201102
Ghaziabad - महिला से अभद्र भाषा बोलने वाला चौकी इंचार्ज हुआ लाइन हाजिर
Ghaziabad, Uttar Pradesh:टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज द्वारा एक महिला से अभद्र भाषा शैली में बात करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने का कार्य किया गया. हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. जिसमें चौक इंचार्ज की भाषा शैली बड़ी अजीब और गजब नजर आ रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
कांकेर में अवैध शराब सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक रानू मरकाम तत्काल निलंबित
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर के भानुप्रतापपुर अंतर्गत बसंत नगर में पुलिस द्वारा सूने मकान से 4,400 से अधिक खाली बोतलें, नकली होलोग्राम व 3,380 ढक्कन बरामद किए जाने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। दायित्वों में घोर लापरवाही और लचर नियंत्रण के आरोप में आबकारी आयुक्त कार्यालय ने वृत्त प्रभारी उप निरीक्षक रानू मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस की इस बड़ी जब्ती के बाद हुई विभागीय कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
अमेठी में जमीन विवाद पर धरना, गुरु बक्स दास ने रोड जाम कर दिया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पीड़ित परिजनों को न्यायालय दिलाने के लिए महंत गुरु बक्स दास आये आगे, मकान बनवाने के लिए ली गई जमीन का सौदा दूसरे लोगों को किए जाने से नाराज़ परिजन बैठे धरने पर, पीड़ित परिजनों का आरोप एसपी से शिकायत के बावजूद भी दबंग लोग वापस नहीं कर रहे हैं जमीन के लिए दिऐ गये लाखों रुपए, जिससे नाराज राष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु बक्स दास ने रोड किया जाम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बरिस में भीगकर धरने पर बैठे लोगों को हटवाया, कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे भरथा रसूल पुर का है मामला,0
0
Report
Advertisement
लखनऊ-दिल्ली हाईवे 9 पर अवैध शराब ले जा रही पिकअप में आग, 291 बोतलें बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे 9 पर धू धुकर जली अवैध रूप से पंजाब मार्का की अंग्रेजी शराब ले जा रही पिकअप गाड़ी, पुलिस शराब और गाड़ी कब्जे मे लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही मे जुटी, घरेलू सामान से ढक कर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की पेटियां, गाड़ी मे बड़ी संख्या मे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब अवैध रूप से थी लेकर जा रही, आग लगने से पिकअप मे रखी बड़ी संख्या बोतलों के ढक्कन पिघल गए जिसकी वजह से आग बाढ़ गयी, आग बुझाने के बाद पुलिस ने पिकअप(टाटा मैजिक) से 291 बोतले शराब भरी की बरामद, शराब बोतलों कों छुपाने के लिए रखा गया फ्रिज सौफा सहित अन्य घरेलु सामान जलकर हुआ खाक, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने पिकअप मे लगी आग बुझाई, पाकबड़ा थाना पुलिस आग बुझने के बाद पिकअप कों अपने कब्जे मे लेकर थाने पहुंची, पुलिस ने मामले मे अज्ञात वाहन चलाक के खिलाफ बीएनएस की धारा 63 एवं 72 मे किया मुकदमा दर्ज, पुलिस मामले मे मुकदमा दर्ज कर आगे की जाँच और कार्यवाही मे जुटी, शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बताई जा रही वजह, मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे 9 का पूरा मामला।0
0
Report
भोजपुर में बाइक चोर गिरफ्तार: चार युवक पकड़ में
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में लगातार बढ़ रहे बाइक चोरी की घटना के बाद अब पुलिस अपनी दबिश दिखानी शुरू कर दी है। ताजा मामला बबूरा थाना के कोहरामपुर गाँव की है जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव के बगीचे में चोरी की बाइक के साथ चार युवक मौजूद हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कोहरामपुर के बगीचे में छापेमारी की जिसमें चार चोरी की अपाची बाइक के साथ चार युवक को मौके से धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों ने बाइक चोरी के कांडों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। इधर पुलिस ने गिरफ्तार सभी युवकों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। सभी गिरफ्तार युवकों का आपराक्षिक इतिहास जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस इसको एक बड़ी उपलब्धि मान रही है।0
0
Report
नवधा बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल: 5 दिनों के कार्यकाल और नई वैकेंसी की मांग
