icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लुधियाना में दिनदहाड़े अपहरण: 23 वर्षीय शुभम को इनोवा कार में अगवा, इलाके में दहशत

Ludhiana, Punjab:लुधियाना के सेक्टर-32 में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आपसी रंजिश के चलते 10 से 12 हमलावरों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं और 23 वर्षीय युवक शुभम को घायल अवस्था में इनोवा कार में अगवा कर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, तीन दोस्त सेक्टर-32 स्थित न्यूट्री कुलचा खाने पहुंचे थे। इसी दौरान 10 से 12 युवक वहां पहुंचे और उन्होंने तीनों को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड হवाई फायरिंग भी की। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें शुभम नाम का युवक मारपीट के दौरान बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर उसे घायल हालत में ही जबरन अपनी इनोवा कार में डालकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों का पीछा करते और फायरिंग करते दिख रहा है। फुटेज में गोलियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है, जो वारदात की गंभीरता को दर्शाती है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और शहरभर में नाकाबंदी कर दी गई है। थाना प्रभारी ने शुभम के अपहरण की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report

43 दिन बाद स्कूल खुले; चहल-पहल कम, लेकिन नए सत्र की तैयारी जारी

Jaipur, Rajasthan:43 दिन के लंबे ग्रीष्मावकाश के बाद आज से फिर स्कूल स्टार्ट हुए। लेकिन स्कूलों में रौनक नज़र नहीं आई। बहुत कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। आज से प्रदेशभर के सरकारी और निजी विद्यालय शुरू हुए। अब लगभग 1 july से नए शैक्षणिक सत्र की नियमित पढ़ाई शुरू होगी। और स्कूलों में घंटी के साथ बच्चों की चहल-पहल फिर दिखाई देगी। शिक्षा विभाग ने पहले दिन से ही नियमित टाइम टेबल लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रवेशोत्सव के दूसरे चरण की भी शुरुआत हो रही है। ड्रॉपआउट और स्कूल से बाहर बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ने पर फोकस रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

केरू में करंट से युवक की मौत, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर केरू में करंट से मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र विरोध केरू में 11 केवी लाइन का करंट एलटी लाइन में आने से युवक की मौत का मामला。 मृतक झूमरलाल चौहान को न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन。 बिजली विभाग कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन。 मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता की मांग。 पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक आश्रित को नौकरी देने की मांग。 दोषी अधिकारियों के निलंबन, एफआईआर और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग。 ग्रामीणों ने कहा— मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी。 क्षेत्र में जले विद्युत उपकरणों का सर्वे कर मुआवजा देने की भी उठी मांग।
0
0
Report

हरदोई में प्रेम-प्रसंग के चलते चार महीने बाद प्रेमिका संग युवक फंदे से लटके मिले

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शादी के चार महीने बाद प्रेमिका संग मौत...एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के बेला कपूरपुर गांव में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गांव के बाहर आम के पेड़ की एक ही डाल से 20 वर्षीय अंकुर और 18 वर्षीय सुभाषिनी के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों एक ही गांव के रहने वाले, सजातीय और रिश्तेदार थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक अंकुर और सुभाषिनी के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रिश्तेदारी और सामाजिक बंधन उनके रास्ते की सबसे बड़ी दीवार बन गए। इसी बीच फरवरी में अंकुर की शादी गोल्डी से हो गई, लेकिन बताया जाता है कि दोनों का संपर्क नहीं टूटा।रात दोनों घर से निकले और सुबह उनकी जिंदगी का अंत एक ही पेड़ की डाल पर हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और दोनों परिवार सदमे में हैं। सुबह खेतों में आम बीनने गई महिलाओं ने जब दोनों के शव लटके देखे तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर हरियावां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। एक पेड़, दो फंदे और दो खत्म हुई जिंदगियां।
0
0
Report
Advertisement

