201102
Ghaziabad - टीला मोड़ पर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद थाना टीलामोड़ पुलिस एवं स्वाट टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम मौके पर ट्रक के पास पहुंची तो देखा कि तीन - चार व्यक्ति जंगल में बैठी गायों को बांधने का प्रयास कर रहे हैं . पुलिस ने रोकने की कोशिश की जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी , जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिससे एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा , दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने लगे , जिनका पुलिस पार्टी द्वारा पीछा कर कांबिंग करके पकड़ लिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागौर के बड़ली में पटाखों के आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट, दो मौत
Noida, Uttar Pradesh:नागौर के बड़ली क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। पटाखों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयावह था कि आसपास का पुरा इलाका दहल उठा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, पटाखों में आग लगने के बाद अचानक हुए जोरदार विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के लोग सहम गए और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। फिलहाल ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुआ और पटाखों में आग लगने के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर हुए नुकसान, अन्य संभावित घायलों और विस्फोट के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
देहरादून-सहारनपुर में रोड एक्सीडेंट: चार मृत, एक बच्चा बचा
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून सड़क हादसे में सहारनपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बेटे की बची जान सहारनपुर देहरादून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सहारनपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कंटेनर एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विश्वेष कपूर, उनकी मां किरण कपूर, पत्नी निशा कपूर और कार चालक नीरज के रूप में हुई है। वहीं, परिवार के छह वर्षीय मासूम बेटे माहेर की जान बच गई।0
0
Report
ACB द्वारा 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए प्रधान आरक्षक किशोर यादव तत्काल प्रभाव से निलंबित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (क्रमांक 1470) किशोर यादव को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी। मामले की प्राथमिक जांच उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के.पी. मरकाम को सौंपते हुए 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। Rajnandgaon: Head Constable Kishor Yadav Suspended With Immediate Effect After ACB Traps Him Taking ₹20,000 Bribe0
0
Report
Advertisement
देर रात चोरो ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,7 लाख की कैश सहित लाखो के सोने, चांदी के जेवर हुए चोरी
Odera, Uttar Pradesh:गुड़ व्यापारी के घर हुई लाखो की चोरी, लगभग 7 लाख की कैश सहित लाखो के सोने, चांदी के जेवर हुए चोरी, देर रात चोरो ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी मे चोर बुर्का पहने हाथ मे तमंचा लिए हुए कैद, सीसीटीवी का वीडियो शोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच मे जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जुल्हेटी मोहल्ले का मामला।0
0
Report
आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़, पार्किंग चिन्हित, अनाधिकृत खड़ी गाड़ियां रोक
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दीपावली tyre त्योहार को लेकर आगरा में एलर्ट आगरा की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने को ट्रैफिस पुलिस का प्लान तैयार मुख्य बाजारों के पास बनी सरकारी और गैर सरकारी पार्किंगों को पार्किंग के लिए किया चिन्हित मुख्य बाजारों और शोरूम्स के बाजार अनाधिकृत पार्किंग करने करने की अपील मुख्य बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाई गई कई टीमें किसी भी बाजार या शोरूम के बाहर नहीं खड़ी होगी गाड़ियां MG ROAD के लिए नगर निगम,शाह मार्किट और सुर सदन पार्किंग को किया गया चिन्हित इसी तरह अन्य बाजारों के पास बनी पार्किंगों के पास किया गया है चिन्हित साथ ही स्थानीय थानों को भी सौंपी गई है ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी आगरा पुलिस की आम लोगों से सहयोग और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील0
0
Report
रींगस में दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइट विवाद: पार्षद धरने पर
Sikar, Rajasthan:दीपावली से पहले रींगस नगर पालिका में स्ट्रीट लाइटों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहर के वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए तीन पार्षद पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। पार्षद हरदयाल बलौदा, हितेश कटारिया और अशोक सोनी ने पालिका प्रशासन की कार्यशैली का विरोध जताते हुए वार्डों में समान रूप से स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग उठाई। धरने पर बैठे पार्षद हरदयाल बलौदा ने पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा पर मनमानी तरीके से स्ट्रीट लाइटें लगवाने का आरोप लगाया। पार्षद का कहना है कि शहर के अलग-अलग वार्डों में लाइटें लगाने के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले भी कई वार्डों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। दीपावली पर्व से पहले शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। पालिका प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार से पहले पूरे शहर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके。0
0
Report
Advertisement
मालपुरा समिति चुनाव में भारी भीड़, पहली MBA महिला सरपंच छवि राजावत के लिए वोट
मालपुरा (टोंक) में आज नवगठित ग्राम पंचायत पचेवर क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और मालपुरा पंचायत समिति की लावा, चांदसेन, धोली, सोडा, कडीला, अजमेरी, सीतारामपुरा, सोडा बावड़ी व चबराना ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हुआ। सोडा में देश की प्रथम MBA महिला सरपंच बनी छवि राजावत तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। सुबह से ही मतदाताओं ने मुखिया, सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगाईं। मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखा। मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा को लेकर डीवाईएसपी मालपुरा आशीष प्रजापत और डिग्गी थाना प्रभारी गोपाल चौधरी भी चाक-चौबंद निगरानी में थे। सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान किया गया।0
