201005
Ghaziabad - पिंकी चौधरी ने सड़क पर बनाया पाकिस्तान का झंडा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:एक बार फिर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चर्चाओं में है. हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी द्वारा सड़क पर अपने कार्यालय के सामने पाकिस्तान का झंडा बनाया गया है, इस पर उनका कहना है की उनका झंडा बनाने का मकसद पाकिस्तान का समर्थन करना नहीं है, इस झंडे के ऊपर से गाड़ियों का आवागमन हो पाकिस्तान को एहसास हो कि उसकी जगह क्या है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय एकता सप्ताह की सुरक्षा तकनीकी प्रदर्शनी सम्पन्न
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय एकता सप्ताह के अवसर पर आधुनिक सुरक्षा तकनीक और संसाधनों की प्रदर्शनी लगाई गई। 02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल के द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल सिस्टम (बीडीडीएस) और एंटी सबोटाज चेकिंग से जुड़े उपकरणों को प्रदर्शित किया गया. प्रशिक्षित जवानों ने इन उपकरणों की विशेषताओं और उनकी उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी, विभिन्न एयरलाइंस के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शनी का शुभारंभ 02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक रवि शंकर निम ने किया। राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक संसाधनों से परिचित कराना रहा। प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों के साथ बीडीडीएस और AS चेक से जुड़े उपकरण भी दिखाये गए। प्रशिक्षित जवानों ने उपकरणों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए उनकी विशेषताओं, कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। खास तौर पर हवाई अड्डों जैसी संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की भूमिका समझाई गई। इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस के अधिकारीयों के साथ आम नागरिकों ने प्रदर्शनी में रुचि दिखाई। लोगों ने प्रदर्शित उपकरणों का नज़दीक से अवलोकन किया और सुरक्षा से जुड़े संसाधनों के बारे में जानकारी हासिल की। इस पहल के जरिए लोगों को यह समझने का अवसर मिला कि हवाई अड्डों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को सुरक्षित रखने के लिए किस तरह के आधुनिक संसाधनों और तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। कार्यक्रम में 20वीं वाहिनी सुरक्षा बल के सहायक सेनानायक अशोक कुमार यादव, गोरखपुर एयरपोर्ट के सीएएसओ विनोद कुमार सिंह, एजीएम विजय कौशल, अकासा एयरलाइंस के एयरपोर्ट मैनेजर डोमिनिक जे.ए., स्पाइसजेट के सिक्योरिटी मैनेजर जे.के. सिंह और इंडिगो के स्टेशन मैनेजर गोविंद पटेल सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, जनसहभागिता, आधुनिक सुरक्षा तकनीक और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह पहल सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रही।0
0
Report
बांदा: पंचायत सदस्य के साथियों ने बबेरू CHC में मारपीट, कर्मचारियों ने FIR की मांग
Banda, Uttar Pradesh:बांदा: पंचायत सदस्य के साथियों ने बबेरू CHC में मारपीट, कर्मचारियों ने FIR की मांग। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बबेरू CHC केंद्र की है जहाँ जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल अपने साथियों के साथ सुरक्षा में तैनात रिटायर्ड फौजी गार्ड के साथ मारपीट करते हैं, उसके बाद ड्यूटी में तैनात एक फार्मासिस्ट से भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद सीएससी इंचार्ज ऋषिकेश सिंह के साथ भी अभद्रता की गई। घटना के बाद कर्मचारी सुबह थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. उल्लेख किया गया है कि इनके खिलाफ पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है।0
0
Report
सुल्तानपुर निजी स्कूल में लिफ्ट टूटने से छह शिक्षक घायल, अधिकारी जांच शुरू
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर नगर से सटे एक निजी विद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान लिफ्ट से उतर रहे शिक्षकों के अधिक लोड के चलते लिफ्ट का तार टूट गया जिससे लिफ्ट नीचे गिर गई घटना में लगभग आधा दर्जन शिक्षक चोटिल हुए हैं सभी का इलाज प्राइवेट अस्पताल और दो का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जानकारी के मुताबिक स्कूल में आज जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था देर शाम प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद दूसरी मंजिल पर एकत्र हुए शिक्षक लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे क्षमता से अधिक शिक्षक लिफ्त में चढ़ गए जिससे लिफ्ट ओवरलोड होकर टूट गई और शिक्षकों के पैर में चोटे आ गई फिलहाल सभी को मेडिकल सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी सदर गरिमा सोनकिया ने स्कूल में जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में गंगा के टापू पर फँसे श्रद्धालु सुरक्षित बाहर निकाले गए
Noida, Uttar Pradesh:गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए अचानक आफत खड़ी हो गई... हरिद्वार में गंगा के बीच बने एक टापू पर करीब 40 से 45 श्रद्धालु फंस गए. कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया और गंगा किनारे पहुंचाया.... सभी श्रद्धालु सकुशल हैं0
0
Report