मेड़ता रोड रेलवे विद्युत ठेकेदार पर मेहरबानी: बिजली चोरी से खतरे की आशंका बढ़ी

Nagaur, Rajasthan:HEADLINE - मेड़ता रोड रेलवे विद्युत विभाग ठेकेदार पर हुआ मेहरबान लंबे समय से निर्माण कार्य में की जा रही विधुत चोरी पर नहीं कर पा रहे हैं कोई कार्रवाई रेलवे स्टेशन सहित क्वार्टर्स के कार्यों में ठेकेदार खुले आम कर रहे हैं बिजली चोरी BODY - मेड़ता रोड रेलवे में किए जा रहे निर्माण कार्य में बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है जहां ठेकेदार अवैध रूप से विद्युत पोल में तार लगाकर ना केवल बिजली चोरी कर रहा है बल्कि बड़े हादसे को निमंत्रण भी दे रहा है। मेड़ता रोड रेलवे विद्युत विभाग के अधिकारियों की ठेकेदार पर मेहरबानी से जहां एक ओर बिजली चोरी की प्रवृत्ति बढ़ती प्रवृत्ति जा रही है वहीं दूसरी ओर तार लगाकर की जा रही चोरी से हादसे की आशंका भी बढ़ने लगी है। पूर्व में भी खबर प्रकाशन के पश्चात जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्लेटफॉर्म पर बिजली चोरी करने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई कर वसूली की गई थी। आखिरकार सवाल उठता है कि स्थानीय रेल अधिकारीयों की लापरवाही या मेहरबानी का खामियाजा रेल कर्मचारियों के family वाले क्यों उठाएं ? आपको बता दें कि पहले भी अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय में रेलवे का विद्युत बिल बकाया होने के कारण दो दिनों तक बिजली काट दी गई थी जिसके कारण रेल परिवारों को गर्मी और अंधेरे में रहना पड़ा था।
0
0
Report

प्रतिबंधित रोड पर डंपर ने महिला की कुचली मौत - कानपुर देहात

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में प्रतिबंधित रोड पर तेज रफ्तार डंपर का कहर चाय की टफरी चलाने वाली महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत सुबह 4 बजे जिला अस्पताल मोड़ पर हुआ हादसा कूड़ा डालने के दौरान डंपर की चपेट में आई महिला मौके पर ही हुई 36 वर्षीय अंजू देवी की मौत परिजनों का आरोप- एक घंटे तक महिला पर खड़ा रहा डंपर हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लिया जिस रोड पर हुआ हादसा वो रोड भारी वाहनों के लिए है प्रतिबंधित पुलिस बोली तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती रोड में हादसा
0
0
Report

राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद, तेज मेघगर्जन के साथ राहत संभव

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं, वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है। आने वाले 3-4 दिनों में कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 2 जुलाई से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। 3 से 5 जुलाई के दौरान कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 3-4 दिन जोधपुर और बीकानेर संभाग में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है। जयपुर में भी सुबह से उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

मानसून से पहले फ्लड विभाग की बड़ी लापरवाही, बुराड़ी के इब्राहिमपुर में जलभराव की आशंका

New Delhi, Delhi:slg : मानसून से पहले फ्लड विभाग की बड़ी लापरवाही एंकर राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक देने को है और फ्लड विभाग बड़े-बड़े दावे कर रहा है। लेकिन बुराड़ी के इब्राहिमपुर इलाके की तस्वीरें इन दावों की पोल खोल रही हैं। नालों की सफाई के नाम पर ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल कर दिया है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। वीओ-1 ये तस्वीरें हैं उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा के इब्राहिमपुर इलाके की, जहां फ्लड विभाग के अधीन आने वाले बड़े नालों की सफाई का काम जारी है। लेकिन सफाई से ज्यादा लापरवाही देखने को मिल रही है। नालों से निकाली गई गाद और कचरे को सड़क किनारे और लोगों के घरों के ठीक सामने डाल दिया गया है।हालात ऐसे हैं कि चारों तरफ बदबू, गंदगी और कीचड़ का अंबार लगा हुआ है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ-2 स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राहगीरों को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर गाद इतनी ज्यादा है कि लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। वहीं नाले की चारों तरफ खुली बाल बाउंड्री बड़े हादसे को दावत दे रही है जिससे यहां से बच्चों का गुजरना खतरे से खाली नहीं है। बाईट / स्थानीय निवासी वीओ 3 स्थानीय लोगों का आरोप है कि फ्लड विभाग न तो नालों की सही तरीके से सफाई कर रहा है और न ही निकाली गई गाद को समय पर उठाने की व्यवस्था है। बदबू और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द बारिश शुरू हुई तो यही गाद दोबारा नालों में जाकर जलभराव की बड़ी वजह बन सकती है। बाईट / स्थानीय निवासी बाईट /स्थानीय निवासी वीओ-4 मानसून सिर पर है, लेकिन फ्लड विभाग की तैयारी सवालों के घेरे में है। आखिर जनता की सेहत और सुरक्षा के साथ यह खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर कब कार्रवाई करते हैं और लोगों को इस परेशानी से कब राहत मिलती है। रिपोर्ट / नसीम अहमद उत्तरी दिल्ली Zee मीडिया
0
0
Report

