201204
Ghaziabad - धर्म परिवर्तन कराने वाला आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Niwari, Uttar Pradesh:देहात की निवाड़ी पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है ,जो पैसे का लालच देकर गरीब परिवारों को धर्म परिवर्तन कराने का कार्य कर रहा था । पुलिस द्वारा पकड़े गए सुरेश चंद्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह ईसाई धर्म में लोगों को धर्म परिवर्तन करने का कार्य कर रहा था । आसपास के लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है । हालांकि गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह केवल लोगों के घरों पर जाकर ईसाई धर्म की जानकारी दे रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इलाहाबाद हाईकोर्ट: धर्मांतरण के बाद भी एसटी प्रमाण पत्र का लाभ नहीं
Prayagraj, Uttar Pradesh:धर्म परिवर्तन की आरोपी महिला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, धर्मांतरण के बाद भी जनजाति का लाभ लेने की आरोपी महिला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने कहा धर्म परिवर्तन के बाद जनजाति जुड़ाव नहीं तो एसटी का दर्जा भी नहीं मिल सकता। सोनभद्र की दुलरिया उर्फ रज़िया को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दुलरिया उर्फ रज़िया के धर्मांतरण के बाद भी अवैध तरीके से अनुसूचित जनजाति सर्टिफिकेट का लाभ लेने पर एसडीएम सोनभद्र के आदेश पर लगाई गई रोक को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को हर स्थिति में उसका लाभ मिले यह जरूरी नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब व्यक्ति अपने मूल सामाजिक जीवन शैली और धर्म संस्कृति के अलावा परंपरा को छोड़कर दूसरे धर्म के रीति रिवाजो को मानने लगता है तो वह अपने मूल स्टेटस को खो देता है और इस स्थिति में भी उसे उसके मूल कैटेगरी के अनुसार लाभ नहीं दिया जा सकता। दरअसल सोनभद्र के दुद्धी तहसील की रहने वाली रजिया उर्फ दुलरिया अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती थी। लेकिन 1986 में दुलरिया ने बहादुर अली से शादी करके मुस्लिम धर्म को स्वीकार लिया। लेकिन उसने अपनी पहचान छिपाकर पिता के पते से अनुसूचित जनजाति का सर्टिफिकेट हासिल करके साल 2012 में सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत कई जमीनों का बैनामा करा लिया। जबकि नियम यह कहता है कि दलित या फिर अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की जमीनों को दूसरी कैटेगरी के लोग बगैर डीएम की अनुमति के खरीद नहीं सकते हैं। लेकिन रजिया उर्फ दुलरिया ने अपने पति बहादुर अली की पहचान छिपाकर पिता के पते पर फर्जी अनुसूचित जनजाति के सर्टिफिकेट हासिल करके 2012 से 2018 के बीच दलितों की 14 जमीनों का बैनामा कराया। मामले का खुलासा होने के बाद जांच बैठाई गई और जांच में यह बात सत्य पाई गई कि रजिया उर्फ दुलरिया वर्षों पहले मुस्लिम धर्म अपना चुकी है, वह मुस्लिम रीति रिवाज़ों को ही फॉलो करती है। जिसके बाद उसकी तरफ से अनुसूचित जनजाति सर्टिफिकेट का लाभ लेने वाले सर्टिफिकेट को एसडीएम ने अवैध करार देते हुए बैनामा कराई गई जमीनों को राज्य सरकार के निहित में दर्ज करने का आदेश पारित किया। एसडीएम के आदेश को रजिया उर्फ दुलरिया ने 9 अलग अलग याचिकाओं के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी। जिस पर राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और स्थायी अधिवक्ता अनूप चंद्रा ने पुरजोर विरोध किया। कहा गया कि महिला ने अपनी पहचान और धर्म को छिपाकर पिता की पहचान के आधार पर अनुसूचित जनजाति का सर्टिफिकेट लगाकर जमीनों का बैनामा कराया है, हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका को खारिज करते हुए एसडीएम सोनभद्र के आदेश को बरकरार रखा है。0
0
Report
तलने की कला: स्वादेदार और सुरक्षित फ्राय के आसान तरिके
Noida, Uttar Pradesh:THE ART OF FRYING FOOD0
0
Report
मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के महासचिव राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पीड़िता को सपा सरकार में आईएएस बनबाने का किया दाबा. महिला बैंक कर्मी ने जासूसी,पीछा करने और व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई. आरोपी सपा नेता राजन रिजवी ने पीडीत महिला जो जाल में फंसाने के लिए किए मैसेज。 पीड़िता का निजी नम्बर, गाड़ी नंबर और निजी जानकारी जुटाने का आरोप प्राइवेट एजेंन्सी व अन्य तरीके से पीड़िता और उसके परिवार की जानकारी जुटाने का आरोप पीड़िता के पति वन विभाग में रेंजर के पद पर हैं कार्यरत निजी जानकारी प्राइवेट एजेंसी के साथ साझा करने का शक पहले भी विबाद में रहे हैं सपा नेता राजन रिजवी पीड़िता ने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता मथुरा शहर कोतवाली में सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद के संतोषनगर में निजी बच्चों के स्कूल में आग, अभी तक हताहत नहीं
