एक युवक को घायल करने वाला बदमाश इलाके में मौजूद है इसके बाद जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो वह हरदोई चौराहे से बड़े गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक से भाग निकला। भागने के दौरान मिट्टी में फिसल के बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश आजम उर्फ शिबू को पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश ने कल नीरज नाम के व्यापारी को चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद घायल बदमाश आजम और उसके साथी फरार हो गए थे। आज पुलिस की आजम के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें वह पुलिस की गोली से घायल हुआ। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस अब बाकी खराब बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बाइट - देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी के तारानगर स्कूल में जहरीले सांप के पकड़े जाने से हड़कम्प
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन विकास खंड के तारानगर प्राथमिक स्कूल में सांप देखने से हड़कंप मच गया। क्योंकि सांप जहरीला प्रजाति का था जिसके चलते आनन फानन में मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की एक्सपर्ट टीम कोबरा प्रजाति के सांप के रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची। तो काफी मशक्कत के बाद सांप का काबू में पाया जिसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने से बच्चों और शिक्षकों की जान में जान आई।0
0
Report
तिलकनगर पुलिस ने सेंधमार को गिरफ्तार किया, 20 नल और अन्य सामान बरामद
Delhi, Delhi:घरों में चोरी करने वाले सेंधमार को तिलकनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार पंखे, स्टेबलाइज़र और 20 पानी के नल बरामद तिलकनगर के तीन मामलों का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलक नगर थाने की पुलिस टीम में घरों में चोरी करने वाले एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने इसके पास से चोरी किए गए दो पंखे एक स्टेबलाइज़र और 20 पानी के नल बरामद किए गए हैं। इसके पकड़े जाने से तिलक नगर में हुई चोरी के तीन मामलों का भी खुलासा हुआ है पश्चिमी जिला के डीसीपी हरारेश्वर वी स्वामी के अनुसार रूटीन बीट पेट्रोलिंग और चेकिंग के दौरान, PS तिलक नगर के अलर्ट और सतर्क बीट स्टाफ को घरेलू और बिजली के सामान की चोरी में एक व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी मिली। पूछताछ और लगातार जांच के दौरान, उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें दो पंखे, एक स्टेबलाइज़र, एक एग्जॉस्ट फैन और पानी के 20नल शामिल थे। वेरिफिकेशन और आगे की जांच में, बरामद सामान PS तिलक नगर में दर्ज अलग-अलग चोरी के मामलों से जुड़ा पाया गया। बीट स्टाफ की तुरंत कार्रवाई और लगातार जांच के कारण चोरी के तीन मामलों का पता चला।पुलिस इससे पूछताछ करने में जुटी है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में कारों के स्टंटबाजी: वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों से स्टंटबाजी0
0
Report
Advertisement
रेखा गुप्ता का अंबाला आगमन: पंजाब में नशा मुक्त अभियान के लिए भाजपा एकजुट
Ambala, Haryana:अंबाला में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता असीम गोयल के आवास पर भाजपा की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता का आगमन हुआ। असीम गोयल और भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेखा गुप्ता ने हरियाणासे अपने लगाव और पंजाब में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान पर अपनी बात रखी। पूरे देश पंजाब को नशा मुक्त देखना चाहता है और इस अभियान में हर प्रांत पंजाब के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म हरियाणा में हुआ है, इसलिए हरियाणा आने पर उन्हें खुशी होती है। उन्होंने पंजाब में शुरू हुई नशा मुक्ति यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता पंजाब को नशा मुक्त देखना चाहता है। देश की जनता और भाजपा पंजाब के साथ खड़ी है और मिलकर पंजाब को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए काम किया जाएगा।0
0
Report
कैथल कलायत में शूटिंग के दौरान हथियारों का प्रदर्शन: नोटिस जारी
Kaithal, Haryana:कैथल के उपमंडल कलायत में शूटिंग के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को नोटिस बदले में पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कलायत पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तस्वीरों में हथियारों का यह प्रदर्शन कलायत में हुई शूटिंग का बताया जा रहा है। वीडियो में शूटिंग के दौरान कलाकारों और अन्य लोगों के हाथों में हथियार नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में बड़ी संख्या में हथियार जमीन पर रखे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। डीएसपी बीर भान ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि कलायत क्षेत्र में शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस तरह हथियारों का प्रदर्शन आमजन में भय का माहौल पैदा कर सकता है। इसी मामले में फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर परम चहल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि नोटिस के जवाब और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर हथियारों का अनावश्यक प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रदर्शन कानूनन कार्रवाई का कारण बन सकता है।0
0
Report
सूरजपुर के नेवारडांड प्राथमिक स्कूल में छज्जा गिरा; कई बच्चे घायल, जांच की मांग
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर प्राथमिक स्कूल में बड़ा हादसा टला, स्कूल भवन का छज्जे का प्लास्टर गिरा नीचे, हादसे में शिक्षक सहित कई बच्चे को लगी मामूली चोटें, स्थानीय स्कूल भवन में घटिया निर्माण का लगा रहे हैं आरोप, बच्चों की सुरक्षा और भवन गुणवक्ता पर उठ रहे हैं सवाल, परिजनों में आक्रोश, मामले के जांच की कर रहे हैं मांग, प्रतापपुर इलाके के नेवारडांड प्राथमिक स्कूल का मामला0
0
Report
Advertisement
