201015
गाजियाबाद पुलिस ने चंद घण्टे में पकड़ा आरोपी
Dasna, Uttar Pradesh:Ghaziabad: मसूरी थाना क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई की एक युवक द्वारा अपने चाचा की हथौड़ा मारकर फिर गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है । सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आठ पंचों ने जाजरू गांव से सामूहिक इस्तीफा, सरपंच अजय डागर पर आरोप
Faridabad, Haryana:गाँव जाजरू के आठ पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा सरपंच अजय डागर की करगुजारियों के चलते पंचों ने लिखित में दिया इस्तीफा बीडीपीओ अंशु को सौंपा इस्तीफा सरपंच पर पंचों ने लगाए गंभीर आरोप कहा पांचों की मर्जी के बगैर करता है सारे काम बीीडीपीओ ने दिया जांच का आश्वासन सरपंच के कामों की करेंगे जांच0
0
Report
मथुरा के नरहौली में बारात चढ़त के दौरान दो पक्षों में विवाद, भारी पुलिस बल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:अगली ग्राउंड रिपोर्ट मथुरा से है...यहां नरहौली गांव में उस वक्त तनाव फैल गया जब बारात चढ़त के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.0
0
Report
खजूरी बाजार के 200 साल पुराने यशोदा माता मंदिर में गोद भराई से संतान सुख का आशीर्वाद
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के खजूरी बाजार में स्थित करीब 200 से भी अधिक साल पुराना यशोदा माता मंदिर आस्था का एक अनोखा केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर न सिर्फ अपनी प्राचीनता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां से जुड़े चमत्कारों और मान्यताओं के कारण भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। जी मीडिया संवाददाता यत्नेश सेन ओर टीम भी इस मंदिर पहुंची ओर यहां का रहस्य जानने का प्रयास किया शहरी बीचों-बीच स्थित यह यशोदा माता मंदिर वर्षों से भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक बना हुआ है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है। खास बात यह है कि जिन्हें महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती, वे यहां गोद भराई की परंपरा निभाती हैं और माता यशोदा का आशीर्वाद लेती हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता की कृपा से उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है। मंदिर से जुड़ी कई ऐसी कहानियां भी प्रचलित हैं, जिन्हें लोग चमत्कार के रूप में देखते हैं। यही वजह है कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं। हमने यहां आकर माता से मन्नत मांगी थी, और हमारी मनोकामना पूरी हुई। माता का दरबार बहुत चमत्कारी है बेटी को एक बेटी हुई जो कि यही देन है सब कुछ यही से मिला है । जन्माष्टमी , देवउठनी एकादशी नवरात्रि और विशेष पर्वों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में पूजा-अर्चना और विशेष आयोजन भी किए जाते हैं, जिससे यहां का माहौल भक्तिमय हो जाता है। मंदिर के पुजारी पंडित दीक्षित जी की माने तो प्रत्येक गुरुवार को यहां गोद भराई की प्रक्रिया होती है जिसमें ऐसी महिलाएं यहां पहुंचती है जिन्हें संतान नहीं हो रही यहां चावल नारियल और मिठाई से गोद भराई होती है इसके बाद उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में हीटवेव अलर्ट: डिहाइड्रेशन और ब्रेनहेमरेज का खतरा बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में प्रचंड गर्मी का असर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने पूरे राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।हीटस्ट्रोक से ब्रेन स्ट्रॉक, हार्ट संबंधी दिक्क़त और ऑर्गन फेलियर जैसी जानलेवा दिक्क़ते भी लोगों को हो सकती है। क्या है हीटस्ट्रॉक और कैसे बच सकते है आप इससे इस रिपोर्ट में देखिये। राजस्थान में अब आसमान से आग बरसना शुरू हो चुका है।लोग अब लू के थपेड़ों से जूझते नजर आ रहे है। लू के थपेड़े आने वाले दिनों में राजस्थान को और ज्यादा झूलसा सकते है। हीटवेव के दौरान राजस्थान में हर साल कम से कम 40 लोग मौत का शिकार हो जाते है। अगर सावधानी नहीं बरती गई तो ये भी सच है कि यही हीटवेव जानलेवा भी बन सकती है। हीटस्ट्रॉक, हाइपोटेंशन के चलते अचानक लोग हीटवेव में गश खाकर गिर जाते है। हीटवेव में आपको हो सकती है कौनसी दिक्क़ते, कितना सावधान रहने की जरूरत और कैसे रखें अपना ध्यान।0
0
Report
मेरठ पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन लोन गैंग और अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश