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A major fire broke out at a two-storey private kids’ school on Water Tank Road in Santoshnagar, under the IS Sadan Police Station limits in Hyderabad’s Old City. The first floor of the building housed the kids’ school, while the second floor was being used as a residential premises. As flames suddenly erupted, locals alerted the occupants and evacuated the building. Everyone inside was safely brought out. On receiving the information, IS Sadan police rushed to the spot. Two fire engines, along with HYDRA personnel, also reached the location and launched rescue and firefighting operations. Firefighters worked to bring the blaze under control. The exact cause of the fire and the extent of property damage are yet to be ascertained. Fortunately, no casualties have been reported so far. Meanwhile, Yakutpura MLA Jaffer Hussain Meraj reached the spot and reviewed the situation. He spoke to officials and locals to gather details about the incident.0
0
Report
गैरहाजिरी पर हॉस्टल अधीक्षक ने बैसाखी से शिक्षक पर हमला
Morena, Madhya Pradesh:गुना गैरहाजिरी लगाने पर भड़के हॉस्टल अधीक्षक: अटैच शिक्षक पर कर दिया बैसाखी से हमला कलेक्ट्रेट भवन स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में मंगलवार दोपहर गैरहाजिरी लगाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। खेरीखता कन्या छात्रावास के अधीक्षक वीरेंद्र विमल और विभाग में अटैच शिक्षक मंगल सिंह शर्मा के बीच कहासुनी के बाद विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान दिव्यांग अधीक्षक वीरेंद्र विमल ने अपनी बैसाखी से मंगल सिंह पर हमला कर दिया। मंगल सिंह को मामूली चोट आई। कार्यालय में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा और इस दौरान कोई सुरक्षाकर्मी तक वहां नहीं पहुंचा। अधीक्षक वीरेंद्र विमल अपना तिपहिया वाहन लेकर ही कार्यालय के अंदर घुस गए थे.0
0
Report
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 बाइक और 1 कार बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभड़, चेकिंग के दौरान 3 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, मुठभड़ में बदमाश शाहनवाज लंगड़ा घायल गिरफ्तार, कांबिंग में जुनैद ताहिर आसिफ को किया गया गिरफ्तार, 3 शातिर बदमाश मुठभड़ के दौरान मौके से फरार, bदमाशों से 2 बाइक 1 गाड़ी 10 कुंतल तार मिला, सभी बदमाशों पर तार चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज, तितावी थाने के अमीन नगर जंगलों में हुई मुठभड़।0
0
Report
Advertisement
बेड पर सोती छात्रा को सांप ने डंसा, मौत से इलाके में दहशत
Jaunpur, Uttar Pradesh:बेड़ पर चढ़कर सांप ने 21 वर्षीय छात्रा को डंसा, इलाज के दौरान मौत जौनपुर बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में सोमवार मंगलवार की मध्य रात घर में सो रही 21 वर्षीय छात्रा की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, छात्रा अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान बेड पर चढ़े सांप ने उसे डंस लिया।मछली गांव स्टेडियम के बगल स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। इसी दौरान अचानक सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लेकर पहुंचे। सीएचसी पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन आंचल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में के पास ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी आंचल की मौत की पुष्टि कर दी। आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।सर्प पकड़ने वालों ने की काफी देर तक तलाश आंचल को सांप के डंसने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को भी बुलाया। मौके पर पहुंचे सर्पह पकड़ने वालों ने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सांप का कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास के स्थानों पर तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, घटना के समय आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप बेड पर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। घटना के बाद से परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है。0