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में बैंककर्मियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5 दिन बैंक खोलने की मांग, काम के बढ़ते दबाव और कर्मचारियों की कमी पर जताई नाराजगी, मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज नवादा। जिले में शुक्रवार को बैंककर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की और बैंक शाखाओं के बाहर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। हड़ताल में बैंक कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि बैंकिंग व्यवस्था में लगातार काम का दबाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके अनुपात में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। बैंककर्मियों की प्रमुख मांग है कि सप्ताह में पांच दिन ही बैंकिंग कार्य संचालित किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम के बढ़ते बोझ के कारण उन्हें व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। बैंकिंग कार्य के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं, लक्ष्य आधारित कार्य और ग्राहकों की बढ़ती संख्या का दबाव कर्मचारियों पर रहता है। ऐसे में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को राहत मिलने के साथ कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। कर्मचारियों ने बैंकिंग क्षेत्र में नई बहाली (वैकेंसी) निकालने की भी मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से पर्याप्त संख्या में नियुक्तियां नहीं होने के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द नई वैकेंसी निकालकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। बैंककर्मियों ने चेतावनी दी कि आज की हड़ताल के बाद भी यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों के अनुसार इसके बाद तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं तो अलग-अलग स्थानों और अलग-अलग समय पर आंदोलन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि यह आंदोलन उनकी सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर बैंकिंग व्यवस्था और पर्याप्त मानव संसाधन की मांग को लेकर है।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में बैंक यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल से लेनदेन ठप, ATM चालू
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला मुख्यालय में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों के आह्वान पर एक दिवसीय बैंक हड़ताल हुई। देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण कई बैंकों का बंद रहा और आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक सहित कई बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे और शहर के स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा अन्य पुरानी मांगों के जल्द समाधान की मांग की। बाकी बैंकों के बंद रहने से जिले के लेनदेन प्रभावित रहा जबकि एटीएम सेवाएं चालू रहीं। 28, 29, 30 सितम्बर को तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल और उसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
मोहन यादव ने सागर शराब कांड पर एक्शन और MP में निवेश की घोषणाएं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रेस कांफ्रेंस सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस कांफ्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर चलेगा सेवा संकल्प अभियान हेमंत खंडेलवाल ने कहा... पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से अभियान शुरू होगा पीएम मोदी के 25 साल जनसेवा के पूरे होने पर 17 अक्टूबर तक चलेगा बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे अपडेट... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा... सेवा संकल्प अभियान गौरव करने वाला विषय है आर्थिक शक्ति में भारत नंबर वन है युद्ध के माहौल के बीच भारत ने रास्ता निकाला कांग्रेस के सामने जवाब है 40 से ज़्यादा देशों के साथ व्यापार की ढील की गुजरात राज्य को 12 साल में कहां से कहां तक पहुंचाया दुबई में पेट्रोल भारत से ज्यादा मंहगा है भारत में पेट्रोल पर कंट्रोल किया गया अपडेट... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा... मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस ने नारी वंदन पर क्या किया कांग्रेस ने एक परिवार से भारत रोको की परंपरा शुरू की मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के 55 साल की तुलना बीजेपी से शासन से की मोदी जी का नारी वंदन को लेकर संकल्प है मोदी जी निर्णयों को युगों तक याद रखा जाएगा .... एमपी में 85 हजार से ज़्यादा नौकरी सरकार ने दी हर साल एक लाख भर्तियां होगी सबसे तेज गति से निवेश लाने के मामले में एमपी नंबर वन है डाकुओं के बाद नक्सलियों को खत्म किया वक्फ बोर्ड में हिन्दू सदस्य को मौका मिला दो मेट्रोपोलिटन सिटी पर काम हो रहा ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग की सौगात मिली गीता भवन के साथ जनपद में वृंदावन गांव भी बनवा रहे हर सेक्टर में एमपी आगे बढ़ रहा राजधानी से 6 ग्रीन एक्सप्रेस बनाए जाएंगे ओंकारेश्वर में डवलपमेंट के काम चल रहे .... सागर जहरीली शराब कांड को लेकर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ कल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर यूएई से आने वाले निवेश को लेकर कहा... बड़े-बड़े एमपी में उद्योग आएगा इन्फट्रकचर, MSME में भी निवेश आएगा कई सेक्टर में निवेश आएगा रोजगार के अवसर भी मिलेंगे अपडेट... एमपी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा... एमपी में 85 हजार से ज़्यादा नौकरी सरकार ने दी हर साल एक लाख भर्तियां होगी सबसे तेज गति से निवेश लाने के मामले में एमपी नंबर वन है डाकुओं के बाद नक्सलियों को खत्म किया वक्फ बोर्ड में हिन्दू सदस्य को मौका मिला दो मेट्रोपोलिटन सिटी पर काम हो रहा ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग की सौगात मिली गीता भवन के साथ जनपद में वृंदावन गांव भी बनवा रहे हर सेक्टर में एमपी आगे बढ़ रहा राजधानी से 6 ग्रीन एक्सप्रेस बनाए जाएंगे ओंकारेश्वर में डवलपमेंट के काम चल रहे0