पटना में गर्मी के कारण स्कूलों में 30 जून तक पढ़ाई रोकी—ऑनलाइन कक्षाओं पर बहस

Noida, Uttar Pradesh:पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्री-स्कूल से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों में 30 जून तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बीच पढ़ाई और सिलेबस को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।\n\nइसी मुद्दे पर DAV शास्त्री नगर के प्रिंसिपल अविनाश चंद्र झा ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से स्कूल बंद रहने کا असर बच्चों کی پڑھائی پر پڑ रहा है। उनका सुझाव है कि कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए समय कम करके स्कूल खोले जा सकते हैं।\n\nउन्होंने बताया कि सीबीएसई के अनुसार करीब 1200 घंटे की पढ़ाई करानी होती है, लेकिन गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के कारण यह घटकर 700–750 घंटे ही रह जाती है, जिससे सिलेबस पूरा कराने और शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में परेशानी होती है।\n\nउन्होंने यह भी कहा कि यदि स्कूल बंद रखने की नौबत आए तो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। हालांकि प्री-स्कूल से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास उचित नहीं होगी, क्योंकि इससे मोबाइल के गलत इस्तेमाल की आशंका बढ़ सकती है।
0
0
Report

चौमूं के मलिकपुर में जलभराव से यातायात ठप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर सड़क बनी तालाब,जलभराव से आवागमन ठप पंचायत प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन, ग्रामीणों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को होती हैं परेशानी समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी चौमूं के मलिकपुर ग्राम पंचायत का मामला एंकर: Chaumu उपखंड की ग्राम पंचायत मलिकपुर में बरसात के साथ ही जलभराव की पुरानी समस्या एक बार फिर गंभीर रूप ले चुकी है। गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर करीब 100 मीटर तक पानी भर जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर मुख्य सड़क पर पुलिया निर्माण और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि हर वर्ष बरसात के दौरान सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जिससे गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें रोजाना पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। वहीं मरीजों और बुजुर्गों के लिए भी आवागमन जोखिमभरा बना हुआ है। दुपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है और कई बार एम्बुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं के वाहन भी प्रभावित होते हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से शिकायतें करने के बावजूद ग्राम पंचायत प्रशासन ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में कन्थार-नानणा सड़क बारिश में तालाब बनी, ग्रामीण वोट बहिष्कार की धमकी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में मानसून की पहली ही बारिश ने कन्थार-नानणा सड़क की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। रविवार को हुई बारिश के बाद मन्दसौर-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग से नानणा और कन्थार को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया और पूरी सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। गहरे गड्ढों में घंटों तक पानी भरा रहने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ने से दोपहिया वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। पैदल चलने वालों को भी सुरक्षित रास्ता नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण गांव तक एंबुलेंस पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को रोजाना जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। वहीं दूध, सब्जियां और कृषि उपज मंडी तक पहुंचाने में भी किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण श्रीपाल सिंह, अवल खान, कुलदीप सिंह, शहीद खान और ओम प्रकाश ने बताया कि वर्षों से सड़क की हालत खराब बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन सड़क जैसी मूलभूत समस्या के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
0
0
Report

भीवंडी में भारी बारिश के साथ इमारत की सुरक्षा दीवार गिर गई; CCTV वीडियो वायरल

Thane, Maharashtra:भिवंडी.. पावसाची पहिली झोड - प्रभूआळीत इमारतीची संरक्षक भिंत कोसळली, CCTV व्हायरल... पावसाने सुरुवात करताच भिवंडीत पडझडीला सुरुवात. रात्रीच्या पावसात प्रभूआळी परिसरात इमारतीची संरक्षक भिंत कोसळली. सुदैवाने ही घटना रात्रीच्या वेळी घडल्याने मोठी दुर्घटना टळली. कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. कोसळलेल्या भिंटीचा CCTV व्हिडिओ सध्या सोशल मीडियावर व्हायरल होतोय. पावसाच्या पहिल्याच झोडप्यात इमारतीच्या सुरक्षेची भिंत ढासळल्याने बीएनसीएमसीच्या स्ट्रक्चरल ऑडिटवर प्रश्नचिन्ह उभे राहिले आहेत. परिसरातील नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण आहे. पावसाळ्यापूर्वी स्ट्रक्चरल ऑडिटच्या दाव्यांची काय अवस्था, हा मोठा प्रश्न.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top