बोकारो में टेंपो पलटने से महिला की मौत, बच्चा गंभीर घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बॉकारो के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइट के पास सवारी टेंपो पलटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे की हालत भी नाजुक है। बताया जा रहा है कि तेलीडीह रोड में सवारी को लेकर टेम्पो जा रहा था जहां एक बाइक के द्वारा चकमा दिए जाने के कारण टेम्पो अनबैलेंस होकर पलट गया। जिसके कारण टेम्पो में सवार लोगो को चोट लगी जिसमें एक महिला और एक बच्चा को गंभीर चोट लगी जहां घायल को चास स्थित मुस्कान हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं बच्चा अभी गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।0
0
Report
रीवा: किशोरी के साथ तीन साल तक शोषण, आरोपी फरार, पुलिस खोज जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी जिसे आरोपी बड़े पापा कहकर बुलाती थी, उसी पर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे डराता-धमकाता था और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। किशोरी ने बताया कि जब उसकी शादी की बात चलने लगी तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने शादी की तो वह उसकी छोटी बहन के साथ भी संबंध बनाएगा। इस धमकी के बाद किशोरी ने हिम्मत जुटाई और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन किशोरी को लेकर बिछिया थाने पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। बिछिया थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और वह फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
आज़म खान की रिहाई के बाद अब्दुल्ला आज़म भी रिहा; ED ने कदम उठाया
Rampur, Uttar Pradesh:आज़म खान के जेल से रिहा होने के कुछ देर बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को किया गया रेज से रिहा, उधर आज़म खान को ED की टीम अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गई अपने साथ, दूसरी तरह अब्दुल्ला आज़म के जेल से छूटने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर खुशी मनाई0
0
Report
अमित शाह दीपोत्सव पर अयोध्या पहुंचेंगे, 2027 तक हिंदुत्व पिच पर बीजेपी की रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- अमित शाह दीपोत्सव पर अयोध्या आ रहे हैं, दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे...क्या दौरे के जरिए अमित शाह 2027 से पहले चुनाव में बीजेपी के लिए हिंदुत्व वाली पिच तैयार करेंगे0
0
Report
फतेहपुर में 25 हजार इनामी हिस्ट्रीशीटर सुशील तिवारी गिरफ्तार, चरस-गांजा तस्करी के आरोप
Fatehpur, Uttar Pradesh:25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर सुशील तिवारी गिरफ्तार, तीन एनडीपीएस मुकदमों में था वांछित आरोपी पर चरस और गांजा तस्करी के आरोप, तीन थानों में दर्ज थे मुकदमे आरोपी कल्यानपुर, मलवां और बिंदकी समेत आसपास के क्षेत्रों में करता था मादक पदार्थों की तस्करी गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर, थाना कल्यानपुर में दर्ज है हिस्ट्रीशीट नंबर 233बी पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का घोषित किया था ईनाम आरोपी के खिलाफ 2011 से अब तक कुल 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं कल्यानपुर पुलिस ने कंसपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास से किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर के कुएं में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, ग्रामीण रेस्क्यू में जुटे
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में खेलते समय कुएं में गिरा 10 वर्षीय बच्चा हादसे की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम मौके में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के मदद से रेस्क्यू जारी खखरेरू थाना क्षेत्र के सरोजनी नगर (बड़ी तकिया) का मामला0
0
Report
खंडवा में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस ने एक्शन, 6000 लीटर महुआ लहान नष्ट
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन। 6 हजार लीटर से ज्यादा महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री नष्ट। खंडवा जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई की है। मांधाता के बैकवॉटर मे पानी के अंदर और जंगल में छिपा कर रखी महुआ शराब और सामग्री को पुलिस ने नष्ट किया। इसकी बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही हैं। वो ओ, पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से पानी में छिपाकर रखे गए महुआ लहान से भरे 40 से 45 ड्रम बरामद किए गए। तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 6 हजार लीटर महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री नष्ट की गई है। पुलिस ने इसकी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई है। पहली बड़ी कार्रवाई मांधाता थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदिया की टीम ने ग्राम डुकिया, जिल्हार, धावड़िया और गुंजारी के बैकवॉटर किनारे जंगलों में दबिश दी। गोताखोरों की मदद से पानी की गहराई में छिपाकर रखे गए महुआ लहान से भरे 40 से 45 प्लास्टिक ड्रम निकाले गए। दूसरी कार्रवाई चौकी करोली पुलिस ने ग्राम बिलाया के जंगलों में की। दो पुलिस टीमें बनाकर जंगल के अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग की गई। इस दौरान सात स्थानों पर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने के अड्डे मिले। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मिले महुआ लहान, ड्रम और शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिए।0