0
Report
हापुड़ में दूध सप्लाई के समय शराबी युवकों ने की मारपीट, जाति-गांव का आरोप नहीं
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोदीनगर–दस्तोंई मार्ग पर दूध की सप्लाई करने जा रहे युवक और उसके भाई के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने जाति और गांव का नाम पूछकर उनके साथ अभद्रता व मारपीट की. वहीं, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी प्रकार के जातीय एंगल को सिरे से खारिज करते हुए इसे शराब के नशे में की गई मारपीट की वारदात बताया है. जानकारी के अनुसार ग्राम दस्तोई निवासी क्रिश ने बीती शाम को बाइक से हापुड़ में दूध सप्लाई करने आ रहा था. तभी मोदीनगर रोड पर एक स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार करीब छह युवकों ने उसे रोक लिया. क्रिश ने बताया कि आरोपियों ने उसका गांव और जाति पूछी तथा कहा कि तुमने हमारे भाई को मारा था, अब तुम्हें देख लेंगे. क्रिश किसी तरह वहां से बचकर निकला और अपने भाई दीपांशु के साथ चमरी फाटक की तरफ गया, जहां आरोपियों ने घेराबंदी कर दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि शाम करीब पौने आठ बजे शराब पिए 4 से 5 बाइक सवार लड़कों ने गांव से आ रहे युवकों के साथ हाथापाई की थी. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पहली घटना में शामिल पीड़ित और आरोपी दोनों आदर्श नगर के ही निवासी हैं और आपस में सजातीय हैं. इसके बाद मुख्य मार्ग पर जिस तीसरे युवक से मारपीट हुई, वह भी आरोपियो के लिए अनजान था. एएसपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना का किसी पुराने विवाद या जातिगत रंजिश से कोई संबंध नहीं है, यह केवल शराब के नशे में की गई अराजकता का मामला है. पुलिस ने अधिकांश आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और तहरीर के आधार पर साक्ष्य संकलित करते हुए सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इलाके में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है. बाइट - दीपांशु, पीड़ित बाइट - क्रिश, पीड़ित युवक बाइट - विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़0
0
Report
Advertisement
खंडवा जेल: संगीत प्रशिक्षण से बंदियों के मनोबल और व्यवहार में बदलाव
Khandwa, Madhya Pradesh:जेल में बंद कैदियों को मानसिक तनाव और अवसाद से उबारने के लिए अब संगीत का सहारा लिया जा रहा है। खंडवा जिला जेल में इन बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव और बेहतर भविष्य के उद्देश्य से जेल में संगीत की कक्षाएं शुरू की गई हैं। बंदियों को तबला, ढोलक, हारमोनियम, झांझ, मंजीरा और कैसियो जैसे वाद्य यंत्रों की ट्रेनिंग दी जा रही है। अब तक 80 बंदियों ने संगीत सीखने के लिए सहमति दी है। जेल प्रबंधन का मानना है कि संगीत बंदियों के सोच-विचार और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा। खंडवा जिला जेल में करीब 600 बंदी हैं, जिनमें 13 महिलाएं भी शामिल हैं। जेल अधीक्षक के मुताबिक, जेल आने वाले अधिकांश बंदी मानसिक तनाव और अवसाद से गुजरते है। इसी को देखते हुए बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल की गई है। जेल में हर दिन सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक सामुदायिक प्रार्थना और संगीतमय कार्यक्रम होता है। इस दौरान बंदियों की संगीत में रुचि सामने आई, जिसके बाद अलग-अलग बैरकों से इच्छुक बंदियों की सूची मंगाई गई। इसमें 80 बंदियों को बाकायदा संगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक डीके सारस कहते हैं कि संगीत के माध्यम से बंदियों के सोच-विचार, व्यवहार और रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है। संगीत उन्हें व्यस्त रखने के साथ मानसिक रूप से भी बेहतर वातावरण देगा। संगीत शिक्षक दुष्यंत सोनी रोज शाम 4 से 5 बजे तक बंदियों को संगीत सिखाते हैं। तबला, ढोलक, हारमोनियम, झांझ, मंजीरा और कैसियो समेत कई वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संगीत शिक्षक के मुताबिक, कई बंदियों के भीतर पहले से ही संगीत और कला की प्रतिभा मौजूद है। उनका कहना है कि जेल प्रबंधन की यह बहुत अच्छी पहल है। जिस व्यक्ति के जीवन में संगीत उतर जाता है, उसके जीवन में नकारात्मकता पैदा नहीं हो सकती।0
0
Report
वाराणसी के बैंकों में हड़ताल से कारोबार पर भारी असर