मेरठ पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन लोन और अवैध टेलीफोन एक्सचेंज गैंग का किया पर्दाफाश स्वाट टीम, साइबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 कार, 97 सिम कार्ड, 2 लैपटॉप और भारी मात्रा में उपकरण बरामद VOIP कॉल को वॉइस कॉल में बदलकर भारत सरकार को पहुंचा रहे थे भारी राजस्व नुकसान फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर लोगों से की जा रही थी ठगी मोबाइल फोन, सिम बॉक्स, एटीएम कार्ड, चेकबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा आज़ाद नगर क्षेत्र में चल रहा था अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का नेटवर्क मेरठ पुलिस की कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप0
0
Report
बेमौसम बर्फबारी से कश्मीर में गर्मी से राहत, ठंडक लौट आई
Chaka, पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है, ऐसे में पर्यटक कश्मीर में ठंडक की तलाश में हैं, क्योंकि बेमौसम हुई बर्फबारी और बारिश ने कश्मीर में फिर से ठंडक लौटा दी है। कश्मीर इस समय भारत के बाकी हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। जहाँ भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 45°C से काफी ऊपर जा रहा है, वहीं मौसम में अचानक और बेमौसम आए बदलाव के कारण कश्मीर की पहाड़ियों पर ताज़ी बर्फबारी हुई है और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान गिरकर 10°C–19°C के बीच पहुँच गया है. गर्मी से बचने के लिए, कश्मीर के ऊँचे पहाड़ी इलाके पर्यटकों को सबसे ज़्यादा राहत दे रहे हैं。 अफरवत से बाइट्स और विज़ुअल्स: बर्फ का मज़ा लेते पर्यटक (वीडियो फ़ीड साथ में है) गुलमर्ग के अलावा, गुरेज़ घाटी में भी ताज़ी बर्फबारी दर्ज की गई है, जहाँ तुलेल इलाके में बर्फ 4-6 इंच तक जम गई है। हाल ही में हुई इस ताज़ी बर्फबारी ने इस जगह को उन पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन मंज़िल बना दिया है जो बढ़ती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं। कश्मीर के ऊँचे पहाड़ी इलाकों और दर्रों—जिनमें ज़ोजिला दर्रा, मिनामर्ग, सदना दर्रा और राज़दान दर्रा शामिल हैं—पर बेमौसम बर्फ की एक ताज़ी परत बिछ गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में—श्रीनगर सहित निचले इलाकों में—तेज़ गरज-चमक और 40–50 km/h की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ ज़ोरदार बारिश हुई है。 डल झील पर पर्यटकों के साथ बातचीत (WT) मौसम में अचानक और बेमौसम आए बदलाव ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है; ताज़ी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने कश्मीर में फिर से सर्दियों जैसी ठंडक लौटा दी है। तापमान में आई यह अचानक गिरावट, भारत के बाकी मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बिल्कुल विपरीत है。 श्रीनगर में तापमान तेज़ी से गिरा है और अब यह न्यूनतम 10°C से अधिकतम 19°C के बीच बना हुआ है—जो कि सामान्य तापमान से लगभग 5°C कम है। श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को ज़ोजिला के पास सड़क पर फिसलन होने के कारण कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे कई यात्री फंस गए हैं। अचानक चली तेज़ हवाओं और कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि से कश्मीर के कुछ हिस्सों में सेब के बागों और खड़ी फसलों को काफ़ी नुकसान पहुँचा है。 श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौसम का मिजाज अनिश्चित और बदलने वाला बना रहेगा—जिसमें रुक-रुककर बारिश, बिजली कड़कना और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। ऊँचे पहाड़ी दर्रों से गुज़रने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले हाईवे की स्थिति के बारे में ताज़ा जानकारी ज़रूर ले लें。 विभाग ने 21 और 22 मई को जम्मू और कश्मीर के ज़्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें, तेज़ हवाएँ और ओलावृष्टि होने का अनुमान लगाया है। 23 से 25 मई तक, सुबह के समय मौसम आमतौर पर सूखा रहने की उम्मीद है, जबकि दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने 26 से 28 मई तक मौसम गर्म और सूखा रहने का अनुमान लगाया है, जिसके बाद 29 से 31 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 और 22 मई को क Kashmir और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने (जिनकी रफ़्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज़yada हो सकती है) की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, 21 मई को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की भी उम्मीद है。 खालिद हुसैन ज़ी मीडिया कश्मीर0
0
Report
Advertisement