0
Report
नासिरदा में स्मैक कारोबार के आरोप: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, वीडियो वायरल
Tonk, Rajasthan:टोंक नासिरदा में स्मैक के कारोबार का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, वीडियो वायरल.. टोंक के नासिरदा क्षेत्र में नशे के कथित कारोबार को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में स्मैक सहित नशीले पदार्थों का कारोबार खुलेआम चल रहा है। इसी बीच ग्रामीणों ने नशे का सामान लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। वहीं चोरी के आरोप में एक अन्य युवक को भी ग्रामीणों ने दबोच लिया। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नासिरदा क्षेत्र में नशे के कथित कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की वजह से क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ खुद मोर्चा संभालते हुए एक युवक को पकड़ा, जिसके पास नशीला पदार्थ होने का दावा किया गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने चोरी की वारदात के आरोप में एक अन्य युवक को भी पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और युवकों से पूछताछ की गई। घटनाक्रम से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करने के बजाय नशे की पूरी सप्लाई चेन तक पहुंचना जरूरी है, ताकि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि “क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। युवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और नशे की सप्लाई को रोकना चाहिए।” ग्रामीणों ने नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के उपचार के लिए क्षेत्र में नशामुक्ति केंद्र खोलने और पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। वहीं वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों और पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। कैमरे पर वायरल वीडियो और ग्रामीणों के आरोपों ने नासिरदा में नशे के कारोबार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। टोंक से भूपेंद्र सिंह सोलंकी, जी मीडिया。0
0
Report
लेटवियन क्रॉस डांस ने कला शो में धमाकेदार प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:Latvian cross dance0
0
Report
Advertisement
न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक हुई सम्पन्न...
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक | बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षकों के क्षमता संवर्धन ,उत्कृष्ट एवं नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा करने , निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति हेतु विचार विमर्श करने व आगामी रणनीति विकसित किए जाने के दृष्टिगत अकादमिक बिंदुओं पर हर माह एजेंडा आधारित संकुल बैठक आयोजित की जाती है| इसी क्रम में न्याय पंचायत अयाह की शिक्षक संकुल बैठक आज कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह में आयोजित हुई| बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ तत्पश्चात शिक्षक संकुल दुर्गा प्रसाद द्वारा बैठक का एजेंडा पढ़ा गया | बैठक में हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड( समग्र प्रगति कार्ड)भरना , निपुण लक्ष्य, निपुण तालिका, तथा सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री पर चर्चा की गई| बताया गया कि निपुण लक्ष्य अब कक्षा दो तक से बढ़ाकर कक्षा पांच तक निर्धारित कर दिया गया है| यह भी बताया गया कि सूचना , शिक्षा संचार सामग्री का उपयोग बच्चों में समझ और जागरूकता लाने के साथ -साथ अभिभावकों को बच्चों के सीखने में सहयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जा सकता है| नोडल शिक्षक संकुल शिवकुमार गुप्ता ने शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण, क्रय एवं उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री कैसी हो इस पर चर्चा की| संकुल शिक्षक प्रमोद कुमार ने बालवाटिका संचालन, आई सी टी व खेल सामग्री पर चर्चा की| बैठक में कृष्ण कुमार सोनकर, राधे रमन यादव, हरिनारायण मिश्रा, रंजीत कुमार, सोनू बघेल, शैलेन्द्र शुक्ला, प्रभात कुमार, बिलाल अहमद दिलीप गुप्ता सहित न्याय पंचायत अयाह के सभी शिक्षक और शिक्षामित्र उपस्थित रहे|0