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बैंक कर्मियों की हड़ताल, 400 करोड़ का व्यापार हुआ प्रभावित। बनारस की लगभग 400 बैंक शाखाओं में लटके ताले, कामकाज पूरी तरह ठप। 3000 से अधिक बैंक कर्मी और अधिकारी पूर्ण हड़ताल में शामिल। शुक्रवार को बैंक बंद रहने से आम जनता और कारोबारियों की बढ़ीं मुश्किलें। 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और न्यायपूर्ण PLI नीति की मांग पर अड़े कर्मचारी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में हो रहा देशव्यापी प्रदर्शन। वाराणसी SBI मुख्य शाखा सहित आंचलिक कार्यालयों में हड़ताल का दिखा बड़ा असर। कर्मचारियों ने सरकार की 'भेदभावपूर्ण PLI नीति' के खिलाफ बुलंद की आवाज। चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी और बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान हुए लोग। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा— अधिकार, सम्मान और न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष।0
0
Report
बागेश्वर ठेकेदारों ने भुगतान न मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में जल जीवन मिशन व अन्य विकास कार्यों का भुगतान न होने से नाराज ठेकेदार संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित है। भुगतान न मिलने से ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। वे मजदूरों की दिहाड़ी और सामग्री का बिल चुकाने में असमर्थ हैं, जिससे उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। लेनदारों के दबाव के कारण ठेकेदार गंभीर मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे。0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन में कॉलेज दीवार गिरने से हादसा, मजदूर मलवे में दबकर अस्पताल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--गोवर्धन में कॉलेज की दीवार गिरने से हादसा. काम कर रहे मजदूर दीवाल गिरने से मलवे में दबे. स्थानीय लोगो ने सभी को गंभीर हालत में अस्पताल कराया गया भर्ती. सरकारी संस्था द्वारा कराया जा रहा है गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सड़क पर पड़ने वाली बिल्डिंगों का रिनोवेशन कार्य. स्थानीय लोगो ने काम मे लापरवाही का लगाया गया है आरोप. मजदूरों को हायर सेंटर किया गया रेफर. गोवर्धन के राष्टीय इंटर कालेज के गेट की घटना.0
0
Report
पीएम मोदी के 25 साल जनसेवा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पीसी में सीएम के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय मित्तल,सीएम के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली और बीजेपी मीडिया संपर्क प्रमुख प्रवीण अत्रे मौजूद. सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा के लिए आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं. 7 अक्टूबर 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा औऱ राष्ट्रसेवा के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सेवा और सुशासन को समर्पित है. देश के 140 करोड़ लोगों के लिए हरियाणा के 3 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है पीएम मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरन्तर देश की सेवा में काम कर रहे हैं; सीएम हरियाणा में भी अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान मनाया जाएगा. 7 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष नान स्टॉप पूरे होने जा रहे है - सीएम. सीएम ने कहा मैं उनकी सेवा के लिए उन्हें प्रणाम करता हूँ. पीएम का 25 वर्ष का कार्यकाल सुशासन, सेवा का प्रेरणदायक है. 25 वर्ष की यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की यात्रा है - सीएम. पीएम ने कभी सत्ता को सुख साधन नहीं सेवा का साधन है यह बताया है - सीएम. 25 वर्ष सत्ता के नहीं सेवा के , पद के नहीं परिश्रम के , राजनीति के नहीं राष्ट्रनीति के हैं- सीएम. आज पीएम के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंचो पर अपनी बात रखने वाला देश नहीं बल्कि विश्व मित्र बन कर उभरा है - सीएम.0
0
Report
टोंक नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा, जौनपुरिया ने मोर्चा संभाला
Tonk, Rajasthan:टोंक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने संभाला मोर्चा, भाजपा की जीत का किया दावा पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया टोंक पहुंचे और विभिन्न बूथों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों और मतदान को लेकर फीडबैक लिया। जौनपुरिया ने दावा किया कि भाजपा टोंक नगर परिषद सहित जिले के सभी नगर निकायों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भाजपा के वार्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और सभी कार्यकर्ता पार्टी को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। वहीं नगर निकाय चुनाव में बाड़ेबंदी को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा को बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है, लेकिन कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए और उनकी भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