जौनपुर: लाइनबाजार थाना परिसर में सीज गाड़ियों में आग, मची अफरा-तफरी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में शहर के लाइनबाजार थाना परिसर में सीज खड़ी कई गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक वाहनों को चपेट लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के प्रयास तेज रहे और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर काबू पाने में सफल रही। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं; संभावना है कि भीषण गर्मी या शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। थाना परिसर में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, क्षेत्र में भीड़ बनी रही।0
0
Report
हुमायूं कबीर के बयान पर मुस्लिम प्रतिक्रया बढ़ी: लैंडस्केप नहीं
Noida, Uttar Pradesh:muslim reaction on humayun kabir statement all muslims are against humayun kabir0
0
Report
पटना में पारिवारिक विवाद से घर में आग, तीन की मौत के बाद दहशत
Patna, Bihar:एंकर - पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के राजा बाबू, खाटू श्याम गली में बुधवार की देर रात पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया, जब पत्नी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने घर में मौजूद छः लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। घटना में गुरुवार को इलाज के दौरान मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे और एक महिला गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। कैसे हुआ पूरा मामला? सूत्रों के मुताबिक, बुधवार देर रात कन्हैया कुमार का अपनी पत्नी को लेकर गोविंद अग्रवाल के परिवार से विवाद हुआ। गुस्से में आकर कन्हैया ने कथित रूप से घर में मौजूद सभी लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई, और आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। तीन की मौत, बच्चे गंभीर सभी घायलों को तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, नीलम देवी (गोविंद अग्रवाल की मां), पुरुषोत्तम प्रसाद / पुरुषोत्तम अग्रवाल (गोविंद के पिता) की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। कन्हैया का शव उसके भतीजे शंकर गुप्ता (निवासी: पुआ गली, पटना सिटी) को सौंपा गया। दो बच्चे और महिला की हालत नाजुक घटना में झुलसी गोविंद अग्रवाल की पत्नी मोनी उर्फ प्रिया, और उनके दो छोटे बच्चे अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों का इलाज NMCH में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस ने क्या कहा? चौक थाना प्रभारी राज किशोर प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, नीलम देवी और पुरुषोत्तम अग्रवाल की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है。 क्षेत्र में दहशत इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगजनी की इस खौफनाक वारदात के सभी पहलुओं की गहन छानबीन की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर पहुंचे सुनील सोऊ की पार्थिव देह; सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार बिलाड़ा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर - सुनील सोऊ की पार्थिव देह एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से आई है। पार्थिव देह हजारों की संख्या में परिवार और समाज के लोग एयरपोर्ट पर पहुंचे। CISF मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात थे। सुनील की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हुई। जोधपुर एयरपोर्ट के CISF के अधिकारी और जवानों ने अर्पित किया पुष्प चक्र। भावी (बिलाड़ा) में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।0
0
Report
वार्ड 10 में दूषित पेयजल से जनता परेशान, स्वच्छ पानी की मांग को लेकर वार्डवासियों में रोष
Anjad, Madhya Pradesh:नगर परिषद अंजड़ के वार्ड क्रमांक 10 में पेयजल व्यवस्था की गंभीर समस्या सामने आई है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया है कि टूटे हुए पानी के चेम्बर में गंदगी एवं जानवरों का मल-मूत्र मिल रहा है, जिससे दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। मजबूरी में कई परिवार इसी गंदे पानी का उपयोग पीने के लिए कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वार्डवासियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नागरिकों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया कि एक ओर सरकार “जल गंगा” जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन कर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर वार्डवासियों को गंदगी और मलमूत्र मिला पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने मांग की है कि टूटे हुए पानी के चेम्बर की तत्काल मरम्मत कर स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बीमारियों के खतरे से बचाया जा सके।0
0
Report
दिल्ली में भीषण लू, ऑरेंज अलर्ट के बीच लोग बेहाल