0
Report
नीमकाथाना में पीएम किसान निधि लाभ नहीं मिलने के विरोध में DYFI का प्रदर्शन
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर डीवाईएफआई ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने पर किया विरोध प्रदर्शन । एडीएम ऑफिस पर नारेबाजी कर जताया विरोध।मुख्यमत्री के नाम एडीएम को को सोपा ज्ञापन。 सीकर जिले के नीमकाथाना में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को लाभ नहीं मिलने और तहसील स्तर पर बड़ी संख्या में आवेदन एवं शिकायतें लंबित रहने के विरोध में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया और मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की。 डीवाईएफआई जिला सचिव एडवोकेट गोपाल सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान आयोजित शिविरों में किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित आवेदन और शिकायतें प्रस्तुत की थीं। किसानों को उम्मीद थी कि शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन लंबे समय बाद भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं。 उन्होंने आरोप लगाया कि किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार किसानों को यह कहकर वापस लौटा दिया जाता है कि “साइट नहीं चल रही है।” डीवाईएफआई का कहना है कि अन्य तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित कार्य हो रहे हैं, लेकिन नीमकाथाना तहसील में किसानों के काम अटके हुए हैं。 गोपाल सैनी ने बताया कि नीमकाथाना तहसीलदार की आईडी मैप नहीं होने के कारण योजना से जुड़े किसानों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तहसीलदार की ओर से उच्च अधिकारियों को पत्र लिखे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते पात्र किसान योजना के लाभ और लंबित किस्तों से वंचित हैं。 ज्ञापन के माध्यम से नीमकाथाना तहसीलदार की आईडी तत्काल मैप करवाने, पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित सभी लंबित कार्य शुरू करवाने, प्रशासन गांवों के संग अभियान सहित अन्य लंबित आवेदनों और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने तथा पात्र किसानों को उनकी लंबित किस्तों का भुगतान करवाने की मांग की गई。 डीवाईएफआई ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसानों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा。 प्रदर्शन के दौरान किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी, एसएफआई जिला सचिव कॉमरेड विक्रम यादव, रोशन लाल गुर्जर, रतन लाल सिंघल, जगदीश प्रसाद सैनी, केएल संतोषी, विनय प्रकाश सैनी, बलबीर सिंह यादव, शंकर लाल मेहरा, जितेंद्र यादव, संदीप यादव, राजेश सैनी, नंदा राम सैनी, शंकर लाल, जगदीश वर्मा, बाबूलाल सैनी, ग्यारसी लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में किसान और नौजवान मौजूद रहे।0
0
Report
कोटा के तीन वार्डों में पुनर्मतदान शुरू, सुरक्षा कड़ी
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम में 3 वार्डो में पुनर्मतदान शुरू, दोनों दलों को मतदाताओं से बड़ी उम्मीद, पुलिस की कड़ी सुरक्षा. कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन बूथ पर बुधवार सुबह 7:00 से पुन मतदान करवाया जा रहा है. मतदान केंद्र पर टीम समय पर पहुंच गई. इन बूथों पर EVM में खराबी के चलते मत गणना नहीं हो पाने के कारण राजस्थान निर्वाचन आयोग ने पुनर मतदान के निर्देश दिए थे. कोटा में वार्ड संख्या 87 की बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 की बूथ संख्या 448, एवं वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 पर दोबारा मतदान शुरू हुआ है. अभी धीमी गति से लोग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं. मतदान शाम 6 बजे तक होगा. थाना अधिकारी दादाबाड़ी बलदेव सिंह.0
0
Report
Advertisement
रूंझ नदी पर हीरों की आशा में हजारों लोग भिड़े, अफवाह ने चमक मिटाई