0
Report
गरियाबंद में 21 लाख नकद डंप का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद...सरेंडर नक्सलियों ने जंगल में छिपाया 21 लाख का डंप निकाला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ,छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से नक्सल गतिविधियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये के नकद डंप को निकालने पहुंचे दो महिला सरेंडर नक्सलियों सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद रकम नक्सलियों द्वारा ठेकेदारों और आम नागरिकों को डराकर अवैध वसूली से जुटाई गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों महिला नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर किया था, लेकिन पुलिस के अनुसार उनका मकसद नक्सली संगठन के लिए छिपाई गई रकम वापस निकालना था।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में अभय कमांड सेंटर एक महीने से बंद, 50 से अधिक कैमरे अभी भी offline
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में पर्यटन सीजन पर, जिले की तीसरी आँख बंद पड़ी है। रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान अभय कमांड सेंटर की मुख्य ऑप्टिकल फाइबर केबल कट जाने से 50 से अधिक अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया है। एक महीने बीत जाने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से केबल दुरुस्त करवाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। 50 से अधिक कैमरों की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो चुकी है; रेलवे स्टेशन मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग अब कंट्रोल रूम तक नहीं पहुँच पा रही। अभय कमांड सेंटर की रिकॉर्डिंग स्थानीय स्टोरेज में 72 घंटे तक सुरक्षित रहती है, पर लाइव फीड उपलब्ध नहीं होने से घटनाओं की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर पहुंचकर कैमरे से कंप्यूटर जोड़ना पड़ता है और फिर फुटेज निकालने की प्रक्रिया पूरी होती है, जिससे समयबद्ध कार्रवाई संभव नहीं रहती। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केबल कटने की सूचना देकर मरम्मत के लिए आधिकारिक पत्र लिखा गया है, लेकिन DOIT की ओर से अभी तक मरम्मत शुरू नहीं हो पाई है। यूआईटी को भी जानकारी दी गई थी, किंतु स्थिति स्पष्ट नहीं है। पर्यटन सीजन में शहर में आतंक, सुरक्षा जोखिम बढ़ रहे हैं और प्रमुख मार्गों तथा रेलवे स्टेशन के आसपास निगरानी बाधित है। अब सवाल है कि मरम्मत में देरी क्यों हुई और समन्वय में कमी कितनी गंभीर है। आवश्यक है कि केबल की मरम्मत जल्द पूरा कर कैमरों की लाइव फीड बहाल की जाए ताकि स्वर्णनगरी की सुरक्षा व्यवस्था फिर से प्रभावी हो सके।0
0
Report
केलवाड़ा रोड शो से भाजपा के पक्ष में प्रचार-प्रसार तेज
Baran, Rajasthan:केलवाड़ा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का रोड शो, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार बारां। जिले के केलवाड़ा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को केलवाड़ा का दौरा कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने सीताबाड़ी से विश्वकर्मा तिराहे तक रोड शो निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया。 मंत्री दिलावर ने दौरे की शुरुआत धार्मिक स्थल सीताबाड़ी स्थित श्री लक्ष्मण जी महाराज temple में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद उन्होंने रोड शो की अगुवाई की। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत कर चुनावी माहौल को गरमा दिया。 रोड शो के समापन पर विश्वकर्मा तिराहे पर चुनावी नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री दिलावर ने केंद्र और राजस्थान सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का उल्लेख किया। शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। अपने संबोधन में मंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में भाजपा का बोर्ड बनाने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमराज मीणा, भाजपा प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
खरगोन में भाजपा ने मोदी के विकास मॉडल के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - जिला मुख्यालय खरगोन पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र सिह पटेल ने दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन को विफल आंदोलन बताया। देश की जनता उससे नहीं जुड़ रही है यह बताता है कांग्रेस का आंदोलन विफल है। आगे उन्होंने कहा देश की जनता ने विकास के आधार पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014,2019,2024 में भरपूर आशीर्वाद दिया है। इसलिए बगैर सही नेतृत्व की कांग्रेस बौखला रही है। अपनी हार को उनके नेता राहुल गांधी कोई मुद्दा नहीं होने से एसआईआर को मुद्दा बनाना कभी EVM को तो कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर राजनीति करना चाहते है। कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर होने की कसक लिए भ्रम की राजनीति कर एसआईआर पर EVM पर तो कभी देश के चुनाव आयोग के भ्रम से जनता को भ्रमित करना चाहती है। देश की जनता एवं युवा सभी समझता है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना के साथ खड़े है। जनता कांग्रेस को आगे भी जवाब देगी।0
0
Report
Advertisement