Delhi, Delhi:भीषण गर्मी और लू के प्रकोप ने राजधानी दिल्ली के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग द्वारा अगले छह दिनों तक भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद लोगों में चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखाई दे रही है। गर्मी से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं। बाजारों में नींबू पानी, जूस, शिकंजी और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। जगह-जगह जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं, वे अपने चेहरे को कपड़े से ढंककर, टोपी या छाता लेकर बाहर निकल रहे हैं ताकि तेज धूप और लू से बचा जा सके。0
0
Report
Advertisement
पैसे के लेनदेन पर गाँव में खूनी संघर्ष; एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम घाट बम्होरी में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर तेजधार हथियार कुल्हाड़ी और हसिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घाट बम्होरी निवासी सुनील गोस्वामी, उसकी माँ और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिवार और स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को तुरंत कोतवाली थाने ले जाया गया जहां घायलो की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ वही पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। वही घायल सुनील ने बताया कि पैसे का लेनदेन था जिसको लेकर गाँव के तीन ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की जब भाई और मां उसे बचाने लगे तो उनके साथ भी मारपिट की गई जिससे तीनो को गम्भीर चोट आ गई जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा हैं0
0
Report
शाजापुर रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में यात्रियों को पेयजल सेवा से राहत
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में भी भीषण गर्मी का दौरा जारी है और लोग सूरज के तीखे तेवर से छुप-छूपाते नजर आ रहे हैं। 44-45डिग्री के तापमान और चिलचिलाती धूप में भी शाजापुर रेलवे स्टेशन पर गिरिराज धरण समिति के सदस्य समाज सेवा का जज्बा लिए मैदान में डटे हुए हैं और ये भीषण गर्मी से परेशान यात्रियों को शीतल पेयजल पिलाकर प्यास बुझाने का काम ई वर्षों से कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में एक-एक डिब्बे में जाकर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत दिला रहे हैं। 30 से 35 लोगों से बनी यह टीम प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्वयं के निजी खर्चों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था यात्रियों के लिए की जा रही हैं. स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही गिरिराज धरण समिति के सदस्य किसी यात्री की बोतल भरते हैं तो किसी यात्री का कंठ गिला करते हैं. ट्रेन में पानी के लिए पहले खुद हुए परेशान, फिर शुरू की जल सेवा समिति के सदस्यों का कहना है कि वह एक बार लोकल ट्रेन से स्लीपर कोच में अपनी टीम के साथ गिरीराज धरण की यात्रा पर गए थे और उस समय भी भीषण गर्मी का दौर था, लेकिन उन्हें किसी भी रेलवे स्टेशनों पर पानी तक नसीब नहीं हुआ. इसके बाद समिति के सदस्यों ने विचार किया कि हम प्रतिवर्ष भीषण गर्मी में स्टेशन पर पहुंचकर जल सेवा का कार्य प्रारम्भ करेंगे ताकि गर्मी से परेशान लोगों की प्यास बुझाई जा सके. पहले उनके साथ केवल चार लोग खड़े हुए थे लेकिन आज इस समिति में करीब 30 से 35 लोग जुड़े हुए हैं. इस समिति में सभी प्रतिष्ठित परिवारों के सदस्य हैं, कोई शासकीय सेवक है तो कोई अपना निजी व्यवसाय कर रहा है. इस समिति के बारे में खास बात यह है कि जल सेवा का कार्य समिति के लोग ट्रेन के जनरल डिब्बो में ज्यादा करते हैं, क्योंकि जनरल कोच में सफर कर रहे राहगीरों के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वह आसानी से ट्रेन में बोतल खरीद कर अपनी प्यास बुझा सके. बाइट-गजेंद्र पाठक, सदस्य गिरिराज धरण सेवा समिति बाइट- दीपक शर्मा,सदस्य गिरिराज धरण सेवा समिति0
0
Report
गुरसराँय रेंज चौराहे पर अज्ञात पुरुष का शव, पहचान अभी तक नहीं
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहाँ रेंज चौराहे के पास आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आसपास के थानों और जिलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है। गुरसराय थाना क्षेत्र के रेंज चौराहे के पास आज सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं सकी। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 साल के बीच की है। वहीं शव के पास कोई ऐसा सामान या दस्तावेज नहीं मिला जिससे मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