0
Report
टिहरी में खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान: 70 नमूनों के सैंपल भेजे
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में डीएम नि खंडेलवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और पिछले 15 दिनों में अलग अलग क्षेत्रों से 70 खाद्य पदार्थों के सेम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए है जिसमें मिल्क,मिल्क प्रोडक्ट,मिठाईया और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल है,मुनिकीरेती,तपोवन,चंबा,घनसाली,नई टिहरी,प्रतापनगर,चमियाला सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान जारी है वही सफाई को लेकर भी एक दर्जन से अधिक दुकानदारों का चालान काटा गया है,खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा का कहना है कि चेकिंग के साथ ही मिठाई की दुकानों में मेनुफेकचरिंग डेट का स्टिकर लगाने के भी निर्देश दिए गए है।0
0
Report
जालौन में ट्रैक्टर और बोरिंग मशीन पलटने से दर्दनाक मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रैक्टर समेत बोरिंग मशीन पलटने से दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की दबकर हुई मौत, कोंच से बसोब गांव की तरफ जा रहा था बोरिंग मशीन समेत ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के नीचे दबने से 45 वर्षीय गुलाम हुसैन की हुई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
बरेली मुठभेड़: पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बारादरी थाना क्षेत्र के पासपोर्ट कार्यालय के पास महिला का पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, भरतौल रोड पर पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके साथी को भी दबोच लिया गया। दोनों के पास से दो तमंचे, कारतूस, छीना गया मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, छह चाबियां और नकदी बरामद हुई है। बारादरी पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर को स्कूटी से जा रही महिला के पर्स पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसे छीन लिया था। पर्स में मोबाइल, बैंक कार्ड, बैंक की अग्निरोधी फाइलिंग कैबिनेट की चाबियां और नकदी थी। महिला की शिकायत पर चार नवंबर को पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।0
0
Report
पंचकूला में अमित शाह के विरोध के दौरान यूजीसी रोलबैक के कार्यकर्ता हिरासत में
Panchkula, Haryana:पंचकूला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के समय यूजीसी रोलबैक के विरोध में काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे टीम के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में मौली निवासी मनीष राणा, अरुण राणा उर्फ अनु राणा और नरेंद्र राणा टबर शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ये सभी यूजीसी रोलबैक के विरोध में अमित शाह के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाने की योजना बना रहे थे. लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के बाद यूजीसी रोलबैक के विरोध को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.0
0
Report
श्रीगंगानगर की 102 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह तक तेज रफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर की 102 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक श्रीविजयनगर में सर्वाधिक 23.11 % हुआ मतदान, राजियासर में 22.59% हुई वोटिंग, सूरतगढ में 21.84% हुई पोलिंग, मतदान को लेकर मतदाताओं में दिख रहा खासा उत्साह0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर दौरे में नितिन नवीन की रात्रिभोजन से बीजेपी की चुनावी तैयारी तेज
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान सियासी गतिविधियां तेज नजर आईं। गोलघर में पदयात्रा और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने रात्रिभोज किया और पंकज चौधरी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। पंकज चौधरी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिवार के लोगों ने स्वागत किया। मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई गईं। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का एक साथ पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। बीती देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पंकज चौधरी और उनके परिवार के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंकज चौधरी की माता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों के साथ काफी समय बिताया और सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मुलाकात में साथ रहे। दरअसल, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कवायद तेज है। इसी कड़ी में नितिन नवीन ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों और पदयात्रा के बीच पंकज चौधरी के आवास पर पारिवारिक मुलाकात और रात्रिभोज ने भी खासा ध्यान खींचा। अब देखना होगा कि इस दौरे के बाद बीजेपी संगठन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को किस तरह आगे बढ़ाता है।0
0
Report
आगरा के खेरागढ़ में दर्दनाक हादसा: दामाद और सास की मौत, हेलमेट न पहनना कारण
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, दामाद और सास की दर्दनाक मौत। सैंया मार्ग पर महुआखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर। हादसे में बाइक सवार हाकिम सिंह (27) और उनकी सास गुड्डी की मौके पर मौत। दोनों बाइक से फतेहपुर सीकरी की गुड़ की मंडी जा रहे थे। मृतक हाकिम सिंह शमसाबाद के गांव दुलियापुरा के रहने वाले थे। तीन साल पहले हुई थी हाकिम की लक्ष्मी से शादी, मजदूरी कर चलाते थे परिवार। पहले पिता और अब मां व पति को खोने से लक्ष्मी पर टूटा दुखों का पहाड़। हादसे के वक्त युवक ने नहीं पहन रखा था हेलमेट, गांव में पसरा मातम।0
0
Report
दिग्विजय सिंह के बयान: हिंदुत्व से नफरत फैलाने का संबंध नहीं
Pltha Kheda, Madhya Pradesh:राजगढ़ (एमपी) नफरत फैलाना हिंदुत्व है, हिंदुत्व का धर्म से कोई लेनादेना नहीं - दिग्विजय सिंह देश मे नफरत फैलाने का काम हिंदुत्व कर रहा है पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हिंदुत्व पर भड़के... सत्य सनातन यात्रा निकाल रहे दिग्विजय सिंह बोले धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना देना नहीं... नफरत फैलाने का काम हिंदुत्व का है... आरएसएस सावरकर को मानने वाले लोग हिंदुत्व की आड़ में नफरत फैला रहे है...0
0
Report
Advertisement