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में रुंज नदी में हीरों की चमक के पीछे छिपी गरीबी की कड़वी सच्चाई। लोग अपना समय और श्रम दोनों बर्बाद कर रहे हैं। रुंझ नदी के किनारे किस्मत चमकाने की उम्मीद लेकर हजारों लोग पहुंच जाते है। हीरा उगलने वाली नदी के पास फिर जुटने लगी भीड़। वन विभाग ने हीरा मिलने की बात को अफवाह बताया। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र से बहने वाली रुंझ नदी में 'हीरा' मिलने की लालच में दूर-दूर से आए हज़ारों लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। किसी व्यापार में घाटा सह चुके व्यापारी हों या सालों से मेहनत कर रहीं गरीब महिलाएं—हर कोई नदी की चाल (ग्रेवर) छानकर अपनी किस्मत बदलने का सपना देख रहे है। अमानगंज, छतरपुर सहित दूर दूर से आए लोग दिन-रात जुटे हैं। कई लोग तो आने-जाने और खाने-पीने में लाखों रुपये तक गंवा चुके हैं। किसी को छोटा मोटा कोई हीरा संयोग से मिला गया और ये अफवाह बन गई। यह क्षेत्र उत्तर वन मंडल अंतर्गत विश्रामगंज रेंज के वन परिक्षेत्र में आता है। अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वन कर्मियों ने लोगों की टपरियाँ तोड़ दी हैं और छनाई के औजार जब्त कर लिए हैं। इस सख्ती से हज़ारो की भीड़ घटकर 100-150 रह गई है, लेकिन गरीब जनता छिप-छिपाकर अब भी पानी में अपनी किस्मत तलाश रही है। हालांकि वन विभाग के डीएफओ हीरा मिलने की बात सिर्फ अफवाह बताया है。0
0
Report
उत्तराखंड पार्ट-2 के जलभराव ने बुराड़ी दिल्ली में बीमारी का खतरा बढ़ा
New Delhi, Delhi:उत्तराखंड पार्ट-2 के पांच किल्ला इलाके में महीनों से गंदा पानी जमा रहने के कारण locals को पैरों में सड़न-गलन और चर्म रोग जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। उत्तर Delhi के बुराड़ी में जलभराव अब लोगों के लिए मुसीबत से बढ़कर बीमारी का खतरा बनता जा रहा है। कई घरों से लोग पलायन कर चुके हैं। सड़कों-गलियों में महीनों से जमा गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए आफत बना हुआ है और आपात स्थिति में एम्बુલेंस जैसी स्वास्थ्य सेवाओं को अंदर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से शिकायत और पत्राचार के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं मिला है। अब मालवा डालकर रास्ता बनाने और जनरेटर लगाकर पानी निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण अस्थमा, टीबी, डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं और यह स्पष्ट है कि जलभराव समस्या का कारण है या नहीं, इसकी चिकित्सकीय पुष्टि जरूरी है। जरूरत है कि विभाग स्थायी जल निकासी और स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि जलभराव कम हो और लोग सुरक्षित रहें।0
0
Report
हेरु डैम के वाल्व टूटने से शहर की जलािपूर्ति संकट
Ansar Nagar, Jharkhand:शहर की प्यास बुझाने वाला हेरु डैम खुद हुआ प्यासा. फाटक का वल्व टूटा, रातों-रात बह गया डैम का पूरा पानी. चतरा की जलापूर्ति पर मंडराया संकट. चतरा : शहरवासियों की प्यास बुझाने वाला हेरु डैम खुद प्यासा हो गया है। डैम के फाटक का वल्व क्षतिग्रस्त होने के बाद बारिश में जमा पूरा पानी रातों-रात बहकर निकल गया। देखते ही देखते डैम लगभग पूरी तरह खाली हो गया। इससे पूरे चतरा शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर गंभीर संकट मंडराने लगा है। समय रहते वल्व की मरम्मत नहीं हुई तो आने वाले दिनों में शहर की जलापूर्ति पूरी तरह ठप होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान अन्यत्र स्थान से बहकर आया मोटा लकड़ी का बोटा डैम के फाटक में फंस गया था। उसे निकालने के उद्देश्य से ड्यूटी पर तैनात पीएचईडी कर्मियों ने फाटक खोलकर लकड़ी को पानी के बहाव के साथ बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज धार में बहता लकड़ी का भारी टुकड़ा फाटक के वल्व से जा टकराया, जिससे वल्व क्षतिग्रस्त हो गया। वल्व टूटते ही इमरजेंसी एग्जिट पाइप से पानी तेज गति से बाहर निकलने लगा। देखते ही देखते डैम का पानी तेजी से बह गया और पूरा डैम लगभग खाली हो गया। हालांकि पानी बह जाने के बाद पीएचईडी कर्मियों की टीम क्षतिग्रस्त वल्व को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। अब सबसे बडा सवाल यह है कि जब बारिश के मौसम में ही डैम का पानी सुरक्षित नहीं रह सका, तो गर्मी के दिनों में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था का भगवान ही मालिक होगा। आपको बता दें कि जर्जर पड़े हेरु डैम के सभी फाटकों को हाल ही में दुरुस्त किया गया था। फाटक दुरुस्त होने के बाद अब वल्व के क्षतिग्रस्त होने से नई परेशानी खड़ी हो गई है। बाइट : सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वक्षता विभाग, हजारीबाग प्रमंडल।0
0
Report
Advertisement
